• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा

    4.4229 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6 - 8.67 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई ऑरा के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी
    पावर68 - 82 बीएचपी
    टॉर्क95.2 एनएम - 113.8 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज17 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    हुंडई ऑरा प्राइस

    Aura की 10 वेरिएंट्स ₹6L से शुरू होती हैं, 1.2L Kappa पेट्रोल और CNG में, MT और AMT के साथ। E (₹6L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ABS विद EBD और रियर सेंसर्स मिलते हैं। S (₹6.98L से) में रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक ORVMs, स्टीयरिंग कंट्रोल्स और Type-C USB जुड़ जाते हैं। SX (₹7.77L) प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs, 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, 20.25cm टचस्क्रीन CarPlay के साथ, क्रूज़ कंट्रोल, स्मार्ट की और रियर कैमरा तक जाता है। SX(O) (₹8.23L) में वायरलेस CarPlay, ऑटोमैटिक हेडलैम्प, पुश स्टार्ट और वायरलेस चार्जर जुड़ जाते हैं। SX+ AMT (₹8.42L) सबसे ऊपर ऑटोमैटिक के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स SX MT (₹7.77L) पर आते हैं — डेली सेडान इस्तेमाल के लिए यहाँ आपको प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, टचस्क्रीन CarPlay के साथ, क्रूज़, रियर कैमरा और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, वो भी SX(O) के वायरलेस CarPlay, ऑटो हेडलैम्प और पुश स्टार्ट के लिए ~₹46K एक्स्ट्रा दिए बिना।

    और देखें
    ऑरा ई(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6 लाख*
    ऑरा एस कॉर्पोरेट1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.84 लाख*
    ऑरा ई सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 22 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.90 लाख*
    ऑरा एस रेनफोर्स्ड1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.98 लाख*
    ऑरा एस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.39 लाख*
    टॉप सेलिंग
    ऑरा एसएक्स1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹7.77 लाख*
    ऑरा एस सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 22 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.89 लाख*
    ऑरा एस कॉर्पोरेट सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 22 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.98 लाख*
    ऑरा एसएक्स ऑप्शनल1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.23 लाख*
    ऑरा एसएक्स प्लस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.42 लाख*
    टॉप सेलिंग
    ऑरा एसएक्स सीएनजी(टॉप मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 22 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹8.67 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई ऑरा रिव्यू

    Hyundai Aura भारतीय बाजार की एक जानी-मानी सब-4 मीटर सेडान कार है जो Grand i10 Nios वाले प्लेटफॉर्म पर बनी है। यह कार उन खरीदारों को टारगेट करती है जो एक कॉम्पैक्ट, फीचर लोडेड और स्टाइलिश सेडान चाहते हैं। इसका मुकाबला Maruti Dzire और Honda Amaze से है, जिन्हें हाल ही में नया अपडेट मिला है, जबकि Hyundai Aura को 2023 में मिले फेसलिफ्ट अपडेट के बाद से कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या Aura आज भी अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने एक मजबूत विकल्प बनी हुई है? आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-

    Hyundai Aura

    और देखें

    Hyundai Aura की एक्सटीरियर डिजाइन Grand i10 Nios से काफी प्रेरित है। इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न लगता है। आगे की तरफ इसमें बड़ी ग्रिल दी गई है जो लगभग पूरे बंपर को कवर करती है और कार को एक अग्रेसिव लुक देती है। ग्रिल के दोनों कॉर्नर पर L-शेप वाली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं, जो ना केवल विजिबिलिटी को बढ़ाती हैं, बल्कि इसे एक सिग्नेचर लुक भी देती हैं। इसकी हेडलाइट्स का डिजाइन Nios जैसा है, जिसमें हैलोजन प्रोजेक्टर यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है। 

    Hyundai Aura

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके टॉप वेरिएंट SX में 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो कार के प्रीमियम लुक को बढ़ाते हैं, जबकि लोअर वेरिएंट में डुअल-टोन कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, बेस वेरिएंट में केवल 14-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं। 

