मारुति सुजुकी जिम्नी
मारुति सुजुकी जिम्नी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Jimny में 6 वेरिएंट हैं, ₹12.59L से शुरू (1.5L पेट्रोल, AllGrip Pro 4WD और low-range ट्रांसफर के साथ, MT और AT में)। Zeta (₹12.59L से) ऑफ-रोड बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESP, Hill Hold और Hill Descent, लैडर फ्रेम चेसिस और 210mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलते हैं। Alpha (₹13.61L से) में वॉशर वाले LED हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स, ARKAMYS के साथ 22.86cm SmartPlay Pro+, रियर कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट जुड़ जाते हैं। Dual Tone ऑप्शन (₹13.61L से) में ऊपर से Bluish Black रूफ मिलती है। ज़्यादातर बायर्स Alpha Dual Tone (₹13.61L) पर आते हैं, यहाँ आपको LED हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स, ARKAMYS के साथ SmartPlay Pro+, रियर कैमरा, क्रूज़ और ऑटो क्लाइमेट मिलते हैं, और साथ में Bluish Black रूफ भी जो इस ऑफ-रोडर को डेली यूज़ के लिए आसान बनाती है और लुक भी देती है, और वो भी Alpha AT (₹14.52L) तक जाने के लिए ~₹91K एक्स्ट्रा दिए बिना।
मारुति सुजुकी जिम्नी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1462 सीसी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 210 (मिलीमीटर) |
| पावर | 103 बीएचपी |
| टॉर्क | 134.2 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 4 |
| ड्राइव टाइप | 4डब्ल्यूडी |
जिम्नी 2026: लेटेस्ट updates
-
14 अक्टूबर 2025: मारुति जिम्नी एसयूवी पर 1 लाख रुपये का दिवाली डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
22 सितंबर 2025: नई जीएसटी लागू होने के कारण मारुति जिम्नी की प्राइस को अपडेट किया गया है। इस गाड़ी की कीमत में 51,900 रुपये की कटौती की गई है जिसके चलते इसकी शुरूआती कीमत अब 12.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
जिम्नी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- कॉम्पैक्ट है इसका साइज और काफी अच्छे कलर्स के दिए गए हैं ऑप्शंस
- 4 लोगों के आराम से बैठने जितना मिल जाता है इसमें स्पेस
- केपेबल ऑफ रोडर होने के बावजूद सिटी के हिसाब से अच्छा मिल जाता है राइड कंफर्ट
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- स्टोरेज स्पेस और बॉटल होल्डर्स जैसी प्रैक्टिकैलिटी की है कमी
- फुल लोड के बाद इंजन परफॉर्मेंस में दिखती है कमी
मारुति सुजुकी जिम्नी रिव्यू
ओवरव्यू

कार लवर्स को अपनी फेवरेट कारों के पोस्टर्स और स्केल मॉडल्स कलेक्ट करने का काफी शौक होता है। या तो ऐसी कारें हमारे बजट में नहीं होती है या फिर वो रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से प्रैक्टिकल नहीं होती है। ऐसे में एक ऐसी कार होनी चाहिए जो आपकी फैमिली की जरूरत को भी पूरा कर सके। और इस टेस्ट के जरिए हम आपको यही बताने जा रहे हैं। क्या जिम्नी एक ऐसी कार है जिसे आप अपनी एकमात्र कार के तौर पर चुन सकते हैं जो आपके सपनों की कार बनने के साथ साथ साथ आपकी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर सके? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के जरिएः
एक्सटीरियर

मारुति जिम्नी के लुक्स काफी प्यारे हैं। हमारे कहने का मतलब है कि इसका डिजाइन बॉक्सी है और ये पारंपरिक एसयूवी कारों की तरह बड़ी नजर आती है। हालांकि इसे थार या गुरखा के साथ पार्किंग में खड़ा देखा जाए तो ये आपको छोटी नजर आएगी। यदि आपको ज्यादा अच्छी रोड प्रजेंस वाली कार चाहिए तो बेशक आपको दूसरे ऑप्शंस देखने चाहिए। हालांकि जिम्नी भी एक ऐसी कार है जिसे एकबार तो मुड़कर सब देखेंगे जरूर।

