• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली खरीदें सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली ये 10 कारें, कीमत 20 लाख रुपये से कम

    ज्यादा सामान, पैकिंग की कम झंझट! इस दिवाली 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली इन 10 कारों में आपको सबसे बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 19, 2026 11:50 ist
    info icon
    published onOct 19, 2026 11:50 IST
    last updated onOct 19, 2026 11:50 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    दिवाली का त्यौहार आने ही वाला है। इस समय लोग अकसर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और लंबे सफर पर जाते हैं। ऐसे में एक ऐसी कार की जरूरत पड़ती है जिसमें पूरे परिवार का सामान आसानी से समा जाए। कोई भी कार बाहर से बड़ी और खुली-खुली लग सकती है, लेकिन असल में उसका बूट ही यह तय करता है कि आप परिवार के साथ सफर पर, वीकेंड ट्रिप पर या त्योहारों के दौरान लंबी ड्राइव पर कितना सामान ले जा सकते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 20 लाख रुपये तक या फिर उससे कम है, तो आप यहां टॉप 10 कारों की लिस्ट देख सकते हैं जिसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलती है। यहां देखें पूरी लिस्ट:-

    टाटा सिएरा 

    कीमत : 11.49 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    बूट स्पेस : 622 लीटर

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    टाटा सिएरा इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जो 622 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। यह उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिन्हें अक्सर लंबे वीकेंड गेटअवे या छुट्टियों पर जाना होता है। सिएरा का बूट अपने बॉक्सी शेप और पूरी तरह से फ्लैट फ्लोर के कारण बेहद प्रैक्टिकल लगता है, जिससे इसमें बड़े सूटकेस और बैग्स को व्यवस्थित करना आसान हो जाता है। हालांकि, इसका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है, जिससे भारी सामान को रखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अगर आपको और भी ज्यादा स्पेस चाहिए, तो आप सेकंड रो की सीटों को फोल्ड भी कर सकते हैं और पार्सल शेल्फ को हटा भी सकते हैं। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसके टॉप वेरिएंट में इलेक्ट्रिक टेलगेट का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    एमजी विंडसर ईवी 

    कीमत: 14.84 लाख रुपये से 19.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    बूट स्पेस: 604 लीटर, टॉप वेरिएंट में 579 लीटर (सबवूफर के साथ)

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    एमजी विंडसर ईवी लिस्ट की दूसरी कार है जिसमें 20 लाख रुपये से कम बजट में सबसे बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें 604 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। इसका बूट फ्लोर पूरी तरह से फ्लैट है और उसके नीचे चार्जिंग केबल या अन्य छोटे सामान के लिए अतिरिक्त स्टोरेज भी दिया गया है। एक बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि इसके टॉप वेरिएंट्स में सबवूफर लगा होने के कारण बूट स्पेस 25 लीटर कम होकर 579 लीटर रह जाता है। विंडसर ईवी उन खरीदारों के लिए एक शानदार विकल्प है जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ एक बड़ी, आरामदायक और प्रैक्टिकल फैमिली कार चाहते हैं। 

    स्कोडा स्लाविया/ फोक्सवैगन वर्टस 

    स्लाविया कीमत : 9.99 लाख रुपये से 18.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    वर्टस कीमत : 10.70 लाख रुपये से 19.19 लाख रुपये 

    बूट स्पेस : 521 लीटर 

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस सेडान में 521 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। ये दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, इसलिए इनमें एक जैसी पावरट्रेन, फीचर्स और स्पेस मिलती है। इन दोनों कारों का बूट काफी चौड़ा और ऊंचा है जिससे इनमें बड़े बैग्स आसानी से फिट हो जाते हैं। हालांकि, इनका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है और व्हील आर्क बूट के अंदर थोड़ी जगह घेरते हैं, लेकिन कुल मिलाकर ये दोनों गाड़ियां लंबे सफर के लिए अच्छी हैं। हाल ही में स्लाविया का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है, जबकि वर्टस को नया अपडेट मिलने फिलहाल बाकी है। 

