2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू
नई होंडा एलिवेट एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं
- Write a कमेंट

2026 होंडा एलिवेट भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में नए डिजाइन का फ्रंट, नई कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीटें, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हमेशा से एक सीधा-सादा विकल्प रही है। अब सवाल यह उठता है कि नई होंडा एलिवेट में क्या कुछ खास मिलता है और कौनसे फीचर्स इसके टॉप वेरिएंट तक सीमित है? आइए जानते हैं इसके बारे आगे :-
कीमत और वेरिएंट
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू होती है। यहां देखें इसकी कीमतें :-
| वेरिएंट |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ऑटोमेटिक |
| एसवी |
11.80 लाख रुपये |
- |
| वी |
12.29 लाख रुपये |
13.79 लाख रुपये |
| वीएक्स |
13.93 लाख रुपये |
15.39 लाख रुपये |
| जेडएक्स |
15.39 लाख रुपये |
16.89 लाख रुपये |
| जेडएक्स प्लस |
16.80 लाख रुपये |
18.30 लाख रुपये |
| जेडएक्स प्लस ब्लैक |
16.90 लाख रुपये |
18.40 लाख रुपये |
सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।
डिजाइन
आगे
-
नई होंडा एलिवेट में आगे की तरफ कनेक्टेड डीआरएल सेटअप, नए डिजाइन का फ्रंट बंपर और अपडेटेड ग्रिल दी गई है।

-
इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड डीआरएल्स, पोजिशन लैंप्स और टर्न इंडिकेटर्स भी मिलने जारी हैं।

-
फ्रंट ग्रिल पर दी गई एलईडी डीआरएल स्ट्रिप के नीचे की तरफ ब्लैक आउट पैनल दिया गया है जिस पर 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।

-
इस एसयूवी कार में फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। इसमें अब एलईडी फॉग लैंप्स और सिल्वर इंसर्ट के आसपास बॉडी कलर्ड एलिमेंट्स मिलते हैं जो इसे काफी दमदार लुक देते हैं।
साइड
-
साइड प्रोफाइल की बात करें तो एलिवेट के लोअर वेरिएंट्स में 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जबकि वीएक्स और टॉप वेरिएंट्स में 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

-
इसमें पहले की तरह ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर मिलता है और अब इसमें 360-डिग्री कैमरा भी जोड़ा गया है जिसे ओआरवीएम्स पर पोजिशन किया गया है।

-
इसके सिंपल और शानदार लुक को बनाए रखने के लिए इसमें बॉडी-कलर डोर हैंडल भी दिए गए हैं।
पीछे
-
पीछे की तरफ अब इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप का ट्रेंड देखने को मिलता है, जिसके बीच में होंडा लोगो लगा है।

-
इसमें रियर स्पॉइलर भी दिया गया है जो इसमें स्पोर्टी टच जोड़ता है।
-
रियर बंपर की डिजाइन, नंबर प्लेट हाउसिंग और रिवर्स पार्किंग सेंसर पुरानी एलिवेट के जैसे ही हैं।
कलर ऑप्शन
नई होंडा एलिवेट सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें नया नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल कलर भी शामिल हैं। यहां देखें इसके कलर ऑप्शन की जानकारी :-
-
क्रिस्टल ब्लैक पर्ल
-
ऑब्सिडियन ब्लू पर्ल
-
रेडिएंट रेड मेटैलिक
-
मिटिओरॉइड ग्रे मेटैलिक
-
लूनार सिल्वर मेटैलिक
-
प्लैटिनम व्हाइट पर्ल
-
नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल (नया)
इसमें नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और रेडिएंट रेड मेटेलिक के साथ ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी मिलता है।
इंटीरियर
-
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के केबिन में कदम रखते ही आपको एक बढ़िया डिज़ाइन वाला डैशबोर्ड दिखेगा, जिसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सॉफ्ट-टच मटीरियल, और साफ-सुथरी और फ्लोइंग डिजाइन वाले एसी वेंट्स हैं।

-
नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने से अब इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी जुड़ गई है, जो इसके टॉप वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलती है।

-
डैशबोर्ड, डोर पैनल और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री पर व्हाइट और ग्रे डुअल-टोन कलर थीम के इस्तेमाल से केबिन का लुक और भी बेहतर हो गया है।

-
इसका केबिन आरामदायक सीटों और अच्छे थाई सपोर्ट के साथ काफी प्रेक्टिकल और खुला-खुला लगता है।
फीचर
-
नई होंडा एलिवेट कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल एप्पल, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।

-
इसमें सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें पुरानी कारों की तरह ही स्पीडोमीटर और टैकोमीटर नीडल हैं। इससे यह एक साफ़-सुथरे एनालॉग क्लस्टर जैसा दिखता है।

