• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट vs हुंडई क्रेटा: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    क्या नई होंडा एलिवेट में हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए काफी कुछ है?

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 09, 2026 12:03 ist
    info icon
    published onOct 09, 2026 12:03 IST
    last updated onOct 09, 2026 12:03 IST
    14 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Creta

    होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है, जिसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए फेसलिफ्ट अपडेट के साथ, होंडा का मकसद कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को कड़ी टक्कर देता है, खासकर सेगमेंट की किंग हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ी को। क्रेटा एक फीचर लोडेड कार है जिसमें कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं। नई होंडा एलिवेट को फीचर और सेफ्टी के मोर्चे पर अपग्रेड किया गया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये क्रेटा कार को टक्कर देने का दम रखती है? आइए जानते हैं आगे:

    कीमत

    मॉडल

    2026 होंडा एलीवेट

    हुंडई क्रेटा

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    11.80 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये

    10.91 लाख रुपये से 20.06 लाख रुपये

    • क्रेटा की शुरूआती कीमत एलिवेट के बेस मॉडल से 89,000 रुपये कम है।

    • हालांकि, क्रेटा टॉप मॉडल की प्राइस टर्बो-पेट्रोल इंजन की वजह से एलिवेट के टॉप मॉडल से ज्यादा है।

    साइज

    पैरामीटर

    2026 होंडा एलीवेट

    हुंडई क्रेटा

    अंतर

    लंबाई

    4312 मिलीमीटर

    4330 मिलीमीटर

    (-18 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1790 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    ऊंचाई

    1650 मिलीमीटर

    1635 मिलीमीटर

    (+15 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2650 मिलीमीटर

    2610 मिलीमीटर

    (+40 मिलीमीटर)

    • भले ही एलिवेट की लंबाई कम है, लेकिन व्हीलबेस के मामले में यह आगे है।

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta
    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • 40 मिलीमीटर ज्यादा लंबे व्हीलबेस से केबिन में ज्यादा स्पेस सुनिश्चित होता है।

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta
    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • एलिवेट 15 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची भी है और कागजों में ज्यादा हेडरूम भी मिलना चाहिए।

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta
    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • दोनों कार की चौड़ाई एक समान है।

    कलर ऑप्शन

    2026 होंडा एलीवेट

    हुंडई क्रेटा

    क्रिस्टल ब्लैक पर्ल

    टाइटेनियम ब्लैक#

    नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल*

    रोबस्ट एमराल्ड पर्ल

    ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल

    एटलास व्हाइट*

    रेडियंट रेड मेटैलिक*

    गोल्डन ब्रॉन्ज़ (लाउंज एडिशन)

    मीटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक

    स्टारी नाइट

    लूनर सिल्वर मेटैलिक

    इकोट्रॉनिक ग्रे#

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल*

    -

    *चुनिंदा वेरिएंट में ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध

    #चुनिंदा वेरिएंट में मैट फिनिश के साथ भी उपलब्ध

    • एलिवेट में आपको क्रेटा के मुकाबले ज्यादा कलर ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन मैट फिनिश ऑप्शन क्रेटा में है।

    • एलिवेट में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी है।

    • क्रेटा टॉप मॉडल (लॉन्ज एडिशन) में नया गोल्डन ब्रॉन्ज कलर दिया गया है, जो इसे बाकी वेरिएंट से ज्यादा खास बनाता है।

    • दोनों में एक डेडिकेटेड ब्लैक एडिशन मिलता है, जिसे होंडा ब्लैक और हुंडई नाइट एडिशन कहती है।

    फीचर और सेफ्टी

    फ़ीचर

    2026 होंडा एलीवेट

    हुंडई क्रेटा

    ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    ✅ 

    ✅ 

    कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    ✅ 

    ✅ 

    आगे फॉग लैंप

    ✅ 

    ❌ 

    रूफ रेल्स

    ✅ 

    ✅ 

    अलॉय व्हील्स

    17-इंच

    18-इंच

    पावर्ड ड्राइवर सीट

    ✅ (8-तरह)

    ✅ (8-तरह)

