• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा भारत में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी, महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू किया साइन

    टोयोटा की नई फेसिलिटी से भारत में कंपनी के कुल चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हो जाएंगे

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 01, 2024 17:10 ist
    info icon
    published onAug 01, 2024 17:09 IST
    last updated onAug 01, 2024 17:10 IST
    725 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota India fourth manufacturing plant in Maharashtra

    टोयोटा क्रिलोस्कर मोटर ने भारत में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है। यहां प्लांट छतरपति संभाजी नगर में स्थापित किया जाएगा, जिसे पहले औरंगाबाद नाम से जाना जाता था। यह भारत में टोयोटा का चौथा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा।

    वर्तमान में टोयोटा के भारत में कनार्टक के बिदादी में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। तीसरा नया प्लांट भी बिदादी में ही लगेगा, जिसमें कंपनी करीब 3300 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा कर चुकी है।

    वर्तमान में टोयोटा की मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी

    टोयोटा क्रिलोस्कर मोटर्स का पहला प्लांट 1997 में कनार्टक के बिदादी में स्थापित किया गया था, जिसमें 1999 के आखिर में प्रोडक्शन शुरू हुआ था। इस प्लांट में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, और लेजेंडर को तैयार किया जा रहा है। इस प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक साल में 1.32 लाख कार तैयार करने की है।

    Toyota Innova Hycross

    यह भी पढ़ें: कैसे होती है एक कार डिजाइन, टाटा कर्व के जरिए समझिए ये पूरा प्रोसेस

    दूसरा प्लांट भी बिदादी में है, जिसमें दिसंबर 2010 में प्रोडक्शन शुरू हुआ था। इस प्लांट में कैमरी हाइब्रिड, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, और हाइलक्स को तैयार किया जा रहा है। इस प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक साल में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां तैयार करने की है।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि तिसरा प्लांट भी बिदादी में ही स्थापित किया जाएगा और इसके लिए नवंबर 2023 में कर्नाटक सरकार के साथ एमओयू साइन किया गया था। इस नए प्लांट से कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी प्रति वर्ष करीब एक लाख यूनिट तक बढ़ सकती है। इस हिसाब से कनार्टक के तीनों प्लांट से कंपनी एक साल में करीब 4.42 लाख कारें तैयार कर पाएगी।

    टोयोटा की भारत में उपलब्ध कारें

    वर्तमान में भारत में टोयोटा की 12 कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनमें मारुति बलेनो बेस्ड ग्लैंजा सबसे सस्ती कार है जबकि लैंड क्रूजर 300 एसयूवी सबसे महंगी गाड़ी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि टोयोटा वेलफायर एमपीवी और एलसी300 को भारत में तैयार नहीं किया जा रहा है बल्कि इन्हें यहां पर विदेशों से इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है।

    यह भी देखेंः टोयोटा फॉर्च्यूनर कार प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    saket jain
    Aug 1, 2025, 7:15:05 PM

    Toyota really need to increase its production capacity, otherwise the market share is certainly loosing, as most people don't like to wait for 6 months, and hence they shift to other brand

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है