• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: 7 से 12 फरवरी के बीच आयोजित होगा ऑटोमोबाइल जगत का महाकुंभ

    आम जनता इस ऑटोमोबाइल महाकुंभ का लुत्फ पूरे 6 दिनों तक ले सकेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 30, 2019 19:00 ist
    info icon
    published onJul 30, 2019 19:00 IST
    last updated onJul 30, 2019 19:00 IST
    687 Views
    • Write a कमेंट

    देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल इवेंट की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 से 12 फरवरी के बीच ऑटो एक्सपो 2020 का आयोजन होगा। 

    हालांकि इस बड़े इवेंट की तारीखों का ऐलान होने के बावजूद अभी इसमें भाग लेने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों के बारे में ठीक से कुछ कह पाना जल्दबाज़ी होगी। कई कंपनियां एन मौके पर इसमें भाग लेने के समय हाथ खींच लेती है और अपने ही स्तर पर गाड़ियों को शोकेस करने के लिए इंवेट आयोजित करती हैं। ये ऩज़ारा साल 2018 के दौरान भी देखने को मिला था। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चलने के कारण भी इस बार ऑटो एक्सपो को कंपनियों की बेरूखी का सामना करना पड़ सकता है। 

    हालांकि, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, हुंडई, स्कोडा, फॉक्सवेगन और महिंद्रा जैसी जानी मानी और बड़ी कंपनियां इस इवेंट में जरूर भाग लेंगी। 

    ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा मोटर्स एच2एक्स कॉन्सेप्ट पर बेस्ड छोटी एसयूवी को शोकेस कर सकती है। वहीं हुंडई मोटर्स इस 6 दिवसीय इवेंट के दौरान नई जनरेशन क्रेटा से पर्दा उठा सकती है। स्कोडा इंडिया के नेतृत्व में फॉक्सवेगन ग्रूप भी अपने एमक्यूबी एओ कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एसयूवी को शोकेस करेगी। इसी तरह एमजी मोटर्स और किया मोटर्स भी भारत के लिए अपने कुछ अपकमिंग प्रोडक्टस का प्रदर्शन कर सकती हैं। 

    वहीं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 7,10 और 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे का समय निर्धारित किया गया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है