• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300

    4.6111 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 2.18 - 2.25 करोड़*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Land Cruiser 300 की 2 वेरिएंट हैं, ZX (₹2.18 Cr) और GR Sport (₹2.25 Cr), दोनों CBU। ये Toyota की फ्लैगशिप body-on-frame 4x4 है जिसमें 3.3L twin-turbo V6 diesel (227 kW / 700 Nm), 10AT और full-time AWD मिलता है। ZX लग्ज़री-ग्रेड है, इसमें smart leather, heating + ventilation वाली 8-way power adjustable फ्रंट सीट्स, 14-speaker premium वाला 31.24cm display audio, 360° Panoramic View वाला Multi-Terrain Monitor, head-up display, adaptive variable suspension, 5-mode drive select (Sand/Mud/Snow/Dirt/Rock), wireless charger, cool box, sunroof, 10 SRS airbags और पूरा Toyota Safety Sense 3.0 (PCS, LTA, DRCC, LDA, AHS) मिलता है। GR Sport में इसके ऊपर front+rear differential locks (ZX पर limited-slip diff के मुकाबले), GR-S badging, 31° approach angle (23° के मुकाबले), off-road tuned suspension और 18-inch अलॉय व्हील्स (20-inch के मुकाबले) मिलते हैं, ट्रेल बायस के लिए। ज़्यादातर बायर्स ZX (₹2.18 Cr) पर आते हैं, जहाँ पूरा लग्ज़री सूट, 14-spk audio, वेंटिलेटेड सीट्स और TSS 3.0 मिल जाता है, बिना GR Sport के triple diff locks और off-road बायस के लिए ~₹7.18L एक्स्ट्रा दिए।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    लैंड क्रूजर 300 जेडएक्स(बेस मॉडल)3346 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹2.18 करोड़*
    लैंड क्रूजर 300 जीआर-एस(टॉप मॉडल)3346 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 11 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹2.25 करोड़*

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन3346 सीसी
    पावर304.41 बीएचपी
    टॉर्क700 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइप4डब्ल्यूडी
    माइलेज11 किमी/लीटर

    लैंड क्रूजर 300 2026: लेटेस्ट updates

    • 22 सितंबर 2025: जीएसटी कटौती के बाद टोयोटा लैंड क्रूजर काफी सस्ती हो गई है। अब इसकी कीमत 2.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    और देखें

    लैंड क्रूजर 300 expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • दमदार रोड प्रेजेंस: बड़ा साइज और बोल्ड डिजाइन इसे सड़क पर सबसे पावरफुल SUV में से एक बनाता है।
    • पावरफुल इंजन: ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन शानदार परफॉर्मेंस और भरपूर टॉर्क देता है, जिससे आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है।
    • शानदार राइड क्वालिटी: खराब सड़कों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बहुत आराम से चलती है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • काफी महंगी है : यह Mercedes-Benz GLS और BMW X7 से भी ज्यादा महंगी पड़ती है
    • शहर में इस्तेमाल के लिए बड़ी: इसे पार्क करना मुश्किल है और ट्रैफिक में चलाना इतना आसान नहीं है
    • पीछे वाली सीट इतनी अच्छी नहीं: ऊंचे फ्लोर की वजह से लंबे पैसेंजर्स को कम लेगरूम स्पेस मिलती है
    अधिक देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 रिव्यू

    Land Cruiser का नाम पिछले सात दशकों से मजबूती और भरोसे का दूसरा नाम रहा है। दुनिया भर में सरकारें, एक्सप्लोरर और ओवरलैंडिंग के शौकीन लोग इसे ही चुनते आए हैं। नई Land Cruiser 300, जिसे LC300 के नाम से भी जाना जाता है, अपने पुराने मॉडल की विरासत को आगे बढ़ाती है। यह उन लोगों के लिए तैयार की गई है जिन्हें एक ऐसी SUV चाहिए जो शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ शहर में भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराए। Toyota ने इसे GA-F प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जो लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित है, लेकिन पहले से ज्यादा हल्का और मजबूत है। इसमें नया 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है, साथ ही इसमें अपडेटेड टेक्नोलॉजी भी मिलती है, लेकिन यह अपने पॉपुलर 'बॉडी-ऑन-फ्रेम' DNA पर ही कायम है। इसकी कीमत 2.16 करोड़ रुपये से 2.25 करोड़ रुपये के बीच है।

