• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट: इस एसयूवी कार के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    नई होंडा एलिवेट एसयूवी कई सारे वेरिएंट में उपलब्ध है, जानिए कौनसा वेरिएंट आपकी सभी जरूरतों को पूरा करता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 08, 2026 11:31 ist
    info icon
    published onOct 08, 2026 11:29 IST
    last updated onOct 08, 2026 11:31 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Variants Explained

    होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी कार छह वेरिएंट्स: एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक में आती है, जिसमें अलग-अलग फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसका लोअर वेरिएंट्स वैल्यू और प्रेक्टिकेलिटी पर ज्यादा फोकस करते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट्स में कई प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर्स दिए गए हैं तो यहां देख सकते हैं :-

     2026 होंडा एलिवेट : एक्सटीरियर

    फीचर 

    एसवी 

    वी

    वीएक्स 

    जेडएक्स 

    जेडएक्स प्लस  

    जेडएक्स प्लस ब्लैक

    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ग्रिल में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लाइट्स

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट मेश ग्रिल

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड एलईडी रियर लाइट बार

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रूफ रेल गार्निश

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    शार्क-फिन एंटीना

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    इंटीग्रेटेड रियर टेलगेट स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    व्हील्स

    16-इंच स्टील रिम्स

    व्हील कवर के साथ 16-इंच स्टील रिम्स

    17-इंच ब्लैक और क्लियर फिनिश अलॉय व्हील्स

    17-इंच ब्लैक और डार्क क्लियर फिनिश अलॉय व्हील्स

    17-इंच ब्लैक और डार्क क्लियर फिनिश अलॉय व्हील्स

    17-इंच ग्लॉस ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स

    डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ❌

    ब्लैक पेंटेड बॉडी क्लैडिंग

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    डोर लोअर गार्निश

    ब्लैक

    ब्लैक

    ब्लैक

    डुअल-टोन (ब्लैक + पेंट)

    डुअल-टोन (ब्लैक + पेंट)

    ग्लॉस ब्लैक

    फ्रंट स्किड प्लेट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर स्किड प्लेट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    • बेस वेरिएंट एसवी स्मार्ट में एलईडी फॉग लैंप्स, ग्रिल और रियर में कनेक्टेड एलईडी बार, और रूफ रेल गार्निशिंग जैसे एक्सटीरियर फीचर्स की कमी है। 

    • आगे और पीछे कनेक्टेड एलईडी लाइट्स इसमें वीएक्स वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है। 

    2026 Honda Elevate New Connected Lights

    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, ग्लॉस ब्लैक फ्रंट ग्रिल और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • नई होंडा एलिवेट कार के टॉप तीन वेरिएंट में ब्लैक पेंटेड बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन डोर लोअर गार्निश जैसे प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। 

    • डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर केवल टॉप जेडएक्स प्लस वेरिएंट तक ही सीमित है। 

    • 2026 होंडा एलिवेट कार सात कलर ऑप्शन : क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडियंट रेड मैटेलिक, मेटेरॉइड ग्रे मैटेलिक, लूनार सिल्वर मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल (नया) में आती है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    नई होंडा एलिवेट की फोटो गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

    2026 होंडा एलिवेट: इंटीरियर 

    फीचर

    एसवी 

    वी

    वीएक्स 

    जेडएक्स 

    जेडएक्स प्लस 

    जेडएक्स प्लस ब्लैक

    केबिन थीम

    डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    स्पॉर्टी ब्लैक

    सॉफ्ट-टच फिनिशिंग

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री

    फैब्रिक

    फैब्रिक

    फैब्रिक (स्टिचिंग के साथ)

    लेदरेट

    लेदरेट

    लेदरेट

    कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    स्टीयरिंग व्हील गार्निश

    ❌

    ❌

    ✅ (गन मेटैलिक)

    ✅ (गन मेटैलिक)

    ✅ (गन मेटैलिक)

    ✅ (पियानो ब्लैक)

    टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    लेदर-रैप्ड गियर नॉब

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑरेंज एम्बिएंट लाइटिंग

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    सॉफ्ट-टच डोर लाइनिंग आर्मरेस्ट पैड

    ❌

    ❌

    ✅ (फैब्रिक)

    ✅ (लेदरेट)

    ✅ (लेदरेट)

    ✅ (लेदरेट)

    स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    ✅ 

    फ्रंट और रियर डोर पॉकेट एलईडी लाइट

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    60:40 स्प्लिट रियर सीट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    बूट स्टोरेज इल्यूमिनेशन लैंप

