टोयोटा वेलफायर
टोयोटा वेलफायर कीमत एन्ड& वेरिएंट
Vellfire की 2 वेरिएंट हैं, Hi (₹1.20 Cr) और VIP Executive Lounge (₹1.30 Cr), दोनों CBU। ये Toyota की फ्लैगशिप 7-seater लग्ज़री MPV है जिसमें 2.5L Atkinson-cycle hybrid (193 PS / 240 Nm) और e-CVT मिलता है, TNGA-K प्लेटफॉर्म पर। Hi में मिलती हैं दूसरी रो पर ottoman + 8-point massage वाली एक्स्ट्रा-लार्ज कैप्टन सीट्स, memory के साथ 8-way power driver सीट, wooden inserts वाला प्रीमियम dual-tone leather, 15-spk JBL premium वाला 35.5cm इंफोटेनमेंट, head-up display, wireless charger, अलग-अलग ऑपरेट होने वाला dual sunroof, 14-color ambient lighting, 6 SRS airbags और पूरा Toyota Safety Sense (PCS, DRCC, LTA, BSM, AHB, Panoramic View Monitor)। VIP Executive Lounge सबसे ऊपर है, इसमें 35.5cm rear entertainment screen, protector वाले one-touch power slide doors, vanity mirror वाली multi-function rotary tray, सुपर-लॉन्ग overhead console और roll-down rear sunblinds मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स Hi (₹1.20 Cr) पर आते हैं, जहाँ massage वाली ottoman कैप्टन सीट्स, JBL 15-spk, dual sunroof और पूरा TSS मिल जाता है, बिना VIP Executive Lounge के rear entertainment, power slide doors और rotary tray के लिए ~₹10L एक्स्ट्रा दिए।
| वेलफायर एचआई(बेस मॉडल)2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹1.20 करोड़* | ||
टॉप सेलिंग वेलफायर वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज(टॉप मॉडल)2487 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹1.30 करोड़* |
टोयोटा वेलफायर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 2487 सीसी |
| पावर | 190.42 बीएचपी |
| टॉर्क | 240 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 170 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी |
वेलफायर 2026: लेटेस्ट updates
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी में कटौती के बाद अब टोयोटा वेलफायर की नई कीमत 1.2 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
-
7 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी में कटौती के बाद वेलफायर की प्राइस 2.78 लाख रुपये कम हुई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
टोयोटा वेलफायर रिव्यू
ओवरव्यू
टोयोटा वेलफायर को भारत के लग्जरी वैन सेगमेंट में एक बेंचमार्क माना जाता है। इसकी कीमत कई जर्मन लग्जरी SUVs के बराबर है, लेकिन इसका फोकस पूरी तरह से अलग है। जहां SUVs परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड क्षमता पर ध्यान देती हैं, वहीं वेलफायर का एकमात्र मकसद अपने पैसेंजर्स को अच्छा कंफर्ट और स्पेस देना है। यह उन खरीदारों के लिए बनी है जो पीछे वाली सीट पर बैठकर सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं और जिनके लिए अच्छा केबिन एक्सपीरिएंस सबसे ज्यादा मायने रखता है। यह एक ऐसी गाड़ी है जो बाहर से जितनी प्रभावशाली दिखती है, अंदर से उतनी ही शानदार और आरामदायक भी है। यह MPV आपको कैसा लग्जरी एहसास देती है और टेक्नोलॉजी व परफ़ॉर्मेंस के मामले में क्या-क्या ऑफर करती है, आइए जानते हैं आगे :-

एक्सटीरियर
टोयोटा वेलफायर का एक्सटीरियर डिजाइन ऐसा है कि इसे सड़क पर नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल है। इसकी लंबाई और बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग ही रोड प्रेजेंस देती है।


आगे की तरफ इसमें एक बड़ी 6-स्लैट ग्रिल दी गई है जो इसके लुक को डॉमिनेट करती है। अपराइट नोज और चौड़ा एयरडैम इसे एक मस्कुलर और बोल्ड स्टांस देता है। हेडलाइट्स का डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है। इसमें स्लीक LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ 3-लेंस LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है, जिससे ना केवल रात में अच्छी रोशनी मिलती है बल्कि यह इसे एक प्रीमियम लुक भी देता है।