    Range Rover, Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी लग्जरी SUV, जो इसी कीमत या इससे कम कीमत में कहीं ज्यादा कंफर्ट देती हैं, उनके मुकाबले क्या LC300 को खरीदना भारतीय खरीदारों के लिए सही फैसला होगा? आइए जानते हैं आगे :- 

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी

    Land Cruiser 300 को अलग दिखने के लिए फ्लैशी लाइंस या बहुत ज्यादा क्रोम स्टाइलिंग की जरूरत नहीं है, इसकी मौजूदगी ही काफी है। अपने बड़े साइज, सीधे स्टांस और मस्कुलर फ्रंट लुक की वजह से यह बेहद शानदार दिखती है।

    Exterior

    आगे की तरफ इसमें एक बड़ी, हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली क्रोम ग्रिल दी गई है, जो इसके बोनट की ऊंचाई के साथ मिलकर इसे एक मस्कुलर स्टांस देती है। ग्रिल के दोनों तरफ स्लीक LED हेडलैंप्स लगे हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। 

    Exterior

    साइड प्रोफाइल से देखने पर इसकी लंबाई और ऊंचाई का सही अंदाजा लगता है। यह कई फुल-साइज लग्जरी SUVs से भी बड़ी नजर आती है। बड़े और चौकोर व्हील आर्क और 20-इंच के अलॉय व्हील्स इसके साइड लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    Exterior

    पीछे की डिजाइन को सिंपल और फंक्शनल रखा गया है। इसमें LED टेललैंप्स और एक साफ-सुथरा टेलगेट दिया गया है जिस पर 'Land Cruiser' बैजिंग मिलती है। 

    हालांकि, भारतीय बाजार के लिए एक निराशाजनक बात यह है कि Land Cruiser 300 को सिर्फ दो कलर ऑप्शन : ब्लैक और व्हाइट में ही पेश किया गया है। 

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी

    Land Cruiser 300 का इंटीरियर बहुत प्रैक्टिकल और फंक्शनल है। इसका केबिन लेआउट साफ-सुथरा, चौड़ा और सिंपल है। डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्सों और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच लेदर का इस्तेमाल किया गया है, और सेंटर कंसोल में एल्युमिनियम इंसर्ट दिए गए हैं जो इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। हालांकि, इसका इंटीरियर Range Rover या Mercedes GLS जैसा आलीशान महसूस नहीं होता। इसका फोकस लग्ज़री से ज्यादा उपयोगिता और लंबे समय तक चलने वाली क्वालिटी पर है।

    Interior

    आगे वाली सीट 

    Land Cruiser 300 की फ्रंट सीटें बेहद आरामदायक हैं और लंबे सफर के लिए बेहतरीन हैं। ड्राइवर और को-पैसेंजर दोनों के लिए इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं, जिससे उनके लिए सही ड्राइविंग पोजिशन ढूंढना बहुत आसान हो जाता है। इन सीटों में हीटिंग और वेंटिलेशन दोनों फंक्शन दिए गए हैं, जो भारत के अलग-अलग मौसम में बहुत उपयोगी साबित होते हैं। सीटों की कुशनिंग काफी अच्छी है और यह शरीर को अच्छा सपोर्ट भी देती हैं। ऊंची सीटिंग पोज़िशन और बड़े ग्लास एरिया की वजह से ड्राइवर को सड़क का एक कमांडिंग व्यू मिल पाता है। कुल मिलाकर, आगे वाली सीटें ड्राइवर और पैसेंजर के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखती हैं।

