मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 3.35 करोड़ रुपये
मर्सिडीज की फ्लैगशिप लग्जरी कार अब ज्यादा चमक-दमक और ब्रांडिंग के साथ आई है!
- Write a कमेंट

मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास लग्जरी कार का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। नई मेबैक एस-क्लास की कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और गाड़ी की डिलीवरी नवंबर 2026 से मिलना शुरू होगी। नई 2026 मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास मिलता है, जानेंगे आगे:
कीमत
| वेरिएंट |
कीमत |
| एस580ई |
3.35 करोड़ रुपये |
कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है
इस बार मेबैक एस-क्लास एक वेरिएंट एस580ई में उपलब्ध है। इसमें 3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप दिया गया है।
डिजाइन
-
आगे की तरफ सबसे बड़ा अपडेट इसका हेडलैंप है, जिसमें 3-स्टार एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं।
-
रात में आपको फ्रंट ग्रिल में ‘मेबैक’ लोगो और 3-पॉइंटेड स्टार चमकते दिखेंगे।
-
लंबे बोनट पर सेंटर क्रोम स्पाइन भी एक खास लग्जरी टच है।
-
साइड प्रोफाइल 5.5 मीटर लंबा है और इसका व्हीलबेस एस-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस से 180 मिलीमीटर बड़ा है।
-
डी-पिलर पर मेबैक लोगो दिया गया है जो रात में चमकता है।
-
इसमें नई डिजाइन के 20-इंच सिल्वर कलर अलॉय व्हील दिए गए हैं जो मेबैक की लग्जरी पहचान से मेल खाते हैं।
-
ड्यूल-टोन कलर यहां भी बरकरार है, जिसमें पतली पिन-स्ट्रिपिंग भी शामिल है।
-
यहां भी अच्छी क्रोम डिटेल्स दी गई है, जिसमें विंडो लाइन, बी और डी पिलर और कार के निचले हिस्से पर क्रोम स्ट्रिप्स शामिल हैं।
-
3-पॉइंटेड स्टार जैसी डिजाइन मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट के टेल लैंप्स में भी है।
-
टेल लैंप्स के ऊपर और बंपर के निचले हिस्से में भी काफी क्रोम एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है।
-
बूटलिड के बाईं ओर ‘मेबैक’ ब्रांडिंग, बीच में 3-पॉइंटेड स्टार और दाईं तरफ पावरट्रेन बैजिंग मिलती है।
केबिन
-
मेबैक के अंदर कदम रखते ही, उम्मीद है कि आपको बहुत सारा स्पेस, लग्जरी और प्रीमियम मैटेरियल्स मिलेंगे।
-
बड़े थ्री-स्क्रीन सेटअप को पहले की तरह बरकरार रखा गया है।
-
होरिजॉंटल सिल्वर एक्सेंट लाइन पूरे केबिन में है और डैशबोर्ड पर एसी वेंट्स को अच्छे से जोड़ती है।
-
मेबैक की पीछे वाली सीटें काफी शानदार हैं। पैसेंजर साइड में कई एडजस्टमेंट के साथ एक बोस मोड दिया गया है।
-
गर्दन, बैक और घुटनों के लिए एक्सट्रा पिलो दिए गए हैं।
-
रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन में पीछे बैठे दोनों पैसेंजर के लिए स्क्रीन हैं और आर्मरेस्ट पर दो स्मार्टफोन जैसी डिवाइस हैं जिनसे पीछे की सीट का कंफर्ट, एंटरटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है।
फीचर और सेफ्टी
-
यहां हम मर्सिडीज की सबसे लग्जरी कार की बात कर रहे हैं।
-
इसमें एक 14.4-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले, और एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।
-
इसमें 31-स्पीकर बर्मस्टर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
-
अन्य फीचर हाइलाइट्स में दो सनरूफ, पावर्ड, वेंटिलेटेड और मसाजिंग सीटें, वॉइस असिस्टेड डोर शटिंग, और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है।
-
सेफ्टी फीचर में 15 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर-व्हील स्टीयरिंग शामिल हैं।
इंजन
भारत में मेबैक एस-क्लास में एक इंजन दिया गया है। इसमें 3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
3-लीटर टर्बो पेट्रोल |
| पावर (+ ई-मोटर) |
593 पीएस + 81 पीएस |
| टॉर्क (+ ई-मोटर) |
750 एनएम + 50 एनएम |
| गियरबॉक्स |
9-स्पीड एटी |
एटी - टॉर्क कन्वर्टर (ऑटोमैटिक)
मेबैक एस-क्लास में अब आइकॉनिक वी12 इंजन नहीं है, जो अपनी स्मूदनेस, अच्छी पावर और शानदार स्टेटस के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह पावरट्रेन इस बड़ी लग्जरी सेडान कार को चलाने के लिए काफी पावरफुल है।
कंपेरिजन
मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है। हालांकि यह रेंज रोवर और बेंटले फ्लाइंग स्पर जैसी कारों को टक्कर देगी। इसके अलावा यह मर्सिडीज मेबैक जीएलएस और मेबैक ईक्यूएस एसयूवी जैसी मेबैक कार का विकल्प भी है।
कारदेखो का क्या है कहना
अल्ट्रा लग्जरी कार बाजार में मेबैक जैसी लग्जरी गाड़ी के ज्यादा खरीददार दिख रहे हैं। हाल ही में बीएमडब्ल्यू और लेक्सस ने भी अपनी नई लग्जरी कार बाजार में उतारी है, और जल्द ही भारत में कुछ नए लग्जरी कार ब्रांड भी एंट्री करने वाले हैं। इससे पता चलता है कि लग्जरी सेगमेंट में कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है।
मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास के नए अपडेट में ग्रिल, लोगो और ब्रांडिंग पर एलईडी एलिमेंट्स की वजह से चमक बढ़ गई है। हालांकि यह पुरानी मेबैक एस-क्लास की तुलना में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं है, लेकिन अब लोगों को ज्यादा स्पेशल वी12 इंजन नहीं मिलेगा, जो अब देश में उपलब्ध नहीं है।
नई मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।














