• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 2024

    33 व्यूजअपने विचार साझा करें
    Rs. 25 लाख*
    भारत में संभावित कीमत
    संभावित लॉन्च तारीख : घोषित किया जाना बाकी
    लॉन्च होने पर मुझे सूचित करें

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 2024 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    सीटिंग कैपेसिटी5
    लॉन्च होने पर मुझे सूचित करें

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 2024 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: सेकंड जनरेशन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

    प्राइस: नई कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    लॉन्च: सेकंड जनरेशन कोना इलेक्ट्रिक को भारत में मई 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    सीटिंग केपेसिटी: यह गाड़ी 5-सीटर सीटिंग लेआउट में आएगी।  

    बैटरी पैक व रेंज: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोना इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक्स 48.4 केडब्ल्यूएच और 65.4 केडब्ल्यूएच में मिलेगी। इसके स्मॉल बैटरी पैक वाले वर्जन के साथ 155 पीएस और 250 एनएम पावर आउटपुट देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन में लगी मोटर 218 पीएस की पावर और 255 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। नई कोना इलेक्ट्रिक की डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 490 किलोमीटर बताई गई है।

    चार्जिंग: फास्ट चार्जर के जरिए कोना इलेक्ट्रिक की बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत 41 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

    फीचर्स: 2024 कोना इलेक्ट्रिक कार में दो 12.3-इंच डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट के लिए), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, 12 इंच हेड-अप डिस्प्ले, सबवूफर के साथ 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें आयोनिक 5 की तरह ही व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) फीचर भी दिया गया है जो कई सारे इलेक्ट्रिक अप्लायंस को चार्ज करने में मदद करेगा।

    सेफ्टी फीचर्स: पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और कई एडीएएस टेक्नोलॉजी जैसे फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट (एलकेए), अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं।

    कंपेरिजन: यदि भारत में यह गाड़ी लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और बीवाईडी एटो 3 से रहेगा।

    और देखें
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है