हुंडई अल्कजार
हुंडई अल्कजार कीमत एन्ड& वेरिएंट
Alcazar के 31 वेरिएंट हैं, कीमत ₹14.51L से शुरू, 1.5L Turbo पेट्रोल और 1.5L डीज़ल में, 6MT, 7DCT और 6AT में, 6 और 7-सीटर में। Executive (₹14.51L) फैमिली बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट, 10.25-इंच नेविगेशन, वायरलेस CarPlay और 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Prestige (₹16.62L से) में रियर कैमरा, Bose 8-स्पीकर ऑडियो, वायरलेस चार्जर और DCT पैडल शिफ्टर जुड़ते हैं। Platinum (₹19.01L से) में 21 फीचर्स वाला Level 2 ADAS, लेदरेट सीट्स, 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, 18-इंच अलॉय व्हील्स और 360 कैमरा मिलते हैं। Signature (₹20.96L से) सबसे ऊपर है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक पैसेंजर सीट, ड्राइवर मेमोरी और डिजिटल की मिलती है। ज़्यादातर बायर्स Platinum Petrol MT (₹19.01L) पर आते हैं, यहाँ आपको Level 2 ADAS, वॉइस पैनोरमिक सनरूफ, 360 कैमरा, 18-इंच अलॉय व्हील्स, Bose ऑडियो और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, और Signature DCT की वेंटिलेटेड सीट्स और ड्राइवर मेमोरी के लिए ~₹1.95L एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
हुंडई अल्कजार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1482 सीसी - 1493 सीसी |
| पावर | 114 - 158 बीएचपी |
| टॉर्क | 250 एनएम - 253 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5, 6, 7 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 17.5 से 20.4 किमी/लीटर |
अल्कजार 2026: लेटेस्ट updates
-
10 सितंबर 2026: हुंडई ने अल्कजार के सिग्नेचर 5-सीटर वेरिएंट पर बेस्ड नया लाउंज एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 21.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
अल्कजार expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- हुंडई क्रेटा से बेहतर रियर सीट एक्सपीरियंस
- थर्ड रो सीट बच्चों और छोटी हाइट वाले लोगों के लिए सही
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- तीसरी रो की सीट वयस्क पैसेंजर के लिए सही नहीं
हुंडई अल्कजार रिव्यू
ओवरव्यू
हुंडई ने भारत में अपने इंडिया सेंट्रिक प्रोडक्ट्स के कारण काफी लोकप्रियता हासिल की है मगर कंपनी के लाइनअप में क्रेटा को जितनी लोकप्रियता मिली उतना किसी को नहीं मिली। अपने फैन बेस का सही इस्तेमाल करने के लिए 2021 में हुंडई ने अल्कजार को लॉन्च किया है जो कि क्रेटा का ही 7 सीटर वाला बड़ा वर्जन है और इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों से है।

2024 में अल्कजार को फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है जिससे इसे एक फ्रैश लुक,ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर,बेहतर फीचर्स और बेहतर रियर सीट एक्सपीरियंस मिला। क्या आपको लेनी चाहिए अल्कजार और क्यों,सबकुछ जानिए इस रिव्यू में:
एक्सटीरियर
अल्कजार को हुंडई के नए डिजाइन लेंग्वेज के अनुसार तैयार किया गया है जिसके साथ कनेक्टेड लाइटनिंग सेटअप और स्कवायर डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए है मगर अब ये क्रेटा का लंबा वर्जन नहीं रह गई है। इसकी अब अपनी पहचान है और ये थोड़ी हुंडई पालिसेड से भी प्रेरित लगती है जो इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है।

इसके आगे की ओर एंड टू एंड कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स के साथ एच शेप के डेटाइम रनिंग लैंप्स और हॉरिजॉन्टल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। हुंडई ने इस पूरी कार में हॉरिजॉन्टल लाइन दी गई है जिससे ये चौड़ी दिख सके। एसयूवी फ्लेवर देने के लिए इसमेंं दमदार बंपर और डल सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

साइड की बात करें तो यहां से ये लंबी दिखती है और लेकिन आपको बदलाव दिखाई नहीं देंगे। यहां से ये लंबी क्रेटा ही नजर आएगी मगर इसके अपने एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनमें ड्युअल टोन 18 इंच अलॉय व्हील्स,डोर के नीचे सिल्वर क्लैडिंग और बड़े क्वार्टर ग्लास शामिल है।