    Hyundai Aura side profile

    इस गाड़ी के पीछे का हिस्सा फ्रंट के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और यूनीक लगता है। इसमें आकर्षक LED टेललाइट्स दी गई हैं जो इसे स्पोर्टी फील देती हैं। बूट लिड पर इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है जो इसके एयरोडायनामिक्स में सुधार करने के साथ-साथ इसे एक कंप्लीट सेडान का लुक देता है। कुल मिलाकर, ऑरा का डिज़ाइन आकर्षक है, लेकिन कुछ जगहों पर यह थोड़ा पुराना लगने लगा है, खासकर जब इसकी तुलना नए मॉडल्स से की जाती है। 

    Hyundai Aura rear three quarters

    Hyundai Aura rear

    यह कार कुल 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शंस : Typhoon silver, Starry night, Teal blue, Atlas white, Fiery red और Titan grey में उपलब्ध है, लेकिन इसमें कोई भी डुअल-टोन कलर ऑप्शन नहीं मिलता है। 

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    कार के अंदर कदम रखते ही इसका केबिन आपको Grand i10 Nios की याद दिलाएगा, क्योंकि इसका डैशबोर्ड लेआउट लगभग वैसा ही है। हालांकि, Hyundai ने इसे अलग और ज्यादा प्रीमियम महसूस कराने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। केबिन में डुअल-टोन कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे ज्यादा स्टाइलिश लुक मिलता है। डैशबोर्ड पर कॉपर फिनिश वाले इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो पैसेंजर साइड ट्रिम पर दिए गए हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ काफी जचते हैं। प्लास्टिक की क्वालिटी सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छी है और यह ज्यादा सस्ती क्वालिटी का या फिर खुरदुरा भी नहीं लगता। स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदरेट रैप दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है। 

    Hyundai Aura cabin

    ड्राइविंग पोजिशन 

    Hyundai Aura की फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं और इस पर अच्छी साइड बोल्स्टरिंग और बैलेंस्ड कुशनिंग मिलती है, जो लंबे सफर के दौरान ड्राइवर को ज्यादा थकान महसूस नहीं होने देती। एक अच्छी बात यह है कि इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलती है, जिससे अलग-अलग कद के ड्राइवर आसानी से अपनी पसंदीदा पोजिशन सेट कर सकते हैं। S वेरिएंट से स्टीयरिंग व्हील पर टिल्ट एडजस्टमेंट मिलता है, लेकिन इसमें टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट की कमी है। इसकी कमी के कारण कुछ ड्राइवरों को स्टीयरिंग तक पहुंचने के लिए अपनी सीट को थोड़ा आगे खिसकाना पड़ सकता है। विजिबिलिटी के मामले में Aura काफी अच्छी है। 

    Hyundai Aura front seats

    पैसेंजर कंफर्ट 

    पैसेंजर कंफर्ट के मामले में Hyundai Aura ठीकठाक साबित होती है। इस सेडान कार में पीछे वाली सीट पर अच्छी लेगरूम और नीरूम स्पेस मिलती है, और इसका अंडरथाई सपोर्ट भी ठीक-ठाक है। मगर, इसमें कुछ कमियां भी है जैसे कि स्लोपिंग रूफ डिज़ाइन की वजह से लंबे पैसेंजर्स का सिर रूफ से थोड़ा टकराता हुआ महसूस हो सकता है। पीछे वाली सीट पर तीन लोग थोड़ा फंस कर बैठ पाते हैं और इसमें मिडल पैसेंजर के लिए कोई अलग हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है। हालांकि, रियर पैसेंजर्स के कंफर्ट के लिए इसमें रियर AC वेंट्स और दो कप-होल्डर्स के सेंटर सेंट्रल आर्मरेस्ट मिलता है।

    Hyundai Aura rear seats

    स्टोरेज ऑप्शन 

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में Hyundai Aura का केबिन काफी अच्छा है। इसमें एक छोटी फैमिली के लिए कई छोटे-बड़े स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी काम आते हैं। चारों दरवाजों में 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर दिए गए हैं, साथ ही इसमें कुछ छोटा-मोटा सामान रखने की जगह भी मिलती है। सेंटर कंसोल में दो कप होल्डर्स और फोन रखने के लिए एक डेडिकेटेड स्लॉट है। एक खास फीचर इसका कूल्ड ग्लवबॉक्स है, जिसमें आप अपनी पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक को ठंडा रख सकते हैं। हैंडब्रेक के बगल में फोन या चाबी रखने के लिए खुली जगह है। इसके अलावा इसमें एक वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है, जो फोन को चार्ज करने के काम आता है। कुल मिलाकर, केबिन में स्टोरेज की कोई कमी नहीं है और यह एक परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है।

