• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं 20 लाख रुपये से कम कीमत में डार्क थीम वाली कार, देखिए पूरी लिस्ट

    वैसे तो दिवाली में रोशनी की ही बात होती है, लेकिन ये स्पेशल एडिशन अपनी डार्क स्टाइल के साथ अलग नजरिया अपनाते हैं, आइए जानते हैं डार्क थीम वाली कार के बारे में

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 06, 2026 17:22 ist
    info icon
    published onOct 06, 2026 17:19 IST
    last updated onOct 06, 2026 17:22 IST
    47 Views
    • Write a कमेंट

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    डार्क थीम वाली कार सड़क पर काफी अलग दिखती हैं, और इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा रहती हैं। यही वजह है कि कंपनियां अभी कई स्पेशल एडिशन बेच रही हैं, जिसमें हर ब्रांड का डार्क थीम में अपना अलग नजरिया है।

    दिवाली पास आ रही है, ऐसे में ये एडिशन फेस्टिव सीजन पर अलग दिखने का थोड़ा अलग तरीका हैं। किआ के एक्स-लाइन और टाटा के डार्क और रेड डार्क एडिशन से लेकर हुंडई के नाइट एडिशन तक, यहा हमने 20 लाख रुपये से कम कीमत में डार्क थीम वाली कार की लिस्ट बनाई है:

    किआ एक्स-लाइन

    किआ ने अपनी एसयूवी कार के कुछ वेरिएंट्स को एक्स-लाइन नाम दिया है, जिसमें डार्क एक्सटीरियर डिटेलिंग और एक्सक्लूसिव केबिन थीम पर फोकस किया गया है। सोनेट एक्स-लाइन में ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स के साथ मैट ग्रेफाइट फिनिश मिलती है, जबकि सेल्टोस एक्स-लाइन में एक्सक्लूसिव पेंट शेड और इंटीरियर ट्रीटमेंट के साथ वैसी ही ब्लैक आउट स्टाइल दी गई है।

    किआ सोनेट एक्स-लाइन

    कीमत: 13.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    वेरिएंट

    कीमत

    एक्स-लाइन

    13.80 लाख रुपये

    सोनेट एक्स-लाइन अपने मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, 16-इंच ड्यूल-टोन ब्लैक और सिल्वर अलॉय व्हील के साथ सबसे अलग दिखती है। ग्लॉस ब्लैक ओआरवीएम, डार्क मेटल डोर गार्निश, रियर स्किड प्लेट और एक्स-लाइन बैजिंग इसके लुक का पूरा करती है। एक्स-लाइन के केबिन में ब्लैक और सेज ग्रीन ड्यूल-टोन थीम के साथ लेदरेट सीट और ऑरेंज स्टिचिंग व एक्स-लाइन बैजिंग वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    बाकी केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट जीटीएक्स प्लस वेरिएंट जैसी ही है। इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    किआ सेल्टोस एक्स-लाइन

    कीमत: 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

     

    पेट्रोल

    डीजल

    एक्स-लाइन (ए)

    20 लाख रुपये

    20.32 लाख रुपये

    एक्स-लाइन (ए)

    21.57 लाख रुपये

    21.82 लाख रुपये

    सेल्टोस एक्स-लाइन एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट शेड में भी उपलब्ध है, जिसमें ऑरोरा ब्लैक पर्ल ऑप्शनल दिया गया है। डार्क ट्रीटमेंट में ग्लॉस ब्लैक स्किड प्लेट, साइड डोर गार्निश और 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि पीछे एक ग्लॉस ब्लैक स्किड प्लेट और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    केबिन में एक एक्सक्लूसिव ब्लैक और ग्रीन ड्यूल-टोन थीम दी गई है, जबकि जीटीएक्स वेरिएंट में ब्लैक और व्हाइट थीम दी गई है। डैशबोर्ड लेआउट और फीचर लिस्ट काफी हद तक वैसी ही है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ भी शामिल है।

    किआ सेल्टास एक्स-लाइन तीन इंजन ऑप्शन: 115 पीएस 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160 पीएस 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 116 पीएस 1.5-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। पावरट्रेन के आधार पर कीमत 18.72 लाख रुपये से 21.57 लाख रुपये के बीच है। सेल्टोस में तीनों इंजन के साथ केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

