• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आप भी इस दिवाली 10 लाख रुपये से कम बजट वाली कार लेने जा रहे हैं? इन 10 कारों में 6 एयरबैग्स मिलते हैं स्टैंडर्ड, देखिए पूरी लिस्ट

    क्या आप 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए बिना छह एयरबैग वाली कार चाहते हैं? बाजार में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 05, 2026 15:04 ist
    info icon
    published onOct 05, 2026 15:04 IST
    last updated onOct 05, 2026 15:04 IST
    52 Views
    • Write a कमेंट

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    क्या आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार लेने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि सेफ्टी आपके लिए भी सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। भारत के कार बाजार में कई किफायती कारें अब अपनी पूरी रेंज में छह एयरबैग देती हैं, जिससे खरीदारों को बजट बढ़ाए बिना ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स मिल पाते हैं। हालांकि, एयरबैग सुरक्षा का सिर्फ एक हिस्सा है। एक कार कितनी सुरक्षित है, यह उसके बॉडी स्ट्रक्चर, क्रैश-टेस्ट रेटिंग और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स पर भी उतना ही निर्भर करता है। अगर आप इस दिवाली 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कोई ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हों, तो यहां 10 विकल्प दिए गए हैं जिन्हें खरीदने पर आप विचार कर सकते हैं:

    मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 

    कीमत : 3.70 लाख रुपये से 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : 2-स्टार जीएनकैप (2023)

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    मारुति ऑल्टो के10 भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है और यह एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में एक पॉपुलर नाम है। मारुति की सबसे छोटी हैचबैक कार ऑल्टो के10 में हमेशा से छह एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर नहीं दिए गए। लॉन्च के समय भी इसमें केवल दो एयरबैग ही मिलते थे। मगर, 2025 में मिले अपडेट के बाद मारुति ने ऑल्टो के10 के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए थे। तब से किसी भी एनकैप एजेंसी ने इस कार का क्रैश टेस्ट नहीं किया। 2023 में ग्लोबल एनकैप ने ऑल्टो के10 का क्रैश टेस्ट किया था, जिसमें केवल दो एयरबैग मौजूद थे।

    मारुति सुजुकी सेलेरियो 

    कीमत : 4.70 लाख रुपये से 6.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : 3-स्टार जीएनकैप (2025) 

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    जब मारुति ने सेलेरियो को 2021 में लॉन्च किया था, तब इसमें केवल दो एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते थे। लेकिन, ऑल्टो की तरह सेलेरियो को भी 2025 में नया अपडेट दिया गया जिसके बाद से इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलने लगे। इस अपडेट से इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग भी बेहतर हुई, इसकी ग्लोबल एनकैप रेटिंग 1-स्टार से बढ़कर 3-स्टार हो गई। लेकिन, इस सुधार के बावजूद इसकी बॉडी शेल इंटिग्रिटी और फुटवेल एरिया को अस्थिर माना गया।

    टाटा टियागो 

    कीमत : 4.77 लाख रुपये से 8.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : सामने नहीं आई

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    भले ही टियागो टाटा के लाइनअप की सबसे छोटी कार हो, लेकिन इसमें सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है। टियागो में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो इसकी सेफ्टी प्रोफाइल को और भी मजबूत करते हैं। इसके अपडेटेड वर्जन का फिलहाल कोई क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। जबकि, इसके डुअल एयरबैग्स वाले वर्जन को ग्लोबल एनकैप से 2020 में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। टाटा ने बताया है कि फेसलिफ्ट वर्जन के साथ उन्होंने बॉडी शेल इंटिग्रिटी को और मजबूत किया है, जिससे इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग बेहतर हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नई रेटिंग से ही हो पाएगी।

    मारुति सुजुकी वैगन आर  

    कीमत : 4.99 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    सेफ्टी रेटिंग : 1-स्टार जीएनकैप (2023)

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    मारुति वैगन आर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसकी पहचान इसका टॉल-बॉय डिजाइन और स्पेशियस केबिन है। दूसरी मारुति कारों की तरह 2025 से वैगनआर हैचबैक में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं।हालांकि, यहां जिस क्रैश टेस्ट रेटिंग की बात हो रही है, वह सिर्फ दो एयरबैग वाले वेरिएंट पर की गई थी। फिर भी, हमें उम्मीद नहीं है कि 6 एयरबैग शामिल होने से इसकी रेटिंग में कोई खास सुधार होगा क्योंकि इसकी बॉडी शेल को अस्थिर बताया गया था।

    मारुति सुजुकी ईको

    कीमत : 5.28 लाख रुपये से 6.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    सेफ्टी रेटिंग : सामने नहीं आई

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    मारुति ईको एक बेहद प्रैक्टिकल गाड़ी है जिसे कमर्शियल और पर्सनल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए खरीदा जाता है। 2025 में मिले अपडेट के बाद मारुति ईको में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए गए थे। 2016 में जब ग्लोबल एनकैप ने मारुति ईको का क्रैश टेस्ट किया था, तो इसे 0-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। अब इसमें छह एयरबैग होने के बावजूद, हमें उम्मीद नहीं है कि मारुति ईको को कोई अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिलेगी क्योंकि इसकी बॉडी शेल को बहुत ज्यादा अस्थिर माना गया था और पैसेंजर कम्पार्टमेंट में भी कई खराबियां नजर आई थी। 

