• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स

    4.6581 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 12.39 - 22.82 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    जुलाई ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा थार रॉक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1997 सीसी - 2184 सीसी
    पावर150 - 174 बीएचपी
    टॉर्क330 एनएम - 400 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव और 4डब्ल्यूडी
    माइलेज12.4 से 15.2 किमी/लीटर

    महिंद्रा थार रॉक्स प्राइस

    महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 22.82 लाख रुपये है। थार रॉक्स 21 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें थार रॉक्स एमएक्स1 आरडब्ल्यूडी बेस मॉडल है और महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स7एल 4डब्ल्यूडी डीजल एटी टॉप मॉडल है।

    और देखें
    थार रॉक्स एएक्स7एल 4डब्ल्यूडी डीजल एटी(टॉप मॉडल)2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड22.82 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स1 रियर व्हील ड्राइव(बेस मॉडल)1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड12.39 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स1 रियर व्हील ड्राइव डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड13.86 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स3 रियर व्हील ड्राइव एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड14.89 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स3 रियर व्हील ड्राइव डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड15.86 लाख*
    टॉप सेलिंग
    थार रॉक्स एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    16.52 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स3एल रियर व्हील ड्राइव डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड16.80 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड17.02 लाख*
    थार रॉक्स स्टार एडिशन डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड17.20 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स3 रियर व्हील ड्राइव डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड17.34 लाख*
    थार रॉक्स स्टार एडिशन डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड17.77 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.02 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.25 लाख*
    थार रॉक्स स्टार एडिशन एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.79 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स5एल रियर व्हील ड्राइव डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड18.80 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स7एल रियर व्हील ड्राइव डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड19 लाख*
    थार रॉक्स एमएक्स5 4डब्ल्यूडी डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड19.42 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स7एल रियर व्हील ड्राइव एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड20 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स7एल रियर व्हील ड्राइव डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड20 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स5एल 4डब्ल्यूडी डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड21 लाख*
    थार रॉक्स एएक्स7एल 4डब्ल्यूडी डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड21.43 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    महिंद्रा थार रॉक्स एक शानदार एसयूवी कार है। इसमें ऑफ रोडर स्टाइल और मॉडर्न कार का एक अच्छा कॉम्बिनेशन नजर आता है। हालांकि राइड कंफर्ट के मोर्चे पर ये काफी धैर्य मांगती है। यदि आप इस मोर्चे पर समझौता कर सकते हैं तो फिर ये आपके लिए परफैक्ट साबित होगी!

    ओवरव्यू

    महिंद्रा थार रॉक्स केेवल एक रियर डोर वाली थार से कुछ ज्यादा है। इसमें थार का रग्ड ऑफ रोड एसयूवी फॉर्मुला नजर आता है और ये काफी टेक लोडेड,फैमिली फ्रेंडली और शानदार अपील वाली कार है। 

    Mahindra Thar Roxx driving

    थार रॉक्स के साथ मैंने काफी वक्त बिताया है जहां मैंने महिंद्रा की दूसरी एसयूवी कारों के मुकाबले इसके साथ ज्यादा ऑफ रोडिंग की और यहां तक कि एक दिन के भीतर भारत के 4 राज्यों से होकर गुजरा। क्या कुछ है इसमें सही और कहां नजर आती है बेहतरी की गुंजाईश, ये सब जानेंगे आप इस रिव्यू में:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    थार का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू ये है कि हमें इसकी रोड प्रजेंस काफी दमदार लगी और थार रॉक्स के साथ तो ये चीज और बेहतर हो गई है। हां ये कार लंबी है और इसका व्हीलबेस भी लंबा है। हालांकि,इसकी चौड़ाई भी बढ़ी है जिससे इसका रोड प्रजेंस बेहतर हुआ है। 

    Mahindra Thar Roxx front profile

    थार रॉक्स के लुक्स जाने पहचाने से लगते हैं मगर अलग तरह की आगे वाली ग्रिल और सी शेप के एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स से ये अलग भी लगती है। इसके अलावा इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स,एलईडी इंडिकेटर्स और एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं। 

    Mahindra Thar Roxx side

    इसके साइड की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव अलॉय व्हील्स के रूप में नजर आएगा। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनपर बड़े से ऑल टैरेन टायर चढ़े हैं। इसके पीछे वाला दरवाजा पूरी तरह से नया है और यहां भी हिंजेस दिए गए हैं। यदि इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए जाते तो ये चीज मुझे काफी पसंद आती। 

    3 डोर थार के मुकाबले एक सुविधा वाला फीचर जो इसमें देना चाहिए था वो है रिमोट ओपनिंग फ्यूल फिलर कैप जो कि कार के अंदर से ही ऑपरेट किया जा सकता है। 