नई जिम्नी में 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है जो इसके साइज को सूट करते हैं। इसका व्हीलबेस 340 मिलीमीटर का है जो इसके 3 डोर वर्जन से ज्यादा लंबा है और इस 5 डोर वेरिएंट की लंबाई को बढ़ाया गया है। इसका बोनट काफी बड़ा है और पीछे का शेप छोटा नजर आता है। क्वार्टर ग्लास एरिया और बाकी सभी चीजें 3 डोर जिम्नी जैसी ही है।

इसके डिजाइन में एक ओल्ड स्कूल चार्म जरूर नजर आता है। बात फिर चाहे स्कवायर शेप के बोनट की हो, सीधी बॉडी लाइन की या राउंड शेप के हेडलैंप्स या फिर ऑल अराउंड क्लैडिंग की, सबकुछ एक एसयूवी कार में दिए जाने वाले एलिमेंट्स जैसा ही है। यहां तक कि पीछे की साइड में भी बूट माउंटेड स्पेयर व्हील और बंपर माउंटेड टेललैंप्स सबकुछ इसे क्लासिक लुक देते हैं। नियॉन ग्रीन और और रेड कलर में तो ये और भी ज्यादा कूल नजर आती है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन हर उम्र के और हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगा।
इंटीरियर

एक्सटीरियर की तरह इसका इंटीरियर भी दमदार है। इसका इंटीरियर ना केवल रग्ड लुक वाला है बल्कि इसकी बनावट भी काफी सॉलिड महसूस होती है। इसके डैशबोर्ड का टेक्सचर काफी यूनीक है और इसकी ओवरऑल फिट और फिनिशिंग काफी प्रीमियम नजर आती है। इसके डैशबोर्ड पर पैसेंजर साइड वाले ग्रैब हैंडल में सॉफ्ट टच टेक्सचर का इस्तेमाल किया गया है और स्टीयरिंग पर लैदर से रैपिंग की गई है।

यहां आपको ओल्ड और मॉडर्न एलिमेंट्स का मिश्रण नजर आएगा। इसमें जिप्सी से इंस्पायर्ड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट एमआईडी दी गई है जिसपर बेसिक इंफॉर्मेशन देखी जा सकती है, मगर ये इसकी ओवरऑल थीम पर फिट बैठती है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल्स और टॉगल बटन सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं।
फीचर्स

इस कार में मॉडर्न फीचर के तौर पर 9 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। चूंकि इसकी केबिन की चौड़ाई सीमित है और डेशबोर्ड लेआउट के भी अलग अलग सेक्शंस हैं, इसलिए ये यूनिट ज्यादा बड़ी नजर आती है। इसमें वायरलेस एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

हालांकि जिम्नी में फैंसी फीचर्स नहीं दिए गए हैं मगर ऐसा नहीं है कि इनकी कमी ज्यादा ही महसूस होती हो। इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, ऑटोमैटिक हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइवर, पैसेंजर और बूट गेट पर रिक्वेस्ट सेंसर के साथ स्मार्ट की, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, हेड-अप डिस्प्ले, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रीच-एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो मारुति के इससे सस्ते मॉडल्स में आपको मिल जाएंगे।
केबिन प्रैक्टिकेलिटी


एक चीज जिसमें जिम्नी मात खाती है वो है इसकी केबिन प्रैक्टिकेलिटी। इसके मैनुअल वेरिएंट में सेंटर स्टोरेज काफी छोटा है जिसमें आप अपना फोन तक नहीं रख सकते है। वहीं डैशबोर्ड का ओपन स्टोरेज भी काफी छोटा है। यहां प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस के नाम पर केवल कप होल्डर्स दिए गए हैं जो भी 2 ही है और इसमें एक ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। इसके केवल फ्रंट डोर में डोर पॉकेट्स दिए गए हैं और ये इतने संकरे हैं कि किसी भी साइज की बोतल इसमें बामुश्किल ही फिट हो पाती है। इस कार में चार्जिंग ऑप्शंस भी काफी सीमित है जिनमें फ्रंट में एक यूएसबी और 12 वोल्ट का सॉकेट और बूट में 12 वोल्ट का सॉकेट शामिल है।

