• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट Vs टाटा सिएरा : कौनसी मिड-साइज एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर ऑप्शन?

    होंडा ने एलिवेट मिड-साइज एसयूवी को हाल ही में अपडेट किया है और इसका मुकाबला टाटा सिएरा से है।

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 20, 2026 12:59 ist
    info icon
    published onOct 20, 2026 12:59 IST
    last updated onOct 20, 2026 12:59 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Vs Tata Sierra

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में पिछले हफ्ते पेश किया गया था। इस एसयूवी कार को पहली बार कोई बड़ा अपडेट मिला है। इसका मुकाबला टाटा सिएरा से है, जो कि मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड पेशकश है। एलिवेट सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जबकि सिएरा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। सिएरा सेगमेंट की ज्यादा प्रीमियम कार है, जबकि एलिवेट अपनी विश्वसनीयता और इस प्राइस रेंज में मिलने वाले कंफर्ट के कारण एक मजबूत दावेदार साबित होती है। दोनों की कीमतें काफी हद तक एक-दूसरे के बराबर हैं, और दोनों ही आरामदायक फैमिली एसयूवी होने का दावा भी करती हैं। 

    ये दोनों गाड़ियां ऐसे खरीदारों के लिए बनी हैं जो एक ऐसी मिड-साइज एसयूवी चाहते हैं जिसमें कई फीचर्स मौजूद हों, जो आरामदायक और प्रैक्टिकल हो, जिसका केबिन काफी बड़ा हो और जिसमें पावरट्रेन के कई विकल्प मिले, लेकिन डिज़ाइन, कीमत, फीचर्स और वैल्यू के मामले में यह एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इनमें से कौनसी एसयूवी ज्यादा बेहतर साबित होती है, आइए जानते हैं आगे :- 

    कीमत 

    मॉडल 

    होंडा एलिवेट 

    टाटा सिएरा  

    कीमत (पेट्रोल) 

    11.80 लाख रुपये से 18.50 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये

    कीमत (डीजल)

    -

    12.99 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    • इस कंपेरिजन में होंडा एलिवेट दोनों में से ज्यादा किफायती कार है। 

    • होंडा एलिवेट एसयूवी छह वेरिएंट में आती है, जिसमें सिंगल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। जबकि, टाटा सिएरा 11 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। 

    • टाटा सिएरा के बेस पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप डीजल एटी वेरिएंट की प्राइस 21.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि, होंडा एलिवेट के बेस पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप पेट्रोल सीवीटी ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 18.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। एलिवेट के मुकाबले टाटा सिएरा की शुरूआती कीमत 31,000 रुपये कम है। डीजल वर्जन के मुकाबले एलिवेट का टॉप पेट्रोल वेरिएंट 2.79 लाख रुपये सस्ता है। 

    • यह दोनों कारें एक जैसे ग्राहकों को टारगेट करती हैं, लेकिन इनकी कीमतों में बहुत बड़ा अंतर है। इनमें मिलने वाली स्पेस और फीचर्स में भी फर्क है।

    डाइमेंशन

    पैरामीटर

    होंडा एलिवेट 

    टाटा सिएरा 

    अंतर 

    लंबाई 

    4312 मिलीमीटर

    4340 मिलीमीटर

    (-28 मिलीमीटर)

    चौड़ाई 

    1790 मिलीमीटर

    1841 मिलीमीटर

    (-51 मिलीमीटर)

    ऊंचाई 

    1650 मिलीमीटर

    1715 मिलीमीटर

    (-65 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस 

    2650 मिलीमीटर

    2730 मिलीमीटर

    (-80 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    458 लीटर

    622 लीटर

    (-164 लीटर)

    • जब बात साइज और केबिन स्पेस की आती है, तो टाटा सिएरा हर मामले में होंडा एलिवेट से बड़ी कार साबित होती है। यह ना सिर्फ कागज पर बड़ी दिखती है, बल्कि केबिन के अंदर बैठने पर भी बड़ी महसूस होती है।

