• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक

    4.513 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 36.99 - 46.99 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    स्कोडा कोडिएक कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Kodiaq की 3 वेरिएंट्स हैं, ₹36.99L से शुरू, सभी में 2.0L TSI 4-cylinder turbo (204 PS) इंजन 7-DSG और 4x4 के साथ। ये Skoda की flagship है जो एक दशक से Fortuner का German-build वाला ऑप्शन रही है। Lounge (₹36.99L) 5-seater लक्ज़री वेरिएंट है जिसमें 9 airbags, ESC, ABS, MCB, EDL, hill hold, hill descent, Welcome Effect वाली LED headlights, 26.42cm new-gen touchscreen, 9-spk 100W audio, Climatronic 3-zone, panoramic sliding sunroof, 26.03cm Virtual Cockpit, memory वाली electric driver seat, virtual pedal electric tailgate और drive mode select (Eco/Normal/Sport/Offroad/Snow) मिलते हैं। Sportline (₹44.99L) 7-seater परफॉर्मेंस पिक है, इसमें AFS वाली LED Matrix headlights, glossy black styling, R18 alloys, 32.77cm touchscreen, 13 speakers + subwoofer वाला CANTON Sound System 725W, फुल ADAS Level 2 (Adaptive Cruise, Lane Assist, Blind Spot, Rear Traffic Alert), heating वाली sport leather seats और intelligent park assist मिलते हैं। Selection L&K (₹46.99L) सबसे ऊपर है, इसमें L&K Cognac Leather interiors, Aero trims वाली R18 Mazeno alloys, matte Dark Chrome styling और 8-programme Pneumatic Massage वाली Front Ergo seats मिलती हैं। ज़्यादातर बायर्स Lounge (₹36.99L) पर आते हैं, यहाँ 9 airbags, panoramic sunroof, Virtual Cockpit, memory वाली electric driver seat और असली Kodiaq बिल्ड के साथ 5-seater लक्ज़री मिलती है, और Sportline के 7-seater config, ADAS Level 2, Matrix LED headlights, CANTON 13-spk और 32.77cm screen के लिए ~₹8L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    3 कोडिएक वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    पेट्रोलऑटोमेटिक14.86 किमी/लीटर201bhp@4500 - 6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक14.86 किमी/लीटर201bhp@4500 - 6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक14.86 किमी/लीटर201bhp@4500 - 6000rpm

    स्कोडा कोडिएक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1984 सीसी
    पावर201 बीएचपी
    टॉर्क320 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5, 7
    ड्राइव टाइप4x4
    माइलेज14.86 किमी/लीटर

    कोडिएक 2026: लेटेस्ट updates

    • 11 मई 2026: स्कोडा इंडिया ने बेस वेरिएंट लाउंज की कीमत 3 लाख रुपये तक घटा दी है। इस वेरिएंट की प्राइस अब 39.99 लाख रुपये से 36.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है। 

    • 11 मई 2026: स्कोडा इंडिया ने अपडेटेड 2026 कोडिएक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 36.99 लाख रुपये से 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इस एसयूवी कार के स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एल एंड के वेरिएंट में एडीएएस फीचर शामिल किया गया है। 

    और देखें

    कोडिएक expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • प्रीमियम फीचर्स: मेमोरी फंक्शन के साथ मसाजिंग और वेंटिलेटेड सीटें, 13-स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम, डुअल वायरलेस फोन चार्जर और थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल।
    • बेहतरीन प्रैक्टिकैलिटी: एडजस्टेबल फ्रंट कपहोल्डर, डस्टबिन और अम्ब्रेला स्लॉट के साथ बड़े डोर पॉकेट, डुअल ग्लवबॉक्स और रियर रिमूवेबल स्टोरेज बॉक्स के साथ इसमें सामान रखने के लिए काफी जगह है।
    • हाईवे पर शानदार सफर: यह 100 किमी/घंटे की स्पीड पर आराम से चल सकती है और इसके साथ ओवरटेक भी आराम से किया जा सकता है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • 20,000 किलोमीटर से ज्यादा चलने के बाद अंदर के कुछ पैनल से चूं-चूं की आवाज आती है।
    • थर्ड रो स्पेस : तीसरी रो की सीटें केवल बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सही है।