पीछे की बात करें तो यहां कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं जिनमें एच शेप्ड पैटर्न दिया गया है। इसका पूरा कनेक्टेड एलिमेंट ग्लॉस ब्लैक पैनल में रखा गया है जिसमें 'अल्कजार' नाम की ब्रैडिंग भी मौजूद है। इसका बूट फ्लैट है जिससे इसे स्कवायर शेप का लुक मिल रहा है और यहां आपको ड्युअल एग्जॉस्ट टिप्स भी दिए गए हैं जो बड़े से बंपर के अंदर से दिखते हैं।

मुझे इसके लाइटिंग एलिमेंट्स पसंद आए जिससे इसे एक प्रीमियम डिजाइन मिलता है और इसका डिजाइन मॉर्डन भी रहता है। इसके साइज से इसका ओवरऑल रोड प्रजेंस भी अच्छा हो जाता है और अल्कजार नोटिस में आती है।
इसके डिजाइन में बहुत ऐसी चीजे नहीं है जो नापसंद की जाए मगर मुझे एक चीज बदलने का मौका मिले तो मैं इसके स्टांस को उंचा करने के लिए इसके अलॉय व्हील के साइज को बढ़ाना चाहूंगा।

फिट और फिनिश एवं पेट क्वालिटी के मोर्चे पर इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। इसमें सब चीज सॉलिड लगती है और हुडई ने इसमें मिश्रित मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया है और पूरी जगह पर पैनल गैप्स भी नजर आते हैं।
इसका डिजाइन काफी प्रीमियम है और रिच लुकिंग भी है और साथ ही इसका रोड प्रजेंस भी दमदार है। इसके डिजाइन की सबसे अच्छी चीज ये है कि ये अब क्रेटा जैसी नहीं लगती है और अब इसकी अपनी पहचान बन गई है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
क्रेटा के मुकाबले अल्कजार उंची कार है और इसमें थोड़ा ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इससे आपको केबिन के अंदर जाने और उससे बाहर निकलने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। युवा लोग तो ये काम आराम से कर सकते हैं मगर परिवार के बुजुर्गों को इसमें तकलीफ हो सकती है। ऐसे में यदि आपके घर के बुजुर्ग अक्सर कार मे आपके साथ होते हैं तो आपको साइड स्टेप्स लेनी चाहिए।

फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद क्रेटा को ब्रांड न्यू केबिन डिजाइन भी मिला है और समान डिजाइन अल्कजार में भी नजर आता है। अल्कजार में नेवी ब्लू और ब्राउन केबिन थीम दी गई है जिससे इसे एक प्रीमियम और आलीशान अपील मिलती है। इसके डोर पैड्स और सेंटर कंसोल पर क्रोम इंसर्ट्स दिए गए हैं और हुंडई ने डैशबोर्ड और एसी पैनल पर ग्लॉस ब्लैक पैनल का इस्तेमाल किया है।

ज्यादा प्रीमियमनेस के लिए इसमें डोर पैड्स और सेंटर आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट टच पैडिंग और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके केबिन में इस्तेमाल हुए सभी प्लास्टिक की क्वालिटी काफी अच्छी है। हालांकि,मैटेरियल क्वालिटी और फिट और फिनिशिंग के मामले में ये क्रेटा जैसी ही है। और चूंकि अल्कजार की कीमत ज्यादा है तो इसमें ज्यादा प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश की जानी चाहिए थी।
आगे की सीटें
आगे की सीटों की बात करें तो यहां अच्छी खासी जगह मिलती है और लंबे कद के लोगों को भी कोई परेशानी नहीं आती है। इसमें अच्छा खासा हेडरूम दिया गया है और फुटवेल एरिया में भी अच्छी खासी जगह मिलती है और इसकी आगे की सीटों को 6 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकती है। इसके स्टीयरिंग व्हील में टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट मिलता है जिससे आप एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं।

भले ही आपकी सीटों की पोजिशन कितनी नीचे हो मगर फिर भी आपको ये महसूस होगा की आप उपर बैठे हैं लेकिन इससे आपको कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। इसकी कुशनिंग बैलेंस्ड है जो लंबे या छोटे सफर के लिए अच्छी बात है और इसके बड़े बोल्स्टर से अच्छा साइड सपोर्ट भी मिलता है और हेडरेस्ट से भी बेहतर सपोर्ट मिल जाता है।

ड्राइविंग के दौरान ज्यादा सुविधा के लिए अल्कजार में बड़े फ्रंट आर्मरेस्ट दिए गए हैं जिन्हे आप अपनी ड्राइविंग पोजिशन के अनुसार आगे या पीछे कर सकते हैं।
सेकंड रो एक्सपीरियंस

