• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली खरीदें इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ वाली ये 10 किफायती कारें, देखिये पूरी लिस्ट

    टाटा पंच से लेकर किआ कैरेंस क्लाविस तक, इन कारों में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर दिए गए हैं,जो प्रदूषण में कार के अंदर की हवा को ताजा रखने में मदद करते हैं

    cardekho
    cardekho
    published on नवंबर 07, 2026 11:21 ist
    info icon
    published onNov 07, 2026 11:21 IST
    last updated onNov 07, 2026 11:21 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Most affordable cars with air purifiers

    दिवाली का त्यौहार जश्न मानाने का समय होता है और इसी दौरान भारत के कई शहरों में एयर क्वालिटी एक बड़ी चिंता का विषय बन जाती है। त्योहारों पर होने वाली आतिशबाजी, बढ़ता प्रदूषण और बदलता मौसम हवा को काफी खराब कर देता है। बढ़ते प्रदूषण के बीच कार में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर का होना बेहद जरूरी हो गया है। यह अब सिर्फ एक लग्जरी फीचर नहीं रहा है, बल्कि कार कंपनियां इसे अब अपने कई किफायती मॉडल्स में भी देने लगी हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और अपनी गाड़ी में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर चाहते हैं, तो यहां 10 किफायती कारों की लिस्ट देख सकते हैं :- 

    टाटा पंच 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा पंच एडवेंचर

    7.77 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एस

    8.12 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एएमटी

    8.35 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर टर्बो

    8.47 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड

    8.47 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर सीएनजी

    8.80 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड एएमटी

    9.05 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एस

    9.15 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड+ एस

    9.17 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर सीएनजी एएमटी

    9.37 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड सीएनजी

    9.50 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एस एएमटी

    9.72 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड+ एस एएमटी

    9.75 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड+ एस टर्बो

    9.97 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंप्लिश्ड+ एस सीएनजी एएमटी

    10.97 लाख रुपये

    टाटा पंच इस लिस्ट की सबसे किफायती कार है जिसमें इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलता है। हाल ही में मिले फेसलिफ्ट अपडेट के बाद टाटा ने इस फीचर को पंच में शामिल किया है। यह फीचर केवल इसके टॉप वेरिएंट एडवेंचर और अकंपलिश्ड में मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 7.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह इसे 10 लाख रुपये से कम बजट में एयर प्यूरीफायर देने वाली इकलौती कार बनाता है।

    2026 Tata Punch

    पंच एक माइक्रो-एसयूवी कार है जो अपनी दमदार डिज़ाइन, ऊंची सीटिंग पोजीशन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ट्रैफिक में ज्यादा समय बिताते हैं। टाटा पंच एसयूवी कार में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन + सीएनजी और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल और सीएनजी के साथ इसमें एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन दिया गया है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। टर्बो पेट्रोल इंजन इकलौता इंजन है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि बाकी दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड यूनिट दी गई है। 

    मारुति ब्रेजा 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    मारुति सुजुकी ब्रेजा जेडएक्सआई + टर्बो

    11.26 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा जेडएक्सआई + 80

    13.55 लाख रुपये

    नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट इस लिस्ट की पहली मारुति सुजुकी कार है। इसमें एयर प्यूरीफायर फीचर केवल टॉप जेडएक्स+ ट्रिम में मिलता है, जिसकी कीमत 11.26 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए अपडेट के साथ इसमें नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जुड़ गया है जो बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर सिस्टम के साथ आता है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम केवल इसके टॉप जेडएक्सआई+ वेरिएंट में ही मिलता है। इस वेरिएंट में एयर प्यूरीफायर के अलावा हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    2026 Maruti Brezza

    ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में फ्रॉन्क्स वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है, लेकिन यह इंजन इसमें 10 पीएस की ज्यादा पावर और 20 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन उन ग्राहकों को टारगेट करता है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए। अपनी विश्वसनीयता और मारुति के बड़े सर्विस नेटवर्क के साथ ब्रेज़ा एक प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित होती है।

