• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर

    4.5238 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 42.92 - 48.29 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2755 सीसी
    पावर201.15 बीएचपी
    टॉर्क500 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी
    माइलेज10.52 किमी/लीटर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर प्राइस

    Fortuner Legender की 3 वेरिएंट हैं, ₹42.92L से शुरू, सभी 2.8L Diesel AT. ये Toyota की प्रीमियम स्पोर्ट-स्टाइल्ड Fortuner है। 4x2 AT (₹42.92L) अर्बन Legender है, इसमें मिलते हैं 7 airbags, VSC, hill assist, sequential turn signals वाले projector LED headlamps, प्रीमियम ambient lighting, 11-speaker JBL premium audio, wireless CarPlay वाली 8-inch टचस्क्रीन, leatherette सीट्स, smart key push start, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, electric tailgate, panoramic view monitor और 18-inch अलॉय व्हील्स। 4x4 MT (₹45.08L) में मिलता है part-time 4WD, low-range transfer case और Active Traction Control, off-road grip के लिए। Neo Drive 4x2 AT (₹48.29L) सबसे ऊपर है, इसमें 48V mild hybrid system मिलता है जो ~14 km/l की एफिशिएंसी देता है, साथ में प्रीमियम किट भी। ज़्यादातर बायर्स 4x2 AT (₹42.92L) पर आते हैं, जहाँ 7 airbags, JBL 11-spk, sequential LED, वेंटिलेटेड सीट्स, panoramic camera और electric tailgate मिल जाते हैं, बिना Neo Drive के 48V mild hybrid system के लिए ~₹5.37L एक्स्ट्रा दिए।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    3 Variants AvailableClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक10.52 किमी/लीटर201.15bhp@3000-3400rpm
    डीजलऑटोमेटिक10.52 किमी/लीटर201.15bhp@3000-3400rpm
    डीजलमैनुअल201.15bhp@3000-3400rpm

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर रिव्यू

    2021 में लॉन्च हुई Toyota Fortuner Legender को स्टैंडर्ड Fortuner से ऊपर एक प्रीमियम वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया था। इसमें स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले Lexus जैसी शानदार स्टाइलिंग और ज्यादा फीचर्स दिए गए थे। अब 2025 में Toyota ने Legender में माइल्ड-हाइब्रिड 4x4 पावरट्रेन और कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं, ताकि इसकी 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत बिलकुल सही लगे। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यह अपडेटेड Legender अपनी बढ़ी हुई कीमत को सही ठहरा पाती है, और क्या यह Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसे अपने प्रीमियम प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए काफी है, जो ज्यादा मॉडर्न फीचर्स और आरामदायक एक्सपीरिएंस देते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    Toyota Fortuner Legender

    और देखें

    Toyota Fortuner Legender की सड़क पर उपस्थिति बेहद दमदार और आकर्षक लगती है। पहली नजर में ही इसका Lexus से प्रेरित फ्रंट लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, जो इसे स्टैंडर्ड Fortuner से बिल्कुल अलग पहचान देता है।

    Toyota Fortuner Legender Front

    आगे की तरफ इसमें एक स्लीक ग्रिल, शार्प क्वाड-LED हेडलैंप्स और एक बड़ा एयर डैम दिया गया है। इसमें हेडलैंप्स पर वॉटरफॉल लाइटिंग पैटर्न मिलता है। ग्लॉस ब्लैक ट्रिम्स का इस्तेमाल बंपर पर एक 'X' शेप बनाता है, जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाता है। बंपर पर इसमें LED फॉग लाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। Audi की कारों की तरह इसमें डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम टच देते हैं।

    Toyota Fortuner Legender Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो, फ्लैट ग्लॉस ब्लैक रूफलाइन इसे एक फ्लोटिंग इफेक्ट देती है। विंडो लाइन पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है, और डोर हैंडल्स पर भी क्रोम फिनिश दी गई है। राइडिंग के लिए Legender में 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि इसके 4x2 वेरिएंट में छोटे 17-इंच के व्हील्स लगे हुए हैं।

    Toyota Fortuner Legender Rear

    पीछे से देखने पर, Legender काफी हद तक स्टैंडर्ड Fortuner जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। इसमें एक ब्लैक स्किड प्लेट, रियर बंपर पर स्पोर्टी L-शेप्ड इंसर्ट और टेललैंप्स को जोड़ने वाली ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप दी गई है, जो रियर प्रोफाइल को ज्यादा मस्कुलर लुक देती है। 