    टाटा डार्क और रेड डार्क एडिशन

    टाटा के डार्क एडिशन ट्रीटमेंट में पूरी तरह से ब्लैक लुक मिलता है, जिसमें डार्क एक्सटीरियर एलिमेंट्स, ब्लैक व्हील और बैजिंग, और मैचिंग केबिन थीम है। नए रेड डार्क एडिशन में इस फॉमूर्ले में कंट्रास्टिंग रेड हाइलाइट्स जोड़े गए हैं, जो ब्लैक ट्रीटमेंट को एक अलग पहचान देते हैं।

    टाटा कर्व डार्क एडिशन

    कीमत: 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

     

    पेट्रोल

    डीजल

     

    मैनुअल

    डीसीटी

    मैनुअल

    डीसीटी

    प्योर एक्स प्लस

    12 लाख रुपये

    13.30 लाख रुपये

    13.30 लाख रुपये

    -

    क्रिएटिव एक्स प्लस

    13.16 लाख रुपये

    14.46 लाख रुपये

    14.46 लाख रुपये

    -

    अकंप्लिश्ड एक्स

    14.25 लाख रुपये

    15.55 लाख रुपये

    15.55 लाख रुपये

    -

    अकंप्लिश्ड एक्स प्लस

    -

    18.75 लाख रुपये

    -

    19 लाख रुपये

    कर्व डार्क एडिशन में कार्बन ब्लैक एक्सटीरियर के साथ डार्क क्रोम टाटा लोगो, ब्लैक स्किड प्लेट, और डार्क अलॉय व्हील दिए गए हैं। फ्रंट फेंडर पर ‘डार्क’ बैजिंग इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग बनाती है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    केबिन में भी यह थीम जारी है, जिसमें ऑल ब्लैक केबिन, ब्लैक अपहोल्स्ट्री और ब्लैक हेडलाइनर है। हेडरेस्ट पर भी डार्क ब्रांडिंग दी गई है, जबकि फीचर लिस्ट स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    टाटा नेक्सन डार्क एडिशन

    कीमत: 10.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    फ्यूल

    पेट्रोल

    डीजल

    गियरबॉक्स

    मैनुअल

    सीएनजी मैनुअल

    डीसीटी

    मैनुअल

    एएमटी

    क्रिएटिव प्लस एस

    10.92 लाख रुपये

    11.92

    11.62 लाख रुपये (एएमटी)

    12.07 लाख रुपये

    12.72 लाख रुपये

    क्रिएटिव प्लस पीएस

    11.87 लाख रुपये

    12.87 लाख रुपये

    13.04

    13.02 लाख रुपये

    13.67 लाख रुपये

    फियरलेस प्लस पीएस

    12.62 लाख रुपये

    13.62 लाख रुपये

    13.45 लाख रुपये

    13.77 लाख रुपये

    14.42 लाख रुपये

    फियरलेस प्लस ए पीएस

     

     

    13.97 लाख रुपये

     

     

    नेक्सन डार्क एडिशन में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है, जो फ्रंट बंपर पर सिल्वर फिनिश एलिमेंट्स के साथ कंट्रास्ट करता है। टाटा लोगो पर डार्क क्रोम फिनिश दी गई है, जबकि साइड प्रोफाइल में ब्लैक रूफ रेल्स, ओआरवीएम हाउसिंग और डोर हैंडल्स हैं, साथ ही आगे वाले फेंडर पर डार्क बैजिंग भी दी गई है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    डार्क एडिशन में अंदर की तरफ लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ब्लैक केबिन है, जिसे फ्रंट हेडरेस्ट पर डार्क ब्रांडिंग के साथ पूरा किया गया है। फीचर लिस्ट स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही है, जिसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, और आगे वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं।

    टाटा नेक्सन रेड डार्क एडिशन

    कीमत: 12.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    फ्यूल

    पेट्रोल

    डीजल

    गियरबॉक्स

    मैनुअल

    सीएनजी मैनुअल

    डीसीटी

    मैनुअल

    एएमटी

    फियरलेस प्लस पीएस (रेड डार्क)

    12.72 लाख रुपये

    13.72 लाख रुपये

    -

    13.87 लाख रुपये

    14.52 लाख रुपये

    फियरलेस प्लस ए पीएस (रेड डार्क)

