• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

    नई स्कोडा स्लाविया में पहले वाली खूबियां तो बरकरार हैं, लेकिन नई चीज़ों ने इस फेसलिफ्ट वर्जन को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बना दिया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 06, 2026 13:58 ist
    info icon
    published onOct 06, 2026 13:58 IST
    last updated onOct 06, 2026 13:58 IST
    15 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Skoda Slavia Facelift Launched

    स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। यह गाड़ी हमेशा से ही सेगमेंट की ड्राइवर-फोकस्ड सेडान कार रही है, जिसमें दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्पोर्टी स्टाइलिंग का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। बता दें कि फेसलिफ्ट स्लाविया को इस साल की शुरुआत में शोकेस किया गया था। नई स्कोडा स्लाविया कार में अपडेटेड स्टाइलिंग, फीचर लोडेड केबिन और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या फेसलिफ्ट अपडेट के बाद स्लाविया एक बेहतर विकल्प बन गई है? आइए, विस्तार से जानते हैं आगे :- 

    कीमत और वेरिएंट 

    स्कोडा ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट गाड़ी को छह वेरिएंट्स: क्लासिक, क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज, और मोंटे कार्लो में पेश किया है। यहां देखिए इसकी वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट:-

    वेरिएंट

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    एमटी

    एटी

    डीसीटी

    क्लासिक

    9.99लाख रुपये 

    -

    -

    क्लासिक प्लस

    10.99 लाख रुपये 

    12.49 लाख रुपये 

    -

    सिग्नेचर

    13.94 लाख रुपये 

    14.94 लाख रुपये 

    -

    स्पोर्टलाइन

    14.34 लाख रुपये 

    15.34 लाख रुपये 

    -

    प्रेस्टीज

    15.89 लाख रुपये 

    16.89 लाख रुपये 

    18.59 लाख रुपये 

    मोंटे कार्लो

    -

    17.29 लाख रुपये 

    18.84 लाख रुपये 

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.84 लाख रुपये तक जाती है।

    क्लासिक वेरिएंट में अब ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है, जो कि इसमें पहले उपलब्ध नहीं था। 

    डिजाइन 

    • स्लाविया फेसलिफ्ट की डिजाइन पहले की तरह क्लीन और सिंपल है, लेकिन इसे नयापन देने के लिए इसमें कुछ मामूली बदलाव किए हैं।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • आगे की तरफ नई डिजाइन की एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, नया बंपर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फ्रंट फॉग लैंप्स और ग्रिल के निचले हिस्से पर फॉक्स कार्बन फाइबर फिनिश दी गई है।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट वर्जन जैसी ही है। हालांकि, इसके बड़े 1.5-लीटर इंजन वेरिएंट्स में अब रियर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। राइडिंग के लिए इसमें नए डिजाइन के 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • इसके पीछे का हिस्सा भी जाना पहचाना लगता है, लेकिन इसमें हुए सभी बदलाव साफ तौर पर नजर आते हैं। फेसलिफ्ट स्लाविया में एलईडी टेललैंप्स पर अपडेटेड इंटरनल लाइटिंग एलिमेंट्स और डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें टेलगेट पर फॉक्स कार्बन-फाइबर ट्रिम दी गई है जो दोनों टेललाइट यूनिट्स को जोड़ती है, जबकि नए डिजाइन के बंपर पर क्रोम स्ट्रिप मिलती है जो गाड़ी की पूरी चौड़ाई पर फैली हुई है।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • जो खरीदार ज्यादा स्पोर्टी लुक चाहते हैं, उनके लिए स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन भी उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, रेड कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट और ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है।

    कलर ऑप्शन

    स्कोडा ने स्लाविया फेसलिफ्ट में दो नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं और अब यह गाड़ी कुल 10 रंगों में उपलब्ध है। मोंटे कार्लो एडिशन में डुअल-टोन ब्लैक रूफ के साथ छह कलर ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके कलर ऑप्शन की जानकारी :

    • आर्कटिक सिल्वर (नया)

    • कैपुचीनो बैज (नया)

    • शिमला ग्रीन

    • स्टील ग्रे

    • ब्रिलियंट सिल्वर

    • कैंडी व्हाइट

    • कार्बन स्टील

    • चेरी रेड

    • डीप ब्लैक

    • लावा ब्लू

    कैपुचीनो बैज शेड की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी। 

    इंटीरियर

    • फेसलिफ्ट स्लाविया के केबिन में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है। इसका डैशबोर्ड लेआउट पहले जैसा ही है, जिसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलते हैं। 