    हालांकि, एक कमी यह है कि भारतीय बाजार में यह सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन - ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट शेड में उपलब्ध है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस SUV कार के साथ ज्यादा कलर विकल्प मिलते हैं, जिसमें ब्राइट रेड और ब्लैक रूफ के साथ डार्क ग्रे बॉडी कलर शामिल हैं। 

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    Fortuner Legender का इंटीरियर इसके एक्सटीरियर की तरह ही काफी प्रीमियम और स्पोर्टी लगता है। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और मैरून कलर की डुअल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टैंडर्ड Fortuner के बेज कलर थीम से ज्यादा आकर्षक लगती है। हालांकि, इसमें डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो इस प्राइस पॉइंट पर एक कमी महसूस हो सकती है। मगर, इसमें स्मूद लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो प्रीमियम फील को बढ़ाती है। 

    Toyota Fortuner Legender dashboard

    केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है, जो रात के समय माहौल को और भी बेहतर बनाती है। सेंटर कंसोल का डिज़ाइन फंक्शनल है, लेकिन कुछ बटंस और कंट्रोल्स थोड़े पुराने लग सकते हैं, खासकर जब इसकी तुलना नए जमाने की SUVs से की जाती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है, लेकिन इसमें वो प्रीमियम फील की कमी है जिसकी उम्मीद इस प्राइस पॉइंट पर की जाती है। 

    आगे वाली सीट 

    Toyota Fortuner एक बड़ी और ऊंची SUV कार है, इसलिए इसकी फ्रंट सीटों पर चढ़ना और उतरना खासकर बुजुर्गों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, एक बार अंदर बैठने के बाद इसकी सीटें बेहद आरामदायक और सपोर्टिव लगती हैं, जो लंबी दूरी के सफर के लिए काफी अच्छी बात है। इसमें ड्राइवर को एक कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन मिलती है, जिससे सड़क का व्यू बहुत साफ दिखता है।

    Toyota Fortuner Legender front seats

    ड्राइवर सीट पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ आती है, जिससे सही ड्राइविंग पोजिशन ढूंढना आसान हो जाता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील में टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट दोनों मिलते हैं, जो अलग-अलग कद के ड्राइवर के लिए अच्छा है। ड्राइवर सीट के लिए फ्रंट आर्मरेस्ट भी दिया गया है, जिससे लंबा सफर तय करना आसान हो जाता है। 

    पीछे वाली सीट 

    दूसरी रो 

    दूसरी रो की सीटें काफी आरामदायक हैं और यहां अच्छा स्पेस भी मिलता है। सीट पर स्लाइड और रिक्लाइन दोनों फंक्शन मिलते हैं, जिससे पैसेंजर्स अपने कंफर्ट अनुसार सीटों को एडजस्ट कर सकते हैं। लेगरूम काफी अच्छा है, और लंबे कद के पैसेंजर्स को भी बैठने में यहां कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कार की चौड़ाई के हिसाब से तीन वयस्क पैसेंजर्स के लिए लंबी दूरी का सफर तय करना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। अगर तीसरी लाइन में कोई नहीं बैठा है, तो आप सीटों को पूरा पीछे भी कर सकते हैं और आपको दूसरी लाइन में काफी जगह मिल सकती है। स्पेस के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है। 

    Toyota Fortuner Legender 2nd row seats

    तीसरी रो

    दूसरी रो में वन-टच टम्बल फंक्शन होने की वजह से तीसरी रो के अंदर जाना काफी आसान रहता है। जरूरत पड़ने पर वयस्क पैसेंजर्स भी यहां बैठ सकते हैं। हालांकि, यहां अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है, इसलिए घुटने ऊपर की तरफ करके बैठना पड़ता है। हेडरूम भी पर्याप्त मिलता है। इस सीट पर बच्चे और पालतू जानवर ज्यादा आराम से बैठ पाएंगे। 

    Toyota Fortuner Legender 3rd row seats

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    Fortuner Legender में पांच लोगों के परिवार के लिए सामान रखने की काफी जगह है। पानी की बोतल रखने के लिए चारों दरवाजों में पॉकेट दिए गए हैं। सेंट्रल कंसोल में दो छोटे कपहोल्डर भी छिपे हुए हैं। डैशबोर्ड में दो ग्लवबॉक्स हैं, और सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे भी सामान रखने की जगह दी गई है। ग्लव कम्पार्टमेंट के ऊपरी हिस्से पर कूलिंग फीचर मिलता है। 

    पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स अपनी मैगजीन या टैबलेट रखने के लिए सीट बैक पॉकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, और फोन रखने के लिए उन्हें सीटों के बीच सेंट्रल टनल में एक स्लॉट मिलता है। सेंट्रल आर्मरेस्ट में दो रिट्रेक्टेबल कपहोल्डर भी मिलते हैं। दोनों सीटों के पीछे वाले हिस्से में हुक भी दिए गए हैं, जिन पर लूज़ आइटम टांगे जा सकते हैं। तीसरी लाइन में बैठने वाले पैसेंजर्स को बॉडी ट्रिम के बाईं ओर सिर्फ एक खुली जगह मिलती है।

    चार्जिंग ऑप्शन 

    Legender में आगे बैठने वालों के लिए एक USB पोर्ट और 12-V का सॉकेट दिया गया है। पीछे बैठने वालों के लिए दो टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। फ्रंट पैसेंजर्स के लिए वायरलेस फोन चार्जर भी उपलब्ध है। 

    Toyota Fortuner Legender charging port

    कुल मिलाकर, Fortuner के केबिन में शायद वह प्रीमियम एहसास ना हो जो इसकी प्रतिद्वंद्वी गाड़ियों में मिलता है, लेकिन इसमें स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी के मामले में कोई कमी नहीं है। इसकी क्वालिटी ठीक-ठाक है और बनावट इतनी मज़बूत है कि अगर आप इसे थोड़ा रफ-टफ भी इस्तेमाल करते हैं, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

    बूट स्पेस 

    किसी भी SUV कार के लिए बूट स्पेस बहुत मायने रखती है। जब Fortuner Legender की तीनों रो अपनी जगह पर सेट रहती हैं, तो बूट स्पेस काफी सीमित मिलती है। इसमें कुछ लैपटॉप बैग्स या फिर छोटे सूटकेस ही रखे जा सकते हैं। तीसरी रो की सीटों को 50:50 अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस काफी बढ़ जाता है। अगर और भी ज्यादा स्पेस की जरूरत हो, तो दूसरी रो की सीटों को भी 60:40 अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है, जिससे एक फ्लैट फ्लोर और बड़ा लगेज एरिया मिलता है। यह फ्लेक्सिबिलिटी इसे बड़े सामान को ले जाने के लिए उपयुक्त बनाती है।

    Toyota Fortuner Legender Bootspace

    और देखें

    जब आप Fortuner Legender जैसी महंगी SUV खरीदते हैं, तो आपकी उम्मीदें फीचर्स को लेकर काफी ज्यादा रहती हैं। मगर, Fortuner और Legender हमेशा से कंफर्ट के मामले में पीछे रही हैं, और नई लेजेंडर के साथ भी यह बात सच साबित होती है। 

    Fortuner Legender फीचर्स 

    डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    क्रूज कंट्रोल

    एम्बिएंट लाइटिंग 

    ऑटो IRVM

    वायरलेस फोन चार्जर 

    आइडल स्टार्ट/स्टॉप 

    कूल्ड अपर ग्लवबॉक्स 

    पावर्ड फ्रंट सीट 

    360-डिग्री कैमरा 

    कीलेस एंट्री 

    सभी चारों विंडो के लिए वन टच अप/डाउन 

    टेलगेट के लिए किक सेंसर 

    Toyota Fortuner Legender infotainment

    Legender के केबिन में आपको एक 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि, यह सिस्टम अपना काम ठीक से करता है, लेकिन इस प्राइस पॉइंट पर यह थोड़ा छोटा और पुराना महसूस होता है। स्क्रीन की क्वालिटी और इसका रिस्पॉन्स टाइम भी सेगमेंट के हिसाब से बेस्ट नहीं है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा मिलती है, लेकिन यह सिर्फ वायर्ड है। यानी आपको अपना फोन हमेशा केबल से कनेक्ट करके रखना होगा। 