    किआ सोनेट 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    किआ सोनेट एचटीएक्स डीजल

    11.60 लाख रुपये

    किआ सोनेट  एचटीएक्स टर्बो डीसीटी

    11.84 लाख रुपये

    किआ सोनेट  एचटीएक्स डीजल 80

    12.39 लाख रुपये

    किआ सोनेट जीटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी

    13.75 लाख रुपये

    किआ सोनेट एक्स-लाइन टर्बो डीसीटी

    13.89 लाख रुपये

    किआ सोनेट जीटीएक्स प्लस डीजल 80

    14.36 लाख रुपये

    किआ सोनेट भारतीय बाजार में एयर प्यूरीफायर फीचर को पॉपुलर बनाने वाली शुरुआती कारों में से एक थी। यह गाड़ी मार्केट की सबसे किफायती कारों में से भी एक थी जिसमें यह फीचर दिया गया था। इसमें एयर प्यूरीफायर फीचर  एचटीएक्स वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है। सोनेट का एयर प्यूरीफायर सिस्टम काफी यूनीक है, इसकी यूनिट फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट पर लगी है और इसके लिए डेडिकेटेड कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।

    2026 Kia Sonet

    सोनेट अपने बोल्ड डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और लंबी फीचर लिस्ट के लिए जानी जाती है। इस एसयूवी कार में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल,1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यह विविधता ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही पावरट्रेन चुनने में मदद करती है।

    टाटा नेक्सन 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस

    12.42 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क

    12.62 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस केमो

    12.67 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस रेड डार्क

    12.72 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस सीएनजी

    13.42 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डीजल

    13.57 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क सीएनजी

    13.62 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस केमो सीएनजी

    13.67 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस रेड डार्क सीएनजी

    13.72 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ ए पीएस डीसीए

    13.77 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क डीजल

    13.77 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस रेड डार्क डीजल

    13.87 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ ए पीएस डार्क डीसीए

    13.97 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ ए पीएस केमो डीसीए

    14.02 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ ए पीएस रेड डार्क डीसीए

    14.07 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डीजल एएमटी

    14.22 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क डीजल एएमटी

    14.42 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस रेड डार्क डीजल एएमटी

    14.52 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क डीसीए

    14.70 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। नेक्सन में एयर प्यूरीफायर फीचर केवल फियरलेस+ ट्रिम में मिलता है, जो 19 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। नेक्सन फियरलेस+ वेरिएंट में टाटा की दूसरी कारों की तरह एयर प्यूरीफायर फीचर को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है। नेक्सन अपनी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन के लिए पहचानी जाती है।

    2026 Tata Nexon

    इस एसयूवी कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ फ़ैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट मिलती है। इसके सीएनजी वर्जन में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी दिया गया है। 

    टाटा पंच ईवी

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड 40

    12.69 लाख रुपये

    टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस 40

    12.99 लाख रुपये

    अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं जिसमें एयर प्यूरीफायर भी हो, तो टाटा पंच ईवी एक बेहतरीन विकल्प है। यह फीचर केवल इसके टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड में मिलता है, जो बड़े 40 केडब्लूएच बैटरी पैक के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 12.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। पंच ईवी में 30 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी मिलता है। 

    2026 Tata Punch EV

    पंच ईवी अपने पेट्रोल मॉडल वाले मज़बूत डिज़ाइन और कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट को बरकरार रखती है, लेकिन इसे एक डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक कार होने के नाते इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 

    होंडा एलिवेट 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    होंडा एलीवेट वीएक्स एमटी