    -

    -

    14.07 लाख रुपये

    -

    -

    टाटा नेक्सन रेड डार्क एडिशन में एटलस ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है, जिसमें डार्क अलॉय व्हील और बैजिंग हैं जो ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट को जारी रखते हैं। आगे वाले फेंडर पर रेड डार्क बैजिंग दी गई है, जो ब्लैक एक्सटीरियर में हल्का कंट्रास्ट जोड़ती है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    केबिन में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और लाल सीटों के साथ एक अलग अप्रोच है, जबकि 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में रेड डार्क थीम से मैच करने के लिए खास ग्राफिक्स हैं। टॉप मॉडल फियरलेस प्लस पीएस पर बेस्ड होने के कारण, यह पेट्रोल, सीएनजी और डीजल पावरट्रेन में उपलब्ध है।

    टाटा ने हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन भी पेश किए हैं, लेकिन इनकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है, इसलिए हमने इन्हें लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

    टोयोटा एयरो ब्लैक एडिशन

    टोयोटा की अप्रोच थोड़ी अलग है। हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन कोई अलग वेरिएंट नहीं है बल्कि एक स्टाइलिंग पैकेज है जिसे 31,999 रुपये अतिरिक्त देकर अपने वेरिएंट में जोड़ा जा सकता है। इसमें ब्लैक ग्रिल गार्निश, हेडलैंप सराउंड, और टेलगेट ट्रिम जैसे ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स हैं और ये केवल मिडनाइट ब्लैक एक्सटीरियर के साथ उपलब्ध हैं।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन

    कीमत: 11.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन एक स्टाइलिंग पैकेज है जो एसयूवी कार को बाहर से लगभग पूरी तरह से ब्लैक लुक देता है। आगे की तरफ इसमें स्टैंडर्ड हाइराइडर के क्रोम और सिल्वर एलिमेंट्स की जगह ब्लैक अपर ग्रिल गार्निश, स्पोर्टी फ्रंट स्पॉइलर, और ब्लैक हेडलैंप गार्निश मिलती है। केबिन और फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पैकेज में स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    यह जी और वी वेरिएंट में नियोड्राइव माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। एयरो ब्लैक ट्रीटमेंट का सबसे सस्ता वेरिएंट जी(ओ) पेट्रोल है, जिसकी कीमत 14.87 लाख रुपये है, और 31,999 रुपये के पैकेज के साथ इसकी कीमत 15.19 लाख रुपये हो जाती है। यह पैकेज हायर वेरिएंट्स और दोनों पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध है, हालांकि कुछ कॉम्बिनेशन कीमत को 20 लाख रुपये से ज्यादा कर देते हैं।

    हुंडई नाइट एडिशन

    हुंडई अपने डार्क थीम वाले स्पेशल एडिशन को नाइट एडिशन कहती है। इस ट्रीटमेंट में आमतौर पर ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स के साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स और ब्रास कलर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक केबिन मिलता है। यह अभी हुंडई एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा और आई20 में उपलब्ध है।

    हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन

    कीमत: 8.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    फ्यूल

    पेट्रोल

    गियरबॉक्स

    एमटी

    एमटी - सीएनजी

    एएमटी

    एचएक्स 6

    8.17 लाख रुपये

    9.14 लाख रुपये

    8.77 लाख रुपये

    एचएक्स 10

    -

    -

    9.64 लाख रुपये

    एक्सटर नाइट एडिशन में ब्लैक ग्रिल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, और ब्लैक अलॉय व्हील के साथ डार्क एक्सटीरियर ट्रीटमेंट दिया गया है। रेड ब्रेक कैलिपर्स इसे एक कंट्रास्टिंग टच देते हैं, जबकि नाइट एडिशन बैजिंग और ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स इसे स्टैंडर्ड एक्सटर से अलग बनाते हैं।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    अंदर ऑल-ब्लैक केबिन, ब्लैक लेदरेट सीटें और डैशबोर्ड व सेंटर कंसोल पर ब्राश कलर एक्सेंट दिया गया है। सीटों पर नाइट एडिशन ब्रांडिंग दी गई है, जबकि फीचर लिस्ट काफी हद तक स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही है। यह एचएक्स6 और एचएक्स10 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध है। एचएक्स6 नाइट सीएनजी पावरट्रेन में भी उपलब्ध है।