    Interior

    पीछे वाली सीट  

    LC300 का रियर सीट कंफर्ट उसकी सबसे बड़ी खूबी नहीं है, खासकर जब आप Mercedes-Benz GLS, BMW X7 और Range Rover जैसी लग्जरी SUV से इसकी तुलना करते हैं। सबसे बड़ी कमी इसका ऊंचा फ्लोर है, जो लैडर-फ्रेम चेसिस की वजह से है। ऊंचे फ्लोर की वजह से पैसेंजर को अपने घुटने मोड़कर बैठना पड़ता है, जिससे लंबे सफर में अंडरथाई सपोर्ट की कमी महसूस होती है। लंबे कद वाले पैसेंजर के लिए भी यह थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में Land Cruiser 300 केवल 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जिसके चलते इसमें तीसरी रो का विकल्प नहीं मिलता है, जबकि Mercedes GLS और BMW X7 जैसी गाड़ियां 7-सीटर लेआउट के साथ आती हैं।

    Interior

    Interior

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में Land Cruiser 300 बेहद शानदार है। केबिन के अंदर सामान रखने के लिए इसमें बहुत सारी स्पेस दी गई है। सेंटर कंसोल में एक बड़ा कूल्ड बॉक्स है, जिसमें आप अपनी ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें दो ग्लवबॉक्स, दरवाजों में 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बड़े डोर पॉकेट और कई छोटे-मोटे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। यह छोटी-छोटी चीजें Land Cruiser को एक बेहद प्रैक्टिकल फैमिली SUV बनाती हैं। इसके बूट में एयरपोर्ट लगेज से लेकर कैंपिंग गियर तक सब कुछ आसानी से रखा जा सकता है। 

    Interior

    चार्जिंग ऑप्शन 

    Land Cruiser 300 में पीछे की तरफ दो USB-C पोर्ट, आगे दो पोर्ट, एंटरटेनमेंट स्क्रीन के लिए HDMI कनेक्टिविटी का ऑप्शन, आगे वायरलेस चार्जिंग पैड और कई 12V सॉकेट दिए गए हैं, जो लंबी दूरी के सफर को आसान बनाते हैं। कुल मिलाकर, इसका केबिन बहुत शानदार या आलीशान नहीं लगता है। यह आगे बैठने वालों के लिए फंक्शनैलिटी और कंफर्ट के मामले में तो अच्छा है, लेकिन प्रतिद्व्न्दियों को देखते हुए इसका रियर सीट एक्सपीरिएंस उतना खास नहीं लगता।

    Interior

    बूट स्पेस 

    Land Cruiser 300 का एक सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका बूट स्पेस है। इसमें 1131 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। आप इसमें वीकेंड ट्रिप के लिए पूरे परिवार का सामान, कैंपिंग गियर, या एयरपोर्ट रन के लिए कई बड़े सूटकेस आसानी से रख सकते हैं। पीछे वाली सीटों को फोल्ड करने पर यह जगह एक छोटे कार्गो वैन जितनी हो जाती है। यह बड़ा बूट स्पेस Land Cruiser को उन लोगों के लिए एक शानदार चॉइस बनाता है जो एडवेंचर ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं या जिन्हें अक्सर बहुत सारा सामान ले जाने की जरूरत पड़ती है। इस मामले में यह गाड़ी अपने कई लग्जरी प्रतिद्वंद्वियों से आगे है।

    Interior

    और देखें

    Land Cruiser 300 में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इस कीमत पर आप जो कुछ फीचर्स की उम्मीद करते हैं, वह सब कुछ इसमें नहीं है।। हालांकि, इसमें मौजूद सभी फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। यहां देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी :- 