इसके कैप्टन सीट वर्जन में आपको अलग से दो सीटें दी गई है जिनमें अच्छी खासी जगह मिलती है। यहां अच्छा हेडरूम,लेगरूम,नीरूम और फुटरूम मिलता है। मगर इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट अंडरथाई सपोर्ट है जो आप अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

दोनों यात्रियों के लिए अपने अपने आर्मरेस्ट और विंग्ड हेडरेस्ट दिए गए है जिनसे लंबे सफर में शानदार सपोर्ट मिलता है। इसकी दूसरी रो स्लाइड और रिक्लाइन भी होती है जिससे अतिरिक्त स्पेस और कंफर्ट मिलता है।
इस कार के 7 सीटर वर्जन में पैसेंजर्स को बेंच सीट मिलती है जो तीन लोगों के बैठने के हिसाब से काफी स्पेशियस है। इसमे अंडरथाई सपोर्ट को एडजस्ट नहीं किया जा सकता है मगर हेडरूम,शोल्डर रूम और लेगरूम के मामले में इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। यात्रियों के लिए इसमें सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है जिसके साथ दो कपहोल्डर्स मिलते हैं।

इसके अलावा अल्कजार की सेंकड रो में फ्रंट सीट के पीछे ट्रे दी गई है जिसमे आपके लिए अपना फोन,टेबलेट और अपने अपने कपहोल्डर के लिए स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही यहां पीछे की विंडो के लिए सनब्लाइंड्स और ‘बॉस’ मोड दिया गया है जो पीछे बैठने वाले को एक बटन की मदद से आगे वाले पैसेंजर की सीट को आगे करने की सुविधा देता है।
विजिबिलिटी की बात करें तो दूसरी रो के पैसेंजर के लिए बड़ी विंडोज दी गई है और छोटे फ्रंट हेडरेस्ट के साथ केबिन की लाइट थीम से आगे की विजिबिलिटी अच्छी मिलती है।
तीसरी रो का अनुभव
तीसरी रो पर जाने के लिए अल्कजार में वन टच टंबल का फीचर दिया गया है लेकिन ये फीचर केवल इसके 7 सीटर वर्जन में ही मिलता है। इसके 6 सीटर वेरिएंट्स में आपको जगह बनाने के लिए या तो सेकंड रो की सीट को स्लाइड करना पड़ेगा और दो कैप्टन सीटों के बीच से चलकर थर्ड रो पर जाना पड़ेगा। दोनों ही मामलों में थर्ड रो पर जाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी और ये आपकी पीठ के लिए सही नहीं रहेगी। लेकिन ये चीज बच्चे आराम से कर सकते हैं।

इसकी थर्ड रो का स्पेस थोड़ा सीमित है और ये बच्चों के लिए ठीक है। हुंडई को इसकी थर्ड रो में एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं मगर यहां हेडरूम,नीरूम और लेगरूम की कमी महसूस होती है जिसका मतलब है कि लंबे सफर के दौरान वयस्कों को सिकुड़ापन महसूस होगा। सीटें छोटी होने और फ्लोर उंचा होने के कारण आपको घुटने उपर करके बैठने पड़ते हैं जिससे अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है।
यहां से अच्छी विजिबिलिटी मिल जाती है। बाहर देखने के लिए यहां बड़े क्वार्टर ग्लास भी दिए गए है मगर सेकंड रो की विंडोज के मुकाबले इनका साइज आधा है। इसके अलावा सेकंड रो के हेडरेस्ट बड़े हैं जिससे आगे की विजिबिलिटी उतनी खास नहीं मिल पाती है।
स्टोरेज और प्रैक्टिकैलिटी

अल्कजार में क्रेटा की तरह अच्छे स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। इसके चारों दरवाजों पर 1 लीटर बॉटल होल्डर्स और साइड में छोटे मोटे सामान रखने के लिए छोटे पॉकेट्स दिए गए हैं। आगे बैठने वालों के लिए इसमें कूल्ड ग्लवबॉक्स,डैशबोर्ड पर एक ओपन स्टोरेज,सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर्स,वायरलेस चार्जिंग पैड दिए गए हैं जिससे आप फोन या वॉलेट रख सकते हैं और इसके सेंटर आर्मरेस्ट के अंदर स्टोरेज भी दिया गया है।

दूसरी रो के पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट (7-सीटर) में दो कपहोल्डर, आगे की सीट पर लगे ट्रे में दो कपहोल्डर, सीटबैक पॉकेट और एसी वेंट के नीचे एक स्लॉट दिया गया है, जिसमें वे अपना फोन रख सकते हैं और ये वायरलेस फोन चार्जर का भी काम करता है।