    रेनो डस्टर/ निसान टेक्टॉन 

    डस्टर कीमत : 10.49 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    टेक्टॉन कीमत : 10.49 लाख रुपये से 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    बूट स्पेस : 518 लीटर 

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    रेनो डस्टर और निसान टेक्टॉन को कॉर्पोरेट ट्विन्स भी कहा जाता है। यह दोनों ही गाड़ियां 518 लीटर का बड़ा बूट स्पेस ऑफर करती हैं। इन दोनों एसयूवी कारों के बूट की डिजाइन काफी चौड़ी है, फ्लोर पूरी तरह फ्लैट है, और लोडिंग लिप भी नीचा है, जिससे भारी सामान को अंदर-बाहर करना आसान हो जाता है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए दोनों ही मॉडल्स में इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया गया है। अगर आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत है, तो आप पार्सल शेल्फ हटाकर और सीटों को फोल्ड करके लगभग 700 लीटर (रूफ तक) का बड़ा बूट स्पेस बना सकते हैं।  

    होंडा सिटी 

    कीमत: 11.99 लाख रुपये से 21.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)   

    बूट स्पेस: 506 लीटर

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    होंडा सिटी कई सालों से भारतीय परिवारों की पसंदीदा कार रही है, और इसका एक बड़ा कारण शानदार स्पेस मैनेजमेंट है। 506 लीटर की बूट स्पेस के साथ होंडा सिटी आज भी सेडान सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है और इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल भी बिलकुल निराश नहीं करता है। इसका बूट काफी चौड़ा और गहरा है और इसका फ्लैट फ्लोर सामान को व्यवस्थित रखने में मदद करता है। आप इसमें छोटे सूटकेस को सीधा खड़ा करके भी रख सकते हैं, जिससे जगह का बेहतर इस्तेमाल होता है। फ्लोर के नीचे स्पेयर व्हील और टूल किट के लिए एक अलग कम्पार्टमेंट दिया गया है, जो बूट को साफ-सुथरा रखता है। सेडान कार होने के नाते इसका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है। होंडा सिटी उन लोगों के लिए है जो एक आरामदायक, भरोसेमंद और स्पेशियस सेडान चाहते हैं।

    टाटा कर्व/कर्व ईवी 

    कर्व कीमत: 9.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    कर्व ईवी कीमत: 17.19 लाख रुपये से 19.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    बूट स्पेस: 500 लीटर

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    टाटा कर्व और कर्व ईवी का आकार ट्रेडिशनल एसयूवी जैसा नहीं है, बल्कि इनमें कूपे जैसी स्टाइलिंग दी गई है जिसमें स्लोपिंग रूफ रेल और चौड़ा रियर प्रोफाइल मिलता है। इस डिज़ाइन की वजह से दोनों गाड़ियों में 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है। इसका लोडिंग लिप ऊंचा है, लेकिन बूट की शेप काफी चौड़ी है जिससे इसमें छोटे सूटकेस आसानी से फिट हो सकते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक ऑपरेट होने वाला बूट मिलता है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाता है। ज्यादा स्पेस के लिए इसमें सीटों को फोल्ड भी किया जा सकता है। इसका बूट फ्लोर पूरी तरह से फ्लैट है। 

    सिट्रोएन बसॉल्ट 

    कीमत: 8.55 लाख रुपये से 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    बूट स्पेस : 470 लीटर 

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    सिट्रोएन बसॉल्ट इस लिस्ट की सबसे किफायती कार है। इसकी डिजाइन फिलॉसोफी भी कर्व जैसी ही है, यह भी एक कूपे-स्टाइल एसयूवी कार है जो स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी के बीच अच्छा बैलेंस बनाती है। 470 लीटर की बूट स्पेस के साथ यह अपने सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, इसमें कुछ कमियां जरूर हैं जैसे कि इसके बूट की चौड़ाई काफी कम है, ज़्यादा बूट स्पेस इसलिए मिल पाता है क्योंकि यह काफी गहरा है। व्हील आर्क बूट के अंदर की तरफ निकले हुए हैं, जिससे जगह और डिज़ाइन दोनों पर असर पड़ता है। हांलांकि, जरूरत पड़ने पर इसमें पार्सल शेल्फ को हटाकर और सीटों को फोल्ड करके अतिरिक्त जगह बनाई जा सकती है। 

