• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी एक्सएल6 लॉन्च, कीमत 9.80 लाख रुपये से शुरू

    मारुति एक्सएल6 दो वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। यह कंपनी की प्रीमियम एमपीवी है, जिसे अर्टिगा पर तैयार किया गया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 21, 2019 18:43 ist
    info icon
    published onAug 21, 2019 12:47 IST
    last updated onAug 21, 2019 18:43 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी की प्रीमियम एमपीवी एक्सएल6 भारत में लॉन्च हो गई है। यह दो वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.80 लाख रुपये से 11.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसे नेक्सा आउटलेट के जरिये बेचा जाएगा। 

    वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

     

    ज़ेटा

    अल्फा

    एमटी

    9.80 लाख रुपये

    10.36 लाख रुपये

    एटी

    10.90 लाख रुपये

    11.46 लाख रुपये

    मारुति एक्सएल6 को अर्टिगा एमपीवी पर तैयार किया गया है। अर्टिगा 7-सीटर एमपीवी है, जबकि एक्सएल6 को 6-सीटर लेआउट में पेश किया गया है। कार के बाहरी डिजाइन की बात करें तो इस में ऑटो एलईडी हैडलाइट, डे-टाइम रनिंग लाइटें और एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके आगे वाले हिस्से को थोड़ा ऊंचा रखा गया है, जो इसे दमदार बनाता है। केबिन का लेआउट अर्टिगा जैसा है। इसकी सेकेंड रो में दो कैप्टेन सीटें दी गई हैं, जो इसे अर्टिगा से अलग बनाती है। इसके केबिन में ड्यूल-टोन कलर दिया गया है, वहीं सीटों पर लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इस में प्रीमियम अहसास लाती है। 

    साइज

     

    एक्सएल6

    अर्टिगा

    अंतर

    लंबाई

    4445 मिलीमीटर

    4395 मिलीमीटर

    50 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1775 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    40 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1700 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    10 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2740 मिलीमीटर

    2740 मिलीमीटर

    --

    मारुति एक्सएल6 केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस में बीएस6 मानकों पर तैयार किया हुआ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया गया है। इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 138 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।  

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसका मुकाबला महिन्द्रा मराज़ो और रेनो लॉजी से होगा।

    यह भी पढें : मारुति अर्टिगा बीएस6 लॉन्च, कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    pulu baruah
    Jul 11, 2020, 8:33:59 PM

    Fuel mileage 19.7 kmpl but it shows 10.7 kmpl actually in average feul consumption meter . Running only 7000 kms. Pl answer my query.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है