    Hyundai Aura cabin space

    और देखें

    2025 Hyundai Aura के फीचर्स आपको बहुत ज्यादा प्रभावित तो नहीं करेंगे, लेकिन इसमें कोई फंक्शनल या जरूरी फीचर्स की कमी नहीं है।

    • इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। स्क्रीन का रिस्पॉन्स अच्छा है और यूजर इंटरफेस भी आसान है। 

    Hyundai Aura infotainment system

    • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक 3.5-इंच का मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) दिया गया है जो ट्रिप मीटर, फ्यूल एफिशिएंसी और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है। 

    Hyundai Aura driver's display

    • इसमें वायरलेस फोन चार्जर तो है, लेकिन इसे 12V सॉकेट में प्लग करना पड़ता है। इसलिए, अगर चार्जर कनेक्टेड है तो आप दूसरी एसेसरीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    Hyundai Aura wireless phone charger

    • अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, फुल इलेक्ट्रिक आउटसाइड मिरर, क्रूज़ कंट्रोल, फुल इलेक्ट्रिक आउटसाइड मिरर, टाइप-C फास्ट चार्जर और ऑटो हेडलाइट शामिल हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। हालांकि, अब इस सेगमेंट में मुकाबला बढ़ गया है और ऑरा में कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स की कमी खलती है। इसमें सनरूफ का कोई ऑप्शन नहीं है और इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज भी अब छोटा लगने लगा है। सबसे बड़ी कमी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की है। 

    और देखें
    • 2025 Hyundai Aura का किसी भी एजेंसी द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    • इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX माउंट्स, रियर पार्किंग कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    Hyundai Aura airbags

    • Hyundai ने ISOFIX माउंट फीचर केवल इसके टॉप वेरिएंट में दिया है 

    और देखें

    Hyundai का दावा है कि Aura में 402 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। इसका बूट काफी लंबा और गहरा है, जिससे आप इसमें आसानी से एक बड़ा, एक मीडियम और छोटा सूटकेस रख सकते हैं। इसके बाद भी इसमें केबिन सूटकेस और डफल बैग्स को रखने की जगह बचती है। बूट को खोलने के लिए आपको चाबी की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इसमें कोई रिक्वेस्ट सेंसर नहीं दिया गया है। 

    Hyundai Aura boot space

    और देखें

    Hyundai Aura में केवल 1.2-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड MT और 5-स्पीड ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन (AMT) का ऑप्शन मिलता है। इस गाड़ी के साथ CNG किट भी मिलती है, लेकिन इसके साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलता है। 

    इंजन  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + CNG
    आउटपुट  83 PS / 114 Nm 69 PS / 95.2 Nm
    ट्रांसमिशन  5-speed MT / 5-speed AMT 5-speed MT
    फ्यूल टैंक केपेसिटी  37-लीटर 65-लीटर (water equivalent)

    पेट्रोल 

    Hyundai Aura के 1.2-लीटर इंजन का रिफाइनमेंट लेवल काफी अच्छा है। केबिन के अंदर नॉइस और वाइब्रेशन बहुत कम महसूस होते है, जिससे लंबे सफर पर कोई असुविधा नहीं लगती। यह इंजन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनका ड्राइविंग स्टाइल रिलैक्स्ड है। पावर और एसेलेरेशन स्मूद और लीनियर है, यह खासियत इसे सिटी कम्यूट और ट्रैफिक में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के लिए परफेक्ट बनाती है। 

    Hyundai Aura

    शहर में, आपको पावर की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। हल्के हाथ से एसेलरेटर दबाने पर कार आसानी से स्पीड पकड़ लेती है और छोटे-मोटे ओवरटेक बिना किसी परेशानी के पूरे हो जाते हैं। हाइवे पर भी Aura 80-100 किमी/घंटा की स्पीड पर बहुत आराम से क्रूज कर सकती है। इस स्पीड पर इंजन शांत रहता है और कार स्थिर महसूस होती है। हालांकि, अगर आपको इससे ज़्यादा स्पीड पर किसी तेज रफ्तार व्हीकल को ओवरटेक करना है, तो आपको पहले से योजना बनानी होगी। इसके लिए आपको गियर डाउनशिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी ताकि इंजन अपने पावर बैंड में आ सके। पहाड़ी इलाकों में, खासकर जब कार पूरी तरह से भरी हो, तो चढ़ाई पर पावर बनाए रखने के लिए लगातार लोअर गियर में रहना पड़ सकता है। इसका 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्मूद है और क्लच भी बहुत भारी नहीं है, लेकिन इसे सावधानी से ऑपरेट करने की ज़रूरत होती है।