    नोट: यदि आपको कार का ब्लैक रूफ पोर्शन हटाना है तो सोच के देखिए ये ओपन टॉप जीप या क​न्वर्टिबल लगेगी। मगर इसमें ये ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    Mahindra Thar Roxx colours

    थार 3 डोर के मुकाबले थार रॉक्स का पीछे का हिस्से काफी अलग नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी टॉप क्लैडिंग में काफी बदलाव हुआ है। साथ ही यहां हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिया गया है। यहां 19  इंच का फुल साइज अलॉय व्हील दिया गया है जो पीछे की तरफ लगा है। इसमें एलईडी टेललैप्स और एलईडी इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। 

    थार रॉक्स की अपील काफी ओल्ड स्कूल है और इसमें मॉर्डन चीजों का मिश्रण भी नजर आता है। 

    Mahindra Thar Roxx grille

    कलर चुनने की बात आती है तो मुझे बैटलशिप ग्रे काफी पसंद आया। इसके अलावा इसमें स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना के विकल्प भी दिए गए हैं। 

    और देखें

    इंटीरियर

    डिजाइन और क्वालिटी

    Mahindra Thar Roxx white and black interior

    इसका लेआउट तो 3 डोर थार जैसा है मगर मैटेरियल्स और उनकी क्वालिटी पूरी तरह से बदल गई है। इससे ये भी पता चलता है कि रॉक्स के साथ ज्यादा अर्बन फैमिली फोक्सड अप्रोच रखी गई है। इसके डैशबोर्ड के उपरी हिस्से पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिग के साथ सॉफ्ट लेदरेट मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसके स्टीयरिग व्हील,डोर पैड्स और एल्बो पैड्स पर भी सॉफ्ट लेदरेट कवर का इस्तेमाल हुआ हैं इसकी सीटे काफी प्रीमियम फील देती है। यहां तक कि इंटीरियर क्वालिटी के मामले में थार रॉक्स एक्सयूवी700 से ज्यादा कम नहीं है और कुछ मामलों में तो ये इससे भी बेहतर है। 

    आगे की सीटें 

    थार रॉक्स में अच्छी ड्राइविंग पोजिशन मिलती है मगर आपने अगर सेडान या हैचबैक कारें ही चलाई है तो आपको इसका आदी होना पड़ेगा। यहां तक कि यदि आपने क्रेटा जैसी एसयूवी चलाई है तो थार रॉक्स में आपको एकदम नया अनुभव मिलेगा। आपको इसमें उंचा बैठना पड़ता है और आपको बाहर का नजारा भी अच्छा मिलता है। मगर इसके फेंडर्स चौड़े हैं जिनका भारी ट्रैफिक में आपाको ध्यान रखना होगा। 

    Mahindra Thar Roxx headroom

    चूंकि थार रॉक्स एक बड़ी कार है लेकिन इसकी आगे की सीटें उतनी स्पेशियस नहीं है। 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर भी कंफर्टेबल महसूस करेंग मगर सीटिंग स्पेस थोड़ा संकरा है। यदि आप लंबे और अच्छी खासी कद काठी वाले हैं तो  सेंटर कंसोल और डोर ग्रैब हैंडल से आपके पैर रगड़ेंगे। 

    Mahindra Thar Roxx steering wheel यदि आप लंबे हैं तो फुटवेल भी आपको संकरा लगेगा। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील को केवल हाइट के हिसाब से ही एडजस्ट किया जा सकता है इसलिए आपको फुटवेल के पास ही बैठना पड़ता है जिससे आपको अजीब सी ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। 

    यहां तक कि यदि आप अच्छी खासी कद काठी के हैं तो आपको थार रॉक्स के मुकाबले स्कॉर्पियो एन में ज्यादा बेहतर सीटिंग स्पेस और सीट कंफर्ट मिलेग। 

    इसके केबिन में दाखिल होने के लिए आपको साइड स्टेप की जरूरत पड़ती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ग्रैब हैंडल्स को अच्छे ढंग से लगाया गया है और इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं। आपके परिवार के युवा लोगों को तो कोई परेशानी नहीं आएगी मगर बुजुर्गो को इसमें तकलीफ जरूर महसूस होगी। इसका डोर अपार्चर काफी संकरा है जिससे नॉर्मल अर्बन एसयूवी के मुकाबले पीछे की सीट पर जाना मुश्किल हो जाता है। 

    Mahindra Thar Roxx rear seats

    एक बार केबिन में दाखिल होने के बाद आपको काफी स्पेस मिलेगा। यहां तक कि 6 फुट तक के लंबे लोगों को भी लेगरूम,नीरूम और हेडरूम मिलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। पैनोरमिक सनरूफ होने के बावजूद भी इसमें अच्छा स्पेस नजर आता है। इसके अलावा इसमें अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और कुशनिंग भी काफी सपोर्टिव है। कंफर्ट बढ़ाने के लिए आप ​पीछे की सीटों को रिक्लाइन कर सकते हैं।