    Toyota Land Cruiser 300 फीचर  

    4-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल 

    12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    एम्बिएंट लाइटिंग  

    14-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम

    वायरलेस फोन चार्जर 

    वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट और रियर सीटें  

    कूल्ड सेंटर कंसोल 

    पावर्ड टेलगेट के साथ किक सेंसर 

    360-डिग्री कैमरा 

    रियर-सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन  

    Features

    इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम इस्तेमाल करने में आसान और स्मूद है, हालांकि यह जर्मन प्रतिद्वंद्वियों जितना एडवांस्ड या आकर्षक नहीं लगता है। JBL ऑडियो सेटअप जबरदस्त बास और क्लियर आवाज के साथ आता है, लेकिन इसमें उस क्वालिटी की कमी है जिसकी इस कीमत पर उम्मीद की जाती है।

    Features

     जब आप इसकी तुलना जर्मन लग्जरी SUVs से करते हैं, तो इसमें कुछ फीचर्स की कमी खलती है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, मसाजिंग सीट्स, रियर-सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स और एयर सस्पेंशन शामिल हैं, जो इस प्राइस पॉइंट पर मिलने अब आम बात हो गई है। 

    और देखें

    सेफ्टी एक ऐसा एरिया है जहां Toyota ने इसमें किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया है। Land Cruiser गाड़ी को ASEAN NCAP और ANCAP (ऑस्ट्रेलियाई NCAP) दोनों क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 10 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    Safety

    Safety

    इसके अलावा इसमें Toyota का 'सेफ्टी सेंस 3.0' ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) सूट भी मिलता है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, प्री-कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    और देखें

    इंजन और परफॉरमेंस 

    भारत में LC300 केवल एक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें दमदार ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन शामिल है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल
    पावर  304 PS
    टॉर्क  700 Nm
    ट्रांसमिशन  10-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर)
    ड्राइवट्रेन  फुल-टाइम 4-व्हील ड्राइव (4WD)

    शहर में परफॉर्मेंस

    शहर में लैंड क्रूजर 300 का बड़ा साइज आपको एक चुनौती लग सकता है, लेकिन असल में इसे चलाना उम्मीद से कहीं ज्यादा आसान है। कम स्पीड पर इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का हो जाता है, जिससे इसे मोड़ना और ट्रैफिक में नेविगेट करना आसान रहता है। इसका डीजल इंजन बेहद रिफाइंड है, ऐसे में केबिन के अंदर कोई भी वाइब्रेशन या आवाज महसूस नहीं होती। इसका 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रैफिक में बहुत ही सहजता से काम करता है, जिससे ड्राइविंग आरामदायक बनी रहती है। 

    Drive Experience

    बड़े साइज के बावजूद यह गाड़ी सड़क पर बहुत कंपोज़्ड लगती है। हालांकि, असली चुनौती पार्किंग में आती है। शहर में ड्राइविंग के दौरान यह गाड़ी 6 से 8 kmpl के बीच का माइलेज देती है। 

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    जैसे ही आप Land Cruiser 300 को लेकर खुली सड़क पर निकलते हैं, यह अपने असली रंग में आ जाती है। इसका डीजल इंजन 1,600 rpm पर 700 Nm का टॉर्क देता है, जिससे यह गाड़ी बेहद आसानी से आगे बढ़ती है। इस SUV के साथ ओवरटेक करना भी बेहद आसान है, और 100 kmph की स्पीड पर यह इंजन सिर्फ 1,400 rpm पर घूमता है, जो इसे लंबी दूरी के लिए एक बेहतरीन क्रूजर बनाता है।

    Drive Experience

    डीजल इंजन का रिफाइनमेंट काफी अच्छा है और यह बिलकुल भी आवाज नहीं करता है, जिससे आप बिना थकान महसूस किए घंटों तक ड्राइव कर सकते हैं। इसका केबिन इंसुलेशन लेवल जर्मन या ब्रिटिश लग्ज़री SUVs जितना बेहतरीन नहीं है। तेज थ्रॉटल इनपुट डालने पर एयर इनटेक और इंजन की आवाज केबिन में सुनाई देती है, जो क्लासिक SUV एक्सपीरिएंस पसंद करने वालों को अच्छी लगेगी, लेकिन जो लोग सबसे रिफाइंड एक्सपीरिएंस चाहते हैं, उन्हें शायद यह पसंद ना आए। यह गाड़ी हाइवे पर 12-14 kmpl के आसपास का माइलेज देती है, जो लंबे सफर के लिए काफी अच्छा है।

