• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटोमोबाइल सेक्टर का हाल, पढ़िये टॉप 5 खबरें

    पिछले सप्ताह मारुति एस-प्रेसो लॉन्च कंफर्म,स्कोडा कोडिएक कॉर्पोरेट एडिशन,रेनो क्विड फेसलिफ्ट ने बंटोरी सुर्खियां।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 24, 2019 15:19 ist
    info icon
    published onSep 23, 2019 12:08 IST
    last updated onSep 24, 2019 15:19 IST
    826 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति एस-प्रेसो की लॉन्च डेट हुई कंफर्म: मारुति ने अपकमिंग माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसे 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बाज़ार में इसका मुकाबला रेनो क्विड से होगा और इसे अरीना डीलरशिप के ज़रिए बेचा जाएगा। एस-प्रेसो के वेरिएंट,फीचर और इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, वेरिएंट और फीचर के आधार पर हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने  एसप्रेसो की प्राइस का अनुमान लगाया है। 

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आया मारुति वैगन-आर का प्रीमियम वर्जन: हाल ही में एक्सएल6 लॉन्च कर चुकी मारुति अब एक नए मॉडल पर काम कर रही है। भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नज़र आया ये मॉडल वैगन-आर का प्रीमियम वर्जन हो सकता है। इसे नेक्सा डीलरशिप के ज़रिए बेचा जाएगा। 

    स्कोडा ने कोडिएक की प्राइस को किया कम: स्कोडा ने कोडिएक के स्टाइल वेरिएंट पर बेस्ड कॉर्पोरेट एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 2.37 लाख रुपये की भारी कटौती की है। कोडिएक की प्राइस कम होने के बाद ये फॉर्च्यूनर और एंडेवर को कड़ी टक्कर देती नज़र आएगी। 

    रेनो क्विड फेसलिफ्ट के इंटीरियर की तस्वीरें हुई लीक: अपकमिंग रेनो क्विड फेसलिफ्ट के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें लीक हुई है। इसके इंटीरियर में क्विड के चाइनीज़ मॉडल जैसी समानता नज़र आ रही है। 

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई न्यू जनरेशन एक्सयूवी500: महिंद्रा, न्यू जनरेशन एक्सयूवी500 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे ऑटो एक्सपो2020  के दौरान शोकेस किया जा सकता है। महिंद्रा ने एक्सयूवी500 पेट्रोल ऑटोमैटिक ऑल व्हील ड्राइव और डीज़ल ऑटोमैटिक ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट को बंद कर दिया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vshridhar
    Jul 26, 2020, 10:58:57 PM

    Worthy for the cost

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है