• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: क्या एसयूवी कार का टॉप मॉडल से नीचे वाला वेरिएंट लेना चाहिए?

    क्या टॉप मॉडल से नीचे वाले जेडएक्स वेरिएंट के लिए अपना बजट बढ़ाना चाहिए? आइए जानते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 09, 2026 10:04 ist
    info icon
    published onOct 09, 2026 10:04 IST
    last updated onOct 09, 2026 10:04 IST
    50 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate ZX Variant Explained

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। एलिवेट एसयूवी 6 वेरिएंट: एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस, और जेडएक्स प्लस ब्लैक में उपलब्ध है।

    होंडा एलिवेट जेडएक्स मैनुअल की कीमत 15.39 लाख रुपये और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वर्जन की प्राइस 16.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    जेडएक्स वेरिएंट को होंडा एलिवेट लाइनअप में टॉप मॉडल जेडएक्स प्लस के नीचे पोजिशन किया गया है और इसमें टॉप वेरिएंट वाले लगभग सभी फीचर हैं। जेडएक्स निश्चित तौर पर फीचर से भरपूर वेरिएंट में से एक है, और इसमें वे सभी डिजाइन हाइलाइट्स हैं जो जेडएक्स प्लस में हैं। अगर आप अपना बजट बढ़ाए बिना होंडा एलिवेट एसयूवी कार को घर लाने की सोच रहे है, तो यहां देखिए जेडएक्स वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: एक्सटीरियर

    होंडा एलिवेट हमेशा से एक अच्छी दिखने वाली कार रही है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च के साथ डिजाइन अब और बेहतर हो गया है। होंडा ने एसयूवी कार में आगे अपडेट, यूनिक लाइटिंग एलिमेंट्स और पीछे अपडेट डिजाइन दिया है। यहां हम देखेंगे जेडएक्स वेरिएंट बाहर से कैसा दिखता है:

    Honda Elevate ZX Variant Explained

    शुरूआत आगे वाले हिस्से से करते हैं, होंडा एलिवेट जेडएक्स आगे से बोल्ड दिखती है और यहां इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइटें, ग्लॉस ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स के साथ नई मैश ग्रिल, स्किड प्लेट के साथ नया बंपर, एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लाइटों के लिए बॉडी कलर हाउसिंग दी गई है। होंडा लोगो अब बोनट पर है। ओवरऑल डिजाइन रग्ड लेकिन मॉडर्न दिखता है।

    Honda Elevate ZX Variant Explained

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां जेडएक्स में ब्लैक बॉडी क्लेडिंग, ड्यूल-टोन (ब्लैक और बॉडी कलर) डोर लोअर गार्निश, रूफ रेल गार्निश, शार्क फिन एंटीना, इंटीग्रेटेड एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ बॉडी कलर ओआरवीएम, और 17-इंच ब्लैक एंड डार्क क्लियर फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह सब बॉक्सी सिल्हूट और बड़ी विंडो के साथ मिलकर एलिवेट को शानदार लुक देते हैं।

    Honda Elevate ZX Variant Explained

    एलिवेट जेडएक्स में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें, एक इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, और नए बंपर पर एक स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे पीछे से साफ और स्पोर्टी लुक देते हैं। बाहर से यह टॉप मॉडल जेडएक्स प्लस जैसी ही दिखती है।

    होंडा एलिवेट 7 कलर ऑप्शन: नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडियंट रेड मैटेलिक, मेटेरॉइड ग्रे मैटैलिक, लूनार सिल्वर मैटेलिक, और प्लेटिनम व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है। यहां आप होंडा एलिवेट के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन के बारे में जान सकते हैं।

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: केबिन

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स का केबिन काफी आकर्षक है, जिसमें ड्यूल-टोन थीम और लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। डैशबोर्ड पर ड्यूल-टोन आइवरी और ब्लैक कलर फिनिश के साथ ग्लॉस ब्लैक इनसर्ट और सॉफ्ट-टच लेदरेट इनसर्ट भी है, जिन्हें डोर पेड पर भी देखा जा सकता है।

    Honda Elevate ZX Variant Explained

    सीटों पर भी कंट्रास्टिंग व्हाइट लेदरेट अपहोल्स्ट्री है। सेंटर स्पेस में एक फ्री-स्टेंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जबकि एसी वेंट्स को इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे पोजिशन किया गया है, साथ ही फ्लो को एडजस्ट करने के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील में गन मैटेलिक गार्निश के साथ थ्री-स्पोक डिजाइन दी गई है, और ड्राइवर कंफर्ट के लिए इसे आगे-पीछे और ऊपर-नीचे एडजस्ट किया जा सकता है। स्टीयरिंग व्हील और गियर नोब पर लेदरेट रैपिंग की गई है।