जिम्नी का कॉम्पैक्ट साइज देखकर तो कहा जहा सकता है कि इसमें अच्छा खासा रियर सीट स्पेस दिया गया है। यहां औसत साइज के वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं जिन्हें अच्छा खासा लेग, नी, फुट और हेडरूम स्पेस मिलेगा। इसका रिक्लाइन एंगल दो सेटिंग्स के लिए एडजस्ट हो सकता है और इसकी सीट कुशनिंग भी काफी सॉफ्ट है जिससे सिटी में सफर कंफर्टेबल रहता है। फ्रंट सीट्स के मुकाबले रियर सीट बेस ऊंचा है और इससे अच्छी खासी ओवरऑल विजिबिलिटी मिलती है। हालांकि सीट बेस छोटा होने के कारण आपको अंडरथाई सपोर्ट अच्छा नहीं मिलेगा। इसके अलावा रियर सीट पर सीटबेल्ट रिमाइंडर भी दिया गया है, मगर इसमें लोड सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में यदि आपने सीटबेल्ट नहीं बांध रखी है तो 90 सेकंड्स तक अलार्म बजता रहेगा फिर भले ही पीछे एक भी व्यक्ति ना बैठा हो।
सुरक्षा

सेफ्टी के लिए मारुति जिम्नी कार में 6 एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, ईएसपी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स, और रियर कैमरा स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 3 डोर जिम्नी का यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट हो चुका है और इसे वहां से 3.5 स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि उस वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया गया था।
बूट स्पेस

ऑन पेपर तो इसमें काफी कम बूट स्पेस नजर आ रहा है जो कि 208 लीटर बताया गया है। चूंकि बेस फ्लैट और चौड़ा है, ऐसे में आप 1 बड़ा सूटकेस और 2 से 3 छोटे बैग आराम से रख सकते हैं। हालांकि एक चीज परेशान करती है वो है इसकी बूट ओपनिंग। आप इसके बूट गेट को आसानी से नहीं खोल सकते हैं क्योंकि हायड्रॉलिक स्ट्रट इसका बचाव करता है।
परफॉरमेंस

जिम्नी गाड़ी में मारुति के लाइनअप का पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये के15बी इंजन सियाज में दिया जाता था। हालांकि ब्रेजा और ग्रैंड विटारा में दिए गए नए ड्युअल जेट इंजन के मुकाबले इस इंजन की ड्राइवेबिलिटी और परफॉर्मेंस बेहतर है, मगर ये ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। इसका पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमशः 104.8 पीएस और 134 एनएम है जो एक लाइफस्टाइल एसयूवी के हिसाब से काफी कम है।
हालांकि मात्र 1210 किलो के कर्ब वेट वाली जिम्नी चलाने में काफी हल्की कार है। ये सिटी में काफी आसानी से ड्राइव की जा सकती है और धीमी रफ्तार में भी आपको ओवरटेकिंग करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसे जरूरत के हिसाब से पावर मिलती रहती है जिससे ड्राइविंग स्मूद बनी रहती है और इंजन भी काफी रिफाइंड लगता है और आपको काफी रिलेक्सड ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

हालांकि जैसे ही आप स्पीड बढ़ाते हैं या फिर कार में पैसेंजर लोड ज्यादा है, उस स्थिति में आपको पावर की कमी महसूस हो सकती है। ये कार काफी आराम से रफ्तार पकड़ती है। पैसेंजर लोड के साथ हाईवे पर ओवरटेक करते हुए या किसी हिल स्टेशन पर जाने के लिए पहाड़ी पर चढ़ते हुए आपको ये चीज ज्यादा महसूस होगी। हालांकि वैसे हाईवे पर इसकी परफॉर्मेंस अच्छी नजर आती है।