    13.93 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट वीएक्स सीवीटी 

    15.39 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स एमटी

    15.39 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स+ एमटी

    16.80 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स सीवीटी 

    16.89 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स+ ब्लैक एमटी

    16.90 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स+ सीवीटी 

    18.30 लाख रुपये

    होंडा एलीवेट जेडएक्स+ ब्लैक सीवीटी 

    18.40 लाख रुपये

    होंडा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट के फेसलिफ्ट वर्जन में एयर प्यूरीफायर फीचर जोड़ दिया है। यह फीचर इसके वीएक्स वेरिएंट और उससे ऊपर वाले मॉडल्स में मिलता है। होंडा एलिवेट अपने आरामदायक केबिन, बड़े बूट स्पेस और भरोसेमंद 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के लिए जानी जाती है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड कंटिन्यूअस्ली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमेटिक) ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह उन लोगों के लिए एक शानदार पैकेज है जो एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद फैमिली एसयूवी चाहते हैं।

    2026 Honda Elevate

    टाटा कर्व 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स पेट्रोल एमटी

    14 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स पेट्रोल डार्क एमटी

    14.25 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स पेट्रोल डीसीटी

    15.30 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स डीजल एमटी

    15.30 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स डार्क पेट्रोल डीसीटी

    15.55 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स डीजल डार्क एमटी

    15.55 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स प्लस टर्बो डीसीटी

    18.50 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स डीजल डीसीटी

    18.75 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स प्लस टर्बो डीसीटी डार्क

    18.75 लाख रुपये

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एक्स प्लस डीजल डीसीटी डार्क

    19 लाख रुपये

    अगर आप डिजाइन के मामले में कुछ अलग और हटकर चाहते हैं, तो टाटा कर्व आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी। यह गाड़ी अपनी कूप-एसयूवी स्टाइलिंग के साथ भीड़ में बिलकुल अलग दिखती है। कर्व में एयर प्यूरीफायर फीचर टॉप अकंपलिश्ड एक्स और अकंपलिश्ड एक्स+ (एडीएएस के साथ) वेरिएंट में मिलता है। टाटा अपनी कर्व कार को कई इंजन विकल्पों में पेश करती है, जिसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, पावरफुल 1.2-लीटर टीजीडीआई इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। टीजीडीआई इंजन के साथ इसमें केवल 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि बाकी दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसका यूनिक डिजाइन और फीचर्स इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

    2026 Tata Curvv

    निसान टेक्टॉन और रेनो डस्टर 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    निसान टेक्टॉन टेकना टी160 एमटी

    15.39 लाख रुपये

    निसान टेक्टॉन टेकना टी280 एमटी

    16.39 लाख रुपये

    निसान टेक्टॉन टेकना प्लस टी160 एमटी

    16.49 लाख रुपये

    रेनो डस्टर आइकॉनिक टर्बो एमटी

    16.99 लाख रुपये

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन एमटी

    17.19 लाख रुपये

    रेनो डस्टर आइकॉनिक टर्बो डीसीटी

    17.19 लाख रुपये

    निसान टेक्टॉन टेकना टी280 डीसीटी

    17.79 लाख रुपये

    निसान टेक्टॉन टेकना प्लस टी280 डीसीटी

    18.59 लाख रुपये

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी

    18.69 लाख रुपये

    रेनो डस्टर टेक्नो हाइब्रिड

    18.99 लाख रुपये

    रेनो डस्टर इमोशन हाइब्रिड

    19.49 लाख रुपये

    निसान और रेनो की साझेदारी वाली ये दोनों एसयूवी कार को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इनमें कई सारे एक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इनबिल्ट एयर प्यूरिफायर फीचर निसान टेक्टॉन और रेनो डस्टर दोनों कार के टॉप ट्रिम्स में मिलता है। इन दोनों एसयूवी कार में एयर प्यूरीफायर फीचर को गूगल-बेस्ड टचस्क्रीन सिस्टम के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। खास बात यह है कि रेनो डस्टर के नए हाइब्रिड वेरिएंट में भी यह फीचर मिलता है जिसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एयर प्यूरीफायर की सुविधा केवल टेक्टॉन में ही मिलती है, जबकि यह इंजन डस्टर में भी उपलब्ध है।