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    फ्रंट सीट बैक पॉकेट

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर पार्सल शेल्फ

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    • एसवी वेरिएंट का केबिन एकदम बेसिक लगता है क्योंकि इसमें केवल जरूरी फीचर्स ही मिलते हैं। 

    • एसवी, वी, और वीएक्स वेरिएंट्स में फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स में सॉफ्ट टच फिनिश के साथ प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है। 

    • डुअल-टोन केबिन थीम सभी वेरिएंट्स में एक जैसी मिलती है। 

    2026 Honda Elevate Interior

    • एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ गार्निशिंग, और सॉफ्ट-टच डोर लाइनिंग आर्मरेस्ट पैड जैसे प्रीमियम फीचर्स वीएक्स वेरिएंट से मिलने शुरू होते हैं। 

    2026 Honda Elevate Ambient Lighting

    • टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीट जैसे फीचर सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं। 

    2026 होंडा एलिवेट: कंफर्ट फीचर

    फीचर 

    एसवी 

    वी 

    वीएक्स 

    जेडएक्स 

    जेडएक्स प्लस 

    जेडएक्स प्लस ब्लैक

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पुश-बटन स्टार्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रेन-सेंसिंग वाइपर्स

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिक सनरूफ

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिकली पावर्ड ड्राइवर सीट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅ (8-वे)

    ✅ (8-वे)

    इलेक्ट्रिकली पावर्ड को-ड्राइवर सीट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅ (4-वे)

    ✅ (4-वे)

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅ 

    ✅

    वेंटिलेटेड रियर सीट्स

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    ✅ (केवल एडजस्ट)

    ✅ (केवल एडजस्ट)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    क्लाइमेट कंट्रोल

    ऑटोमैटिक

    ऑटोमैटिक

    ऑटोमैटिक

    ऑटोमैटिक

    ऑटोमैटिक

    ऑटोमैटिक

    रियर एसी वेंट्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पीएम2.5 एयर फ़िल्टर

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    पैडल शिफ्टर्स

    ❌

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    वायरलेस फोन चार्जर

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    वैनिटी मिरर के साथ फ्रंट सन वाइजर

    ✅

    ✅

    ✅ (इल्यूमिनेशन के साथ)

    ✅ (इल्यूमिनेशन के साथ)

    ✅ (इल्यूमिनेशन के साथ)

    ✅ (इल्यूमिनेशन के साथ)

    ड्राइवर-साइड वन-टच अप/डाउन पावर विंडो ऑपरेशन

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स (2x रियर)

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स (1x फ्रंट)

    ❌

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    12वोल्ट पावर सॉकेट (फ्रंट)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    • नई होंडा एलिवेट कार में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ओआरवीएम्स और वैनिटी मिरर के साथ फ्रंट सन वाइजर जैसे कंफर्ट फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

    2026 Honda Elevate Climate Controls

    • सनरूफ, ऑटोमेटिक हेडलाइट, रेन सेंसिंग वाइपर और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स वीएक्स वेरिएंट से मिलने शुरू होते हैं। 

    2026 Honda Elevate Rear Ventilated Seats

    • पावर्ड फ्रंट सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें जैसे प्रीमियम फीचर केवल टॉप वेरिएंट जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक वेरिएंट तक ही सीमित है। 

    2026 होंडा एलिवेट: इंफोटेनमेंट 

    फीचर 

    एसवी

    वी

    वीएक्स

    जेडएक्स

    जेडएक्स प्लस 

    जेडएक्स प्लस ब्लैक

    इंफोटेनमेंट सिस्टम

    ❌

    ✅ (8-इंच)

    ✅ (8-इंच)

    ✅ (10.25 इंच)

    ✅ (10.25 इंच)

    ✅ (10.25 इंच)

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कलर टीएफटी एमआईडी के साथ डिजिटल + एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    ✅ (7 इंच)

    ✅ (7 इंच)

    ✅ (7 इंच)

    ✅ (7 इंच)

    ✅ (7 इंच)

    ✅ (7 इंच)

    डिजिटल स्पीडोमीटर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    प्रीमियम साउंड सिस्टम

    ❌

    4-स्पीकर

    6 स्पीकर (4 स्पीकर + 2 ट्वीटर)

    8 स्पीकर (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर)

    8 स्पीकर (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर)

    8 स्पीकर (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर)