    Honda Elevate

    Tata Sierra

    • टाटा सिएरा की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई होंडा एलिवेट से ज़्यादा हैं। इसके व्हीलबेस का साइज भी बड़ा है। लंबे व्हीलबेस का सीधा फायदा रियर सीट पर बैठे पैसेंजर्स को मिलता है। बूट स्पेस के मामले में भी सिएरा एलिवेट से ज्यादा बेहतर साबित होती है। इसमें 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो एलिवेट के 458 लीटर के बूट के मुकाबले 164 लीटर ज़्यादा है। अगर आप परिवार के साथ अक्सर वीकेंड ट्रिप्स पर जाते हैं और आपको ज़्यादा सामान रखने की जरूरत पड़ती है, तो सिएरा ज्यादा प्रेक्टिकल कार साबित होती है। 

    2026 Honda Elevate

    Tata Sierra

    कलर ऑप्शन

    होंडा एलिवेट 

    टाटा सिएरा 

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल 

    प्रिस्टाइन व्हाइट

    लुनार सिल्वर मेटेलिक 

    कूर्ग क्लाउड 

    मिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक  

    प्योर ग्रे 

    रेडिएंट रेड मेटेलिक  

    बंगाल रुज 

    नॉर्डिक फारेस्ट पर्ल 

    मुन्नार मिस्ट 

    ओब्सीडियन ब्लू पर्ल 

    अंडमान एडवेंचर 

    क्रिस्टल ब्लैक पर्ल 

     

    इन दोनों कारों में सिंपल और फैंसी कलर ऑप्शन मिलते हैं।

    होंडा एलिवेट के केवल टॉप वेरिएंट में सभी कलर ऑप्शन के साथ डुअल-टोन रूफ मिलती है। वहीं, टाटा सिएरा के सभी वेरिएंट्स में डुअल-टोन रूफ दी गई है, लेकिन इसमें रूफ का केवल एक छोटा हिस्सा ही ब्लैक कलर में दिया गया है।

    सिएरा डार्क एडिशन में भी उपलब्ध है, जिसमें खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स और ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर कलर मिलता है। 

    एलिवेट के ब्लैक एडिशन में भी इसी तरह की ब्लैक एक्सटीरियर स्टाइलिंग देखने को मिलती है।

    फीचर्स और सेफ्टी 

    Features And Safety

    फीचर

    होंडा एलिवेट

    टाटा सिएरा

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    फॉग लैंप्स

    ✅ (एलईडी)

    ✅ (कॉर्नरिंग के साथ एलईडी)

    कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स

    ✅

    ✅

    व्हील्स

    17-इंच अलॉय व्हील्स

    19-इंच अलॉय व्हील्स

    फ्लश डोर हैंडल्स

    ❌

    ✅

    शार्क फिन एंटीना

    ✅

    ✅

    ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट

    ❌

    ✅

    इन्फोटेनमेंट

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन

    ❌

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ 7-इंच कलर टीएफटी एमआईडी

    10.25-इंच डिजिटल

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8 स्पीकर्स (4 स्पीकर्स + 4 ट्वीटर्स)

    डॉल्बी एटमॉस और सोनिकशाफ्ट साउंडबार के साथ 12-स्पीकर जेबीएल

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    ✅

    ✅

    केबिन थीम

    ड्यूअल-टोन आइवरी और ब्लैक

    ड्यूअल-टोन ब्लैक और व्हाइट

    लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    ✅ (सफेद)

    ✅ (सफेद और बेज)

    लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    टिल्ट एवं टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट

    ✅

    ✅

    हेड्स-अप डिस्प्ले

    ❌

    ✅

    स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स

    ✅

    ✅

    एक्सटेंडेबल सन वाइज़र

    ❌

    ✅ (8-वे)

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    ✅

    ✅

    वेंटिलेटेड रियर सीट्स

    ✅

    ❌

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅ (8-वे इलेक्ट्रिक)

    ✅ (मेमोरी के साथ 6-वे इलेक्ट्रिक)

    को-ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट

    ✅ (4-वे इलेक्ट्रिक)

    ✅ (4-वे मैनुअल)

    थाई सपोर्ट एक्सटेंडर

    ❌

    ✅

    एडजस्टेबल हेडरेस्ट्स

    ✅

    ✅

    रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

    ❌

    ✅

    बॉस मोड

    ❌

    ✅

    स्टोरेज के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    रियर विंडो सनशेड्स

    ❌

    ✅

    पावर्ड टेलगेट

    ❌

    ✅

    पैडल शिफ्टर्स

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक

    ✅

    ✅

    क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल

    पैनोरमिक

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ (सिंगल-जोन)

    ✅ (डुअल-जोन)

    रियर एसी वेंट्स

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    ✅

    ✅

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅ (ऑरेंज)