    स्टोरेज विकल्प

    रॉक्स में केबिन की प्रैक्टिकैलिटी अच्छी है, जिसमें दरवाजे पर पॉकेट हैं, जिनमें एक छोटी बोतल रखी जा सकती है,साथ ही इसमें एक बड़ी वायरलेस चार्जर ट्रे, दो फ्रंट कपहोल्डर, आर्मरेस्ट के नीचे स्टोरेज और कूलिंग फंक्शन के साथ एक बड़ा ग्लव बॉक्स (आप यहां कई कोल्ड ड्रिंक कैन भी रख सकते हैं) भी दिए गए हैं। 

    Mahindra Thar Roxx front door

    इसके अलावा, रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में, 4x4 शिफ्टर एक बड़े स्टोरेज पॉकेट के लिए रास्ता बनाता है जो बहुत प्रैक्टिकल है।

    पीछे की सीट पर बैठने वालों को दो कपहोल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट और मोबाइल फोन के लिए अलग-अलग स्लॉट के साथ सीटबैक पॉकेट्स की सुविधा मिलती है।

    चार्जिंग विकल्प

    Mahindra Thar Roxx wireless phone charger

    चार्जिंग विकल्पों में 65 वॉट टाइप-सी चार्जर, एक यूएसबी चार्जर और एक वायरलेस चार्जर शामिल हैं। आगे की तरफ 12 वोल्ट का सॉकेट नहीं दिया गया है, जो आश्चर्यजनक है। पीछे की सीट पर बैठने वालों को टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ-साथ अपना फ़ोन/डिवाइस रखने के लिए एक स्लॉट भी मिलता है।

    फीचर्स 

    थार रॉक्स की फीचर लिस्ट को यदि एक शब्द में बयां की जा सकती है वो है कि ये लोडेड है। इसके ड्राइवर साइड कंसोल में अब सारे पावर विंडो स्विच,लॉक/अनलॉक स्विच और ओरवीएम कंट्रोल एक ही जगह पर दे दिए गए हैं। इसके अलावा, आपको ऑटोमैटिक हेडलैंप, ऑटोमैटिक वाइपर, ज़्यादा स्टीयरिंग कंट्रोल, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आगे की तरफ़ वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फ़ीचर्स भी मिलेंगे। फ़ीचर्स के मामले में, महिंद्रा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

    Mahindra Thar Roxx 10.25-inch touchscreen

    महिंद्रा थार रॉक्स 10.25-इंच टचस्क्रीन: 10.25-इंच टचस्क्रीन लेटेस्ट एड्रेनोएक्स सॉफ्टवेयर पर चलती है और इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ कुछ इनबिल्ट ऐप्स भी दी गई हैं। इसमें एपल कारप्ले भी दिया गया है, लेकिन यह सुविधा कार की बिक्री शुरू होने के कुछ महीने बाद ही सक्रिय हुई थी। अगर आपकी थार रॉक्स (एएक्स ग्रेड) में यह सुविधा अभी तक नहीं चल रही है, तो आप इसे सर्विस सेंटर के ज़रिए शुरू करवा सकते हैं। टचस्क्रीन इस्तेमाल करने में आसान है, लेकिन कई थार रॉक्स ओनर्स और मुझे भी कई बार कुछ गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है, जहां स्क्रीन बूट नहीं होती या बीच में ही हैंग हो जाती है। हालाँकि, अच्छी बात यह है कि इसमें 9-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसकी आवाज़ बहुत अच्छी है।

    Mahindra Thar Roxx panoramic sunroof

    आपको एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है जो स्कॉर्पियो एन जैसा ही है। 10.25 इंच की स्क्रीन में अलग लेआउट हैं, अच्छे ग्राफ़िक्स हैं और एंड्रॉइड ऑटो इस्तेमाल करते समय यह गूगल मैप्स भी दिखा सकती है। इसके अलावा, बाएँ और दाएँ कैमरे से ब्लाइंड स्पॉट व्यू यहीं दिखता है, लेकिन कैमरा प्रोसेसिंग क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी। और आखिरी फ़ीचर जो हम सभी को बहुत पसंद आया, वह है पैनोरमिक सनरूफ, जो कार के आकार के हिसाब से प्लस-साइज़्ड है।

    और देखें

    सुरक्षा

    थार रॉक्स के बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), सभी यात्रियों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट और ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    Mahindra Thar Roxx Bharat NCAP

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट से थार रॉक्स को वयस्क और बच्चों की कैटेगरी में 5 में से 5 स्टार क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    और देखें