साइड से देखने पर यह गाड़ी काफी बड़ी नजर आती है। इसकी लो रूफलाइन और ऊंचे ओवरहैंग्स इसे एक क्लासिक वैन का लुक देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं, जो इसके बड़े साइज के हिसाब से बिल्कुल सही लगते हैं। हालांकि, एक बात ध्यान देने वाली है कि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस जर्मन लग्जरी SUVs की तुलना में कम है, इसलिए खराब सड़कों या बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर इसे थोड़ा संभालकर चलाने की ज़रूरत पड़ सकती है।इसमें कई सारे कट्स और क्रीज लाइंस, ज़िग-ज़ैग विंडोलाइन स्टाइलिंग और कई सारे क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।


पीछे की तरफ डिजाइन को काफी साफ-सुथरा रखा गया है। यहां शार्प LED टेललाइट्स दी गई हैं जो इसके मॉडर्न लुक को पूरा करती हैं। इसके बंपर का डिजाइन काफी बेसिक है, लेकिन यह गाड़ी के ओवरऑल लुक के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।
टोयोटा वेलफायर तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन : ब्लैक, प्रेशियस मेटल (ग्रे), और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है । ये तीनों ही कलर इसकी लग्जरी अपील को और बढ़ाते हैं।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
टोयोटा वेलफायर का केबिन बेहद प्रीमियम लगता है। इंटीरियर डिज़ाइन और क्वालिटी इसके लग्जरी स्टेटस को बिलकुल सही ठहराती है। केबिन में टैन ब्राउन शेड का इस्तेमाल किया गया है, जो वुडन हाइलाइट्स के साथ मिलकर एक बहुत ही प्रीमियम फील देता है। अगर आपको यह कलर पसंद नहीं है, तो आप न्यूट्रल बेज और ऑल-ब्लैक शेड भी चुन सकते हैं।

डैशबोर्ड का लेआउट ड्राइवर-फ्रेंडली और मॉडर्न है। इसके सेंटर में एक बड़ी टचस्क्रीन सिस्टम लगी है, जिसमें सभी जरूरी कंट्रोल्स मिलते है। इस स्क्रीन और सेंटर कंसोल के आसपास ग्लॉस ब्लैक फिनिश का काफी इस्तेमाल किया गया है। यह देखने में तो प्रीमियम लगता है, लेकिन इस पर उंगलियों के निशान और स्क्रैच आसानी से लग जाते हैं, जिससे इसे मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

मटीरियल क्वालिटी की बात करें तो केबिन के अंदर डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, डोर आर्मरेस्ट से लेकर सीट अपहोल्स्ट्री और ग्रैब हैंडल्स तक सभी जगह पर सॉफ्ट-टच लेदर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इस्तेमाल हुए प्लास्टिक की क्वालिटी को ठीकठाक कहा जा सकता है, लेकिन यह कहीं से भी सस्ता या खराब नहीं लगता। टोयोटा प्लास्टिक की बनावट (ग्रेनिंग) के मामले में, खासकर AC वेंट्स पर, बेहतर काम कर सकती थी।

आगे वाली सीट
टोयोटा वेलफायर में ड्राइवर और को-पैसेंजर सीट को भी उतना ही महत्व दिया गया है जितना कि पीछे वाली सीटों को। लो ग्राउंड क्लियरेंस और चौड़े दरवाजों की वजह से गाड़ी में अंदर जाना और बाहर निकलना काफी आसान है, जो हर उम्र के लोगों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