    Hyundai Aura manual transmission

    जो लोग शहर में ज़्यादा सुविधा चाहते हैं, उनके लिए AMT एक बेहतरीन विकल्प है। यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा है और ट्रैफिक में क्लच दबाने की झंझट से बचाता है। हालांकि, तेज़ ओवरटेक के दौरान यह इतना स्मूद या क्विक नहीं लगता है। माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी शहर में लगभग 12-14 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जबकि एक्सप्रेसवे पर यह आंकड़ा थोड़ा और बेहतर हो सकता है।

    CNG

     जब आप Aura को CNG मोड पर स्विच करते हैं, तो यह इंजन 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर में यह 14 PS की कमी कागज पर ज़्यादा लग सकती है, लेकिन खासकर सिटी ट्रैफिक में, इसका असर बहुत कम पता चलता है। आप आसानी से 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार पर क्रूज कर सकते हैं और रोजमर्रा के कामों के लिए यह परफॉर्मेंस पर्याप्त से ज़्यादा लगती है। असली अंतर तब महसूस होता है जब आप हाइवे पर तेज गति से ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं। CNG मोड में डाउनशिफ्ट करने के बावजूद एसेलेरेशन धीमा रहता है। ऐसे में, सुरक्षित और तेज ओवरटेक के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एक बटन दबाकर कार को पेट्रोल मोड पर स्विच कर लें और ओवरटेक पूरा होने के बाद वापस CNG पर आ जाएं। ऐसा करने से बेहतरीन माइलेज मिलता है। Aura CNG मोड में लगभग 20 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। 

    Hyundai Aura

    और देखें

    Hyundai Aura का सस्पेंशन सेटअप काफी सॉफ्ट है, जिसका मतलब है कि यह शहर की सड़कों पर रेगुलर स्पीड ब्रेकर और छोटे-मोटे गड्ढों को बहुत अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेती है। केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को ज़्यादातर झटके महसूस नहीं होते, जिससे सफर आरामदायक बना रहता है। जब आप बहुत ज़्यादा खराब सड़कों से गुज़रते हैं, तो केबिन में हल्का साइड-टू-साइड मूवमेंट (बॉडी रोल) महसूस हो सकता है, लेकिन यह इतना ज़्यादा नहीं है कि असुविधाजनक लगे। हाइवे पर तेज स्पीड में भी कार काफी स्थिर रहती है, जो ड्राइवर को अच्छा कॉन्फिडेंस देती है। हालांकि, अगर सड़क पर अचानक कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आता है, तो उसका असर केबिन में महसूस होता है क्योंकि सॉफ्ट सस्पेंशन उसे पूरी तरह से फ़िल्टर नहीं कर पाते। 

    Hyundai Aura

    कुल मिलाकर, Aura का राइड कंफर्ट ऐसा है जिसमें शिकायत की कोई खास गुंजाइश नहीं है। यह शहर और हाइवे, दोनों जगहों पर एक आरामदायक एक्सपीरिएंस देती है। हैंडलिंग के मामले में भी यह बिलकुल निराश नहीं करती। शार्प टर्न पर भी कार स्थिर रहती है और बिलकुल स्टेबिलिटी नहीं खोती, जिससे ड्राइवर को कार पर पूरा कंट्रोल महसूस होता है।

    और देखें

    2025 Hyundai Aura पांच वेरिएंट : E, S, Corporate, SX, और SX(O) में आती है। टॉप वेरिएंट SX (ओ) को छोड़कर CNG किट सभी वेरिएंट के साथ मिलती है।

    E

    • बेस वेरिएंट E में केवल LED टेल लाइट्स, बॉडी-कलर बंपर और पीछे की तरफ क्रोम गार्निश मिलती है। राइडिंग के लिए इसमें बिना कवर वाले 14-इंच के स्टील व्हील्स लगे हुए हैं। इस वेरिएंट में सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जिसमें मैनुअल AC, फ्रंट पावर विंडो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, और 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 