    बूट स्पेस

    कागजों में तो थार रॉक्स का बूट स्पेस 447 लीटर का बूट स्पेस ​बताया गया है जो हुंडई क्रेटा से ज्यादा है। चूंकि इसमें पार्सल शेल्फ नहीं दी गई है इसलिए आप अपना साामान जैसे चाहें वैसे रख सकते हैं।

    Mahindra Thar Roxx boot space

    इसके अलावा आप सूटकेस साइड में भी रख सकते हैं क्योंकि इसका बूट चौड़ा और फ्लैट है। कोच्चि से पुणे के 1500 किलोमीटर की रोड ट्रिप के दौरान हमनें इसके बूट में 2 से 3 बड़े स्पीकर्स रखे थे।

    और देखें

    परफॉरमेंस

    थार रॉक्स एसयूवी में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प रखे गए हैं मगर डीजल इंजन के साथ ही 4x4 का विकल्प दिया गया है। 

    इंजन 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल 2.2-लीटर डीजल
    ड्राइवट्रेन रियर-व्हील-ड्राइव रियर-व्हील-ड्राइव/4-व्हील-ड्राइव
    पावर 162 पीएस (एमटी)/177 पीएस (एटी) 152 पीएस (एमटी)/175 पीएस तक (एटी)
    टॉर्क 330 एनएम (एमटी)/380 एनएम (एटी) 330 एनएम (एमटी)/ 370 एनएम तक (एटी)
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    शहर में परफॉर्मेंस

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा के नए इंजन काफी शानदार है। इसका पेट्रोल इंजन काफी स्मूद है और आपको शहर में कार चलाने के लिए हल्के ही थ्रॉटल इनपुट देने पड़ते हैं। ट्रैफिक में और ओवरटेकिंग के दौरान आपको थोड़े थोड़े थ्रॉटल इनपुट देने होते हैं और आपको स्मूद तरीके से पावर भी मिलती है। 

    मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ गियर बदलना आसान है और क्लच भी हल्का है मगर इसका ट्रैवल लंबा है। हमें इसमें दिया गया 6 स्पीड ऑटोमैटिक ज्यादा पसंद आया क्योंकि ये काफी स्मूद और रिस्पॉन्सिव है। किसी भी कंडीशन में ये इंजन ज्यादा अच्छा माइलेज नहीं देता है। शहर में ट्रैफिक के अनुसार आप इससे 7 से 9 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। 

    हाईवे पर परफॉर्मेस 

    Mahindra Thar Roxx driving

    इस इंजन ​के साथ आपको हाईवे पर थार रॉक्स चलाने में ज्यादा मजा आएगा। यहां ये काफी रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है जो कि इसके बड़े साइज,बॉक्सी और हैवी डिजाइन को देखकर अच्छी चीज लगती है। ओवरटेकिंग काफी आसान है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड पकड़ने में समय नहीं लगता है। यहां तक कि हाईवे के लिए हम आपको ऑटोमैटिक का ही विकल्प चुनने की सलाह देंगे क्योंकि इसके गियर ​​शिफ्ट काफी स्मूद है और अटकते नहीं है। यहां आपको 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है। 

    2.2-लीटर टर्बो डीजल

    सरकारी नियमों को देखते हुए जहां डीजल इंजन काफी संवेदनशील हो चुके हैं वहीं हम इस इंजन को लेकर ना सिर्फ रेकमेंड करेंगे बल्कि एक बात आपको ये भी बताते हैं कि थार रॉक्स का डीजल मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहा है। 

    डीजल इंजन की शहर में परफॉर्मेंस

    Mahindra Thar Roxx

    पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इस इंजन के शुरू होने का अहसास हो जाता है। आपको इससे ज्यादा वाइब्रेशन और शोर सुनाई देगा। मगर इसका रिफाइनमेंट काफी अच्छा है। ​शहर में आपको इससे अच्छी पावर मिल जाती है। इसके साथ ओवरटेक करना आसान है और आप लोअर रेव पर टॉर्क डिलीवरी का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा आप इये दूसरे या तीसरे गियर पर आराम से चला सकते हैं। मैनुअल के साथ इसका क्लच काफी हल्का है मगर आप इसे ज्यादातर शहर में ही ड्राइव करते हैं तो हम आपको डीजल ऑटोमैटिक मॉडल लेने की सलाह देंगे। इसमें गियर आराम से बदलते हैं और जरूरत के समय डाउन भी हो जाता है। इसके डीजल मैनुअल मॉडल से आपको शहर में 11 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाएगा। वहीं ऑटोमैटिक वर्जन 8 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। 