    साउंड सिस्टम की बात करें तो डीजल AT वेरिएंट में 6-स्पीकर का ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो औसत साउंड क्वालिटी का है। अगर आपको बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरिएंस चाहिए, तो आप इसका टॉप वेरिएंट चुन सकते हैं जिसमें 11-स्पीकर वाला प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम मिलता है। ड्राइवर के सामने एक छोटा सा मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) है। यह मॉडर्न फुल-डिजिटल क्लस्टर जैसा नहीं दिखता, लेकिन गाड़ी से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी साफ-साफ दिखाता है। 

    Toyota Fortuner Legender driver's display

    हाल ही में Toyota ने इसमें एक बहुत जरूरी फीचर जोड़ा है - 360-डिग्री कैमरा। Fortuner Legender जैसी बड़ी गाड़ी को शहर की तंग जगहों पर पार्क करना या मोड़ना एक चुनौती हो सकता है, और यह कैमरा इस काम को काफी आसान बना देता है। गर्मी के मौसम में पैसेंजर्स को अच्छा कंफर्ट देने के लिए इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं, जिन्हें आप तीन अलग-अलग स्पीड पर सेट कर सकते हैं। यह फीचर लंबी ड्राइव पर काफी आरामदायक साबित होता है।

    और देखें

    Toyota अपनी गाड़ियों में अच्छी सेफ्टी देने के लिए जानी जाती है, और Fortuner Legender भी इस मामले में कोई अलग नहीं है। सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में 7 एयरबैग (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टेन और ड्राइवर-नी एयरबैग), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल और  ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Fortuner का फिलहाल GlobalNCAP या BharatNCAP क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। लेकिन, साल 2021 में ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में इसे पूरी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह रेटिंग एडल्ट और चाइल्ड दोनों पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए थी, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दर्शाती है।

    और देखें

    इंजन और परफॉरमेंस

    Legender में केवल एक डीजल इंजन 2.8-लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसका 'माइल्ड हाइब्रिड' वर्जन ऑप्शनल मिलता है, जिसके साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स उपलब्ध है। 

    स्पेसिफिकेशन 2.8-लीटर डीजल  2.8-लीटर डीजल + माइल्ड हाइब्रिड 
    पावर  204PS  204 PS
    टॉर्क  420Nm (MT) / 500Nm (AT) 500Nm
    ट्रांसमिशन  6-speed MT / 6-speed AT  6-speed AT
    ड्राइवट्रेन 4x4 (MT) / 4x2 (AT) 4x4

    इसमें माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ी गई है, जिसके तहत 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है जो चारों पहियों तक (4x4) पावर पहुंचाता है।

    Toyota Fortuner Legender Engine

    शहर में परफॉरमेंस 

    बड़े साइज के बावजूद Fortuner Legender को शहर में चलाना उम्मीद से कहीं ज़्यादा आसान है। इसका मुख्य कारण ज्यादा टॉर्क देने वाला डीजल इंजन है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में 500 Nm का टॉर्क बहुत कम RPM पर उपलब्ध हो जाता है, जिसका मतलब है कि आपको ट्रैफिक में बार-बार एसेलरेटर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। हल्के पैर से भी गाड़ी आराम से आगे बढ़ती है। Eco मोड में भी थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिलता है, जिससे गाड़ी बिलकुल भी सुस्त नहीं लगती। हालांकि, इसका स्टीयरिंग व्हील थोड़ा भारी लगता है, जिससे टाइट पार्किंग स्पॉट में गाड़ी पार्क करते समय या यू-टर्न लेते समय थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। माइलेज की बात करें तो शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर यह लगभग 10 kmpl का माइलेज देती है, जो इसके साइज और इंजन को देखते हुए एक अच्छा आंकड़ा है।

    Toyota Fortuner Legender

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    हाइवे पर Fortuner Legender गाड़ी अपनी काबिलियत दिखाती है। 2.8-लीटर इंजन हाइवे पर बहुत शांत लगता है। जब भी आपको ओवरटेक करने की जरूरत पड़ती है, तो इसका इन-गियर एसेलेरेशन मजबूत लगता है। हालांकि, जब आप अचानक से ओवरटेक करना चाहते हैं, तो इसका 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स डाउनशिफ्ट करने में थोड़ी सी देरी कर सकता है। लेकिन, इस कमी को दूर करने के लिए इसमें पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जिससे आप गियर्स पर बेहतर कंट्रोल रख सकते हैं और ओवरटेकिंग को और भी आसान बना सकते हैं। हाइवे पर क्रूज करते समय यह लगभग 14 kmpl का माइलेज देती है।