    Drive Experience

    और देखें

    कई मॉडर्न लग्जरी SUVs की तरह Land Cruiser 300 में एयर सस्पेंशन नहीं मिलता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी राइड क्वालिटी शानदार है। इसमें आगे की तरफ डबल विशबोन और पीछे 4-लिंक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। यह सेटअप भारतीय सड़कों के गड्ढों, स्पीड ब्रेकर्स और टूटी-फूटी सतहों को अच्छे से एब्जॉर्ब कर लेता है। एक लैडर-फ्रेम SUV से आप जितनी उम्मीद करते हैं, यह उससे कहीं ज़्यादा आरामदायक एक्सपीरिएंस देती है। हालांकि, कम स्पीड पर, खासकर शार्प गड्ढों पर इसकी राइड थोड़ी सख्त महसूस हो सकती है। इसका एक बड़ा कारण इसमें लगे 20-इंच के व्हील्स हैं, जो सड़क की छोटी-मोटी खामियों को कभी-कभी केबिन तक पहुंचाते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है, LC300 खराब सड़कों पर भी शानदार प्रदर्शन देने लगती है और काफी कंपोज़्ड लगती है।

    Drive Experience

    इसकी हैंडलिंग एक बड़ी और भारी-भरकम SUV जैसी है। मोड़ पर टर्न लेते समय इसमें केबिन के अंदर बॉडी रोल महसूस होता है, जो इसके 3.3-टन वजन और बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन को देखते हुए स्वाभाविक है। इसका स्टीयरिंग व्हील स्थिर लगता है। हाइवे पर यह 100 kmph से ज़्यादा की स्पीड पर बिल्कुल सीधी चलती है। खराब सड़कों पर हमने एक अजीब बात देखी कि LC300 'कंफर्ट मोड' की बजाए 'स्पोर्ट मोड' में ज्यादा आरामदायक महसूस होती है। 

    Drive Experience

    और देखें

    Toyota Land Cruiser 300 भारतीय वर्जन दो फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल V6 इंजन के साथ 10-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4WD ड्राइवट्रेन दी गई है। यहां देखें वेरिएंट की जानकारी :-  

    ZX:

    • लग्ज़री फोकस्ड 

    • 20-इंच अलॉय व्हील्स

    • चौड़ी क्रोम ग्रिल मिलती है 

    GR-S (Gazoo Racing Sport):

    • ऑफ-रोड बायस्ड 

    • छोटे 18-इंच व्हील्स

    • स्पोर्टी सस्पेंशन सेटअप 

    • ब्लैक इंटीरियर

    • कॉन्ट्रास्ट ग्रिल के साथ TOYOTA बैजिंग

    • कॉन्ट्रास्ट डोर हैंडल और ORVM कवर

    • अलग तरह की अलॉय व्हील डिजाइन

    • चारों तरफ GR बैजिंग

    और देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 पारंपरिक लग्जरी SUV की तरह नहीं लगती है, बल्कि यह एक पर्पज-बिल्ट मशीन है जो impress करने की बजाए सर्विस देने के लिए बनाई गई है। यह उन लोगों के लिए है जो luxury से ज़्यादा भरोसेमंद प्रोडक्ट को ज्यादा महत्व देते हैं। इसमें मसाजिंग सीटें या पैनोरमिक रूफ जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद नहीं हैं, जो इसकी यूरोपियन प्रतिद्व्न्दी गाड़ियों में मिलते हैं। इसकी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत इसमें मिलने वाले फीचर्स को लेकर ज्यादा लग सकती है। 