    डीजल इंजन की हाईवे पर परफॉर्मेंस

    Mahindra Thar Roxx

    यहां भी आपको लोअर रेव्स पर दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी और 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पकड़ने और ओवरटेकिंग में इसे ज्यादा समय नहीं लगता है। माना कि इस मामले में पेट्रोल इंजन ज्यादा बेहतर है मगर डीजल इंजन भी पैसेंजर और लगेज लोड के साथ अच्छी परफॉर्मेंस दे देता है। बता दें कि आपको ऑटोमैटिक के साथ थोड़े अच्छे पंच वाला ड्राइविंग अनुभव चाहिए तो आपको एएक्स ऑटोमैटिक वेरिएंट लेना चाहिए क्योंकि ये एमएक्स के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क डिलीवर करते हैं भले ही फिर चाहे आप एएक्स 4x2 या एएक्स 4x4 वेरिएंट में से कोई भी चुनें। 

    माइलेज की बात करें तो हाईवे पर थार रॉक्स डीजल मॉडल 16 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज दे देता है। 

    ऑफ रोड परफॉर्मेंस 

    Mahindra Thar Roxx

    थार की ऑफ रोड क्षमता हमेशा से ही प्रशंसनीय रही है। रॉक्स में महिंद्रा ने इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल देकर इसे और भी बढ़ा दिया है और इसमें बेस वेरिएंट से ही ब्रेक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जब आप 4 लो में होते हैं और एक शार्प टर्न लेते हैं तो इसके रियर इनर व्हील लॉक हो जाते हैं जिससे आपको टाइट टर्निंग रेडियस मिलता है। उंचे ग्राउंड क्लीयरेंस,अच्छे अप्रोच   (41.7 डिग्री),रैंपओवर(23.9 डिग्री) और डिपार्चर (36.1 डिग्री) एंगल के कारण आपके लिए ऑफ रोडिंग चुनौती नहीं रह जाती है।

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    राइड कंफर्ट

    Mahindra Thar Rox driving on roads

    सीधी सपाट सड़कों पर थार रॉक्स से अच्छा कंफर्ट मिलता है। ये हाईवे के हिसाब से काफी अच्छी है और इसके सथ मीलों तक का सफर तय किया जा सकता है। हालांकि,एक्सपेंशन जॉइन्ट या लेवल बदलने के दौरान बैठने वालों को उछाल मिलता है। यहां तक कि शहर में भी धीरे धीरे जब आप टूटी सड़कों से होकर गुजरते हैं तो आपको साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है। महिंद्रा ने रॉक्स में थार 3 डोर और स्कॉर्पियो एन से बेहतर सस्पेंशन सेटअप दिए है मगर फिर भी ये खराब सड़कों पर एक पुराने समय की एसयूवी जैसी महसूस होती है। 

    यदि महिंद्रा ये एक समस्या सुलझा दे तो फिर इस एसयूवी की आलोचना करना काफी मुश्किल हो जाएगा। मगर ये समस्या इतनी बड़ी है कि यदि आपके घर के आसपास सड़कों की हालत बदतर है तो थार रॉक्स में आपको कंफर्ट बिल्कुल नही मिलेगा। मगर आप इसकी राइड क्वालिटी के आदी हो जाते हैं तो 3 डोर थार की तरह आप एक बेहतर कार पर अपग्रेड कर रहे होंगे। 

    हैंडलिंग 

    Mahindra Thar Roxx

    इस एसयूवी के साइज को देखकर ये नहीं कहा जा सकता है कि इसे हैंडल करना आसान नहीं होगा। इसका स्टीयरिंग काफी हल्का है और कंट्रोल्स भी और जब आपको इसके साइज के बारे में जानकारी है तो आपको ये चलाने में भारी नहीं लगेगी। यहां तक कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का स्टीयरिंग भी इससे भारी लगता है। हाईवे पर भी थार रॉक्स काफी कंफर्टेबल लगती है मगर ध्यान रहे कि ये बड़ी और उंची एसयूवी है ऐसे में कर्व और कॉर्नर पर ध्यान से ड्राइव करें।

    और देखें

    वेरिएंट

    महिंद्रा थार रॉक्स का कौनसा वेरिएंट है पैसा वसूल?

    महिंद्रा थार रॉक्स 6 वेरिएंट्स: एमएक्स1,एमएक्स3,एमएक्स5,एएक्स3एल,एएक्स5एल और एएक्स7उएल में उपलब्ध है। 

    • महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स1 2025

    इसमें 6 एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी , ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और काफी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4 पावर विंडो, पुश बटन स्टार्ट, टचस्क्रीन और 4-स्पीकर भी दिए गए हैं।

    इस वेरिएंट में बेसिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और कम बजट वाले लोग इसपर विचार कर सकते हैं। 

    • महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स3 2025

    एमएक्स3 वेरिएंट में रियर कैमरा, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, इलेक्ट्रिक मिरर एडजस्टमेंट और एचडी टचस्क्रीन के कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। 