इसकी फ्रंट सीटें काफी चौड़ी हैं और यह बेहतरीन कुशनिंग के साथ आती हैं। इसमें अच्छा-ख़ासा अंडर-थाई सपोर्ट मिलता है, जिससे लंबे सफर में थकान महसूस नहीं होती। हेडरूम की भी कोई कमी नहीं है, लंबे कद के ड्राइवर भी इसमें आराम से बैठ सकते हैं। ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन भी मिलता है, जिसका मतलब है कि आप इसमें अपनी पसंदीदा सीटिंग पोजिशन सेट कर सकते हैं और एक बटन दबाकर उसे वापस पा सकते हैं। ड्राइवर के लिए विजिबिलिटी भी एक बड़ा फायदा है। बड़ी विंडशील्ड, पतले A-पिलर्स और ऊंची सीटिंग पोजिशन की वजह से इसमें सड़क का एक कमांडिंग व्यू मिलता है। इससे शहर के ट्रैफिक में या हाइवे पर गाड़ी चलाना काफी आसान और सुरक्षित हो जाता है।


पीछे वाली सीट
यह वो जगह है जहां टोयोटा वेलफायर सबसे शानदार लगती है। इसकी सेकंड रो सीट किसी लग्जरी कार जैसी नहीं, बल्कि किसी प्राइवेट जेट की बिजनेस क्लास सीट से प्रेरित लगती है। यहां दो बड़ी कैप्टन सीटें दी गई हैं जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं। इन सीटों में वेंटिलेशन (कूलिंग), हीटिंग और मसाज फंक्शन भी मिलता है। यह फीचर्स लंबे सफर को बेहद आरामदायक और रिलैक्सिंग बना देते हैं। इन सीटों का सबसे बड़ा हाइलाइट एक डिटैचेबल टैबलेट जैसा कंट्रोलर है। इस टैबलेट से पैसेंजर अपनी सीट को एडजस्ट कर सकते हैं, सनरूफ को खोल या बंद कर सकते हैं, विंडो और सनशेड को कंट्रोल कर सकते हैं, और यहां तक कि केबिन की एंबिएंट लाइटिंग को भी अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। यह कंट्रोलर आपको अपनी उंगलियों पर पूरे केबिन का कंट्रोल देता है।

कंफर्ट के लिहाज से भी यह सीटें काफी अच्छी हैं। इसमें हेडरूम की कमी बिलकुल महसूस नहीं होती। कंफर्ट को और बढ़ाने के लिए इन सीटों में ओटोमन्स (leg rest) भी दिए गए हैं, जिन्हें आप ऊपर उठाकर अपने पैरों को आराम दे सकते हैं। बड़ी खिड़कियां और सनरूफ केबिन को और हवादार और खुला-खुला महसूस कराते हैं, जिससे अच्छा एक्सपीरिएंस मिलता है।

तीसरी रो सीट
आमतौर पर MPVs में तीसरी रो की सीटों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता, लेकिन वेलफायर यहां भी बिलकुल निराश नहीं करती। यहां एक बेंच सीट की बजाए दो अलग-अलग कैप्टन सीट दी गई हैं। दोनों सीटों के बीच में इंडिविजुअल आर्मरेस्ट है और यहां दो व्यस्क पैसेंजर्स को स्पेस भी अच्छी मिल पाती है। हालांकि, अगर आप यहां तीन लोगों को बिठाने की कोशिश करते हैं, तो बीच में बैठने वाले व्यक्ति के लिए जगह थोड़ी टाइट हो जाएगी। इसलिए, तीसरी रो को दो लोगों के लिए ही इस्तेमाल करना बेहतर है।

स्टोरेज ऑप्शन
Toyota ने अपनी Vellfire में कई सारी स्टोरेज स्पेस दी है। इसमें चारों दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर दिए गए हैं। सेंट्रल कंसोल में एक फोल्ड-अवे पैनल के नीचे दो कपहोल्डर छिपे हुए हैं, दोनों तरफ दो पॉप-आउट कपहोल्डर और एक छोटा ग्लवबॉक्स है। इसमें कूल्ड ग्लवबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।

सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे सामान रखने की बहुत स्पेस है। इसमें 1-लीटर की कई बोतल आसानी से रखी जा सकती हैं और इसे दोनों तरफ से एक्सेस किया जा सकता है। ओटोमन सीटों के साइड आर्मरेस्ट में कपहोल्डर दिए गए हैं, साथ ही नीचे की तरफ दो बड़े बॉटल होल्डर भी मिलते हैं।
इसमें बाहर निकले हुए हुक, रूफ पर 3एक्स सनग्लास होल्डर और रियर सेंट्रल AC वेंट्स के नीचे सामान रखने का एक बड़ा कम्पार्टमेंट भी मिलता है। तीसरी रो में बैठने वाले पैसेंजर्स को कपहोल्डर की सुविधा भी मिलती है और इसमें डिवाइस रखने के लिए कई खुली जगह भी है।

चार्जिंग ऑप्शन
फोन चार्ज करने के लिए आगे की तरफ एक वायरलेस फोन चार्जर और सेंटर कंसोल में दो Type-C पोर्ट मिलते हैं। सेंटर आर्मरेस्ट में एक Type-C पोर्ट के साथ-साथ 12V सॉकेट और HDMI पोर्ट दिया गया है। दूसरी और तीसरी रो की सीटों में भी एक-एक Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।


स्पेस और कंफर्ट के मामले में Vellfire का केबिन सबसे बेहतरीन है।
फीचर्स
इस MPV कार में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को आरामदायक बनाते हैं। भले ही Vellfire इस प्राइस रेंज में आने वाली सबसे फीचर लोडेड कार नहीं होगी, लेकिन इसमें सभी जरूरी फीचर्स और रोजाना काम आने वाले कई फीचर्स दिए गए हैं।
| फीचर हाइलाइट |
|
| डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs |
| क्रूज कंट्रोल |
पुश बटन स्टार्ट स्टॉप |
| कीलेस एंट्री |
हीटेड, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीट |
| हीटेड स्टीयरिंग व्हील |
वायरलेस फोन चार्जर |

इसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVMs, क्रूज़ कंट्रोल, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंफर्ट के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों रो में हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, एक हीटेड स्टीयरिंग व्हील और एक वायरलेस चार्जर मिलता है। इसका 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इस्तेमाल करने में काफी आसान है और यह वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को भी सपोर्ट करता है।

प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए इसमें 15-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम दिया गया है। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में बिल्ट-इन नेविगेशन और कस्टमाइज़ेबल थीम्स भी हैं। हालांकि, इसमें फुल पैनोरमिक सनरूफ की जगह दो छोटे ग्लास रूफ दिए गए हैं जो पावर्ड कर्टन के साथ आते हैं।


पीछे बैठने वालों के लिए मसाज फंक्शन और 14-इंच का ड्रॉप-डाउन टीवी भी है, जिसका इस्तेमाल HDMI या फोन कास्ट के जरिए एंटरटेनमेंट के लिए किया जा सकता है।
सुरक्षा
सेफ्टी के मामले में भी यह कार काफी एडवांस्ड है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन शामिल हैं। पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा भी है, लेकिन इसकी वीडियो क्वालिटी ठीकठाक है।


2024 में Toyota Vellfire को Japan NCAP से 4-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है।
बूट स्पेस
किसी भी लग्जरी MPV में बूट स्पेस एक महत्वपूर्ण पहलू होता है, खासकर जब आप पूरे परिवार के साथ सफर कर रहे हों। टोयोटा वेलफायर में तीनों रो अपनी जगह पर सेट होने पर स्पेस ठीकठाक मिलती है, जिसके चलते आप इसमें कुछ लैपटॉप बैग्स और दो केबिन-साइज सूटकेस ही रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा सामान रखना है, तो आप तीसरी रो की सीटों को फोल्ड कर सकते हैं।

