• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा दे रही कोडिएक पर 2.37 लाख रुपये तक की भारी छूट

    कोडिएक का ये डिस्काउंटेड वर्जन कोडिएक के रेग्यूलर बेस वेरिएंट स्टाइल पर बेस्ड है जिसको कंपनी ने ‘कॉर्पोरेट’ एडिशन नाम दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 18, 2019 14:23 ist
    info icon
    published onSep 18, 2019 12:56 IST
    last updated onSep 18, 2019 14:23 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    इस सितंबर स्कोडा अपनी कोडिएक एसयूवी पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। कंपनी ने इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत 2.37 लाख रुपये तक घटा दी है। मगर ये ऑफर केवल 30 सितंबर तक मान्य रहेगा। 

     

    भारत में स्कोडा कोडिएक दो वेरिएंट स्टाइल और एलएंडके (लॉरेन एंड क्लेमेंट) में उपलब्ध है। उम्मीद है कि 30 सितंबर के बाद गाड़ी का बेस वेरिएंट स्टाइल 35.37 लाख रुपये की रेग्यूलर प्राइस पर ही उपलब्ध होगा। 

    स्कोडा कोडिएक पर 2.37 लाख रुपये के बंपर डिस्काउंट का लाभ ना सिर्फ स्कोडा के मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा बल्कि सभी ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कोडिएक का भारतीय मॉडल 2.0 लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन 150 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    स्कोडा कोडिएक के डिस्काउंटेड वर्जन की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 9 एयरबैग, 3 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 12 तरीकों से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। थोड़े बेहतर और टेक्नोलॉजिकल फीचर के साथ उपलब्ध कोडिएक का टॉप वेरिएंट एलएंडके की प्राइस 36.79 (एक्स-शोरूम) लाख रुपये है। 

    इस स्पेशल डिस्काउंट के चलते कीमत के मोर्चे पर यह कार लैडर फ्रेम चेसिस पर ही तैयार की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर को कड़ी टक्कर देगी। इन दोनों कारों के टॉप वेरिएंट की कीमत क्रमश: 33.85 लाख और 33.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।   

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है