    हुंडई वेन्यू नाइट

    कीमत: 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    फ्यूल

    पेट्रोल

    डीजल

    गियरबॉक्स

    1.2-लीटर एमटी

    टर्बो डीसीटी

    एमटी

    एटी

    एचएक्स 5

    9.70 लाख रुपये

    -

    11.18 लाख रुपये

    -

    एचएक्स6टी

    11.04 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एचएक्स6टी (ड्यूल-टोन)

    11.22 लाख रुपये

    -

    -

    -

    एचएक्स8 

    -

    -

    -

    13.91 लाख रुपये

    एचएक्स8 (ड्यूल-टोन)

    -

    -

    -

    14.09 लाख रुपये

    एचएक्स10

    -

    14.82 लाख रुपये

    -

    -

    एचएक्स10 (ड्यूल-टोन)

    -

    15 लाख रुपये

    -

    -

    वेन्यू नाइट एडिशन में ब्लैक ग्रिल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, ब्लैक अलॉय व्हील, और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो सब-4 मीटर एसयूवी कार को डार्क लुक देते हैं। एक्सटीरियर में भी नाइट एडिशन बैजिंग और स्टैंडर्ड वेरिएंट के सिल्वर फिनिश एलिमेंट्स की जगह ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    अंदर भी यही थीम है, जिसमें ऑल-ब्लैक केबिन, ब्राश कलर एक्सेंट और नाइट स्पेसिफिक सीट डिटेलिंग दी गई है। बाकी केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही है। नाइट एडिशन चुनिंदा एचएक्स वेरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है।

    हुंडई क्रेटा नाइट

    कीमत: 14.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    फ्यूल

    पेट्रोल

    डीजल

    गियरबॉक्स

    एमटी

    आईवीटी

    एमटी

    एटी

    एस ऑप्शनल

    14.39 लाख रुपये

    -

    16.10 लाख रुपये

    -

    किंग 

    -

    18.83 लाख रुपये

    -

    20.14 लाख रुपये

    क्रेटा नाइट एडिशन में आगे और पीछे ब्लैक स्किड प्लेट, ब्लैक अलॉय व्हील और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ डार्क एक्सटीरियर ट्रीटमेंट दिया गया है। ग्रिल और अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट्स को भी ब्लैक फिनिश दी गई है, जबकि नाइट एडिशन बैजिंग इसे स्टैंडर्ड क्रेटा से अलग दिखाती है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    अंदर की तरफ नाइट एडिशन में ऑल-ब्लैक केबिन के साथ ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व सेंटर कंसोल पर ब्राश कलर एक्सेंट दिया गया है। सीटों पर नाइट एडिशन ब्राडिंग दी गई है, जबकि ओवरऑल केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नाइट एडिशन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

    हुंडई आई20 नाइट

    कीमत: 8.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    गियरबॉक्स

    एमटी

    आईवीटी

    स्पोर्ट्ज ऑप्शनल

    8.47 लाख रुपये

    -

    एस्टा ऑप्शनल 

    -

    10.53 लाख रुपये

    एस्टा ऑप्शनल (ड्यूल टोन)

    -

    10.68 लाख रुपये

    आई20 नाइट एडिशन में हैचबैक को ब्लैक ग्रिल, ओआरवीएम, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और अलॉय व्हील के साथ ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। रेड ब्रेक कैलिपर्स और नाइट एडिशन बैजिंग कार के डार्क एक्सटीरियर को कंट्रास्टिंग टच देते हैं। केबिन में भी यही थीम है, जिसमें ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर ब्राश कलर एक्सेंट, और सीटों पर नाइट एडिशन डिटेलिंग दी गई है। बाकी के केबिन लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    यह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। स्पोर्ट्ज (ओ) नाइट की कीमत 8.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि एस्टा (ओ) आईवीटी नाइट एडिशन की कीमत 10.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    होंडा सिग्नेचर ब्लैक एडिशन

    होंडा का सिग्नेचर ब्लैक एडिशन एलिवेट को ज्यादा खास डार्क ट्रीटमेंट देता है, जिसमें एक्सटीरियर और केबिन में ब्लैक फिनिश दी गई है।