इन सीटों को फोल्ड करने के बाद आपको एक बहुत बड़ा और फ्लैट लगेज एरिया मिलता है, जिसमें आप आसानी से एक पूरे परिवार का सूटकेस रख सकते हैं। कंफर्ट के लिए इसमें एक पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है, जिसे आप एक बटन दबाकर खोल या बंद कर सकते हैं। इसके अलावा सेकंड रो की सीटों के लिए भी पावर कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे लगेज स्पेस को मैनेज करना और भी आसान हो जाता है।
परफॉरमेंस
इंजन और परफॉरमेंस
टोयोटा वेलफायर में 2.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इस सेटअप को CVT (continuously variable transmission) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन | 2.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन + हाइब्रिड पावरट्रेन |
| ड्राइवट्रेन | Front-wheel drive |
| आउटपुट | 193 PS / 240 Nm |
| ट्रांसमिशन | CVT (continuously variable transmission) |
| सर्टिफाइड माइलेज | 19.28 kmpl |
यह पावरट्रेन रोजमर्रा की ड्राइविंग और लंबे सफर के लिए पर्याप्त पावर देती है, लेकिन इसका अहम फोकस परफॉर्मेंस से ज्यादा एफिशिएंसी और स्मूदनेस पर है। हाइब्रिड सिस्टम और CVT गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन एक स्मूथ और शांत ड्राइव देता है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ट्रैफिक और हाइवे पर शांति से सफर करना पसंद करते हैं। कम स्पीड पर यह पूरी तरह से EV मोड में भी चल सकती है, जिससे केबिन में बिल्कुल भी आवाज नहीं आती।


सिटी परफॉरमेंस
शहर के ट्रैफिक में इतनी बड़ी कार को चलाना इतना आसान नहीं है। सिटी में इसका हाइब्रिड सिस्टम बहुत अच्छे से काम करता है। कार तुरंत रिस्पॉन्स देती है और ओवरटेकिंग के लिए इसमें पर्याप्त पावर मिलती है। इसका एसेलेरेशन काफी तेज है, जिससे ट्रैफिक में आगे निकलना आसान हो जाता है। बड़े साइज के कारण इसे तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में चलाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। यह MPV कार शहर में लगभग 14 kmpl का माइलेज देती है, जो इसके साइज और पावर को देखते हुए काफी अच्छा है।

हाइवे परफॉरमेंस
लंबे सफर में यह गाड़ी एकदम रिलैक्स ड्राइव एक्सपीरिएंस देती है। यह आसानी से 100-120 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इस स्पीड पर स्थिर बनी रहती है। केबिन में वाइब्रेशन बहुत कम महसूस होते हैं, जिससे लंबा सफर काफी आरामदायक हो जाता है। हालांकि, तेज रफ्तार पर अचानक ओवरटेक करने की जरूरत पड़ने पर CVT गियरबॉक्स थोड़ा धीमा महसूस हो सकता है। हाइवे पर इस गाड़ी से करीब 16 kmpl की उम्मीद की जा सकती है।

राइड और हैंडलिंग
Vellfire की राइड क्वालिटी ज़्यादातर आरामदायक है, लेकिन इसके दो पहलू हैं। शहर की धीमी गति पर इसका सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सख्त लगता है। सड़क के छोटे-मोटे गड्ढे और खराब पैच केबिन के अंदर महसूस होते हैं। यह असुविधाजनक नहीं है, लेकिन एक प्रीमियम सेडान से और बेहतर की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, जैसे ही कार की स्पीड बढ़ती है, राइड क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है। हाइवे पर यह गाड़ी बहुत आरामदायक महसूस होती है और सड़क की खामियों के बारे में पता नहीं चलने देती।

हैंडलिंग
यह MPV कार हाइवे पर बहुत स्थिर लगती है। एक्सप्रेसवे के एक्सपैंशन जॉइंट्स पर भी यह अपना संतुलन नहीं खोती। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है, और यह शहर के स्पीड ब्रेकर्स या खड़ी चढ़ाई पर कहीं भी नीचे से नहीं टकराती। कॉर्नरिंग के दौरान यह स्थिर रहती है, लेकिन तेज मोड़ पर इसे सावधानी से चलाना ही बेहतर है। कुल मिलाकर, इसकी हैंडलिंग सुरक्षित और भरोसेमंद है।

