• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट फोटो गैलरी: जानिए नई एसयूवी कार में क्या कुछ मिलता है खास

    कनेक्टेड लाइटिंग और डी-क्रोमिंग इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 08, 2026 11:06 ist
    info icon
    published onOct 08, 2026 11:06 IST
    last updated onOct 08, 2026 11:06 IST
    49 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    होंडा ने हाल ही में एलिवेट एसयूवी कार के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ खास कंफर्ट और सेफ्टी अपग्रेड किए गए हैं, जो इसे पुराने मॉडल से ज्यादा बेहतर बनाते हैं।

    होंडा एलिवेट हमेशा से एक सीधी-सादी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार थी, जिसमें बेसिक फंडामेंटल तो सही थे लेकिन कुछ कॉम्पिटिटर की तरह इसमें बहुत सारे फीचर नहीं थे। यहां हम होंडा एलिवेट की फोटो गैलरी के जरिए इसके बारे में विस्तार से जानेंगे:

    डिजाइन

    आगे का डिजाइन

    • आगे से देखने पर एलिवेट फेसलिफ्ट काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही लगती है। हालांकि इसकी ग्रिल और कलर एक्सेंट में मामूली अपडेट किया गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • आगे की तरह एक बड़ा अपडेट क्रोम बार है, जिसे अब ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट बार से रिप्लेस किया गया है जो हेडलैंप और ग्रिल के ऊपर से कार की चौड़ाई तक फैला हुआ है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • कनेक्टेड एलईडी डीआरएल सेटअप और 360 डिग्री कैमरा फीचर के लिए आगे कैमरा देने की वजह से अब होंडा लोगो को बोनट पर पोजिशन किया गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • फेसलिफ्ट मॉडल में अब फ्रंट पार्किंग सेंसर भी है। इनमें से दो फ्रंट ग्रिल पर और अन्य दो फॉग लैंप हाउसिंग के पास नीचे दिए गए हैं।

    • फॉग लैंप हाउसिंग का शेप पहले जैसा ही है, लेकिन अब इसमें बॉडी कलर फिनिश के साथ ब्लैक बॉर्डर दिया गया है।

    साइड प्रोफाइल

    • नई होंडा एलिवेट के साइड प्रोफाइल में कोई खास अपडेट नहीं है। इसका बॉक्सी अपराइट स्टांस बरकरार रखा गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • इसमें पहले की तरह 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसके ओवरऑल डिजाइन को कॉम्प्लिमेंट देते हैं।

    • एलिवेट गाड़ी में पीछे की तरफ एक स्पॉइलर है जो इसे स्पोर्टी दिखाता है। हालांकि, अच्छे से डिजाइन किए गए रूफ रेल्स इसके एसयूवी लुक को और बेहतर बनाते हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • पैसेंजर साइड के फ्रंट डोर पर केवल रिक्वेस्ट सेंसर है और ड्राइवर साइड डोर की तरह कीहोल नहीं है।

    • डी-क्रोम थीम यहां भी है। यहां ब्लैक फिनिश विंडो लाइन दी गई है, जबकि पुराने मॉडल में क्रोम फिनिश थी।

    पीछे का डिजाइन

    • नए कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स की वजह से पीछे एक बड़ा अपग्रेड हुआ है। हालांकि, इनका डिजाइन पहले जैसा ही है लेकिन अब ये पूरी तरह से कनेक्टेड हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • पीछे वाले ग्लास में वॉश और वाइप फंक्शन दिया गया है, जो प्रीमियम दिखने वाले वाइपर की वजह से अच्छे से पोजिशन किए गए हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • पीछे का बाकी का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। एलिवेट का लुक प्रीमियम है, जिसमें अच्छी फिनिश वाले बॉडी पैनल और पेंट क्वालिटी है, जैसा कि हम हर होंडा कार से उम्मीद करते हैं।

    केबिन

    • न्यू एलिवेट के केबिन में भी कुछ अपडेट किए गए हैं जो ध्यान से देखने पर ही दिखते हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • कलर थीम अब ब्लैक और व्हाइट है, जिससे पहले से ही बड़ा केबिन ज्यादा स्पेशियस और हवादार लगता है।

    • डैशबोर्ड लेआउट में भी छोटे अपडेट किए गए हैं। सेंटर एक्सेंट पेनल पर लेदरेट फिनिश दी गई है, जो डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला है, जिससे अंदर से प्रीमियम फील आता है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • अन्य खास अपडेट में डैशबोर्ड और सभी दरवाजों पर इंटीग्रेटेड इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग है, जिसमें शानदार रिब्ड पेटर्न दिया गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • ब्लैक स्टीयरिंग अब स्पोर्टी दिखता है और ड्यूल-टोन इंटीरियर के साथ अच्छी लगती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • सेंटर कंसोल के नीचे, पार्किंग ब्रेक लीवर की जगह इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड (केवल सीवीटी) के लिए स्विच है।