    Toyota Fortuner Legender

    नोट : Legender NeoDrive 

    यह पावरट्रेन कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए एकदम सही है जो फ्यूल की बचत करना चाहते हैं, लेकिन फॉर्च्यूनर के डीजल 4x4 कॉम्बिनेशन की दमदार परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते। उम्मीद है कि माइल्ड-हाइब्रिड Fortuner Legender अपने नॉन-हाइब्रिड वर्जन के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा माइलेज दे सकती है। कुल मिलाकर, आप इससे 1-2 kmpl ज़्यादा माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    और देखें

    राइड क्वालिटी Fortuner की सबसे बड़ी खासियतों में से एक रही है, और Legender भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी SUV कार है, जो इसे खराब रास्तों के लिए उपयुक्त बनाती है। आमतौर पर ऐसी SUVs की राइड थोड़ी उछाल भरी होती है, लेकिन Toyota के इंजीनियर्स ने इसके सस्पेंशन को बहुत अच्छी तरह से ट्यून किया है। यह गाड़ी खराब से खराब रास्तों और गड्ढों को भी बड़ी आसानी से झेल जाती है और केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को ज़्यादा झटके महसूस नहीं होने देती। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी अच्छा है, जिससे आपको टूटी-फूटी सड़कों या बड़े स्पीड ब्रेकर्स की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोगों के लिए इसका 2WD वर्जन ही काफी है, लेकिन अगर आप असली एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं, तो 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) वर्जन आपके लिए अच्छा साबित होगा। इसमें लो-रेंज मोड भी मिलता है जो गाड़ी को रेत, बर्फ या कीचड़ जैसे मुश्किल रास्तों से निकलने में मदद करता है।

    हैंडलिंग 

    Fortuner Legender एक बड़ी और भारी SUV कार है, जिसकी हैंडलिंग भी काफी अच्छी है। इसे शहर में चालना आसान लगता है। हालांकि, इसका स्टीयरिंग व्हील आपको थोड़ा भारी महसूस हो सकता है और यह डायरेक्शन बदलने में भी थोड़ा धीमा है। यानी यह किसी सेडान या कॉम्पैक्ट SUV की तरह फुर्तीला नहीं है। हाइवे पर यही भारी स्टीयरिंग व्हील आपको अच्छा आत्मविश्वास और स्थिरता देता है। एक ऊंची गाड़ी होने के नाते, तेज स्पीड पर टर्न लेते समय इसमें बॉडी रोल महसूस होता है। लेकिन, यह कंट्रोल से बाहर नहीं जाता और घाट वाले रास्तों या घुमावदार सड़कों पर भी यह गाड़ी आपको पूरा कॉन्फिडेंस देती है। कुल मिलाकर, यह एक आरामदायक क्रूजर कार है, ना कि कॉर्नर पर तेजी से दौड़ाई जाने वाली स्पोर्ट्स SUV।

    Toyota Fortuner Legender

    और देखें

    Toyota Fortuner Legender केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। आपको चुनने के लिए कई सारे ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलेंगे। 

    और देखें

    Toyota Fortuner Legender, स्टैंडर्ड Fortuner की भरोसेमंद छवि, दमदार परफॉर्मेंस और बेमिसाल मजबूती पर बनी एक स्टाइलिश SUV है। इसका यूनीक और अग्रेसिव लुक इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल चाहते हैं। हालांकि, जब बात फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की आती है, तो यह अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह जाती है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम पुराना लगता है और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं की कमी खलती है। इसकी ज्यादा कीमत को केवल कुछ कॉस्मेटिक बदलावों और एक ऑप्शनल माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के लिए सही ठहराना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि मैकेनिकल तौर पर यह लगभग स्टैंडर्ड Fortuner जैसी ही है। अगर आपकी प्राथमिकता लेटेस्ट फीचर्स, एक अल्ट्रा-मॉडर्न केबिन और वैल्यू-फॉर-मनी कार है, तो शायद आपको सेगमेंट में दूसरे विकल्प देखने चाहिए। लेकिन, अगर आप Toyota की बेजोड़ विश्वसनीयता, दमदार रोड प्रेजेंस, शानदार रीसेल वैल्यू और एक ऐसे लुक के लिए ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं जो भीड़ से अलग हो, तो Fortuner Legender आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक ऐसी गाड़ी है जिसे दिमाग से ज़्यादा दिल से खरीदा जाता है।

