• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस अगस्त हुंडई की कारों पर पाए 2 लाख रुपये तक के डिस्काउंट

    हुंडई की कारों पर इस अगस्त के महीने में दिए जा रहे ऑफर्स की लिस्ट बाहर आ गई है जिसमें एक्सटर और वेन्यू तो शामिल है मगर इसमें क्रेटा शामिल नहीं है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2024 14:45 ist
    info icon
    published onAug 12, 2024 14:45 IST
    last updated onAug 12, 2024 14:45 IST
    402 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Cars

    इस लिस्ट में शामिल एक्सटर और वेन्यू एकमात्र ऐसी कारें है जिनपर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ लाइफस्टाइल पैक का फायदा भी दिया जा रहा है। यदि आप इस महीने हुंडई की कोई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आगे देखिए किस मॉडल पर दिया जा रहा है कितना डिस्काउंट:

    2023 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    2023 Hyundai Grand i10 Nios
     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000

    कुल फायदे

    48,000

    • उपर बताए कुल फायदे इसके सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट्स के लिए ही लागू हैं। 
    • ग्रैंड आई10 निओस के एएमटी वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट 25,000 रुपये कर दिया गया है। इसके सभी वेरिएंट्स पर एक समान एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कार की कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.56 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई आई20


    Hyundai i20
     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    45,000

    • हुंडई आई20 के मैनुअल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि इसके सीवीटी वेरिएंट्स पर केवल 20,000 का ही कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हालांकि इसके सभी वेरिएंट्स पर एकसमान एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। मगर हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई आई20 कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    30,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000

    कुल फायदे

    43,000

    • उपर बताए गए फायदे हुंडई ऑरा के केवल सीएनजी वेरिएंट्स पर ही मिलेंगे। 
    • इसके रेगुलर पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसके ​हर वेरिएंट्स पर एक समान एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई ऑरा सब 4 मीटर सेडान कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.05 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई एक्सटर

     

    Hyundia Exter Front

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    • लोअर वेरिएंट ईएक्स और ईएक्स (ओ) को छोड़कर हुंडई एक्सटर के हर वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस माइक्रो एसयूवी पर कोई एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • ​​हुंडई एक्सटर कार की कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 10.43 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई वेन्यू

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट 

    45,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    55,000

    • उपर बताए गए ऑफर्स केवल इसके टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स के लिए ही मान्य है। 
    • इसके टर्बो पेट्रोल डीसीटी ऑटोमैटिक और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर क्रमश: 40,000 रुपये और 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • वेन्यू पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • इसके अलावा इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स पर भी कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई वेन्यू कार की कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वेन्यू एन लाइन

    Hyundai Venue N Line Front Left Side

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    50,000

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन के हर वेरिएंट पर उपर बताए ऑफर्स की पेशकश की जा रही है।
    • वेन्यू के इस स्पोर्टी वर्जन पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई वेन्यू एन लाइन की कीमत 12.08 लाख रुपये से लेकर 13.90 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वरना

    Hyundai Verna

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000

    एक्सचेंज बोनस

    20,000

    कुल फायदे

    35,000

    • हुंडई वरना के हर वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये का​ डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • इस ऑफर में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 

    • हुंडई वरना कार की कीमत 11 लाख रुपये से लेकर 17.52 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai Alcazar Front Left Side

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    55,000

    एक्सचेंज बोनस

    30,000

    कुल फायदे

    85,000

    • हुंडई अल्कजार के हर वेरिएंट्स पर एक जैसा कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि इसपर कोई एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • हुंडई की इस 3 रो एसयूवी की कीमत 16.78 लाख रुपये से लेकर 21.28 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई ट्युसॉन

    Hyundai Tucson

    ऑफर

    अमाउंट

     

    मॉडल ईयर 23 ट्युसॉन

    मॉडल ईयर 23 ट्युसॉन

    कैश डिस्काउंट

    2 लाख रुपये

    50,000

    • हुंडई ट्यूसॉन के मॉडल ईयर 2023 के डीजल वेरिएंट्स पर इस अगस्त सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये तक की बतत करने का मौका दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • ट्युसॉन के 2023 मॉडल और 2024 मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट्स पर क्रमश: 50,000 रुपये और 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • हुुंडई ट्युसॉन कार की कीमत 29.02 लाख रुपये से लेकर 35.94 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    2 लाख रुपये

    कुल फायदे

    2 लाख रुपये

    • ट्यूसॉन के मॉडल ईयर 2023 की तरह हुंडई कोना इजेक्ट्रिक के हर वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हुंडई कोना भारत में अब बंद हो चुकी है और ये डिस्काउंट इसके बचे हुए स्टॉक पर दिया जा रहा है।
    • हुंडई कोना ईवी की कीमत 23.84 लाख रुपये से लेकर 24.03 लाख रुपये के बीच है। 

    सभी कीमत एक्सशोरूम के अनुसार

    नोट: ये ऑफर्स आपकी लोकेशन और चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है