    स्कोडा कोडिएक रिव्यू

    स्कोडा कोडिएक भारत की प्रीमियम 3-रो एसयूवी कार है जो प्रैक्टिकैलिटी, कंफर्ट और एक शानदार अपील के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी पैकेज भी देती है। फिलहाल यह अपने दूसरे जनरेशन वर्जन में उपलब्ध है और भारत में इसका मुकाबला जीप मेरिडियन, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियों से है। जहां इसके ज़्यादातर प्रतिद्वंदी दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं पर फोकस करते हैं, वहीं नई स्कोडा कोडिएक अपने यूरोपियन डिज़ाइन, बेहतरीन प्रैक्टिकैलिटी और शहरी ड्राइविंग कंफर्ट पर ज़ोर देती है।

    Overview

    यह उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो एक बड़ी, आरामदायक और फीचर्स से भरपूर फैमिली एसयूवी चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या खूबियां हैं, और किन चीजों में इसमें सुधार की गुंजाइश है।

    और देखें

    नई स्कोडा कोडिएक की एक्सटीरियर डिजाइन काफी बोल्ड और प्रीमियम है। यह फॉर्च्यूनर और ग्लॉस्टर की तरह बॉक्सी नहीं लगती है। आगे की तरफ इसमें एक बड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें वर्टिकल स्लैट्स मिलते हैं और इसके पास में पतले एलईडी हेडलैंप्स लगे हैं, जो इसे एक दमदार लुक देते हैं। एल एंड के और स्पोर्टलाइन वेरिएंट में अलग-अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। स्पोर्टलाइन वेरिएंट में ब्लैक-आउट ट्रिम मिलती है, जबकि एल एंड के वेरिएंट में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है और ग्रिल पर एक हॉरिज़ॉन्टल लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो रात में जलने पर बेहद आकर्षक लगती है।

    Exterior

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो, यह काफी बड़ी और सॉलिड लगती है। इसमें एक मजबूत शोल्डर लाइन है और इसके स्क्वायर व्हील आर्क इसे एक एसयूवी वाला स्टांस देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिसकी डिजाइन भी वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। सिलेक्शन एल एंड के वेरिएंट में लगे अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन ज्यादा सिंपल और क्लासी है, जबकि स्पोर्टलाइन के व्हील्स ज़्यादा एग्रेसिव और स्टाइलिश दिखते हैं। 

    Exterior

    पीछे की तरफ नए कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें एक रूफ स्पॉइलर और शार्प डिज़ाइन वाला बंपर भी मिलता है जो इसके मॉडर्न लुक को पूरा करता है। 

    Exterior

    नई स्कोडा कोडिएक गाड़ी कुल 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें स्टील ग्रे, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक, ब्रॉन्ज़ गोल्ड, वेलवेट रेड, ग्रेफाइट रेड और मून व्हाइट शामिल है। इनमें से ब्रॉन्ज गोल्ड कलर केवल सिलेक्शन एल एंड के वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि स्टील ग्रे कलर सिर्फ स्पोर्टलाइन वेरिएंट में मिलता है। इन रंगों में से एल एंड के वेरिएंट पर मून व्हाइट और स्पोर्टलाइन पर रेस लू कलर काफी आकर्षक लगते हैं।

    और देखें

    नई स्कोडा कोडिएक का केबिन दो अलग-अलग थीम पर आधारित है जो इसके वेरिएंट्स को एक-दूसरे से अलग करता है। एल एंड के वेरिएंट में बेज अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर वुडन ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि, स्पोर्टलाइन वेरिएंट में ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ कार्बन-फाइबर और अलकांत्रा जैसे इंसर्ट का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को एक स्पोर्टी और मॉडर्न टच देते हैं। इंटीरियर की सबसे खास बात यह है कि इसमें फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं। एसी वेंट्स के ठीक नीचे तीन रोटरी डायल्स दिए गए हैं, जो सिर्फ टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए नहीं हैं, बल्कि इनमें कई फंक्शन्स इंटीग्रेटेड हैं। 