    पावर्ड पैसेंजर सीट

    ✅ (4-तरह)

    ✅ (8-तरह)

    वेंटिलेटेड सीट

    ✅ (आगे और पीछे)

    ✅ (केवल आगे)

    पीछे सनशेड

    ❌ 

    ✅ 

    पीछे रिक्लाइनिंग सीट

    ❌ 

    ✅ 

    इंफोटेनमेंट

    10.25-इंच

    10.25-इंच

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    सेमी-डिजिटल

    ✅

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ऐप्पल कारप्ले

    ✅ 

    ❌

    हेड्स-अप डिस्प्ले

    ❌ 

    ❌ 

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅ 

    ✅ 

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर सिस्टम

    8-स्पीकर बोस

    क्रूज़ कंट्रोल

    ✅ 

    ✅ 

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅ 

    ✅ 

    एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    ✅ 

    ✅ 

    हिल होल्ड असिस्ट

    ✅ 

    ✅ 

    सनरूफ

    सिंगल-पेन

    पैनोरमिक

    एयरबैग

    6

    6

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ❌

    ✅ 

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅ 

    ✅ 

    ईपीबी (इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक) 

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ 

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ 

    पार्किंग सेंसर

    आगे और पीछे

    आगे और पीछे

    पार्किंग कैमरा

    360-डिग्री

    360-डिग्री

    • जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है, एलिवेट में सभी जरूरी फीचर हैं और यह सेगमेंट में मुकाबले में बनी हुई है।

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta
    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • हालांकि, इसमें पैनोरमिक सनरूफ नहीं है।

    • लेकिन, एलिवेट में रियर सीट वेंटिलेशन और फॉग लैंप्स जैसे कुछ खास फीचर हैं।

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • दोनों कार में एडीएएस दिया गया है, एलिवेट सिर्फ अपने कैमरे का इस्तेमाल करती है, जो इसे ज्यादातर दिन के समय असरदार बनाता है, जबकि क्रेटा में कैमरा और रडार बेस्ड एडीएएस है।

    • दोनों कार का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट होना अभी बाकी है। हालांकि, क्रेटा को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, और एलिवेट को जापानी एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    इंजन

    स्पेसिफिकेशन

    2026 होंडा एलीवेट

    हुंडई क्रेटा

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    115 पीएस

    116 पीएस

    160 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    144 एनएम

    250 एनएम

    253 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    7-स्पीड डीसीटी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (टॉर्क कनवर्टर), डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta
    2026 Honda Elevate facelift vs Hyundai Creta

    • होंडा अभी भी एक इंजन ऑप्शन देती है, लेकिन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ।

    • हुंडई कार में तीन इंजन और कई गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं।

    • हालांकि, एलिवेट का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन अभी भी क्रेटा के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल है।

    • दोनों ही एसयूवी में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का विकल्प नहीं है।

    • डीजल इंजन के साथ क्रेटा का माइलेज ज्यादा है।

    कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    अगर आपको एक ऐसी पेट्रोल एसयूवी कार चाहिए, जिसमें पीछे वेंटिलेटेड सीट और होंडा का भरोसा हो, तो एलिवेट आपके लिए एकदम सही चॉइस है।

    अगर आप कार में पैनोरमिक सनरूफ, डीजल और टर्बो इंजन का विकल्प, और ज्यादा एडीएएस फीचर चाहते हैं, तो आप हुंडई क्रेटा के बारे में सोच सकते हैं।

    पहले मार्केट में यह राय बन रही थी कि एलिवेट में ज्यादातर जरूरी फीचर की कमी है, जिसकी वजह से लोग इस पर विचार नहीं कर रहे थे। हालांकि, होंडा नई एलिवेट के साथ इस सोच को बदलने की कोशिश कर रही है, और अब कागजों में दोनों एसयूवी कार लगभग एक जैसी (पावरट्रेन को छोड़कर) हैं।

    अन्य विकल्प

    अगर आप होंडा एलिवेट या हुंडई क्रेटा नहीं लेना चाहते हैं, तो इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, रेनो डस्टर और निसान टेक्टन जैसे विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है