    यह पहला वेरिएंट है जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलना शुरू होता है फिर चाहे आप पेट्रोल थार रॉक्स लें या डीजल। 

    • महिंद्रा थार रॉक्स एमएक्स5

    डीजल 4x4 ऑटोमैटिक को छोड़कर, थार रॉक्स 2025 का हर इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प इस वेरिएंट में उपलब्ध है। 

    इस वेरिएंट को एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, एलईडी प्रोजेक्टर फ़ॉग लाइट्स, सिंगल-पे0न सनरूफ़, 18-इंच अलॉय व्हील्स और लेदरेट इंटीरियर के साथ ज़्यादा प्रीमियम लुक मिलता है। 

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स3एल

    इस वेरिएंट में एमएक्स5 वेरिएंट के मुकाबले कुछ प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिससे ग्राहक इसपर अपग्रेड करने पर विचार कर सकते हैं। 

    इसमें 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप के साथ साथ ऑटो वाइपर और ऑटो ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट जैसे एडीएएस फीचर्स मिलते हैं। 

    यह वेरिएंट केवल डीजल मैनुअल के साथ उपलब्ध है

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स5एल

    2025 थार रॉक्स एएक्स5एल केवल डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन में ही उपलब्ध है,भले ही फिर आप चाहे इसे रियर व्हील ड्राइव या 4x4 में चुनें। 

    एमएक्स5 और एएक्स3एल वेरिएंट में वो फीचर्स दिए गए हैं जो दूसरे वेरिएंट्स में नहीं दिए गए हैं मगर एएक्सएल में इन फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। 

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स7एल

    थार रॉक्स के इस फुल लोडेड वेरिएंट में काफी टेक बेस्ड और लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 360-डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ और 19-इंच एलॉय व्हील शामिल है। 

    इस वेरिएंट में आपको ज़्यादा कुछ नहीं चाहिए क्योंकि इसमें कई सारे फीचर दिए गए हैं। 

    पेट्रोल मैनुअल को छोड़कर, इस वेरिएंट में 2025 थार रॉक्स के साथ पेश किए जाने वाले सभी इंजन और ट्रांसमिशन मिलते हैं। 

    कारदेखो की राय:

    • जिन लोगों को फीचर लोडेड थार रॉक्स चाहिए उन्हें इसका टॉप एएक्स7 एल वेरिएंट लेना चाहिए। इसकी कीमत ज्यादा है मगर इसमें फिर ज्यादा वेल्यू भी मिलेगी। 
    • जहां इसके एमएक्स1 वेरिएंट में सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं तो हमारा मानना है कि मैनुअल की तुलना में ऑटोमैटिक थार रॉक्स (सभी वैरिएंट में) को प्राथमिकता देनी चाहिए और यदि आपका बजट इसकी अनुमति देता है तो आपको एमएक्स3 ऑटोमैटिक वेरिएंट लेना चाहिए।
    और देखें

    निष्कर्ष

    क्या महिंद्रा थार रॉक्स आपके लिए है सहीं?

    महिंद्रा थार रॉक्स उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जिन्हें एक रग्ड मगर फीचर लोडेड और टफ के साथ साथ प्रीमियम एसयूवी चाहिए। इसके इंजन और ट्रांसमिशन काफी अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं और किसी को एक असल ऑफ रोड कार चाहिए तो उन्हें इसका 4x4 मॉडल लेना चाहिए। 4x4 के बिना भी थार 2025 इसी कीमत पर आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के मुकाबले काफी केपेबल है। हालांकि, राइड कंफर्ट और हैंडलिंग के मोर्चे पर ये हुंडई क्रेटा और टोयोटा हाइराइडर जितनी अच्छी नहीं है। हमारी राय में आपको एक बार इन सभी कारों की टेस्ट ड्राइव जरूर लेनी चाहिए ताकि आपको अंतर पता चल सके। 

    महिंद्रा थार रॉक्स के अलावा अन्य कारों के विकल्प

    हुंडई क्रेटा

    विचार करने के कारण

    • खराब सड़कों पर बेहतर राइड कंफर्ट देती है ये 
    • हैंडलिंग काफी कंफर्टेबल है इसकी जिससे संकरे रास्तों पर ड्राइव करने में लगती है आसान
    • पार्किंग में लगाने में आसान

    विचार ना करने के कारण

    • 4x4 या रियर व्हील ड्राइव का नहीं मिलता ऑप्शन
    • थार रॉक्स की रोड प्रजेंस ज्यादा दमदार
    • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

    विचार करन के कारण

    • बेहतर राइड कंफर्ट और हैंडलिंग 
    • डीजल थार रॉक्स के मुकाबले ज्यादा माइलेज देता है इसका पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल
    • ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मौजूद