    Interior

    केबिन के अंदर इस्तेमाल हुए मटीरियल्स की क्वालिटी काफी अच्छी है। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच प्लास्टिक, दरवाज़ों पर लेदरेट पैडिंग और नॉब्स व स्विच पर नर्ल्ड फिनिश जैसी डिटेल्स केबिन को एक प्रीमियम एहसास देती हैं। इसकी फिट और फिनिश क्वालिटी भी काफी अच्छी है। हालांकि, एक छोटी सी कमी यह है कि सेकंड रो के डोर ट्रिम पर इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक थोड़ा और बेहतर हो सकता था। कुल मिलाकर, इसके केबिन का डिज़ाइन, मटीरियल और बिल्ड क्वालिटी सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करती है। 

    Interior

    आगे वाली सीट 

    नई स्कोडा कोडिएक की फ्रंट सीट्स को लंबे सफर और रोजमर्रा की ड्राइविंग दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन सीटों का बेस काफी चौड़ा है और कुशनिंग फर्म है। इसमें साइड सपोर्ट भी काफी अच्छा मिलता है, जो घुमावदार रास्तों पर बॉडी को अपनी जगह पर बनाए रखता है। ड्राइवर और को-पैसेंजर, दोनों के लिए कई तरह के एडजस्टमेंट मौजूद है जिसमें एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट और एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट शामिल हैं, जो अलग-अलग कद के लोगों को एक परफेक्ट ड्राइविंग पोज़िशन खोजने में मदद करते हैं। इसकी ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन के साथ आती है, जिससे अलग-अलग ड्राइवर्स अपनी पसंदीदा सेटिंग्स को सेव कर सकते हैं। एल एंड के वेरिएंट में मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जो थकान भरे सफर में काफी राहत दे सकता है। इसकी ड्राइविंग पोज़िशन काफी कमांडिंग है, जिससे सड़क का एक क्लियर व्यू मिलता है और विज़िबिलिटी भी चारों तरफ बहुत अच्छी रहती है। 

    Interior

    सेकंड रो की सीट

    स्कोडा कोडिएक की सेकंड रो की सीटें पैसेंजर्स के लिए काफी आरामदायक और स्पेशियस है। यहां तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं और तीनों के लिए अलग-अलग हेडरेस्ट दिए गए हैं, लेकिन ज्यादा कंफर्ट के लिए इसमें दो लोगों को बिठाना ही सही है। सीटों को आगे-पीछे स्लाइड और रेक्लाइन किया जा सकता है, जिससे पैसेंजर्स अपनी पसंद के अनुसार सीटिंग पोज़िशन सेट कर सकते हैं। इसमें अंडर-थाई सपोर्ट काफी अच्छा मिलता है। लंबे कद के पैसेंजर्स को हेडरूम भी भरपूर मिलता है। विंडो सनब्लाइंड, डेडिकेटेड क्लाइमेट कंट्रोल ज़ोन, और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स लंबे सफर में पैसेंजर्स को अच्छा कंफर्ट देते हैं। इसमें फ्रंट सीटों के पीछे फोन/टैबलेट होल्डर दिया गया है, जिस पर आप अपनी डिवाइस को रख कर कोई भी शो या मूवी देख सकते हैं। 

    Interior

    तीसरी रो 

    वैसे तो कोडिएक एक 7-सीटर एसयूवी कार है, लेकिन इसकी तीसरी रो असल में 5 वयस्क और 2 बच्चों के लिए ही ज़्यादा उपयुक्त है। यहां वयस्कों के लिए स्पेस थोड़ा कम मिलता है, और हेडरूम की कमी भी महसूस होती है, जिससे लंबे सफर पर उन्हें थोड़ी असुविधा हो सकती है। यह सीटें छोटे बच्चों या कम दूरी के सफर के लिए सबसे अच्छी हैं। तीसरी रो में पैसेंजर्स के लिए अलग से ब्लोअर कंट्रोल या चार्जिंग पोर्ट्स नहीं दिए गए हैं। 