    अगर आप कोई लग्जरी कार ढूंढ रहे हैं, तो आपको और ज्यादा आकर्षक विकल्प मिल सकते हैं। लेकिन, अगर आप कोई ऐसी चीज चाहते हैं जो आपके बाद में भी लंबे समय तक चले, तो Land Cruiser 300 को लेना बेहतर रहेगा। 

    Toyota Land Cruiser 300 के अलावा आप इन कारों पर भी विचार किया जा सकता है :-

    Land Rover Defender

    क्यों खरीदें 

    • मॉडर्न और दमदार डिजाइन जो सड़क पर सबका ध्यान खींचता है

    • ऑफ-रोड क्षमता और ऑन-रोड कंफर्ट के बीच बेहतरीन बैलेंस

    • पावरट्रेन के कई विकल्प मिलते हैं, जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड भी शामिल है

    क्यों नापसंद करें  

    • भरोसेमंद होने को लेकर अभी भी चिंताएं हैं

    • मुश्किल रास्तों पर इलेक्ट्रॉनिक्स में दिक्कत आ सकती है

    • मेंटेनेंस कॉस्ट ज़्यादा है

    Mercedes-Benz G-Class (G 400d / G 63) क्यों खरीदें

    • आइकॉनिक डिज़ाइन

    • बेहतरीन क्राफ्ट्समैनशिप के साथ बेहद शानदार इंटीरियर

    • बेहतरीन AMG-ग्रेड परफॉर्मेंस

    क्यों नापसंद करें

    • महंगी कार 

    • बड़े साइज और टर्निंग रेडियस की वजह से शहर में चलाना मुश्किल है

    • माइलेज कम है

    Mercedes-Benz GLS (GLS 450 / GLS 400d) क्यों खरीदें

    • थ्री-रो सीटिंग और लिमोजिन जैसा कंफर्ट मिलता है

    • एयर सस्पेंशन समेत कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस

    • शहर और हाईवे पर चलाने के लिए आरामदायक और स्मूद राइड

    क्यों नापसंद करें 

    • ऑफ-रोडर की बजाए लग्जरी क्रूजर ज्यादा है

    • Land Cruiser जैसी कहीं भी जाने की क्षमता नहीं है

    • लॉन्ग टर्म ड्यूरेबिलिटी Toyota जितनी मजबूत नहीं है

    BMW X7 क्यों खरीदें 

    • इस सेगमेंट में चलाने के लिए सबसे स्पोर्टी और डायनामिक कार

    • शानदार केबिन जिसमें भरपूर टेक्नोलॉजी और अच्छे फीचर्स मिलते हैं

    • एयर सस्पेंशन से बहुत आराम मिलता है

    क्यों नापसंद करें 

    • ऑफ-रोड क्षमता की बजाए ऑन-रोड परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है

    • Toyota के मुकाबले मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स महंगे हैं

    Range Rover क्यों खरीदें 

    • बेहतरीन कंफर्ट के साथ लग्ज़री SUV बेंचमार्क

    • शानदार ऑन-रोड एक्सपीरिएंस 

    • पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन का विकल्प

    क्यों नापसंद करें

    • हाल ही में लोकलाइजेशन के बावजूद इसे खरीदना और मेंटेन करना ज्यादा है

    • Land Cruiser जितनी भरोसेमंद नहीं है

    • ज्यादा टेक्नोलॉजी होने की वजह से दूर-दराज के इलाकों में लंबे समय तक इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है