    होंडा एलिवेट सिग्नेचर ब्लैक एडिशन

    कीमत: 15.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    गियरबॉक्स

    एमटी

    आईवीटी

    जेडएक्स

    15.28 लाख रुपये

    16.46 लाख रुपये

    एलिवेट सिग्नेचर ब्लैक एडिशन में क्रिस्टल ब्लैक पर्ल एक्सटीरियर दिया गया है, जिसमें ब्लैक ग्रिल, फ्रंट और रियर स्किड गार्निश, रूफ रेल्स, डोर लोअर गार्निश, और ब्लैक अलॉय व्हील शामिल हैं, जबकि रेगुलर क्रोम एलिमेंट्स को डार्क फिनिश से रिप्लेस किया गया है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    अंदर की तरफ एसयूवी कार में ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ब्लैक डैशबोर्ड और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स के साथ 7-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। बाकी का केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट जेडएक्स वेरिएंट जैसी ही है। यह 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

    बोनस: स्कोडा मोंटे कार्लो एडिशन

    मोंटे कार्लो एडिशन का नाम ‘डार्क एडिशन’ नहीं है, लेकिन वे अपने ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, रेड एक्सेंट और स्पोर्टी स्टाइल के साथ इस थीम से मेल खाते हैं। स्कोडा वर्तमान में स्लाविया और कुशाक दोनों को मोंटे कार्लो ट्रीटमेंट दे रही है।

    स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो

    कीमत: घोषण होनी बाकी

    वेरिएंट

    कीमत

    मोंटे कार्लो

    घोषणा होनी बाकी

    स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो सेडान कार में ब्लैक-एंड-रेड ट्रीटमेंट दिया गया है, जिसमें ब्लैक ग्रिल, ओआरवीएम, और अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट्स के साथ रेड एक्सेंट शामिल हैं। रेड डिटेलिंग से इसके डार्क लुक को और बेहतर किया गया है, जबकि केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ कंट्रास्टिंग रेड हाइलाइट्स और मोंटे कार्लो स्पेसिफिक टच दिए गए हैं।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    मोंटे कार्लो एडिशन 1-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिनके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। नया एडिशन भी दो नए एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है, जिनमें शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे शामिल हैं।

    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो

    कीमत: 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

    वेरिएंट

    कीमत

    मोंटे कार्लो

    19.19 लाख रुपये

    कुशाक मोंटे कार्लो में भी ऐसा ही ब्लैक और रेड ट्रीटमेंट दिया गया है, जिसमें ब्लैक ग्रिल और बंपर एलिमेंट्स, ब्लैक ओआरवीएम, 17-इंच अलॉय व्हील और रेड ब्रेक कैलिपर्स शामिल हैं। एक्सटीरियर में रेड एक्सेंट भी दिया गया है, जबकि केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड हाइलाइट्स और मोंटे कार्लो डिटेलिंग दी गई है।

    Top Dark Edition Cars Under 20 lakhs

    यह सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, और इसमें 1-लीटर व 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल डीएसजी की कीमत 18.99 लाख रुपये है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    डार्क थीम वाली कार का विकल्प अब केवल ब्लैक कलर तक सीमित नहीं है। कुछ कंपनियां अब एक्सटीरियर, व्हील, बैजिंग और केबिन थीम में बदलाव करके डेडिकेटेड एडिशन भी पेश कर रही हैं, जबकि कुछ कंट्रास्टिंग रेड और ब्राश कलर डिटेल्स के साथ स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करती हैं।

    किआ का एक्स-लाइन, टाटा का डार्क और रेड डार्क एडिशन, हुंडई का नाइट एडिशन, टोयोटा का एयरो ब्लैक पैकेज और होंडा का सिग्नेचर ब्लैक एडिशन कारों की बड़ी रेंज को कवर करते हैं। स्कोडा का मोंटे कार्लो एडिशन भी ब्लैक और रेड थीम के साथ स्पोर्टी नजर आता है।

    जो ग्राहक इस फेस्टिव सीजन पर डार्क थीम वाली कार लेने की सोच रहे हैं उनके लिए 20 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। हालांकि, अलग-अलग एडिशन के स्टाइल ट्रीटमेंट, पावरट्रेन ऑप्शन और कीमत में काफी अंतर है।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कुशाक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है