थर्ड रो पैसेंजर के आर्मरेस्ट में कपहोल्डर्स के साथ छोटे कबी होल दिए गए हैं।
चार्जिंग विकल्प

चार्जिंग विकल्पों के लिए, हुंडई ने आगे की तरफ एक वायरलेस फोन चार्जर, एक टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट और एक 12 वोल्ट सॉकेट दिया है। दूसरी रो के यात्रियों के लिए दो टाइप-सी पोर्ट और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है, जबकि तीसरी रो के यात्रियों को दोनों तरफ एक-एक टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
कुल मिलाकर अल्कजार का केबिन अनुभव काफी प्रीमियम और स्पेशियस है और लंबे सफर के लिए आपको इसमें जरूरत की सभी चीजे मिल जाती है। माना कि वयस्कों के लिए इसकी थर्ड रो में उतना स्पेस नहीं मिलता है मगर ओवरऑल पैकेज के तौर पर देखें तो ऐसा भी नहीं लगता है कि इसमें कुछ और चीजों की जरूरत है।
फीचर्स

अल्कजार में वो सब फीचर्स दिए गए हैं जो क्रेटा में मिलते हैं। इसके काम के फीचर्स की लिस्ट काफी दमदार है जो इस प्रकार से है:
| फीचर्स | |
| मेमोरी फ़ंक्शन के साथ 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट | 8-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट |
| आगे वेंटिलेटेड सीटें | पीछे वेंटिलेटेड सीटें (6-सीटर वेरिएंट में) |
| पीछे एसी वेंट के साथ डुअल-ज़ोन एसी | पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप |
| क्रूज़ कंट्रोल | इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स |
| पैनोरमिक सनरूफ़ | आगे और पीछे वायरलेस फ़ोन चार्जर |
इन सब फीचर्स के अलावा अल्कजार में 10.25 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसका साइज क्रेटा के समान ही है और इसका यूजर इंटरफेस भी वैसा ही है। ये नेविगेट करने में आसान है और इसका लेआउट सिंपल है और अटकता नहीं है। हालांकि, ये अब आउटडेटेड लगता है।

इस स्क्रीन के साथ 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले दिया गया है जो काफी स्मूद तरीके से काम करता है। मगर ये वायरलेस कनेक्टिविटी केवल वायर्ड टू वायरलेस डॉन्गल के जरिए ही काम करती है जिसकी कीमत कार की कीमत के साथ ही जुड़ी है।

टचस्क्रीन के बगल में ही 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जिसमें ड्राइव मोड्स के बेसिस पर मल्टीपल थीम दी गई है। ये आपकी ड्राइव इंफॉर्मेशन को साफ सुथरे तरीके से डिस्प्ले करती है और इसकी नेविगेटिंग को सेट करना भी आसान है। हालांकि,टाटा जैसे ब्रांड्स की ड्राइवर डिस्प्ले से अलग आप इस स्क्रीन पर एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले मैप्स डिस्प्ले नहीं कर सकते हैं।

हुंडई ने इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया है जिसमें 2डी और 3डी मोड्स दिए गए हैं। इसकी कैमरा क्वालिटी अच्छी है और फीड्स नहीं अटकती है और ये कम लाइट वाली कंडीशन में भी अच्छे से काम करती है। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिया गया है जिसकी फीड इंडिकेटर देते वक्त ड्राइवर डिस्प्ले पर दिखाई देती है।
सुरक्षा
सेफ्टी के लिए अल्कजार में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग कैमरा स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम दिया गया है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट लेवल 2 एडीएएस सेटअप से भी लैस है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके एडीएएस सेटअप राडार और कैमरा से काम करते हैं जो कम रोशनी वाली स्थिती में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इंडियन कंडीशन के हिसाब से ट्यून किए गए हैं। मगर इनको ढंग से काम करने के लिए प्रॉपर लेन मार्किंग की भी जरूरत रहती है।
बूट स्पेस
तीनों रो के इस्तेमाल किए जाने पर इसमें 180 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसमें दो केबिन साइज सूटकेस रखे जा सकते हैं।

तीसरी रो को डाउन करने के बाद इसमें आपको 579-लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है जिसमें आप पूरे सूटकेस के साथ कुछ छोटे मोटे बैगस रख सकते हैं।