वेरिएंट
2025 Toyota Vellfire एमपीवी कार दो वेरिएंट : Hi और VIP - Executive Lounge में उपलब्ध है।
Toyota Vellfire Hi
Toyota Vellfire Hi वेरिएंट में टॉप वेरिएंट वाले लगभग सभी फीचर्स मिलते हैं। मगर, इसमें बड़ी ओटोमन सीटें और बेहतर एंटरटेनमेंट पैकेज की कमी है।
Toyota Vellfire VIP - Executive Lounge
इसमें फोल्ड होने वाली ट्रे के साथ बड़ी ओटोमन सीटें मिलती हैं। बेहतर एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ इसमें हेड-अप डिस्प्ले, पीछे बैठने वालों के लिए 14-इंच का टीवी और डुअल सनरूफ दिया गया हैं।
कारदेखो का क्या है कहना:
Vellfire का बेस 'Hi' वेरिएंट अपने आप में एक अच्छा पैकेज है। छोटी सीटें और कुछ फीचर्स की कमी के बावजूद, यह अपनी कीमत के हिसाब से सबसे अच्छा रियर सीट एक्सपीरिएंस देता है। लेकिन, अगर आप Vellfire में सबसे प्रीमियम एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो इसका टॉप वेरिएंट चुन सकते हैं। इसमें मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स के लिए ज्यादा कीमत देना शायद आपको सही ना लगे, लेकिन कार का ओवरऑल एक्सपीरिएंस बेहतरीन है।
निष्कर्ष
टोयोटा Vellfire पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च करना आपको बहुत ज़्यादा लग सकता है, लेकिन इस कीमत पर आपको इस गाड़ी में बहुत कुछ मिल जाता है! यह ना सिर्फ लग्ज़री के मामले में कन्वेंशनल SUV के बराबर लगती है, बल्कि अपनी शानदार रियर सीट स्पेस और कंफर्ट को लेकर सबको पीछे छोड़ देती है। यह इतनी शानदार है कि काम के बाद थके-हारे आने पर, इसके केबिन में बैठकर आपको घर जैसा एहसास हो सकता है।
Toyota Vellfire के अलावा आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं :-
Lexus LM
क्यों खरीदें
-
ज्यादा प्रीमियम
-
अल्ट्रा स्पेशियस 4-सीटर वर्जन
क्यों नापसंद करें
-
बहुत ज्यादा फीचर्स या लग्जरी ना होने के बावजूद यह काफी महंगी है।
MG M9
क्यों खरीदें
-
काफी सस्ती
-
एक जैसा फीचर पैकेज
क्यों नापसंद करें
-
प्लास्टिक की क्वालिटी इतनी खास नहीं है
-
इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की वजह से हाइवे पर कभी-कभी चलाई जा सकती है
टोयोटा वेलफायर कलर
भारत में टोयोटा वेलफायर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
प्लेटिनम व्हाइट पर्ल
प्रीशियस मेटल
ब्लैक
comparing टोयोटा वेलफायर rivals
Rs.1.20 - 1.30 करोड़* | Rs.1.40 करोड़* | Rs.96.90 लाख - 1.13 करोड़* | Rs.1.43 - 2.35 करोड़* | Rs.90.50 - 95.20 लाख* | Rs.1.38 - 1.43 करोड़* | Rs.97.80 लाख* | Rs.1.39 - 1.94 करोड़* |
| रेटिंगUser Review (53) | User Review (4) | User Review (58) | User Review (81) | User Review (124) | User Review (39) | User Review (11) | User Review (10) |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन2487 सीसी | 1951 सीसी - 1999 सीसी | 2993 सीसी - 2998 सीसी | 2997 सीसी - 4395 सीसी | 2998 सीसी | 2925 सीसी - 2999 सीसी | 1969 सीसी | 2894 सीसी |
| पावर190.42 बीएचपी | 233.33 बीएचपी | 281.68 - 375.48 बीएचपी | 345.98 - 626.25 बीएचपी | 335 बीएचपी | 362.07 - 375.48 बीएचपी | 247 बीएचपी | 348.66 बीएचपी |
| टॉप स्पीड170 किलोमीटर प्रति घंटे | - | 243 किलोमीटर प्रति घंटे | 234 किलोमीटर प्रति घंटे | 250 किलोमीटर प्रति घंटे | 250 किलोमीटर प्रति घंटे | 180 किलोमीटर प्रति घंटे | 248 किलोमीटर प्रति घंटे |
| बूट स्पेस148 लीटर | 5010 लीटर | 645 लीटर | 647 लीटर | 281 लीटर | - | 680 लीटर | 770 लीटर |
| वर्तमान में देख रहे हैं | वेलफायर बनाम वी class | वेलफायर बनाम एक्स5 | वेलफायर बनाम रेंज रोवर स्पोर्ट | वेलफायर बनाम जेड4 | वेलफायर बनाम जीएलएस | वेलफायर बनाम एक्ससी90 | वेलफायर बनाम क्यान |
टोयोटा वेलफायर वीडियो