    आप यह कारें भी देख सकते हैं

    Jeep Meridian

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड 

    • ज्यादा किफायती

    • ज्यादा आरामदायक राइड 

    क्यों नापसंद करें 

    • कोई पेट्रोल ऑप्शन नहीं 

    • तीसरी रो में सीमित स्पेस 

    MG Gloster

    क्यों खरीदें 

    • स्पेशियस तीसरी रो 

    • शानदार फीचर लिस्ट 

    • शहर में अच्छा राइड कंफर्ट 

    क्यों नापसंद करें 

    • कोई पेट्रोल ऑप्शन नहीं 

    और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बेहतर डिजाइन - स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर के मुकाबले इसका डिजाइन ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न है।
    • ड्राइव करने में आसान - इसमें डीजल 4X4 के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
    • मजबूती - इसकी बनावट बहुत मजबूत है, जो लंबे समय तक चलेगी।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • बहुत महंगी - स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर के मुकाबले ज्यादातर कॉस्मेटिक बदलावों के लिए जो अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ती है, वह ज्यादा लगती है।
    • कम पावरट्रेन ऑप्शन - इसमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है।
    • कीमत के हिसाब से इसमें 11-स्पीकर साउंड सिस्टम नहीं मिलता जो स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर में दिया गया है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कंपेरिजन

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    Rs.42.92 - 48.29 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.34.76 - 50.46 लाख*
    एमजी मैजेस्टर
    एमजी मैजेस्टर
    Rs.42.49 - 44.99 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स1
    बीएमडब्ल्यू एक्स1
    Rs.50.90 लाख*
    स्कोडा कोडिएक
    स्कोडा कोडिएक
    Rs.36.99 - 46.99 लाख*
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
    Rs.18.70 - 31.84 लाख*
    किया कार्निवल
    किया कार्निवल
    Rs.59.65 लाख*
    टोयोटा कैमरी
    टोयोटा कैमरी
    Rs.48.69 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (238)रेटिंग4.5User Review (742)रेटिंग5User Review (9)रेटिंग4.5User Review (143)रेटिंग4.5User Review (13)रेटिंग4.4User Review (283)रेटिंग4.6User Review (82)रेटिंग4.8User Review (40)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन2755 सीसीइंजन2694 सीसी - 2755 सीसीइंजन1996 सीसीइंजन1499 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन1987 सीसीइंजन2151 सीसीइंजन2487 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोल
    पावर201.15 बीएचपीपावर163.6 - 201.15 बीएचपीपावर213 बीएचपीपावर134.1 बीएचपीपावर201 बीएचपीपावर170 - 186.4 बीएचपीपावर190 बीएचपीपावर227 बीएचपी
    माइलेज10.52 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज-माइलेज16.35 किमी/लीटरमाइलेज14.86 किमी/लीटरमाइलेज16.13 से 23.24 किमी/लीटरमाइलेज14.85 किमी/लीटरमाइलेज25.49 किमी/लीटर
    एयरबैग7एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग9एयरबैग6एयरबैग8एयरबैग9
    वर्तमान में देख रहे हैंफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम फॉर्च्यूनरफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम एमजी मैजेस्टरफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम एक्स1फॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम कोडिएकफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम इनोवा हाईक्रॉसफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम कार्निवलफॉर्च्यूनर लेजेंडर बनाम कैमरी

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर Vs महिंद्रा स्कॉर्पियो एन/स्कॉर्पियो क्लासिकः क्या एक जापानी एसयूवी ही है काफी या लेना चाहेंगे दो देसी एसयूवी?
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर Vs महिंद्रा स्कॉर्पियो एन/स्कॉर्पियो क्लासिकः क्या एक जापानी एसयूवी ही है काफी या लेना चाहेंगे दो देसी एसयूवी?

      क्या आप 20 लाख रुपये एक्सट्रा खर्च करके एक ज्यादा प्रीमियम एसयूवी लेना चाहेंगे? या फिर आपको नई स्कॉर्पियो एन लेनी चाहिए और जो पैसा बच रहा है उसमें आपके पास एक और एसयूवी लेने का विकल्प मौजूद है जिसका नाम है स्कॉर्पियो क्लासिक?