कैप्टन सीट वाले वेरिएंट्स में रियर सीट पूरी फ्लैट नहीं होती है जिससे आपको फ्लैट फ्लोर नहीं मिलता है। हाइ्र लोडिंग लिप होने के कारण भी आपको सामान लोड/अनलोड करने में दिक्कत होती है। इस हुंडई कार में पावर्ड टेलगेट की भी कमी महसूस होती है जो आपको हेक्टर और सफारी में मिलता है।
परफॉरमेंस
| 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल | 1.5-लीटर डीजल | |
| पावर | 160 पीएस | 116 पीएस |
| टॉर्क | 253 एनएम | 250 एनएम |
| ट्रांसमिशन ऑप्शन | 6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक (डीसीटी) | 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (एटी) |
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

ये इसके लाइनअप का सबसे पावरफुल इंजन है और एक आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देता है। 4 सिलेंडर इंजन होने के नाते इससे कम वाइब्रेशन आती है और पावर डिलीवरी भी स्मद रहती है।
सिटी में परफॉर्मेंस
हम इस टर्बो पेट्रोल इंजन को लेने की सलाह देंगे क्योंकि ये एक अच्छी ड्राइविंग का अनुभव देता है। शहर में बंपर टू बंपर ट्रैफिक में ये आराम से नेविगेट किया जा सकता है और ओवरटेकिंग आसान बना देता है और ये इंजन हर टास्क को बिना किसी परेशानी के पूरा कर देता है।

क्रेटा की तरह इससे आपको फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा क्योंकि अल्कजार का साइज बड़ा है और इसका वजन भी ज्यादा है। एक ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन ये काम कर सकता था।

इसमें दिया गया मैनुअल गियरबॉक्स के गियरशिफ्ट काफी स्मूद है,इसका क्लच भी हल्का है। हालांकि,ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ज्यादा सुविधाजनक ड्राइविंग का अनुभव देता है। इसके गियर शिफ्ट स्मूद तरीके से बदलते हैं।
बस इसकी एक ही कमी है और वो है माइलेज जो 8 से 9 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब है।
हाईवे परफॉर्मेस
यहां भी परफॉर्मेंस में आपको कोई कमी महसूस नहीं होगी जब तक कि आप स्पोर्टी या रोमांचक ड्राइव एक्सपीरियंस के बारे में ना सोच रहे हो। हाईवे पर ये आसानी से 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और आपको ओवरटेकिंग के लिए कोई प्लानिंग नहीं करनी पड़ती है और आप इसे आराम से हाई स्पीड पर चला सकते हैं।

इसका डीसीटी गियरबॉक्स बिना अटके अपना काम करता है और यदि आपको जल्दी से किसी को ओवरटेक करना हो तो ये जरूरत की पावर देने के लिए समय पर गियर डाउन कर देता है। शहर में ड्राइविंग की तुलना में हाईवे पर ये इंजन 14 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है।
1.5-लीटर डीजल

यदि आपको अच्छा माइलेज चाहिए तो ही ये इंजन चुनें मगर ज्यादा माइलेज के लिए आपको ज्यादा कीमत भी देनी होगी। पेट्रोल इंजन की तरह ये डीजल इंजन भी स्मूद तरीके से पावर डिलीवर करता है और ये काफी रिफाइंड डीजल इंजन है।
शहर में परफॉर्मेंस
ज्यादा टॉर्क मिलने के चलते शहर मे आप आराम से ड्राइव कर सकते हैं। ये तुरंत स्पीड पकड़ता है और अपने आसपास के वाहनों को आराम से ओवरटेक कर सकते हैं। यहां तक कि बंपर टू बंपर ट्रैफिक में भी ये इंजन फुर्तिला महसूस होता है और आपको पावर की कमी महसूस नहीं होती है।

इसका क्लच उतना भारी नहीं है और गियर भी स्मूद तरीके से बदलते हैं। आप शहर में दूसरे और तीसरे गियर पर आराम से ड्राइविंग कर सकते हैं और बार बार गियर डाउन करने की जरूरत नही पड़ती है।

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की बात करें तो इसके साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है जो डीसीटी की तरह स्मूद नहीं है और इसे गियर बदलने में कुछ सेकंड्स लगते हैं।
डीजल इंजन चुनने की सबसे अच्छी चीज माइलेज है जो शहर मे 12 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है।
हाईवे पर परफॉर्मेस

यहां चीज बदल जाती है। जहां टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन की शहर में परफॉर्मेंस समान है वहीं हाईवे पर इसका डीजल इंजन उतना पावरफुल महसूस नहीं होता है। आप 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकते हैं और एक्सलरेशन भी स्मूद होता है मगर इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उतना बेहतर नहीं है।
ऑटोमैटिक के साथ गियर बदलने में समय लेते हैं,इंजन भी कभी कभी शोर मचाता है और आपको ओवरटेकिंग के लिए प्लानिंग करनी पड़ती है। मैनुअल के साथ ये परेशानी नहीं आती है मगर ओवरऑल परफॉर्मेंस टर्बो पेट्रोल इंजन जैसी अच्छी है।

