• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन एक वेरिएंट ऐसा है जिसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 07, 2026 15:39 ist
    info icon
    published onOct 07, 2026 15:39 IST
    last updated onOct 07, 2026 15:39 IST
    6 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Variant-wise Powertrains

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में 11.80 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के आगे का लुक एकदम नया है, और इसमें नए कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और केबिन के अंदर नए फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2026 होंडा एलिवेट कार कुल छह वेरिएंट : एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक में उपलब्ध है।  

    इंजन ऑप्शन  

    नई होंडा एलिवेट एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। हालांकि, इसके सभी वेरिएंट्स में एक जैसे इंजन ऑप्शन नहीं मिलते हैं। 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/7-स्टेप सीवीटी 

    माइलेज (एआरएआई सर्टिफाइड) 

    15.31 किमी/लीटर (एमटी)/16.61 किमी/लीटर (सीवीटी)

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    Honda Elevate Engine

    यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी :-

    ट्रिम्स

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड एमटी 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड सीवीटी

    एसवी

    ✅

    ❌

    वी

    ✅

    ✅

    वीएक्स

    ✅

    ✅

    जेडएक्स

    ✅

    ✅

    जेडएक्स प्लस 

    ✅

    ✅*

    जेडएक्स प्लस ब्लैक  

    ✅

    ✅

    *20,000 रुपये अतिरिक्त कीमत पर डुअल-टोन ऑप्शन में उपलब्ध 

    • बेस वेरिएंट एसवी इकलौता वेरिएंट है जिसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है।  

    • एलिवेट फेसलिफ्ट के बाकी सभी वेरिएंट्स में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। 

    फीचर और सेफ्टी  

    एलिवेट को कभी भी बहुत ज्यादा फीचर्स वाली कार के तौर पर नहीं जाना गया है, और अब फेसलिफ्ट एलिवेट भी इस बात को नहीं बदलती है। इसमें अब भी वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, और ड्राइवर व को-ड्राइवर के लिए पावर-एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं।

    2026 Honda Elevate Interior

    होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट में सेफ्टी को काफी अहमियत दी है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, बेहतर एडीएएस, छह एयरबैग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    2026 Honda Elevate 360-degree Camera

    कीमत और मुकाबला 

    नई होंडा एलिवेट कार की कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेकटॉन, टाटा सिएरा और एमजी एस्टर से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने जारी हैं। अच्छी बात यह है कि सीवीटी गियरबॉक्स के लिए आपको टॉप वेरिएंट तक जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ऑप्शन इसमें वी वेरिएंट से ही उपलब्ध हो जाता है। इसके एसीवी वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है।

    जो खरीदार खुद गाड़ी को कंट्रोल करना पसंद करते हैं, उनके लिए सभी छह वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध है। भले ही फेसलिफ्ट वर्जन के साथ इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन सीवीटी में 7-स्पीड पैडल शिफ्टर्स अभी भी मिलते हैं। कुल मिलाकर, होंडा ने एलिवेट के पावरट्रेन पैकेज में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। नया फेसलिफ्ट अपडेट देने का मुख्य मकसद एसयूवी में नए फीचर्स को जोड़ना और इसे नया लुक देना है, जबकि पेट्रोल इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन अपना काम अभी भी बखूबी करते हैं।

    आप एलिवेट फेसलिफ्ट के साथ कौनसा इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन चुनेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Honda Elevate पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है