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • केबिन के अंदर मिलने वाले अन्य एलिमेंट्स में डुअल डिजिटल डिस्प्ले, टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और सभी पैसेंजर्स के लिए टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है। 

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • स्कोडा ने स्लाविया के केबिन को पूरी तरह से री-डिज़ाइन नहीं किया है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे और भी ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं।

    यह जानकारियां आपको पता होनी चाहिए

    • नया 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • अपडेटेड 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट

    • डुअल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर

    • टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    • पियानो-ब्लैक डैशबोर्ड इंसर्ट

    2026 Skoda Slavia Facelift

    • टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल

    • सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    फीचर

    फेसलिफ्ट स्लाविया में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। 

    फीचर 

    आपको क्या जानना चाहिए

    10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 

    बड़े इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की वजह से स्लाविया का केबिन ज़्यादा मॉडर्न लगता है।

    10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ इंटीग्रेटेड गूगल असिस्टेंट मिलता है। 

    रियर सीट मसाजिंग फंक्शन 

    पहला सेगमेंट-फर्स्ट फीचर जो रियर पैसेंजर्स को अच्छा कंफर्ट देता है 

    360-डिग्री कैमरा 

    कम जगह पर पार्किंग को आसान बनाता है

    सिंगल-पेन सनरूफ 

    केबिन को हवादार बनाता है

    वायरलेस फोन चार्जर 

    यह कम्पैटिबल स्मार्टफोन को बिना केबल के चार्ज करने की सुविधा देता है। 

    क्रूज कंट्रोल 

    यह गाड़ी को हाईवे पर एक समान गति बनाए रखने में मदद करता है।

    सेफ्टी

    स्लाविया फेसलिफ्ट में छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल-होल्ड कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।

    हालांकि, इसमें एडीएएस मौजूद नहीं है जो इसके कुछ नए प्रतिद्व्न्दियों में मिलता है।

    इंजन ऑप्शन

    स्कोडा स्लाविया न्यू मॉडल में पुराने वर्जन वाले ही 1-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं। हालांकि अब इसमें छोटे इंजन के साथ पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि, बड़े 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलना जारी है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई

    पावर

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 8-स्पीड एटी (नया)

    7-स्पीड डीएसजी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (टॉर्क कनवर्टर), डीएसजी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 Skoda Slavia Facelift

    कारदेखो का क्या है कहना

    स्कोडा ने स्लाविया फेसलिफ्ट को पूरी तरह से नई कार बनाने की बजाए इसमें कई हल्के-फुल्के बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस सेडान की सभी खूबियों को इसमें बरकरार रखा है। फेसलिफ्ट मॉडल में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का किया गया है, जिसने 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाले पुराने 6-स्पीड यूनिट की जगह ले ली है। रियर सीट मसाजिंग फंक्शन, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल जैसे नए फीचर्स की वजह से स्लाविया अब एक ज़्यादा बेहतर पैकेज बन गई है।

    हालांकि, स्लाविया फेसलिफ्ट में कुछ कमियां भी हैं। इसका केबिन अभी भी कुछ प्रतिद्वंद्वी कारों जितना प्रीमियम नहीं लगता, और एडीएएस फीचर ना होने की वजह से यह लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के मामले में अपने कुछ प्रतिद्व्न्दियों से पीछे रह जाती है।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    फेसलिफ्ट स्लाविया में ज्यादा कोई बदलाव नहीं किए गए हैं जो इस सेडान कार को पूरी तरह से नया दिखाएं, लेकिन इसकी शार्प स्टाइलिंग और नए फीचर्स इसे पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर पैकेज बनाते हैं। अब जब स्लाविया फेसलिफ्ट आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुकी है, तो इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसकी कीमत फोक्सवैगन वर्टस, हुंडई वरना और होंडा सिटी के मुकाबले कितनी है।

    आप यह कारें भी चुन सकते हैं  

    • फोक्सवैगन वर्टस : यह स्लाविया वाला प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन ऑप्शन साझा करती है और यह स्लाविया को सबसे करीबी टक्कर देती है।

    • हुंडई वरना : इसमें फीचर लोडेड केबिन और अतिरिक्त टेक्नोलॉजी मिलती है।

    • होंडा सिटी : एक जानी-मानी कार जो अपने बड़े केबिन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए मशहूर है।

    हम जल्द ही नई स्लाविया का मुकाबला उसकी हर प्रतिद्वंद्वी कार से करेंगे, इसलिए हमारी डिटेल्ड कंपेरिजन रिपोर्ट के लिए हमसे जुड़े रहें। तब तक, नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं!

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है