    स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड कंट्रोल्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    • बेस वेरिएंट एसवी में म्यूजिक सिस्टम और स्पीकर की कमी रखी गई है, जबकि इसके ऊपर वाले वी वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन यूनिट के साथ 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है।

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर उन सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। टॉप वेरिएंट्स में बड़ी साइज की स्क्रीन दी गई है और इनमें ज्यादा प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी मिलता है। 

    • 2026 होंडा एलिवेट कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वी वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है।

    • सभी वेरिएंट्स में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो 7-इंच कलर्ड टीएफटी एमआईडी और डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ आता है। 

    2026 होंडा एलिवेट: सेफ्टी 

    फीचर 

    एसवी 

    वी

    वीएक्स 

    जेडएक्स 

    जेडएक्स प्लस 

    जेडएक्स प्लस ब्लैक

    लेवल-2 एडीएएस

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    360-डिग्री कैमरा

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    6 एयरबैग्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    ❌

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    ❌

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ऑटो-डिम्मिंग आईआरवीएम

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ईबीडी के साथ एबीएस

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ब्रेक असिस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम  

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हिल स्टार्ट असिस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    लेन वॉच कैमरा

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर पार्किंग कैमरा

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ❌

    ❌

    रियर पार्किंग सेंसर्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    फ्रंट पार्किंग सेंसर्स

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    रियर वाइपर और वाशर

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरैज

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    बर्गलर अलार्म

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    • होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट में सेफ्टी को काफी अहमियत दी है। इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ईएसपी, टीसीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    • 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स केवल इसके टॉप वेरिएंट्स में मिलते हैं। 

    2026 Honda Elevate ORVM mounted 360-degree Camera

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

    2026 होंडा एलिवेट: इंजन ऑप्शन

    होंडा ने इस एसयूवी कार के पावरट्रेन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। फेसलिफ्ट एलिवेट में पुराने मॉडल की तरह नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी*

    सर्टिफाइड माइलेज

    15.31 किलोमीटर प्रति लीटर, 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर

    *सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन

    2026 Honda Elevate Engine

    यहां देखें नई होंडा एलिवेट के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी। 

    2026 होंडा एलिवेट: कीमत और मुकाबला 

    फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट की प्राइस 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) तक जाती है। यहां देखें इसकी वेरिएंट-वाइज कीमत। 

    मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, निसान टेक्टन, रेनो डस्टर, और मारुति विक्टोरिस से है। साइज और प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट जैसी एसयूवी-कूपे कार से भी है।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का वेरिएंट लाइनअप काफी आसान है, लेकिन अलग-अलग ट्रिम्स के बीच फीचर्स में काफी अंतर है, जिसका मतलब है कि आपको अपनी कीमत के हिसाब से क्या मिल रहा है इसमें यह फर्क साफ दिखता है।

    एसवी वेरिएंट उन खरीदारों के लिए सबसे अच्छा है जो एलिवेट को सबसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम की कमी है जिसकी वजह से ज़्यादातर खरीदारों के लिए वी वेरिएंट एक बेहतर शुरुआती विकल्प लगता है। वी वेरिएंट में आपको सीवीटी का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे यह सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट बन जाता है।

    अगर आप चाहते हैं कि एलिवेट में अच्छे-खासे फीचर्स मिले, तो वीएक्स वेरिएंट से चीज़ें काफी दिलचस्प होने लगती हैं। इसमें सनरूफ, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और ब्लाइंड-व्यू जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, जिससे आपको इसके टॉप वेरिएंट तक नहीं जाना पड़ता। यदि आपको बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और एडीएएस चाहिए, तो आप जेडएक्स वेरिएंट पर विचार कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको एक फीचर लोडेड पैकेज चाहिए, तो जेडएक्स प्लस वेरिएंट आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रियर वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड फ्रंट सीटें मिलती हैं।

    जेडएक्स प्लस ब्लैक इसका स्टाइलिंग फोकस्ड वेरिएंट है। ब्लैक-आउट एक्सटीरियर और स्पोर्टी केबिन इसे एक यूनीक लुक देता है, लेकिन इसमें रेगुलर जेडएक्स प्लस वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा फीचर्स नहीं मिलते हैं। वीएक्स वेरिएंट इसका स्वीट स्पॉट है, जबकि जेडएक्स प्लस वेरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा है जो फीचर्स को काफी अहमियत देते हैं। 

    आपको नई होंडा एलिवेट का कौनसा वेरिएंट ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन लगता है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है