हमारी राय में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से आपको इसका ऑटोमैटिक वर्जन चुनना चाहिए। मैनुअल वेरिएंट की बात करें तो इसके गियरशिफ्ट्स काफी रफ हैं और क्लच काफी हैवी है जिससे आपको बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिल पाता है। ऐसा लगता है कि इसमें दिए गए गियर लिवर और शिफ्ट्स सीधे जिप्सी से उठा लिए गए हैं। दूसरी तरफ इसका ऑटोमैटिक मॉडल ज्यादा स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। इसके गियरशिफ्ट्स काफी स्मूद हैं और पुराने समय का 4 स्पीड ट्रांसमिशन होने के बावजूद भी सिटी में आपको आसान और कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
इस कार में अच्छी ओवरऑल विजिबिलिटी मिलती है और इसका साइज भी कॉम्पैक्ट है और अच्छी सीटिंग पोजिशन मिलने से मारुति सुजुकी जिम्नी चलाने में आसान लगती है। यहां तक ड्राइविंग का कम तजुर्बा रखने वाले लोग भी इसे आराम से लेकर जा सकते हैं और यही जिम्नी की तमाम खासियतों में से एक है। एक ऑफ रोड कार होने के साथ साथ जिम्नी एक बेहतर सिटी कार भी साबित होती है।
राइड और हैंडलिंग

जब बात सड़क पर राइड कंफर्ट की आती है तो ऑफ रोडिंग कारों की रेप्यूटेशन यहां खराब ही दिखाई देती है। ये चीज थार में भी दिखती है जो कि एक बेहतरीन कार जरूर है, मगर सिटी में आपको उससे अच्छा राइड कंफर्ट नहीं मिलता है। हालांकि इस मामले में मारुति की जरूर तारीफ करनी होगी जिसने इसमें रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से 3 लिंक रिजिड एक्सल ऑफ रोड सस्पेंशन दिए हैं। हालांकि आपको रास्ते में होते बदलाव तो जरूर महसूस होंगे, मगर ये सस्पेंशंस स्पीड ब्रेकर्स से लेकर गड्ढों तक को आराम से झेल लेते हैं। लेवल चेंज के दौरान भी इसमें अच्छी कुशनिंग महसूस होती है और राइड कंफर्टेबल बनी रहती है। यहां तक कि ऑफ रोडिंग के दौरान भी राइड फ्लैट बनी रहती है और पैसेंजर्स को ज्यादा उछाल महसूस नहीं होता है। ये एक अच्छी ऑफ रोडिंग कार है जिसमें आपकी फैमिली सिटी में कंफर्टेबल होकर बैठ सकती है।
ऑफ रोडिंग