    • वायरलेस चार्जिंग फीचर भी फ्रंट आर्मरेस्ट के ठीक नीचे है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • अब कोई यह कह सकता है कि एलिवेट फेसलिफ्ट की पीछे वाली सीटें सेगमेंट में सबसे अच्छी हैं। हालांकि, इनमें पहले से अच्छा सपोर्ट, स्पेस, और कुशनिंग मिलती है, लेकिन अब इनमें वेंटिलेशन फंक्शन भी है, जो हमारे गर्म मौसम में पीछे बैठने वाले पैसेंजर को खुश कर देगी।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • स्विच रियर एसी वेंट्स के नीचे चार्जिंग पोर्ट्स के पास दिए गए हैं।

    • एम्बिएंट लाइटिंग भी रिब्ड पेटर्न के साथ पीछे वाले दरवाजों तक जाती है।

    • डोर आर्मरेस्ट और पेडिंग पर सॉफ्ट टच लेदरेट फिनिश पीछे के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

    • फेसलिफ्ट मॉडल में अब टच-सेंसिटिव एलईडी रीडिंग लैंप भी है।

    • पीछे वाली सीट पर तीनों पैसेंजर को सीटबेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलते हैं, जो एक अच्छा सेफ्टी टच है।

    फीचर और सेफ्टी

    • नई एलिवेट एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ वही 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • ड्राइवर को भी वही डिजिटल इंफोर्मेशन डिस्प्ले मिलती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • अब इसमें 8 तरह से पावर एडजस्टेबल होने वाली ड्राइवर सीट और 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली पैसेंजर सीट दी गई है।

    • पीछे वाली सीट पर अब वेंटिलेटेड फंक्शन मिलता है, जो सेगमेंट में पहली बार दिया गया है।

    • अब होंडा एलिवेट गाड़ी में पीएम 2.5 केबिन एयर फिल्टर भी दिया गया है, जिसका डिस्प्ले क्लाइमेट कंट्रोल पेनल में इंटीग्रेटेड है।

    • म्यूजिक के लिए 8-स्पीकर नॉन-ब्रांडेड साउंड सिस्टम दिया गया है।

    • एलिवेट में इंजन पुश-बटन स्टार्ट के साथ एक्टिव कीलेस एंट्री भी मिलती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • अन्य हाइलाइट फीचर में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    • एलिवेट फेसलिफ्ट में अब फैक्ट्री फिटेड 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो पहले केवल डीलर फिटेड एसेसरीज के तौर पर उपलब्ध था।

    • इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़ गया है। अन्य सेफ्टी फीचर में ईबीडी के साथ एबीएस, 6 एयरबैग, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी) और अपग्रेड लेवल-2 एडीएएस शामिल हैं।

    इंजन

    नई एलिवेट में पुराने मॉडल वाला ही इंजन दिया गया है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ अभी भी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड सीवीटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    15.31 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/16.61 किलोमीटर प्रति लीटर (सीवीटी)

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images
    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    इसका 1.5-लीटर इंजन पावर, माइलेज और विश्वसनियता के मामले में सेगमेंट में सबसे अच्छे में से एक रहा है। होंडा का कहना है कि उसने इंजन के रिफाइनमेंट लेवल को बेहतर करने पर काम किया है। इसलिए, कम एनवीएच लेवल ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने और लंबे सफर में थकान कम करने में मदद कर सकते हैं।

    कीमत और मुकाबला

    नई होंडा एलिवेट की कीमत 11.80 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, निसान टेक्टन, रेनो डस्टर, और मारुति विक्टोरिस से है। साइज और प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट जैसी एसयूवी-कूपे कार से भी है। 

    कारदेखो का क्या है कहना

    हालांकि होंडा एलिवेट सबसे रोमांचक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार नहीं है, लेकिन बेहतरीन इंजीनियरिंग, विश्वसनियता और कंफर्ट के मामले में सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक रही है। जो लोग लंबे समय के लिए ऐसी कार चाहते हैं जिसमें फीचर, पावर, कंफर्ट और माइलेज का अच्छा कॉम्बिनेशन हो, तो उनके लिए यह सेगमेंट में सबसे अच्छे ऑप्शन में एक है।

    2026 Honda Elevate Facelift Explained In Images

    फेसलिफ्ट अपडेट के साथ, अब यह कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, और पीएम 2.5 केबिन एयर फिल्टर की वजह से ज्यादा अप-टू-डेट लगती है।

    आप नई होंडा एलिवेट 2026 मॉडल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है