माइलेज की बात करें तो हाईवे पर ये 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है भले ही आप 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी क्यों ना चला रहे हो।
राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट
यदि इस कार में कम लोग मौजूद हो तो आपको कई तरह के रास्तों पर अच्छी राइड क्वालिटी मिलेगी मगर फिर भी कभी कभी सड़क की कुछ खामियां का असर केबिन तक पहुंचता है। ये छोटे गड्ढो और स्पीड ब्रेकर्स का आराम से सामना कर लेती है मगर गहरे गड्ढे आने पर स्पीड कम कर लें तो बेहतर रहेगा जिससे अनचाहा साइड टू साइड मूवमेंट नहीं मिलेगा।

हाईवे पर ये अच्छे से उतार चढ़ाव झेल लेती है। यहां तक कि अचानक से लेन बदलने पर इसका केबिन स्थिर रहता है जिससे पैसेंजर को मूवमेंट महसूस नहीं होता है।
हैंडलिंग
अल्कजार कोई स्पोर्टी कार नहीं है जिसे आप कॉर्नर पर ले जा सके। ये एक आराम से चलाई जाने वाली फैमिली कार है। ये अपने आपको आराम से हैंडल कर लेती है। शहर के अंदर स्टीयरिंग व्हील हल्का महसूस होता है जिससे कार आराम से चलाई जा सकती है।

हाईवे पर हाई स्पीड के दौरान स्टीयरिंग का वजन बढ़ जाता है जिससे आत्मविश्वास मिलता है। ये अचानक से लेन बदलने पर अपने आपको आराम से संभाल लेती है।

कुल मिलाकर अल्कजार पैसेंजर्स को कंफर्टेबल रखती है और आपको मुश्किल से ही इससे कोई शिकायत रहेगी मगर सफारी और एक्सयूवी700 इससे ज्यादा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी वाली कारें हैं जिनकी हैंडलिंग भी इससे बेहतर है।
वेरिएंट
- हुंडई अल्काज़ार पांच अलग-अलग वेरिएंट : एग्जीक्यूटिव, प्रेस्टीज, कॉर्पोरेट, प्लेटिनम और सिग्नेचर में उपलब्ध है।
- 6-सीटर लेआउट केवल टॉप-वेरिएंट सिग्नेचर के साथ उपलब्ध है।
एग्जीक्यूटिव
- इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एच-शेप के एलईडी डीआरएल और 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- केबिन में डुअल-टोन थीम, फ़ैब्रिक सीटें, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और स्टीयरिंग व्हील व गियर नॉब पर लेदरेट पैडिंग दी गई है।
- इसमें पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर एसी वेंट के साथ डुअल ज़ोन एसी, दूसरी रो में ट्रे, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम और कलर्ड एमआईडी भी दी गई है।
- सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, आईएसओफिक्स माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
प्रेस्टीज
- मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध ।
- एक्सटीरियर अपग्रेड में शार्क फिन एंटीना और क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल शामिल हैं।
- केबिन में सेंटर कंसोल में एम्बिएंट लाइटिंग (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में) उपलब्ध है।
- इसके अतिरिक्त फीचर्स में फ्रंट वायरलेस फ़ोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ (केवल पेट्रोल वेरिएंट में), 10.25-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले शामिल हैं।
- सेफ्टी किट में ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम शामिल हैं।
कॉर्पोरेट
- यह केवल डीज़ल इंजन के साथ आता है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।
- इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध है।
- कीमत में बढ़ोतरी केवल डीज़ल पावरट्रेन के लिए है।
प्रीमियम
- केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है।
- एक्सटीरियर में 18-इंच के अलॉय व्हील और ड्युअल-टोन शेड्स का विकल्प मिलता है।
- केबिन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, दूसरी रो में हेडरेस्ट कुशन और सेंटर आर्मरेस्ट पर लेदर पैक मिलता है।
- इसके अतिरिक्त फीचर्स में 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, दूसरी रो में वायरलेस फ़ोन चार्जर, 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।
- सेफ्टी किट में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल को छोड़कर सभी लेवल 2 एडीएएस फीचर्स मिलते हैं।
सिग्नेचर
- पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों के साथ, 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध, लेकिन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ।
- इंटीरियर और एक्सटीरियर में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं है।
- अतिरिक्त फीचर्स में 8-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फ़ंक्शन, आगे की रो की सीट पर वेंटिलेशन, दूसरी रो में वेंटिलेटेड सीटें (6-सीटर वर्जन में), दूसरी रो में एडजस्टेबल अंडरथाई सपोर्ट (6-सीटर), और विंग्ड हेडरेस्ट (6-सीटर) शामिल हैं।
- सेफ्टी किट में अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है।
कारदेखो का सुझाव
- यदि आपके पास बजट है तो फिर आप इसका प्रेस्टीज वेरिएंट चुनें क्योंकि ये सबसे पैसा वसूल वेरिएंट है। इसका डिजाइन अच्छा है,इसमें अच्छे फीचर्स और सेफ्टी पैकेज भी दिया गया है और ये मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। यदि आपको डीजल इंजन चाहिए तो फिर कॉर्पोरेट वेरिएंट चुनें।
- यदि आपको ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहिए तो फिर इसका प्रीमियम वेरिएंट चुनें। इसमें ज्यादा अपमार्केट केबिन,बेहतर फीचर्स,बेहतर सेफ्टी और पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। यदि आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 6 सीटर लेआउट चाहिए तो फिर इसका टॉप सिग्नेचर वेरिएंट चुनेंं।
निष्कर्ष
भले ही इसमें क्रेटा के मुकाबले अतिरिक्त फीचर्स और स्पेस मिलता है मगर अल्कजार को खरीदने का कारण एक ही है। ये बेहतर रियर सीट कंफर्ट और ज्यादा बूट स्पेस के साथ क्रेटा का एक प्रीमियम वर्जन है। जिन ग्राहकों को रियर सीट कंफर्ट चाहिए तो अल्कजार के नए फीचर्स एक बड़ा एडवांटेज है। चूंकि क्रेटा और इसकी कीमत के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है तो फिर थोड़ी ज्यादा कीमत देकर इसे खरीदने एक वाजिब फैसला है।

