• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति द्वारा शोकेस की गई सभी कारों पर डालिए एक नजर

    मारुति के पवेलियन में जिम्नी और फ्रॉन्क्स के साथ ईवीएक्स कॉन्सेप्ट समेत कई अन्य कारों को शोकेस किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 16, 2023 12:57 ist
    info icon
    published onJan 16, 2023 12:57 IST
    last updated onJan 16, 2023 12:57 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny, Fronx and eVX

    2023 ऑटो एक्सपो में मारुति ने ईवीएक्स के साथ अपनी कारों को शोकेस करना शुरू किया, जिसके बाद दूसरे दिन कंपनी ने जिम्नी और बलेनो बेस्ड फ्रॉन्क्स से पर्दा उठाकर इवेंट में अपना जलवा बिखेर दिया। इसके अलावा कंपनी ने अपने कुछ मौजूदा मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन को भी शोकेस किया और इस दौरान ही ब्रेजा का सीएनजी वर्जन भी सामने आया।

    मारुति के पवेलियन में नजर आई सभी कारों पर डालिए एक नजर:

    ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट

    Maruti eVX Concept

    ऑटो एक्सपो 2023 का रंगारंग आगाज ईवीएक्स के ग्लोबल प्रीमियर से हुआ जो कि एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट है। इसमें ड्युअल मोटर पावरट्रेन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 550 किलोमीटर है। ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो 2025 तक यहां लॉन्च की जा सकती है।

    जिम्नी 5 डोर

    Maruti Jimny

    ऑटो एक्सपो में मारुति जिम्नी सबसे बड़े प्रोडक्ट शोकेसिंग के तौर पर सामने आई। 4 व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड के साथ 5 डोर अवतार में सामने आई जिम्नी 3 डोर मॉडल के मुकाबले काफी प्रैक्टिकल साबित होगी जो काफी लाइटवेटेड भी है। इसकी बुकिंग नेक्सा शोरूम्स के जरिए शुरू की जा चुकी है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है।

    मारुति फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    ऑटो एक्सपो 2023 में जिम्नी के साथ साथ बलेनो बेस्ड क्रॉसओवर एसयूवी फ्रॉन्क्स को भी शोकेस किया गया। इसका डिजाइन काफी शानदार है जिसे कंपनी के नेक्सा लाइनअप में पोजिशन किया गया है। फ्रॉन्क्स के साथ ही मारुति के 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन की भी वापसी होगी जो बंद हो चुकी बलेनो आरएस में दिया जाता था। फ्रॉन्क्स की भी बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसकी शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये रखी जा सकती है।

    ब्रेजा सीएनजी

    Maruti Brezza CNG

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा पहली सीएनजी कार होगी। इसमें ग्रैंड विटारा सीएनजी वाला इंजन सेटअप दिया जाएगा। रेगुलर पेट्रोल मैनुअल मॉडल के मुकाबले ब्रेजा सीएनजी की कीमत लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। जल्द ही इसकी कीमत सामने आएगी।

    ग्रैंड विटारा और ब्रेजा मैट एडिशन

    Maruti Grand Vitara and Brezza Matte editions

    मारुति ने इस ऑटो एक्सपो में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के मैट एडिशंस को भी शोकेस किया। मारुति ने इन्हें लॉन्च करने की तो जानकारी नहीं दी है, मगर हमारा मानना है कि किया सोनेट और सेल्टोस की तरह मारुति भी अपनी इन एसयूवी कारों के ये खास एडिशंस उतार सकती है।

    फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर

    Maruti Flex-fuel Wagon R

    2023 ऑटो एक्सपो में मारुति ने वैगन आर के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन के प्रोटोटाइप को शोकेस किया। 2022 की शुरूआत में वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी ने पर्दा उठाया था। ये प्रोटोटाइप ई20 और ई85 ब्लैंडेड फ्यूल से चल सकता है।

    अन्य मॉडल्स

    Maruti Grand Vitara Black

    ग्रैंड विटारा ब्लैक: मोटर शो से पहले मारुति ने नेक्सा लाइनअप की कारों के ब्लैक एडिशंस पेश किए थे। बता दें कि ग्रैंड विटारा में अब नया पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर का ऑप्शन भी दे दिया गया है।

    Maruti Swift

    मारुति स्विफ्ट: रेड कलर के साथ ब्लैक डेकेल्स में उपलब्ध स्विफ्ट के इस स्पोर्टी वर्जन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस हैचबैक को आने वाले समय में माइल्ड अपडेट दिया जा सकता है।

    Maruti XL6, Ertiga, Baleno and Ciaz

    मारुति एक्सएल6, अर्टिगा, बलेनो और सियाज

    इस मोटर शो में मारुति ने अपनी एक्सएल6, अर्टिगा, बलेनो और सियाज जैसी कारों को भी शोकेस किया है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है