    और देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 कलर

    भारत में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • लैंड क्रूजर 300 प्रिशियस व्हाइट पर्ल कलरप्रिशियस व्हाइट पर्ल
    • लैंड क्रूजर 300 एटीट्यूड ब्लैक कलरएटीट्यूड ब्लैक

    comparing टोयोटा लैंड क्रूजर 300 rivals

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300
    टोयोटा लैंड क्रूजर 300
    Rs.2.18 - 2.25 करोड़*
    रेंज रोवर
    रेंज रोवर
    Rs.2.40 - 3.83 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू एम5
    बीएमडब्ल्यू एम5
    Rs.2.12 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज
    बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज
    Rs.1.95 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू आई7
    बीएमडब्ल्यू आई7
    Rs.1.95 - 2.65 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू एक्सएम
    बीएमडब्ल्यू एक्सएम
    Rs.2.55 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू एक्स6
    बीएमडब्ल्यू एक्स6
    Rs.1.78 करोड़*
    बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे कॉम्पिटिशन
    बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे कॉम्पिटिशन
    Rs.2.38 करोड़*
    रेटिंग4.6User Review (111)4.5User Review (182)4.7User Review (125)नहीं ratingsनहीं ratings4.5User Review (114)5User Review (2)4.4User Review (83)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन3346 सीसी2996 सीसी - 4395 सीसी4395 सीसी2998 सीसीलागू नहीं4395 सीसी4395 सीसी4395 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलइलेक्ट्रिकपेट्रोलपेट्रोलपेट्रोल
    पावर304.41 बीएचपी346 - 606 बीएचपी717 बीएचपी394 बीएचपी449 - 671 बीएचपी643.69 बीएचपी523 बीएचपी616.87 बीएचपी
    माइलेज11 किमी/लीटर-49.75 किमी/लीटर--61.9 किमी/लीटर-8.7 किमी/लीटर
    बूट स्पेस1131 लीटर541 लीटर---390 लीटर-420 लीटर
    एयरबैग1067--666
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार-------
    वर्तमान में देख रहे हैंलैंड क्रूजर 300 बनाम रेंज रोवरलैंड क्रूजर 300 बनाम एम5लैंड क्रूजर 300 बनाम 7 सीरीजलैंड क्रूजर 300 बनाम आई7लैंड क्रूजर 300 बनाम एक्सएमलैंड क्रूजर 300 बनाम एक्स6लैंड क्रूजर 300 बनाम एम8 कूपे कॉम्पिटिशन

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 वीडियो

    • Highlights - Toyota Land Cruiser

      Highlights - टोयोटा Land Cruiser

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!
      टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!

      हमारे द्वारा टेस्ट की जा ही कार 1 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक है और आने वाले 3 म​हीनों तक हम यही देखेंगे कि ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से कैसी है और इसके साथ रोड ट्रिप्स भी की जाएगी।

      तीर्थon जुलाई 15, 2025
    • 2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू
      2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू

      भारत में इसका लेटेस्ट 9 जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है।

      भानुon जनवरी 27, 2025
    • टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?
      टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?

      ये भारत के कार बाजार में उन चंद पिकअप ट्रक्स में से एक है जो प्राइवेट कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

      भानुon अप्रैल 24, 2024
    • टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?
      टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?

      ये टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 के सेगमेंट की ही कार है, जिसे भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था।  

      भानुon अप्रैल 25, 2024
    • टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?
      टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?

      आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसका माइलेज सबसे बेस्ट हो तो इस सेगमेंट में आपको दो ही ऑप्शन मिलेंगे जिनमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी शामिल है।