    S

    • LED DRLs, ब्लैक ग्रिल, बॉडी-कलर डोर हैंडल और मिरर, कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील और रियर स्पॉइलर के साथ इसका लुक काफी बेहतर लगता है। कंफर्ट फीचर्स में कीलेस एंट्री, रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट, टिल्ट स्टीयरिंग, रियर AC वेंट्स, सभी पावर विंडो और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड मिरर शामिल हैं। इसमें 2-DIN ऑडियो सिस्टम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 4 स्पीकर, 12V सॉकेट (आगे और पीछे) और टाइप-C पोर्ट भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें मैनुअल इनसाइड मिरर, रियर डिफॉगर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जोड़े गए हैं। 

    Corporate

    • एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुख्य हाइलाइट में 6.75-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी शामिल है। इसकी सेफ्टी किट में कोई नए फीचर नहीं जोड़े गए हैं।

    SX

    15-इंच के अलॉय व्हील्स, ORVMs पर टर्न इंडिकेटर्स, शार्क फिन एंटीना और क्रोम डोर हैंडल्स की वजह से इसका लुक बेहतर लगता है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स भी मिलते हैं, लेकिन सिर्फ AMT के साथ। इंटीरियर हाइलाइट्स में ग्लॉसी ब्लैक इंसर्ट, क्रोम-फिनिश गियर और हैंडब्रेक नॉब, और मेटल-फिनिश वाले डोर हैंडल्स शामिल हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल (केवल पेट्रोल में), फुल इलेक्ट्रिक ORVMs और पैसेंजर वैनिटी मिरर जैसे फीचर जोड़े गए हैं। ऑटो AC केवल AMT वर्जन के साथ उपलब्ध है। इंफोटेनमेंट पैकेज के तहत 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। सेफ्टी किट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    SX(O)

    • बाहर से तो यह वैसा ही है, लेकिन अंदर से ज्यादा प्रीमियम लगता है क्योंकि स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदरेट का इस्तेमाल किया गया है। इसकी फीचर लिस्ट में फुली ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग और ऑटोमेटिक हेडलाइट्स जोड़े गए हैं। इसकी सेफ्टी किट में ISOFIX mounts फीचर को छोडकर कोई दूसरे बदलाव नहीं हुए हैं। 

    कारदेखो की राय :

    इसका बेस 'E' वेरिएंट बहुत ही बेसिक लगता है। अगर आपका बजट कम है, तो 'S' वेरिएंट को चुनें क्योंकि इसमें आपको अलग से कोई भी आफ्टरमार्किट एसेसरीज नहीं लगवानी पड़ेंगी। जबकि, टॉप से ठीक नीचे वाला 'SX' वेरिएंट सभी फंक्शनल फीचर्स के साथ एक अच्छा एंटरटेनमेंट पैकेज देता है। फीचर्स और सेफ्टी किट का यह सही बैलेंस इसे हमारा पसंदीदा वेरिएंट बनाता है।

    और देखें

    हो सकता है कि Hyundai Aura शायद अपने प्रतिद्वंद्वियों (न्यू-जनरेशन मॉडल्स) के जितनी प्रीमियम, मॉडर्न या फीचर-लोडेड कार ना हो क्योंकि इसके प्रतियोगी बेहतर इंटीरियर और ज़्यादा एडवांस फीचर्स ऑफर करते हैं। लेकिन, जब बात एक छोटी फैमिली कार की बुनियादी जरूरतों की आती है, वहां Aura एक बेहतरीन पैकेज साबित होती है। इसमें अच्छी स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते है। इसका 1.2-लीटर इंजन शायद सबसे रोमांचक ना हो, लेकिन यह विश्वसनीय, रिफाइंड और शहर में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सक्षम लगता है। यह उन खरीदारों के लिए एक शानदार कार है जो एक सीधी-सादी और भरोसेमंद सेडान चाहते हैं। CNG का ऑप्शन इसे उन लोगों के लिए और भी आकर्षक बना देता है जिनकी प्राथमिकता कम रनिंग कॉस्ट है।

