
लो रूफलाइन के कारण नई कैमरी में बैठते वक्त सिर बहुत नीचे रखते हुए दाखिल होना पड़ता है। मगर कैमरी में एकबार बैठने के बाद आपको इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। इसमें ड्युअल टोन ब्लैक और ब्राउन थीम दी गई है जो दिखने में काफी आलीशान लगती है और केबिन को प्रीमियम टच मिलता है। इसके अलावा इसमें पियानो ब्लैक पैनल्स और सिल्वर इंसर्ट्स भी दिए गए हैं।

इसके केबिन का ओवरऑल डिजाइन लेक्सस जैसा है और इसमें दिया गया 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी जगह घेरता है। हालांकि, इसमें महत्वूपर्ण कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं जो ना केवल सेंटर कंसोल पर ही मौजूद है बल्कि ये स्टीयरिंग व्हील पर भी दिए गए हैं।

क्वालिटी की बात करें तो इसमें हर चीज सॉलिड नजर आती है और टोयोटा ने अपने फैशन के अनुसार इनको व्यवस्थित करके दिया है। इसमें ड्राइवर के लिए पावर्ड टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके साथ 10 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली सीट्स दी गई है जिससे आप कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं। जहां इसकी फ्रंट सीटें काफी कंफर्टेबल और सपोर्टिव महसूस होती है, मगर आप इसकी रियर सीट पर ज्यादा वक्त गुजारना पसंद करेंगे।
रियर सीट्स
इसकी रियर सीटों को बिजनेस क्लास सीट से कंपेयर किया जा सकता है, जिसमें एडजस्टेबिलिटी और अच्छा खासा स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसमें अच्छा नीरूम और फुटरूम भी मिलता है और आप 'बॉस मोड' फीचर की मदद से फ्रंट पैसेंजर सीट को आगे करके अपने पैर आराम से फैला सकते हैं। स्लोपिंग रूफलाइन होने के बावजूद भी हेडरूम से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है और 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर्स भी बैठ सकते हैं। बस इसमें अंडरथाई सपोर्ट थोड़ा बेहतर दिया जा सकता था, जिससे यहां बैठने का पूरा एक्सपीरियंस ही शानदार हो जाता।
सेंट्रल आर्मरेस्ट को नीचे करने के बाद आपको आपकी सीट को इलेक्ट्रिकली रिक्लाइन करने का ऑप्शन मिल जाता है। साथ ही यहां मीडिया, रियर सनब्लाइंड्स और टेंपरेचर सेंटिंग को कंट्रोल करने के भी ऑप्शंस दिए गए हैं। मगर जब आप इन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाह रहे हो तब सेंट्रल आर्मरेस्ट बैकरेस्ट मे फ्लश फिट हो जाता है। इसमें बीच में बैठने वाले पैसेंजर को नीचे की तरफ सेंट्रल टनल की वजह से दिक्कत आती है जो फुटरूम में बाधा डालता है। ऐसे में कैमरी चार लोगों के बैठने के हिसाब से बेस्ट है।
इसके चारों दरवाजों पर बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं और इसके सेंट्रल कंसोल में भी दो कपहोल्डर्स के साथ अच्छा खासा स्पेस दिया गया है। फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे भी बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है और इसके ग्लवबॉक्स का साइज भी अच्छा है। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट के अंदर कपहोल्डर्स के साथ सीट बैक पॉकेट्स भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए यहां 12 वोल्ट सॉकेट, फ्रंट में तीन टाइप सी पोर्ट्स और दो रियर में दिए गए हैं।
फीचर

नई टोयोटा कैमरी की फीचर लिस्ट काफी अच्छी है जो जर्मन लग्जरी कारों को कड़ी टक्कर देती है। इसकी फीचर हाइलाइट्स इस प्रकार से है:
| फीचर |
नोट्स |
| 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम |
आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो। रेजोल्यूशन अच्छा, अटकता नहीं मगर होम स्क्रीन की लगती है कमी |
| 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले |
मल्टीपल व्यू मोड्स के साथ कई तरह की कस्टमाइजेशन सेटिंग दी गई है इसके साथ। क्रिस्प और क्लीन ग्राफिक्स हैं इसके। |
| हेड अप डिस्प्ले |
फंक्शनिंग अच्छी। महत्पूर्ण जानकारियां भी देता है। |
| 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम |
प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी हाई वाल्यूम पर भी क्रिस्पनेस को रखती है मेंटेन |
| 360-डिग्री कैमरा |
कैमरा क्वालिटी अच्छी और अटकती नहीं फीड्स |
इसमें थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी सेटिंग के साथ 10-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो आईआरवीएम, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और ऑटो वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
और देखें