हालांकि यदि आपको एक सही 6 या 7 सीटर कार चाहिए तो अल्कजार आपको कमतर लगेगी और आप फिर किआ कैरेंस क्लाविस या महिंदा एक्सयूवी700 जैसी कारों के बारे में विचार कर सकते हैं। लेकिन आपको क्रेटा की प्रैक्टिकैलिटी पसंद है और एक बड़ी,ज्यादा प्रीमियम पैकेज वाली कार चाहिए तो अल्कजार एक शानदार विकल्प साबित होगी।
अल्कजार के अलावा अन्य विकल्प
किआ कैरेंस क्लाविस
गौर करने के कारण
- बेहतर थर्ड रो स्पेस
- ज्यादा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
- 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध
गौर ना करने के कारण
- डीजल ऑटोमैटिक के सीमित विकल्प
- एसयूवी जैसे लुक्स नहीं
महिंद्रा एक्सयूवी700
गौर करने के कारण
- ज्यादा पावरफुल इंजन विकल्प के साथ ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ उपलब्ध
- बेहतर थर्ड रो स्पेस
गौर ना करने के कारण
- ज्यादा महंगी
- आउटेडेट डिजाइन
टाटा सफारी
गौर करने के कारण
- बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज
- ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन में उपलब्ध
- बेहतर स्पेस
गौर ना करने के कारण
- केवल पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध
- टॉप वेरिएंट ज्यादा महंगा
हुंडई अल्कजार कलर
भारत में हुंडई अल्कजार निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
रोबस्ट एमराल्ड पर्ल
टाइटेनियम ब्लैक matte knight
स्टारी नाईट
एटलस व्हाइट
गोल्डन ब्रॉन्ज़
एटलस व्हाइट ड्यूल टोन
टाइटेनियम ब्लैक
comparing हुंडई अल्कजार rivals
Rs.14.51 - 21.96 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.11.12 - 12.98 लाख* | Rs.11.39 - 21.79 लाख* | Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.11.25 - 21.82 लाख* | Rs.10.77 - 19.77 लाख* |
| रेटिंगUser Review (103) | User Review (488) | User Review (522) | User Review (55) | User Review (66) | User Review (17) | User Review (66) | User Review (650) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1482 सीसी - 1493 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1493 सीसी - 1497 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी | 1997 सीसी - 2198 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर114 - 158 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 94.76 - 114 बीएचपी | 94.67 - 157.57 बीएचपी | 182.37 - 200 बीएचपी | 130 - 200 बीएचपी | 113 - 158 बीएचपी | 87 - 114 बीएचपी |
| माइलेज17.5 से 20.4 किमी/लीटर | 17.4 से 21.8 किमी/लीटर | - | 19.54 किमी/लीटर | - | - | - | 19.2 से 27.97 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6-7 | 2-6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | अल्कजार बनाम क्रेटा | अल्कजार बनाम केरेंस | अल्कजार बनाम कैरेंस क्लाविस | अल्कजार बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ | अल्कजार बनाम स्कॉर्पियो एन | अल्कजार बनाम सेल्टोस | अल्कजार बनाम ग्रैंड विटारा |
हुंडई अल्कजार वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Features - Hyundai अल्कजार