    2026 Honda Elevate ZX Variant Explained

    यूजेबिलिटी की बात करें तो केबिन में स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 6 तरह से मैनुअल एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 4 तरह से मैनुअल एडजस्ट होने वाली को-ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। पीछे वाली सीटों पर कप होल्डर के साथ सेंट्रल आर्मरेस्ट और फ्रंट सीट बैक पॉकेट भी मिलती है। इसमें एक रियर पार्सल शेल्फ, एक बूट स्टोरेज लैंप, और पीछे 60:40 रेश्यो में बंटी स्प्लिट सीट भी दी गई है। एसयूवी कार के अंदर स्पेस और कंफर्ट को लेकर कोई शिकायत नहीं है, एलिवेट के केबिन में सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस है, जिसमें काफी नी रूम और हेडरूम मिलता है, साथ ही पीछे वाली सीट पर बड़े पैसेंजर के बैठने के लिए अच्छा खासा शोल्डर स्पेस भी है।

    अगर आप होंडा एलिवेट के डिजाइन और फीचर के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो हमारी डिटेल्ड इमेज गैलरी देखें।

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: फीचर

    होंडा एलिवेट के टॉप मॉडल से नीचे वाले जेडएक्स वेरिएंट की फीचर लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि इसमें कुछ फीचर की कमी है, लेकिन कीमत के हिसाब से इसकी फीचर लिस्ट काफी अच्छी है। इसमें आपको वे सभी बेसिक और प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं जिनकी आपको जरूरत है, जिससे शिकायत की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

    2026 Honda Elevate ZX Variant Explained

    इसमें आपको एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एक प्रीमियम 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम (4 स्पीकर और 4 ट्विटर), एक 7-इंच कलर टीएफटी एमआईडी के साथ डिजिटल प्लस एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे एसी वेंट्स, आगे वेंटिलेटेड सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑरेंज एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइटें, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, टिल्ट और टेलिस्कॉपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, और आगे 12वॉट पावर सॉकेट जैसे फीचर मिलते हैं।

    2026 Honda Elevate ZX Variant Explained

    जेडएक्स प्लस की तुलना में इसमें आगे इलेक्ट्रिक पावर्ड सीट, पीछे वेंटिलेटेड सीट, और 360 डिग्री कैमरा का अभाव है। बाकी सब कुछ वैसा ही है।

    यहां होंडा एलिवेट के वेरिएंट अनुसार फीचर देखें।

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: सेफ्टी

    सुरक्षा के लिए होंडा पहले से सभी वेरिएंट में अच्छे खासे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड देती है। इस वेरिएंट से आपको लेवल-2 एडीएएस भी मिलना शुरू हो जाता है।

    2026 Honda Elevate ZX Variant Explained

    एलिवेट जेडएक्स में लेन वॉच कैमरा, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, रियर वाइपर और वाशर, रियर डिफॉगर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक (केवल सीवीटी), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (केवल सीवीटी), सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, सभी सीट के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2026 होंडा एलिवेट जेडएक्स: इंजन स्पेसिफिकेशन

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में केवल एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। अगर आप जेडएक्स वेरिएंट लेते हैं तो आपको 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।

    यहां देखिए नई एलिवेट कार के इंजन स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 7-स्टेप सीवीटी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 Honda Elevate ZX Variant Explained

    यहां होंडा एलिवेट के वेरिएंट अनुसार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन देखें।

    2026 होंडा एलिवेट: कीमत और मुकाबला

    नई होंडा एलिवेट की कीमत 11.80 लाख रुपये से 18.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यहां लॉन्च स्टोरी और वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट देखें।

    होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, टाटा कर्व, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स और एमजी एस्टर जैसी मिड-साइज एसयूवी कार से है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    होंडा एलिवेट जेडएक्स मैनुअल की कीमत 15.39 लाख रुपये और सीवीटी ऑटोमैटिक की प्राइस 16.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और इसमें वह सबकुछ है जो आप टॉप मॉडल जेडएक्स प्लस से उम्मीद करते हैं।

    जेडएक्स वेरिएंट में वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसके साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प है। हालांकि जेडएक्स प्लस में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट, पीछे वेंटिलेटेड सीट और 360 डिग्री कैमरा के साथ ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन जैसी अतिरिक्त खूबियां हैं। इन अतिरिक्त चीजों के लिए जेडएक्स प्लस की कीमत जेडएक्स से 1.41 लाख रुपये ज्यादा है, जिसे सही ठहराना मुश्किल है। अगर आपको ये अतिरिक्त चीजें नहीं चाहिए तो जेडएक्स में वह सबकुछ है जो आपको चाहिए और ये वेरिएंट अपनी कीमत को सही ठहराता है।

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है