एक अच्छी ऑफ रोडिंग कार की पहचान 4 व्हील ड्राइव, लाइटवेटेड और पावरफुल से होती है। जिम्नी में ये सारी खूबियां है। इसमें सुजुकी की ऑल ग्रिप प्रो 4x4 टेक्नोलॉजी के साथ ऑन द फ्लाय शिफ्ट और लो रेंज गियरबॉक्स दिया गया है। 5 डोर होने के बावजूद ये काफी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसके अप्रोच और डिपार्चर एंगल तो प्रैक्टिकल है, मगर रैंप ओवर एंगल 4 डिग्री कम हुआ है। इसमें 210 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो कि ऑफ रोडिंग करने के लिहाज से परफैक्ट है।
| क्लीयरेंस |
जिम्नी 5-डोर |
जिम्नी 3-डोर (भारत में बिक्री के लिए नहीं है उपलब्ध) |
| अप्रोच |
36 डिग्री |
37 डिग्री |
| डिपार्चर |
50 डिग्री |
49 डिग्री |
| रैंपओवर |
24 डिग्री |
28 डिग्री |
| ग्राउंड क्लीयरेंस |
210 मिलीमीटर |
210 मिलीमीटर |
ऊपर बताए गए सभी मोर्चों को देखें तो जिम्नी ये सारे काम कर सकती है, भले ही चाहे वो चट्टानों को पार करना हो, नदियों को पार करना हो, पहाड़ चढ़ने हो या संकरे रास्तों पर से गुजरना हो। इसमें ब्रेक लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल्स दिए गए हैं जिनसे आपको फिसलन के दौरान ट्रेक्शन मिलता है और हिल होल्ड के होने से आपकी कार पीछे नहीं खिसकती है। इस टेस्ट के दौरान जब जिम्नी से हम नदी पार कर रहे थे तो ये एकबार भी वहां अटकी नहीं और ना ही इसके तले को चोट पहुंची। ऐसे में जिम्नी काफी सॉलिड और अनब्रेकेबल नजर आई और आप इससे ऑफ रोडिंग करने का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप ऑफ रोडिंग कर रहे हों या बर्फ पड़ रही हो या फिर आप अपनी फैमिली के साथ किसी हल्की फुल्की ऑफ रोडिंग कर रहे हो, जिम्नी ये सारे काम कर लेती है।
वेरिएंट
जिम्नी क्रमशः 2 वेरिएंट्स: ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध होगी। दोनों में 4x4 है, लेकिन कुछ नियमित विभेदक कारक जैसे पहिए, हेड और फॉग लैंप के साथ-साथ टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, स्वचालित एसी जैसी सुविधाएं हैं। जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत रु. हमें उम्मीद है कि यह 11-14.5 लाख के बीच होगी। इसके अलावा, इसके मूल्य को उचित ठहराना कठिन हो जाता है।
निष्कर्ष

एक बात जो आपको पहले से ही क्लीयर हो जानी चाहिए वो ये कि जिम्नी पहले एक ऑफ रोडर कार है, बाद में ये एक फैमिली कार है। इसकी राइड क्वालिटी आपकी फैमिली को शिकायत का कोई और मौका नहीं देगी और यहां चार लोग कंफर्टेबल होकर आराम से बैठ सकते हैं और इसका बूट स्पेस और फीचर्स भी प्रैक्टिकल हैं। हालांकि एक फैमिली हैचबैक के मुकाबले आपको इससे केबिन प्रैक्टिकैलिटी, फैंसी फीचर्स और इंजन परफॉर्मेंस के मोर्चे पर थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। यदि आप ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो फिर जिम्नी कार आपकी और आपकी फैमिली के लिए रोजाना ड्राइव की जा सकने वाली एक अच्छी लाइफस्टाइल एसयूवी साबित होगी।
मारुति सुजुकी जिम्नी कलर
भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
पर्ल आर्कटिक व्हाइट
सिजलिंग रेड/ब्लूइश ब्लैक रूफ
ग्रेनाइट ग्रे
ब्लूइश ब्लैक
सिजलिंग रेड
नेक्सा ब्लू
काइनेटिक येलो/ब्लूइश ब्लैक रूफ
comparing मारुति सुजुकी जिम्नी rivals
Rs.12.59 - 14.67 लाख* | Rs.10.32 - 18.99 लाख* | Rs.12.52 - 23.52 लाख* | Rs.17.58 लाख* | Rs.13.43 - 17.48 लाख* | Rs.8.90 - 13.14 लाख* | Rs.10.77 - 19.77 लाख* | Rs.9.06 - 10.85 लाख* |
| रेटिंगUser Review (410) | User Review (3) | User Review (588) | User Review (87) | User Review (1.1K) | User Review (863) | User Review (647) | User Review (256) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल | मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल |
| इंजन1462 सीसी | 1497 सीसी - 2184 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी | 2596 सीसी | 2184 सीसी | 1462 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | 1493 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल | डीजल | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल |
| पावर103 बीएचपी | 116.93 - 159.58 बीएचपी | 150 - 174 बीएचपी | 138 बीएचपी | 130 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 87 - 114 बीएचपी | 98.56 बीएचपी |
| माइलेज16.39 से 16.94 किमी/लीटर | - | 12.4 से 15.2 किमी/लीटर | 9.5 किमी/लीटर | 14.44 किमी/लीटर | 20.3 से 20.51 किमी/लीटर | 19.38 से 27.97 किमी/लीटर | 17.29 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस211 लीटर | - | - | 500 लीटर | 460 लीटर | 209 लीटर | - | 384 लीटर |
| एयरबैग6 | 2-6 | 6 | 2 | 2 | 6 | 6 | 2 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | जिम्नी बनाम थार og | जिम्नी बनाम थार रॉक्स | जिम्नी बनाम गुरखा | जिम्नी बनाम स्कॉर्पियो | जिम्नी बनाम अर्टिगा | जिम्नी बनाम ग्रैंड विटारा | जिम्नी बनाम बोलेरो नियो |
मारुति सुजुकी जिम्नी वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Features - Maruti जिम्नी