    टाटा एरिस 

    कीमत : 5.29 लाख रुपये से 9.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    सेफ्टी रेटिंग : सामने नहीं आई 

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    टाटा एरिस बाजार में एक नई पेशकश है, जिसे टाटा टिगोर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। टाटा के सेफ्टी रिकॉर्ड को देखते हुए एरिस से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में लॉन्च हुई टाटा एरिस कॉम्पेक्ट सेडान में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस गाड़ी का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह क्रैश टेस्ट में अच्छा स्कोर कर सकती है। बता दें कि टाटा टिगोर को दो एयरबैग्स के साथ ग्लोबल एनकैप से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। 

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    कीमत : 5.60 लाख रुपये से 8.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : 2-स्टार जीएनकैप (2020)

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    ग्रैंड आई10 निओस हुंडई की सबसे छोटी कार है। जब इसे 2019 में लॉन्च किया गया था, तब इसमें केवल 2 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते थे, लेकिन कुछ साल बाद हुंडई ने इसे अपडेट करके इसमें चार एयरबैग्स स्टैंडर्ड और टॉप वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स कर दिए थे। हालांकि, 2023 में नए अपडेट के तहत जब कंपनी ने अपनी सभी कारों में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड देने का फैसला किया, तो आई10 निओस को भी यही अपडेट मिला। यह ध्यान रखना जरूरी है कि 2022 में हुआ ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट इसके छह एयरबैग्स वाले मॉडल पर नहीं किया गया था, बल्कि इसके दो एयरबैग्स वाले मॉडल पर हुआ था। छह एयरबैग्स शामिल होने से इसकी सेफ्टी रेटिंग अब बेहतर हो सकती है, लेकिन इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि फुटवेल एरिया और बॉडी शेल को अस्थिर और ज़्यादा लोड सहने में असमर्थ माना गया था।

    निसान मैग्नाइट 

    कीमत : 5.68 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : 5-स्टार जीएनकैप (2025)

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    निसान मैग्नाइट सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है जिसमें छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। जब निसान ने मैग्नाइट का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया था तब ग्लोबल एनकैप ने इसे 4-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग दी थी।इसके बाद, निसान ने इसमें कुछ ऐसे अपग्रेड किए जिनके बारे में जानकारी नहीं दी गई और कार को दोबारा क्रैश टेस्ट के लिए भेजा। नतीजन, फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में बेहतर परफ़ॉर्मेंस के साथ इसे पूरे 5 स्टार पॉइंट्स मिले। आप इस स्टोरी में 4-स्टार और 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग के बीच के अंतर और बारीकियों के बारे में पढ़ सकते हैं।

    निसान ग्रेवाइट

    कीमत : 5.73 लाख रुपये से 9.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    सेफ्टी रेटिंग : सामने नहीं आई 

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    निसान ग्रेवाइट असल में रेनो ट्राइबर का ही रीबैज्ड वर्ज़न है। यह एक 7-सीटर एमपीवी कार है जो कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट में ज्यादा स्पेस ऑफर करती है। ग्रेवाइट का अब तक किसी भी एजेंसी द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। बता दें कि रेनो ट्राइबर के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को 2024 में जीएनकैप क्रैश टेस्ट में 2-स्टार रेटिंग मिली थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टेस्ट सिर्फ़ दो एयरबैग वाले मॉडल पर किया गया था, जबकि 2025 में रेनो ट्राइबर में 6 एयरबैग शामिल कर दिए गए थे। अगर अब छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) के साथ इसका क्रैश टेस्ट किया जाए, तो रेटिंग में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    टाटा पंच 

    कीमत : 5.75 लाख रुपये से 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    सेफ्टी रेटिंग : 5 स्टार बीएनकैप (2026)

    Top Most Affordable Cars With 6 Airbags As Standard

    टाटा पंच लॉन्च के समय से ही सेफ्टी के लिए एक बेंचमार्क रही है। सेफ्टी इसकी सबसे बड़ी खासियत रही है। पंच ने यह साबित किया है कि एक किफायती कार भी बेहद सुरक्षित हो सकती है। साइज में छोटी होने के बावजूद पंच को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में पूरी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ​​एक और अच्छी बात यह है कि पंच को ग्लोबल एनकैप से पूरी 5-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है, तब जब इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं थे।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    कार कंपनियों का 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में छह एयरबैग को स्टैंडर्ड देना एक अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ एयरबैग की संख्या से यह तय नहीं होता कि कार कितनी सुरक्षित है। क्रैश-टेस्ट परफॉर्मेंस, बॉडी स्ट्रक्चर, सीटबेल्ट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स भी कार में बैठे लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस दिवाली खरीदारों के लिए छह एयरबैग वाली कई सारी किफायती कारें उपलब्ध हैं। हालांकि, आखिरी फैसला लेने से पहले आप पसंदीदा वेरिएंट की सेफ्टी रेटिंग और उसमें मिलने वाले फीचर्स की जांच जरूर कर लें।

    सेफ्टी और फीचर्स के मामले में आपकी पसंदीदा कार कौनसी है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है