    Hyundai Aura के अलावा आप यह कारें भी चुन सकते हैं

    Maruti Dzire

    क्यों खरीदें

    • ज्यादा प्रीमियम 

    • बेहतर रियर सीट स्पेस 

    • बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स 

    • BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग 

    क्यों नापसंद करें 

    • 3-सिलेंडर इंजन इतना रिफाइंड नहीं है 

    • टॉप वेरिएंट 1 लाख रुपये तक महंगे है 

    Honda Amaze

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा प्रीमियम 

    • बेहतर फीचर पैकेज

    • कैमरा-बेस्ड ADAS फीचर्स 

    • ज्यादा बेहतर CVT गियरबॉक्स 

    क्यों नापसंद करें 

    • कोई CNG ऑप्शन नहीं 

    • टॉप वेरिएंट 2 लाख रुपये महंगे हैं

    और देखें

    हुंडई ऑरा की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • राइड क्वालिटी : गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स पर अच्छा कंफर्ट
    • इसका स्मूद और रिफाइंड इंजन नए ड्राइवरों के लिए इसे आसान बनाता है।
    • बूट: 402 लीटर की स्टोरेज क्षमता वाला लंबा और गहरा बूट जिसमें बड़े बैग आसानी से फिट हो जाते हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स की कमी
    • ISOFIX माउंट फीचर केवल टॉप वेरिएंट तक सीमित है
    • 6 फ़ीट से ज्यादा हाइट वाले लोगों के लिए रियर सीट पर कम हेडरूम

    हुंडई ऑरा कंपेरिजन

    हुंडई ऑरा
    हुंडई ऑरा
    Rs.6 - 8.67 लाख*
    sponsoredSponsoredटाटा aeris
    टाटा aeris
    Rs.5.30 - 9.75 लाख*
    मारुति सुजुकी डिजायर
    मारुति सुजुकी डिजायर
    Rs.6.31 - 9.54 लाख*
    होंडा अमेज जनरेशन 2
    होंडा अमेज जनरेशन 2
    Rs.5.99 - 7.80 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    हुंडई एक्सटर
    हुंडई एक्सटर
    Rs.5.81 - 9.65 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    होंडा अमेज
    होंडा अमेज
    Rs.7.65 - 10 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (229)4.8User Review (17)4.7User Review (565)4.3User Review (338)4.7User Review (13)4.7User Review (41)4.5User Review (804)4.5User Review (115)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसी1199 सीसी1197 सीसी1199 सीसी1197 सीसी1197 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी1199 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल
    पावर68 - 82 बीएचपी74.46 - 85 बीएचपी68.79 - 81.8 बीएचपी88.5 बीएचपी69 - 82 बीएचपी68 - 82 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी89 बीएचपी
    माइलेज17 किमी/लीटर-25.15 से 26.13 किमी/लीटर18.3 से 18.6 किमी/लीटर23.8 से 24.77 किमी/लीटर-20.01 से 22.89 किमी/लीटर18.65 से 19.46 किमी/लीटर
    एयरबैग66626666
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरऑरा बनाम डिजायरऑरा बनाम अमेज जनरेशन 2ऑरा बनाम बलेनोऑरा बनाम एक्सटरऑरा बनाम फ्रॉन्क्सऑरा बनाम अमेज

    हुंडई ऑरा न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • हुंडई ऑरा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई ऑरा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      कंपनी का कहना है कि हुंडई ऑरा हर तरह के ग्राहकों को पसंद आने वाली सेडान है।