Highlights - Maruti जिम्नी

Miscellaneous - Maruti जिम्नी
11:29Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Vidhayak Ji Approved!2 साल पहले154K व्यूज
24:16Defend Your Car: Full Drama, Zero Logic?9 महीने पहले26.4K व्यूज
15:37Mahindra Thar Roxx vs Maruti Jimny: Sabu vs Chacha Chaudhary!2 साल पहले298.7K व्यूज
मारुति सुजुकी जिम्नी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore मारुति सुजुकी जिम्नी दूसरा hand कारें
मारुति सुजुकी जिम्नी यूज़र रिव्यू
- सभी (410)
- स्टाइलिंग से जुड़े (120)
- कंफर्ट (99)
- माइलेज (75)
- इंजन (69)
- इंटीरियर (55)
- स्पेस (46)
- कीमत (47)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Decent Vehicle At The Price RangeThe Jimmy is good in engine performance, though the vehicle misses out on the features aspect including the quality of dashboard material. The ride quality could have been better especially with the back seat leg space. If the design team can work on these aspects in the facelift version, this can come out as a surprise vehicle in the off-road vehicle category.और देखें1
- Jimny The Core Of Off RoadI think best car or perfect car for off-road and you can use better in city too. After discount this is also justify the price, please purchase this car otherwise after some years we will give name of legend so if you want to buy a best off road vehicle without any kind of show off.और देखें1
- Jimny Overall ReviewJimny is a good car. I have base automatic model. The mileage is around 10kmpl. The car is good. Its my first car, never had to worry about going anywhere. I have driven 12000km plus, this include hilly area also as well as in traffic and highway as I am from Uttarakhand and yes the rumours are true this car is highly capable.और देखें1
- Overall Awesome Car And Pricing.Nice car and it's performance is awesome. Colours are also different. Interiors are also eye pleasing. 4x4 gives tough competition to Mahindra Thar. The best part of this vehicle is pricing. This car comes under a budget by which every one can buy for themselves. Driving this car is very very comfortable on roads and off-roads.और देखें
- Super5/5 super weight ratio with good look no over tech simple and solid 👍 suggest to everyone also in this budget this the good to go option especially for 4WD lovers it's a great deal. I also love about the mileage 16km/l absolutely good 💯💯 and talk about the chassis love the suspension distribution amazing 😍और देखें
- अधिक देखें
मारुति सुजुकी जिम्नी माइलेज
मारुति सुजुकी जिम्नी केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। मारुति सुजुकी जिम्नी का माइलेज 16.39 किमी/लीटर से 16.94 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 16.94 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 16.39 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मारुति सुजुकी जिम्नी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Maruti Suzuki Jimny is priced from ₹ 12.74 - 15.05 Lakh (Ex-showroom Price i...और देखें
A ) The Maruti Suzuki Jimny offers only a petrol engine.
A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service centr...और देखें
A ) Exchange of a vehicle would depend on certain factors such as kilometres driven,...और देखें
A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

मारुति सुजुकी जिम्नी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटाराRs.10.77 - 19.77 लाख*
मारुति सुजुकी विक्टोरिसRs.10.50 - 19.99 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
टाटा नेक्सनRs.7.40 - 14.52 लाख*
- न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