Launch - Hyundai अल्कजार

Boot Space - Hyundai अल्कजार
20:132024 Hyundai Alcazar Review: Just 1 BIG Reason To Buy.2 साल पहले83.2K व्यूज
18:46Kia Carens Clavis vs Hyundai Alcazar: Galat Gadi Padegi Bhaari1 साल पहले49.6K व्यूज
9:39Hyundai Alcazar Long Term Review: Family SUV That Truly Delivers? 5000km Experience!11 महीने पहले43.7K व्यूज
हुंडई अल्कजार 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore हुंडई अल्कजार दूसरा hand कारें
हुंडई अल्कजार यूज़र रिव्यू
- सभी (103)
- स्टाइलिंग से जुड़े (32)
- कंफर्ट (50)
- माइलेज (27)
- इंजन (19)
- इंटीरियर (23)
- स्पेस (14)
- कीमत (12)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Good Choice For Big FamilyPros Comfort : good seats, good suspension, not too aggressive engine. Decent sizing : very comfortable ride for 4 adults and 3 kids comfortable 3rd Row : With the second raw adjusted a bit, the leg room for 3rd row can be felt very good. Decent Power : 1500CC turbo engine. same engine as creta but it is Turbo aspirated. Feature packed : Bose Sound System. ADAS, 360 degree camera. 2 touch screens. Luxury : powered seats, ventilation. 3rd Row AC control.और देखें
- My AlcazarVery good car, best for travelling, good space as well as very comfortable. Gives perfect example of car with everything. Very safe to drive, perfect for child, old aged people. You will have best expierence while using it. I won't change it until new alcazar arrives. Use it, love it and it will love you back.और देखें3 2
- Such A Nice Review Its Thigh Support Of The CarIt was such a nice experience with a good suspension and interior comfort. The angry mode of the car is such a interesting feature. The car and the look of the car and the ventilated seats of the car is super fantastic. The thigh support of the car is very good for me. I would like to thank Hyundai for such a nice experience.और देखें1
- A Car That Gives Premium Feel And ComfortI am 67 yrs old and purchased Alcazar DCT automatic 7 seater in 2023. I have been travelling Pan India ever since and now on way back from Ranikhet to Hyderabad. The performance of car has been superb, including steep climbs at approx 40 degrees at times, rough roads and sheer cliffs, through mud and road. It has comfort, ease of relaxed driving and great mileage.और देखें2 1
- You Want A Smart Car?? .. Buy An Alcazar...Smooth, Comfortable, overall average 19.8, fully loaded features, 20 plus average on long drive route(Diesel). Urea Cost (7Ltr) 500INR in 10000 km. 900 KM run in one full tank( excluding reserved fuel) easy to drive in high traffic also. Cruise control available in base model, alloy wheel R17 in base model bumper and roof accessory installed in base model.और देखें1
- अधिक देखें
हुंडई अल्कजार माइलेज
हुंडई अल्कजार का माइलेज 17.5 से 20.4 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 18.1 किमी/लीटर से 20.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17.5 किमी/लीटर से 18.1 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | मैनुअल | 20.4 किमी/लीटर |
| डीजल | ऑटोमेटिक | 18.1 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 18.1 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 17.5 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
हुंडई अल्कजार प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Hyundai Alcazar features a 26.03 cm (10.25-inch) infotainment display with ...और देखें
A ) The Hyundai Alcazar has a ground clearance of 200 millimeters (mm).
A ) The Alcazar is clearly a 7-seater for the urban jungle. One that can seat four i...और देखें
A ) As of now, there is no official update from the Hyundai's end. Stay tuned fo...और देखें

हुंडई अल्कजार में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग हुंडई कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
हुंडई bayonRs.10 - 18.15 लाख*
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख*
हुंडई वेन्यूRs.8 - 15.83 लाख*
हुंडई वेन्यू एन लाइनRs.10.66 - 15.67 लाख*
हुंडई क्रेटा एन लाइनRs.19.03 - 20.10 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*