    ✅ (मल्टी-कलर)

    कूल्ड ग्लव बॉक्स

    ❌

    ✅

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    एयरबैग्स

    6

    6

    लेवल-2 एडीएएस

    ✅

    ✅

    ड्राइव मोड्स

    ❌

    ✅ (सिटी और स्पोर्ट्स)

    टेरेन मोड्स

    ❌

    ✅ (नॉर्मल, वेट और रफ)

    पार्किंग सेंसर्स

    फ्रंट और रियर

    फ्रंट और रियर

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (360-डिग्री)

    ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

    ✅

    ✅

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    ❌

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    ✅

    ✅

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅

    ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅

    हिल होल्ड कंट्रोल

    ✅

    ✅

    हिल डिसेंट कंट्रोल

    ❌

    ✅

    ऑटो-डिम्मिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर

    ✅

    ✅

    आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    ✅

    ✅

    • यह दोनों ही कारें फीचर लोडेड हैं। इनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, लेवल-2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स कॉमन मिलते हैं।  

    Honda Elevate Interior

    Tata Sierra Interior

    • इन दोनों गाड़ियों के केबिन में डुअल-टोन कलर थीम और लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है, जिससे यह काफी प्रीमियम नजर आती हैं। सिएरा में रिक्लाइनिंग रियर सीटें, रियर विंडो सनशेड और बॉस मोड भी दिया गया है, जिससे इसकी दूसरी रो की सीटें काफी आरामदायक लगती है। सिएरा के सभी वेरिएंट्स में दो ड्राइव मोड, तीन टेरेन मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    • होंडा एलिवेट के लिए सिएरा में मिलने वाली लंबी फीचर लिस्ट की बराबरी करना काफी मुश्किल है। हालांकि, एलिवेट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है और वो यह है कि इसमें वेंटिलेटेड रियर सीट और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट दी गई है। ये दोनों फीचर्स सिएरा में नहीं मिलते हैं। 

    Honda Elevate interior

    Tata Sierra Interior Seats

    • अगर फीचर्स आपकी प्राथमिकता हैं, तो टाटा सिएरा एक शानदार पैकेज है। यह कई फीचर्स ऑफर करती है जो आमतौर पर एक सेगमेंट ऊपर की गाड़ियों में मिलते हैं। जबकि, होंडा एलिवेट में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन

    होंडा एलिवेट में केवल एक इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि, टाटा सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। इनमें से दो इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इंजन ऑप्शन की जानकारी :- 

    मॉडल 

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट 

    टाटा सिएरा 

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    121 पीएस 

    106 पीएस 

    160 पीएस 

    118 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    145 एनएम

    255 एनएम

    260 एनएम (एमटी)/ 280 एनएम (एटी)  

    ट्रांसमिशन  

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीए

    6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन; सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक); डीसीए- डुअल-क्लच ऑटोमैटिक; एटी- टॉर्क कन्वर्टर (ऑटोमैटिक)

    होंडा एलिवेट में केवल एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जबकि सिएरा को इस मामले में बढ़त हासिल होती है क्योंकि इसमें तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं।

    Honda Elevate Engine

    Tata Sierra Engine

    टाटा सिएरा का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है। जबकि, होंडा एलिवेट में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन की कमी है।

    दोनों कारों के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की तुलना करें, तो कागज पर एलिवेट ज्यादा पावर देती है, जबकि टॉर्क आउटपुट दोनों कारों का एक जैसा है।

    Tata Sierra

    Honda Elevate gearbox

    इन दोनों कारों की कीमत को देखते हुए, सिएरा के इंजन विकल्प एक बेहतर डील लगते हैं, लेकिन एलिवेट भी बहुत पीछे नहीं है। एलिवेट का 1.5-लीटर इंजन दो दशकों से भी ज्यादा समय से भारतीय ग्राहकों के बीच मौजूद है और इसकी छवि काफी भरोसेमंद है। जो लोग तेज ड्राइविंग के शौकीन हैं, वे भी इसे काफी पसंद करते हैं क्योंकि हाई आरपीएम रेंज में यह इंजन काफी दमदार परफॉरमेंस देता है।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    साइज, बूट स्पेस, पावरट्रेन विकल्पों और फीचर्स के मामले में टाटा सिएरा को होंडा एलिवेट के मुकाबले साफ बढ़त हासिल होती है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है, जबकि एलिवेट में केवल एक नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, कागज पर एलिवेट का पेट्रोल इंजन ज्यादा पावर देता है और भारत में इसका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी पुराना और भरोसेमंद है। 