Highlights - Toyota वेलफायर

Prices - Toyota वेलफायर
टोयोटा वेलफायर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore टोयोटा वेलफायर दूसरा hand कारें
टोयोटा वेलफायर यूज़र रिव्यू
- सभी (53)
- स्टाइलिंग से जुड़े (13)
- कंफर्ट (30)
- माइलेज (11)
- इंजन (7)
- इंटीरियर (12)
- स्पेस (5)
- कीमत (11)
- और...
- नई
- उपयोगी
- A Super And Best CarA toyota vellfire is a super premium car and comfort, premiumness is super, if your budget is good then you definitely buy this car, it is a premium house on 4 wheels, vellfire performance is super good, it rear seat is very attractive and comfortable, you can easily travel long distance. This is the best business car.और देखें
- Review For The VellfireVery good car overall, the exterior design is good and modern with large front grills and the headlights are very powerful in the night, decent mileage, pure comfortable car genuinely, main highlight is the cabin, the cabin has too much space for a big family. It is very popular amoung business owners and families who wants a comfortable and stylish car, thank you.और देखें
- One Of The Luxurious CarToyota Vellfire is one of the most luxurious and top mileage given car which I have ever seen in my life. Especially the back seats are very luxurious features and the seats looks like the seats in aeroplane's, A grade seats. The interior work, features and exterior looks are gorgeous. This is one of the car which was used by celebrities in the world.और देखें
- Toyota VellfireExtremely comfortable and luxurious car with good mileage in lower segment car. Maintenance cost is also pocket friendly and car is extremely premium that it feels like premium excecutive lounge. Home theatre is also so good that it feels like sitting in a theatre and overall experience of Toyota Vellfire is amazing.और देखें
- Awesome And CoolWhen I sit in this car, I feel king inside, all seats are extraordinary and comfortable. The quality of this car looking like a room where you can sleep and sit, also you can enjoy long trip with family, trust me you enjoy so much. Also the car has extra space for luggage or other things.और देखें2
- अधिक देखें
टोयोटा वेलफायर माइलेज
टोयोटा वेलफायर केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा वेलफायर का माइलेज 16 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | * सिटी माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 16 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टोयोटा वेलफायर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Toyota Vellfire is available in 3 different colours - Platinum White Pearl, Prec...और देखें
A ) Its safety kit includes six airbags, vehicle stability control (VSC), all-wheel ...और देखें
A ) Toyota has decked up the new-gen MPV with a 14-inch touchscreen infotainment sys...और देखें
A ) As of now, there is no official update available from the brand's end. We wo...और देखें
A ) As of now there is no official update from the brands end. So, we would request ...और देखें

टोयोटा वेलफायर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टोयोटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडरRs.11.31 - 20.31 लाख*
टोयोटा कैमरीRs.48.69 लाख*
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
पॉपुलर लग्ज़री कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
डिफेंडरRs.1.07 - 2.62 करोड़*
पोर्श 911Rs.2 - 3.80 करोड़*
रेंज रोवरRs.2.40 - 3.83 करोड़*
बीएमडब्ल्यू एक्स7Rs.1.26 - 1.39 करोड़*
बीएमडब्ल्यू एक्स5Rs.96.90 लाख - 1.13 करोड़*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
मर्सिडीज एस-क्लासRs.2.20 - 2.38 करोड़*
एस्टन मार्टिन डीबीएक्सRs.4.15 करोड़*
मर्सिडीज जीएलईRs.1 - 1.17 करोड़*
रेंज रोवर स्पोर्टRs.1.43 - 2.35 करोड़*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*