    विचार ना करने के कारण

    • थार रॉक्स के 4x4 के मुकाबले ग्रैंड विटारा का ऑल व्हील ड्राइव उतना नहीं है केपेबल
    • एडीएएस फीचर की कमी
    और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • शानदार रोड प्रजेंस - ये दूसरी फैमिली एसयूवी से काफी ऊंची है।
    • प्रीमियम इंटीरियर - इसमें लैदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट टच डैशबोर्ड एवं डोर पैड्स दिए गए हैं।
    • इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्युअल डिस्प्ले और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • उतना बेहतर नहीं है इसका राइड कंफर्ट। इसमें खराब सड़कों पर साइड टू साइड मूवमेंट होता है।
    • पेट्रोल और डीजल मॉडल कम माइलेज देते हैं।
    • व्हाइट इंटीरियर - आसानी से गंदी हो सकती है इसकी फैब्रिक रूफ, जिसे साफ करना नहीं होगा आसान। लैदरेट सीट्स को आराम से किया जा सकता है मैनेज।

    महिंद्रा थार रॉक्स कंपेरिजन

    महिंद्रा थार रॉक्स
    महिंद्रा थार रॉक्स
    Rs.12.39 - 22.82 लाख*
    महिंद्रा थार
    महिंद्रा थार
    Rs.9.99 - 17.62 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    Rs.13.49 - 24.95 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.29 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    Rs.13 - 17 लाख*
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    Rs.12.39 - 14.52 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    Rs.13.66 - 24.92 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.06 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (581)रेटिंग4.5User Review (78)रेटिंग4.5User Review (959)रेटिंग4.7User Review (321)रेटिंग4.7User Review (1.1K)रेटिंग4.5User Review (410)रेटिंग4.7User Review (48)रेटिंग4.6User Review (476)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1997 सीसी - 2184 सीसीइंजन1497 सीसी - 2184 सीसीइंजन1997 सीसी - 2198 सीसीइंजन1497 सीसी - 1498 सीसीइंजन2184 सीसीइंजन1462 सीसीइंजन1997 सीसी - 2184 सीसीइंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल
    पावर150 - 174 बीएचपीपावर116.93 - 150.19 बीएचपीपावर130 - 200 बीएचपीपावर105 - 158 बीएचपीपावर130 बीएचपीपावर103 बीएचपीपावर182.37 - 200 बीएचपीपावर113.18 - 157.57 बीएचपी
    माइलेज12.4 से 15.2 किमी/लीटरमाइलेज9 किमी/लीटरमाइलेज12.12 से 15.94 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज14.44 किमी/लीटरमाइलेज16.39 से 16.94 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज17.4 से 21.8 किमी/लीटर
    एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग2-6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6-7एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंथार रॉक्स बनाम थारथार रॉक्स बनाम स्कॉर्पियो एनथार रॉक्स बनाम सिएराथार रॉक्स बनाम स्कॉर्पियोथार रॉक्स बनाम जिम्नीथार रॉक्स बनाम एक्सयूवी 7एक्सओथार रॉक्स बनाम क्रेटा

    महिंद्रा थार रॉक्स न्यूज

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू
      महिंद्रा थार रॉक्स रिव्यू

      3 डोर थार के मुकाबले 5 डोर थार ज्यादा लंबी है और इसका व्हीलबेस भी ज्यादा लंबा है। हालांकि इसकी चौड़ाई भी बड़ी है जिससे इसका रोड प्रजेंस और बेहतर हो गया है।

      भानुon सितंबर 06, 2024

    महिंद्रा थार रॉक्स यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड581 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (581)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (220)
    • कंफर्ट (222)
    • माइलेज (74)
    • इंजन (89)
    • इंटीरियर (101)
    • स्पेस (47)
    • कीमत (81)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • d
      deepak yadav on जुलाई 07, 2026
      5
      Best Car With Value For Money Varient AX5 THAR ROX
      Very good with offroading car, best mileage in diesel with sunroof, very premium look from old Thar, best In class premium interior design, best boot space, best tank capacity, and best mileage, All is good value for money car amount is justified, awsome mileage and look wise very good with long drive.
      और देखें
    • पल्लवी mahesh lohar on जून 24, 2026
      4.5
      Thar Roxx.
      Mahindra thar roxx is excellent car, it is very important, helpful, easy, comfortable, excellent, powerful car and I was driving old thar, so this thar roxx is very powerful then old thar. And I love the alloy wheels star addition, it gives aggressive look to car. And all over car is very powerful.
      और देखें
    • राहुल सिंह on जून 24, 2026
      4.8
      My Choice Is Star Edition Not Top Variant
      Star edition is one of the best also from top model in price point of view. Top model is too costly and star edition have all features of top variant. Top model have some edition features but not useful in India like adas features. Top model have white seats but in star edition, many seat colour. Top variant have black alloy wheels but in star edition, silver alloy wheels.
      और देखें
      1 1
    • s
      suraj sharma on जून 05, 2026
      5
      This Thar Is Very Best
      This thar is very best car in this segment. This thar star addition is very beautiful car, all interior designe and all black colour very is beautiful. This Mahindra thar Rox is best suv in segment. Its interior is very beautiful and panaronic sunroof is also beautiful, alloy are very good. The 2.2 litre engine is very powerfull.
      और देखें
    • d
      dee on जून 04, 2026
      4.7
      Your Adventure Starts Here
      A good off-roading vehicle, a bit at higher budget but value for money, mileage is decent. The body of the vehicle is strong enough and safety measures are top tier. Love the new add-on of sunroof from the previous model. Gives a more lively feel. Overall, My go-to option in this budget for a 4x4 with comfort, safety and style.
      और देखें
    • सभी थार रॉक्स रिव्यूज देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स माइलेज