    होंडा एलिवेट 

    कीमत : 11.80 लाख रुपये से 18.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    बूट स्पेस : 458 लीटर

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    अगली कार होंडा एलिवेट है, जिसे हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट मिलता है। 2026 होंडा एलिवेट एसयूवी में 458 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो काफी बड़ा है और सिएरा व डस्टर जैसी कारों के बाद इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक है। इसका बूट फ्लैट फ्लोर के साथ काफी चौड़ा और गहरा है। हालांकि, व्हील आर्क की वजह से जगह थोड़ी कम मिलती है, लेकिन इसे बहुत समझदारी से डिजाइन किया गया है। अगर आपको और ज्यादा स्पेस चाहिए तो आप पार्सल शेल्फ को हटा सकते हैं और सेकंड रो की सीटों को फोल्ड भी कर सकते हैं।

    किआ सेल्टोस 

    कीमत : 11.24 लाख रुपये से 21.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    बूट स्पेस : 447 लीटर 

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    किआ सेल्टोस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, लेकिन यह बूट स्पेस के मामले में इतनी अच्छी नहीं है। सेल्टोस में 447 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, लेकिन यह अपनी प्रतिद्व्न्दियों की तुलना में सबसे लंबी कारों में से एक है। इसमें सेकंड रो पर सबसे ज्यादा स्पेस मिलती है। इसका बूट फ्लोर फ्लैट है और सीटों को फोल्ड करने पर एकदम फ्लैट लेआउट मिलता है। इसमें इतना स्टोरेज स्पेस है कि एक परिवार वीकेंड ट्रिप के लिए अपना सारा सामान आसानी से रख सके। 

    टाटा हैरियर 

    कीमत: 12.99 लाख रुपये से 26.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    बूट स्पेस : 445 लीटर 

    Top Cars With Biggest Boot Space Under 20 Lakh

    इस लिस्ट में टाटा हैरियर भी शामिल है, जिसमें 445 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। हैरियर इस लिस्ट में टाटा की तीसरी कार है, जिससे पता चलता है कि टाटा अपनी एसयूवी कारों में काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लायक जगह देने पर जोर देती है। इसमें स्पेशियस केबिन और फ्लैट फ्लोर के साथ चौड़ा बूट मिलता है, जिससे सामान को रखना और निकालना आसान हो जाता है। ज्यादातर कारों की तरह इसमें भी पीछे की सीटों को फोल्ड करके जगह को और बढ़ाया जा सकता है। हैरियर के टॉप वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक टेलगेट मिलता है। 

    कारदेखो का क्या है कहना… 

    20 लाख रुपये से कम कीमत में आपके पास चुनने के लिए सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों के कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आप कोई सेडान कार चाहते हैं जिसमें बड़ी बूट स्पेस मिले तो स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन वर्टस और होंडा सिटी आपके लिए अच्छे ऑप्शन रहेंगे। एमजी विंडसर ईवी और टाटा कर्व ईवी सबसे किफायती विकल्प हैं, जिनकी रनिंग कॉस्ट भी काफी कम पड़ती है। अगर आप कोई स्पेशियस गाड़ी चाहते हैं जो दिखने में भी आकर्षक हो तो टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट को लेना बेहतर रहेगा। अगर आपको एसयूवी पसंद हैं, तो इस कैटेगरी में आपके पास चुनने के लिए टाटा सिएरा, रेनो डस्टर, निसान टेक्टॉन, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। इन सभी एसयूवी कार में काफी स्पेस मिलती है और इनमें अलग-अलग फीचर्स और पावरट्रेन के कई विकल्प भी दिए गए हैं।

    आप इस दिवाली 20 लाख रुपये से कम बजट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस के साथ आने वाली इनमें से कौनसी एसयूवी कार को खरीदना चाहेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है