      भानुon अप्रैल 28, 2023

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड238 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (238)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (60)
    • कंफर्ट (99)
    • माइलेज (27)
    • इंजन (78)
    • इंटीरियर (46)
    • स्पेस (16)
    • कीमत (34)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • अमित yadav on अगस्त 03, 2026
      4.8
      Fortuner The Boss
      It was awesome and look wise it so big and solid feel. It's not just a car its status symbol. Every man have dreams like this car. We will definitely buy this car soon and it will be our dream come true moment. I will love Toyota quality and performance. It's time to move on the king ride and make own way.
      और देखें
    • v
      vishal on जुलाई 21, 2026
      4.5
      Goated Legendar
      The reliability, durability and maintenance of the car is so good. The performance of the car is really goated. Loved the car, its performance, comfort, luxurious interior, modern features, mainly its ride and off roading capabilities of car desreves a standing oviation. Never doubt to say this car as ELEPHANT.
      और देखें
      1
    • n
      nayan raval on मई 30, 2026
      4.7
      The King Of SUV
      This car is king of all suv tha was this car mileage has 14-18. The car was so powerfull car, about all suv cars, they are best car of toyota, car look over all good, create a aura. They car was popular in India and any other countries, the car has a so cool and good car for every men.
      और देखें
      1
    • r
      raghav on मई 02, 2026
      5
      A Horse Which Won All The Races
      This car is value for money. It gives you a respect and safety wise worlds best suv according to me. I want to say that all the youngsters, just go and purchase this car as soon as possible because all the people will know your backgroud by this car. It is good in any type of road and it has capability to ride 1000 km per day without any issue.
      और देखें
      2 1
    • n
      nandu on अप्रैल 15, 2026
      5
      Worthy For Price
      The Toyota Fortuner legender stand out with its bold design, premium interiors, powerful performance. The ride quality is smooth even on rough roads and engine delivers strong acceleration features like advanced safety and refined cabin add great value. Slightly expensive but worth it for reliability and road presence
      और देखें
    • सभी फॉर्च्यूनर लेजेंडर रिव्यूज देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर माइलेज

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर का माइलेज - से 10.52 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशन* सिटी माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक10.52 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में फॉर्च्यूनर लेजेंडर की ऑन-रोड कीमत 51,13,873 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) फॉर्च्यूनर लेजेंडर और फॉर्च्यूनर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमत 42.92 लाख रुपये एक्स-शोरूम और फॉर्च्यूनर की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 47.10 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की ईएमआई ₹99,614 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹5.23 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Kohinoor asked on 16 Jun 2025
      Q ) Is Hill Assist Control offered in the Toyota Fortuner Legender?
      By CarDekho Experts on 16 Jun 2025

      A ) The Toyota Fortuner Legender is equipped with Hill Assist Control (HAC), which h...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Yash asked on 7 Mar 2025
      Q ) Does the Toyota Fortuner Legender come with a wireless smartphone charger?
      By CarDekho Experts on 7 Mar 2025

      A ) Yes, the Toyota Fortuner Legender is equipped with a wireless smartphone charger...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Satyendra asked on 6 Mar 2025
      Q ) What type of alloy wheels does the Toyota Fortuner Legender come with?
      By CarDekho Experts on 6 Mar 2025

      A ) The Toyota Fortuner Legender comes with 18" Multi-layered Machine Cut Alloy ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Vijaydixit asked on 18 Oct 2024
      Q ) Dos it have a sun roof?
      By CarDekho Experts on 18 Oct 2024

      A ) No, the Toyota Fortuner Legender does not have a sunroof.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Srijan asked on 22 Aug 2024
      Q ) What is the global NCAP safety rating in Toyota Fortuner Legender?
      By CarDekho Experts on 22 Aug 2024

      A ) The Toyota Fortuner Legender has a 5-star Global NCAP safety rating. The Fortune...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      1,19,010ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.53.89 - 60.60 लाख*
      मुंबईRs.52.91 - 59.45 लाख*
      पुणेRs.51.99 - 58.46 लाख*
      हैदराबादRs.53.05 - 59.65 लाख*
      चेन्नईRs.53.91 - 60.62 लाख*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      सितंबर ऑफर देखें

      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर लेटेस्ट अपडेट

      • 22 सितंबर 2025: अब टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमत 41.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। जीएसटी दर में कटौती के कारण इसकी कीमत में बदलाव किया गया है।

      • 7 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी में कटौती के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमत 3.34 लाख रुपये तक कम हुई है। इसकी नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है