    महिंद्रा थार रॉक्स का माइलेज 12.4 से 15.2 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 15.2 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 12.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल15.2 किमी/लीटर
    डीजलऑटोमेटिक15.2 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल12.4 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक12.4 किमी/लीटर

    महिंद्रा थार रॉक्स वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • पूर्ण वीडियो
    • How big is the boot space?

      How big आईएस the boot space?

    • Are brown interiors better?

      Are भूरा interiors better?

    • Thar Roxx color options

      थार Roxx color options

    • Thar Roxx design highlights

      थार रॉक्स डिज़ाइन हाइलाइट

    • Mahindra Thar Roxx 5-Door: The Thar YOU Wanted!

      Mahindra Thar Roxx 5-Door: The Thar YOU Wanted!

    • Mahindra Thar Roxx Walkaround: The Wait Is Finally Over!

      Mahindra Thar Roxx Walkaround: The Wait आईएस Finally Over!

    • Upcoming Mahindra Cars In 2024 | Thar 5-door, XUV300 and 400 Facelift, Electric XUV700 And More!

      Upcoming Mahindra Cars In 2024 | Thar 5-door, XUV300 and 400 Facelift, Electric XUV700 And More!

    • Mahindra Thar Roxx Vs Hyundai Creta: New King Of Family SUVs?

      महिंद्रा थार रॉक्स vs Hyundai Creta: New King Of Family SUVs?

    • Thar Roxx vs Scorpio N | Kisme Kitna Hai Dum

      Thar Roxx vs Scorpio N | Kisme Kitna Hai Dum

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा थार रॉक्स प्रश्न और उत्तर

      Ravi Kumar asked on 1 Feb 2026
      Q ) EMI kitne sal ki Hogi aur kitne rupaye ki per manth ki Hogi
      By CarDekho Experts on 1 Feb 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Ravi Kumar asked on 1 Feb 2026
      Q ) Thar base model ka down payment Kitna hoga
      By CarDekho Experts on 1 Feb 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Gowrish asked on 31 Oct 2024
      Q ) Interior colours
      By CarDekho Experts on 31 Oct 2024

      A ) The Mahindra Thar Roxx is available with two interior color options: Ivory and M...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
      Srijan asked on 4 Sep 2024
      Q ) What is the fuel type in Mahindra Thar ROXX?
      By CarDekho Experts on 4 Sep 2024

      A ) The Mahindra Thar ROXX has a Diesel Engine of 2184 cc and a Petrol Engine of 199...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhinav asked on 23 Aug 2024
      Q ) What is the waiting period of Thar ROXX?
      By CarDekho Experts on 23 Aug 2024

      A ) For the availability and waiting period, we would suggest you to please connect ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन

      महिंद्रा थार रॉक्स के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

      Q ) महिंद्रा थार रॉक्स की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में थार रॉक्स की ऑन-रोड कीमत 14,52,866 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा थार रॉक्स पर जुलाई महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जुलाई 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा थार रॉक्स पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) थार रॉक्स और थार में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) थार रॉक्स की कीमत 12.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम और थार की कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) महिंद्रा थार रॉक्स के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 13.63 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा थार रॉक्स की ईएमआई ₹28,831 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.51 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      34,445ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा थार रॉक्स ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में थार रॉक्स की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.15.71 - 29.06 लाख*
      मुंबईRs.14.78 - 27.64 लाख*
      पुणेRs.14.78 - 27.64 लाख*
      हैदराबादRs.15.40 - 28.32 लाख*
      चेन्नईRs.15.52 - 28.78 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • पॉपुलर
      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • ट्रेंडिंग
      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      जुलाई ऑफर देखें

      महिंद्रा थार रॉक्स लेटेस्ट अपडेट

      • 23 जनवरी 2026: महिंद्रा ने थार रॉक्स स्टार एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 16.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें स्टील्थ लुक के लिए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है