      भानुon जनवरी 31, 2020

    हुंडई ऑरा यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड229 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (229)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (63)
    • कंफर्ट (99)
    • माइलेज (80)
    • इंजन (43)
    • इंटीरियर (54)
    • स्पेस (36)
    • कीमत (44)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • j
      jitendra on अक्टूबर 05, 2026
      5
      Car Bahut Acchi He And Featurs Bhi Acche He
      Car bahut acchi hai aur features bhi bahut acche hain. Car smooth hai aur mileage bhi bahut accha hai. Maruti Suzuki ki jagah sabse better hai ki Hyundai Aura car kharido. Sabse kam rate mein features bahut zyada hain, to hum sabhi ki pasand Aura car hi hai. Car sedan jaisi bhi lagti hai, to hum sabhi ki choice Hyundai car hai.
      और देखें
    • v
      vipul rathod on जुलाई 30, 2026
      4.5
      Good Car For Corporate Use
      Very good experience. Good car for a corporate use. Driving a car is a comfortable and enjoyable. It provides convenience, saves time and makes long distance travel easier. A well maintained car offers a smooth rides, good safety features and reliable performance. It's too good car. I personally like this car.
      और देखें
    • m
      md saleem on जून 02, 2026
      4.5
      AC Vent / Power Window / Arm Rest
      Features are very awesome at this price it is found difficult in other brands to get these features, like I always want when I sit on backside, I can adjust my window with power button, one more thing I need when I sit not backside that is AC vent which, I am not getting in other brands at this price and one more in long run arm rest at backside gives immense pleasure.
      और देखें
      1
    • अ
      अभिनव mittal on अप्रैल 30, 2026
      5
      Niche Car Hondai
      Yah bahut achhi car hai or iske type of wireless bahut acche se chalta hai, bahut se features acche hain Ki handle steering tyres door bahut hi acche hain, aur ismein ek sensor bahut achcha hai automatic wheel automatic driver, bahut hi achi gadi hai, ise aap online ya offline book kar sakte ho.
      और देखें
      1
    • र
      राहुल patle on अप्रैल 25, 2026
      5
      Thanks To Provide Best Service For All Car Owners
      This is a very important car in my life because I bought this car at the age of 22, and it is my second achievement in my life. Again thanks to the 24×7 support. I am happy to share my most important feedback, and I hope you understand my feelings, not just my words. I am trying to share my own experience, that is all from my side.
      और देखें
    • अधिक देखें

    हुंडई ऑरा माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 22 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल17 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक17 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल22 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई ऑरा प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई ऑरा की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में ऑरा की ऑन-रोड कीमत 6,63,625 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) हुंडई ऑरा पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में हुंडई ऑरा पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) ऑरा और डिजायर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) ऑरा की कीमत 6 लाख रुपये एक्स-शोरूम और डिजायर की कीमत 6.31 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई ऑरा के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 6.12 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई ऑरा की ईएमआई ₹12,946 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹68,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या हुंडई ऑरा में सनरूफ मिलता है ?
      A ) हुंडई ऑरा में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Puspendr asked on 26 May 2026
      Q ) New aura 2027 model kab launch hoga
      By CarDekho Experts on 26 May 2026

      A ) There is currently no information available from the brand's end, so we reco...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Sadique Mushtaque asked on 22 Jan 2026
      Q ) I want in commercial number plate
      By CarDekho Experts on 22 Jan 2026

      A ) To obtain a vehicle with a commercial (yellow) number plate, we recommend connec...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Ram asked on 22 Jul 2025
      Q ) Is Electronic Stability Control available in the Hyundai Aura?
      By CarDekho Experts on 22 Jul 2025

      A ) Yes, Electronic Stability Control (ESC) is available in the Hyundai Aura. It enh...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Deepak Singh asked on 16 Jul 2025
      Q ) Is Hill-start Assist Control available in the Hyundai Aura?
      By CarDekho Experts on 16 Jul 2025

      A ) Yes, Hill-start Assist Control (HAC) is available in the Hyundai Aura, enhancing...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Sahil asked on 27 Feb 2025
      Q ) Does the Hyundai Aura offer a cruise control system?
      By CarDekho Experts on 27 Feb 2025

      A ) The Hyundai Aura SX and SX (O) petrol variants come with cruise control. Cruise ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹15,466ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई ऑरा ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में ऑरा की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.7.30 - 10.49 लाख*
      मुंबईRs.7.03 - 9.82 लाख*
      पुणेRs.7.03 - 9.82 लाख*
      हैदराबादRs.7.22 - 10.36 लाख*
      चेन्नईRs.7.16 - 10.28 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर सेडान कारें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर

      हुंडई ऑरा लेटेस्ट अपडेट

      • 13 अक्टूबर 2025: अक्टूबर में हुंडई ऑरा कार पर 40,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ग्राहक डिस्काउंट ऑफर का लाभ इस महीने के आखिर तक उठा सकते है।

      • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी 2.0 दरें लागू होने के कारण हुंडई ऑरा की कीमतों में 78,465 रुपये तक की कटौती हुई है। इस गाड़ी की नई कीमतें अब 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

      • 2 सितंबर 2025: यदि आप हुंडई ऑरा को सितंबर 2025 में बुक करवाते हैं तो आपको ज्यादातर शहरों में इसकी डिलीवरी के लिए एक महीने तक का इंतजार करना होगा।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है