      भानुon मार्च 01, 2024

    explore टोयोटा लैंड क्रूजर 300 दूसरा hand कारें

    • टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जेडएक्स
      टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जेडएक्स
      Rs2.29 करोड़
      20264,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जेडएक्स
      टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जेडएक्स
      Rs1.95 करोड़
      202312,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड111 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (111)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (39)
    • कंफर्ट (49)
    • माइलेज (9)
    • इंजन (16)
    • इंटीरियर (20)
    • स्पेस (5)
    • कीमत (11)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • y
      yash phadtare on मई 18, 2026
      4.5
      Best In Segment Car Of Premium Xuv
      Best car for premium, long running and also maintenance cost is low compared to other cars of their segment. Car have less service charges than defender, if someone wants a luxury xuv that can handle rough roads, long trips and last many years, the land cruiser is considered one of the best choice in their segment.
      और देखें
    • स
      सनी madhe on मार्च 15, 2026
      5
      Legend Of.
      This is very safety car and nice for drive price is high but the great experience and the safety car India's no 1 safest car and feel like luxurious. This is very safest car and nice for drive price is high but the great experience and the safety car India's no 1 safest car and feel like luxurious.
      और देखें
      1
    • s
      shikhar on फरवरी 23, 2026
      4.7
      I Love Toyota Land Cruiser 300
      The Toyota Land Cruiser 300 is a highly capable, luxurious, and massive SUV renowned for superior off-road performance, strong 3.3L diesel V6, and exceptional comfort i really this car and I rent this car on my brother wedding and the car was amazing and superb look i suggest you if you want a purchase a luxury car you can purchase toyota land cruiser 300🎀
      और देखें
    • स
      सोनू कुमार on जनवरी 28, 2026
      5
      Fire
      Very luxury car and beautiful and very premium quality body make and It is very good and it seems that premium quality material has been used from company and it looks very beautiful to me. And there is a lot more to say but this much is enough, after seeing the car itself. It becomes clear that it is expensive.
      और देखें
    • y
      yash naavariya on जनवरी 21, 2026
      5
      Daddy Of SUV
      This is a top notch Suv in all the car, culture segment which gives you premium and nostalgic feel like no other SUV can give. The Feature, comfort ,Relibility and Safety is Absolutely Tremondous. 3000 plus cubic Capacity Engine give you power and high Generated Force Will give you Highly energetic aura. Just Go for it Value For Money.
      और देखें
    • अधिक देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 माइलेज

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 का माइलेज 11 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक11 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा लैंड क्रूजर 300 प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में लैंड क्रूजर 300 की ऑन-रोड कीमत 2,58,06,094 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) लैंड क्रूजर 300 और रेंज रोवर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) लैंड क्रूजर 300 की कीमत 2.18 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम और रेंज रोवर की कीमत 2.40 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा लैंड क्रूजर 300 के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 2.38 Cr लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की ईएमआई ₹5.03 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹26.44 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Krishna asked on 24 Feb 2025
      Q ) What type of power windows does the Toyota Land Cruiser 300 have?
      By CarDekho Experts on 24 Feb 2025

      A ) Yes, the Toyota Land Cruiser 300 comes with one-touch power windows featuring a ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Krishna asked on 22 Feb 2025
      Q ) What is the size of the infotainment display in the Land Cruiser 300?
      By CarDekho Experts on 22 Feb 2025

      A ) The Toyota Land Cruiser 300 features a 31.24 cm (12.3-inch) touchscreen display ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Krishna asked on 19 Feb 2025
      Q ) What is the fuel tank capacity of the Land Cruiser 300?
      By CarDekho Experts on 19 Feb 2025

      A ) Fuel tank capacity of the Land Cruiser 300 is 110 L.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 28 Mar 2023
      Q ) How much discount can I get on Toyota Land Cruiser 300?
      By CarDekho Experts on 28 Mar 2023

      A ) Offers and discounts on Toyota Land Cruiser 300 will be provided by the brand or...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 25 Feb 2023
      Q ) What features are offered in Toyota Land Cruiser 300?
      By CarDekho Experts on 25 Feb 2023

      A ) Toyota’s flagship SUV comes with amenities such as a 12.3-inch free-floating tou...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate लैंड क्रूजर 300 ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹6,01,129ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.2.79 - 2.88 करोड़*
      मुंबईRs.2.64 - 2.71 करोड़*
      पुणेRs.2.63 - 2.71 करोड़*
      हैदराबादRs.2.68 - 2.77 करोड़*
      चेन्नईRs.2.72 - 2.81 करोड़*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है