    Honda Elevate

    सिएरा का केबिन ज्यादा प्रीमियम है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम जेबीएल साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और रियर सीटों के लिए अतिरिक्त कंफर्ट फीचर्स। इन दोनों एसयूवी कार में अच्छे सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं, लेकिन सिएरा ज्यादा फीचर्स, बड़े अलॉय व्हील्स और ड्राइविंग व ट्रैक्शन के अतिरिक्त मोड होने की वजह से ज्यादा बेहतर साबित होती है। हालांकि, इस सेगमेंट में एलिवेट  इकलौती ऐसी कार है जिसमें वेंटिलेटेड रियर सीटों की सुविधा मिलती है।

    Tata Sierra

    11.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ टाटा सिएरा होंडा एलिवेट (शुरुआती कीमत 11.80 लाख रुपये) के मुकाबले थोड़ी ज्यादा किफायती कार है। इसमें ज्यादा स्पेस, फीचर्स और पावरट्रेन के ज्यादा विकल्प भी मिलते हैं। जो खरीदार एक बेहतरीन और फीचर लोडेड मिड-साइज एसयूवी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए सिएरा एक बढ़िया विकल्प है। हालांकि, अगर आप नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पसंद करते हैं, तो एलिवेट के टॉप वेरिएंट्स सिएरा के महंगे वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा किफायती साबित होते हैं और इनमें फीचर्स से बहुत ज्यादा समझौता किए बिना काफी अच्छी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

    आप इन कारों पर भी विचार कर सकते हैं 

    होंडा एलिवेट और टाटा सिएरा दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट की बेहतरीन गाड़ियां हैं। जहां एलिवेट 2023 से भारत में मौजूद है और इसके पास पहले से ही अच्छा कस्टमर बेस है, वहीं सिएरा एक नई कार है, लेकिन इसके साथ एक प्रतिष्ठित ब्रांड नेम जुड़ा है और यह काफी दमदार लगती है। आप इस सेगमेंट में मौजूद कुछ अन्य विकल्पों पर एक भी नजर डाल सकते हैं :- 

    • हुंडई क्रेटा : यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी कार है जिसमें लंबी फीचर लिस्ट, आरामदायक राइड क्वालिटी और कई सारे इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 

    • किआ सेल्टोस : अगर आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसमें बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम केबिन हों, भरोसेमंद ब्रांड इमेज हो, और कई तरह के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मौजूद हों, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

    • रेनो डस्टर/निसान टेक्टॉन: ये दोनों गाड़ियां राइड, हैंडलिंग और परफॉरमेंस के बीच बेहतरीन संतुलन रखती हैं। लुक्स के मामले में यह काफी अच्छी है और सड़क पर इनकी मौजूदगी भी दमदार लगती है। ये दोनों गाड़ियां कॉर्पोरेट ट्विन हैं और इनमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

    • मारुति विक्टोरिस: यह उन खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो एक शानदार डिजाइन, किफायती आफ्टर-सेल्स सर्विस, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मजबूत माइलेज, फीचर लोडेड और स्पेशियस केबिन, और ऑप्शनल ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) ड्राइवट्रेन चाहते हैं। 

    • मारुति ग्रैंड विटारा/ टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर: इसमें वो सभी खूबियां हैं जो विक्टोरिस में मिलती हैं, लेकिन इसका डिज़ाइन ज्यादा बॉक्सी और पारंपरिक एसयूवी जैसा है।

    • फोक्सवैगन टाइगन/ स्कोडा कुशाक: इनमें दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और हाई-परफॉरमेंस डीएसजी गियरबॉक्स के साथ बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स मिलते हैं। इन दोनों गाड़ियों में स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाइलिंग और प्रीमियम, फीचर लोडेड केबिन भी दिया गया है।

    • एमजी एस्टर: यह उन खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प है जो परफॉरमेंस पर बहुत ज्यादा जोर नहीं देते, और जिन्हें एक ऐसी एसयूवी चाहिए जो वैल्यू-फॉर-मनी हो, जिसमें शानदार डैशबोर्ड और स्पेशियस केबिन मिले, और जो आरामदायक राइड भी दे।

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टाटा सिएरा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है