    2026 Nissan Tekton

    2026 Renault Duster

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ एमटी

    15.39 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ (ओ) एमटी

    15.48 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ एटी

    17.34 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ (ओ) एटी

    17.43 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ एटी एडब्लूडी

    18.69 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ (ओ) एटी एडब्लूडी

    19.27 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ हाइब्रिड

    19.52 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी विक्टोरिस जेडएक्सआई+ (ओ) हाइब्रिड

    19.98 लाख रुपये

    मारुति की प्रीमियम एसयूवी विक्टोरिस में भी एयर प्यूरीफायर फीचर दिया गया है। ब्रेजा के मुकाबले इसमें यह फीचर टॉप से नीचे वाले जेडएक्सआई+ में मिलता है। विक्टोरिस कार कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के साथ) और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट शामिल है। इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह इसे सेगमेंट में एक वर्सेटाइल चॉइस बनाता है, जो हर तरह के ग्राहक की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

    2026 Maruti Victoris

    किआ कैरेंस क्लाविस 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    किआ कैरेंस क्लाविसएक्स-लाइन टर्बो डीसीटी 6एस

    17.28 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स टर्बो एमटी

    17.96 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स टर्बो आईएमटी

    18.17 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ टर्बो एमटी

    18.69 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स डीजल

    19.01 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ टर्बो एमटी 6एस

    19.04 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ टर्बो आईएमटी 6एस

    19.13 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ टर्बो आईएमटी 7एस

    19.33 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी 6एस

    19.50 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी 7एस

    19.62 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स (ओ) ए टर्बो डीसीटी 6एस

    19.88 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स (ओ) ए टर्बो डीसीटी 7एस

    19.88 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस जीटीएक्स टर्बो डीसीटी 6एस

    19.91 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस जीटीएक्स टर्बो डीसीटी 7एस

    20 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस  एचटीएक्स+ टर्बो डीसीटी 7एस

    21.07 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस  एचटीएक्स+ टर्बो डीसीटी 6एस

    21.07 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस जीटीएक्स+ टर्बो डीसीटी 6एस 

    21.67 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस जीटीएक्स+ टर्बो डीसीटी 7एस

    21.79 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस एक्स-लाइन टर्बो डीसीटी 7एस

    21.79 लाख रुपये

    यह इस लिस्ट की इकलौती एमपीवी है, जो बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। किआ कैरेंस क्लाविस में एयर प्यूरीफायर ड्राइवर सीट के पीछे लगा हुआ है, ताकि पीछे बैठे पैसेंजर्स को भी साफ हवा मिल सके। यह फीचर इसमें 17.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिलता है। कैरेंस क्लाविस में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि एयर प्यूरीफायर फीचर सिर्फ टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन वेरिएंट्स में ही मिलता है। इसके नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में यह फीचर नहीं दिया गया है।

    2026 Kia Carens Clavis

    कारदेखो का क्या है कहना…

    एयर प्यूरीफायर अब एक लग्जरी फीचर नहीं रहा है, बल्कि यह एक जरूरी फीचर बन गया है। यह एक अच्छा संकेत है कि कार कंपनियां इसे 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में भी पेश कर रही है। हमें लगता है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फीचर ना केवल सर्दियों के दिनों में, बल्कि पूरे साल कारों में दिया जाना चाहिए। यह फीचर ना केवल गाड़ी के टॉप वेरिएंट्स में, बल्कि कार के सभी वेरिएंट्स में मिलना चाहिए।  

    अगर आप पांच से ज्यादा लोगों के साथ सफर करते हैं, तो किआ कैरेंस क्लाविस आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जिसे चलाने में मज़ा आए, तो मारुति ब्रेज़ा टर्बो, किआ सोनेट, रेनो डस्टर और निसान टेक्टॉन आपको जरूर पसंद आएगी। अगर डिजाइन आपको  प्राथमिकता है तो टाटा कर्व अपनी यूनीक कूपे-एसयूवी स्टाइलिंग के साथ आपको भीड़ से अलग दिखाएगी।

    हमें कमेंट्स में बताएं कि आप इनमें से कौन सी कार चुनना पसंद करेंगे। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टाटा पंच पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है