-
रोड ट्रिप को बेहतर बनाने के लिए, इसमें प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर), वेंटिलेटेड व पावर्ड फ्रंट सीटें दी गई हैं, जिनमें ड्राइवर के लिए 8-वे और को-ड्राइवर के लिए 4-वे एडजस्टमेंट की सुविधा है।

-
पुरानी एलिवेट की तरह ही इसमें सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सिंगल-पेन सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं।

-
एलिवेट फेसलिफ्ट में सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीट और एक्टिव कीलेस एंट्री एंड गो जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी
फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट कार में लेवल-2 एडीएएस दिया गया है जिसके तहत अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटो हाई बीम असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और 360-डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।
सबसे बड़ा अंतर यह है कि इसमें अब फ्रंट पार्किंग सेंसर जोड़ा गया है, जो आपको कम स्पेस में गाड़ी को आसानी से पार्क करने में मदद करेगा।
इंजन ऑप्शन
एलिवेट फेसलिफ्ट में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
121 पीएस |
| टॉर्क |
145 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एमटी/7-स्टेप सीवीटी |
| माइलेज (एआरएआई सर्टिफाइड) |
15.31 किमी/लीटर (एमटी)/16.61 किमी/लीटर (सीवीटी) |
एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

कारदेखो का क्या है कहना
2026 होंडा एलिवेट में उन सभी जगहों पर सुधार किए गए हैं जहां यह एसयूवी अपने प्रतिद्व्न्दियों से काफी पीछे छूट रही थी जैसे कि फीचर्स। इसमें कई अहम चीज़ें जोड़ी गई हैं, जैसे कि फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड फ्रंट सीटें, बेहतर एडीएएस टेक्नोलॉजी और टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा। हालांकि, होंडा ने इसमें पुराना वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देना ही बरकरार रखा है।
11.80 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर आने वाली नई एलिवेट की फीचर लिस्ट अब और भी मजबूत हो गई है, खासकर इसके टॉप वेरिएंट्स में। हालांकि, कुछ खास फीचर्स के लिए खरीदारों को इसके टॉप वेरिएंट्स को ही चुनना होगा। नई होंडा एलिवेट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं!
इसके अलावा आप इन कारों पर भी विचार कर सकते हैं:
-
किआ सेल्टोस: कई सारे पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आने वाली कार जिसका केबिन भी काफी स्पेशियस है।
-
हुंडई क्रेटा: इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक, क्रेटा में लंबी फीचर लिस्ट, कई सारे इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन और एक आरामदायक केबिन मिलता है।
-
टाटा सिएरा: सेफ्टी पर खास फोकस, यूनीक स्टाइलिंग और एक बड़े केबिन वाला बहुत ही फीचर-लोडेड पैकेज, जो इसे नए जमाने के खरीदारों के बीच एक पॉपुलर चॉइस बनाता है।
-
मारुति ग्रैंड विटारा: पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन के साथ एक प्रैक्टिकल ऑप्शन, साथ ही अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी और मारुति का बड़ा सेल्स और सर्विस नेटवर्क।
-
टोयोटा हाइराइडर: इसका ज़्यादातर मैकेनिकल पैकेज ग्रैंड विटारा जैसा ही है और अगर फ्यूल एफिशिएंसी और टोयोटा का ओनरशिप एक्सपीरियंस आपकी प्राथमिकताएं हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
-
स्कोडा कुशाक: अगर आपको ड्राइविंग पसंद है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है, जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन, रिस्पॉन्सिव हैंडलिंग के साथ एक अच्छी तरह से बना केबिन मिलता है।
-
फोक्सवैगन टाइगन: अंदर से कुशाक जैसा ही, टाइगन में टर्बो-पेट्रोल इंजन, अच्छे ड्राइविंग डायनामिक्स और एक सीधा-सादा केबिन मिलता है।
-
मारुति विक्टोरिस: इस सेगमेंट में एक नया ऑप्शन, विक्टोरिस कई पावरट्रेन ऑप्शन, लंबी फीचर लिस्ट और मारुति के बड़े सेल्स और सर्विस नेटवर्क के साथ आती है।
-
रेनो डस्टर: अगर आप एक बड़ी एसयूवी चाहते हैं जिसमें राइड कम्फर्ट, प्रैक्टिकैलिटी और ड्राइविंग डायनामिक्स पर खास ध्यान दिया गया हो, तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
-
निसान टेकटॉन : एक फीचर-लोडेड एसयूवी जो अपना प्लेटफॉर्म और कोर मैकेनिकल्स रेनो डस्टर के साथ शेयर करती है, साथ ही अपना खुद का डिज़ाइन और केबिन एक्सपीरियंस भी देती है।
-
एमजी एस्टर : इस सेगमेंट में एक पुराना ऑप्शन, लेकिन फिर भी इसमें आरामदायक केबिन, अच्छी फीचर लिस्ट और पेट्रोल इंजन मिलता है।