    Interior

    प्रेक्टिकेलिटी

     प्रैक्टिकैलिटी के मामले में नई स्कोडा कोडिएक अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इसमें दरवाजों पर 1.5-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल पॉकेट्स दिए गए हैं। इसमें डुअल ग्लवबॉक्स, मूवेबल कप होल्डर्स के साथ बड़ा सेंट्रल स्टोरेज बिन, फ्रंट दरवाजों पर अम्ब्रेला होल्डर, डोर वेस्ट बिन और दूसरी रो पर फोन स्लॉट दिए गए हैं। इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे भी स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसके अलावा, सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए एक रिमूवेबल स्टोरेज बॉक्स भी है, जिसे अगर बीच में कोई तीसरा पैसेंजर बैठा हो तो हटाया भी जा सकता है। सेंट्रल आर्मरेस्ट में कप होल्डर्स भी मिलते हैं। 

    Interior

    चार्जिंग ऑप्शन 

     आज के डिजिटल युग में कार में पर्याप्त चार्जिंग ऑप्शंस का होना बहुत जरूरी है। नई स्कोडा कोडिएक इस मामले में बिलकुल निराश नहीं करती। इसमें कुल 5 टाइप-सी पोर्ट्स दिए गए हैं, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फ्रंट में दो वायरलेस फोन चार्जर भी मिलते हैं जो केबिन को एक क्लीन और क्लटर-फ्री लुक देते हैं। 

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक में फीचर्स की कोई कमी नहीं है, खासकर अगर आपको कोई ऐसी एसयूवी पसंद है जो टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स से भरपूर हो। 

    स्कोडा कोडिएक फीचर

    12.9-इंच टचस्क्रीन 

    13-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम 

    वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीटें 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    डुअल वायरलेस चार्जर 

    थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    कीलेस एंट्री 

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप 

    हैंड्स-फ्री टेलगेट ऑपरेशन 

    360-डिग्री कैमरा 

    इसका 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी बड़ा और शार्प है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है और बिना किसी लैग के बहुत अच्छे से काम करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्कोडा इसके साथ एक स्क्रीन क्लीनर भी देती है, जिससे आप स्क्रीन पर लगने वाले उंगलियों के निशान आसानी से साफ कर सकते हैं। 

    Features इस एसयूवी कार में ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का एक डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसके ग्राफिक्स काफी अच्छे हैं। इसमें 13-स्पीकर वाला नया 'कैंटन' साउंड सिस्टम भी मिलता है। इसका ऑडियो एक्सपीरिएंस काफी शानदार है, लेकिन यह बास और ट्रेबल के मीडियम लेवल पर सबसे अच्छा काम करता है।

    Features

    फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ मसाज फीचर भी मिलता है, इस सेगमेंट में ऐसा कॉम्बिनेशन बहुत कम ही देखने को मिलता है। 

    Features अगर किसी चीज को और बेहतर किया जा सकता था, तो वह 360-डिग्री कैमरा है। इसमें कई एंगल मिलते हैं जिससे पार्किंग आसान हो जाती है, लेकिन इस साइज की कार के हिसाब से इसका रिज़ॉल्यूशन उतना अच्छा नहीं है। 

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक में सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। इस गाड़ी में कई अच्छे-खासे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 9 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

    Safety

    इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और एक पार्क असिस्ट सिस्टम भी दिया गया है। 2026 स्कोडा कोडिएक में एडीएएस भी जोड़ा गया है। क्रैश टेस्ट रेटिंग की बात करें तो इसे यूरो एनकैप से 2024 में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।  

    और देखें

     एक 3-रो एसयूवी के लिए बूट स्पेस बहुत मायने रखता है, और कोडिएक इस मामले में भी बहुत अच्छी साबित होती है। तीनों रो अपनी जगह पर होने पर इसमें 281 लीटर का स्पेस मिलता है। यह 3-4 लैपटॉप बैग या छोटे शॉपिंग बैग्स रखने के लिए पर्याप्त है। जबकि, तीसरी रो फोल्ड करने पर बूट स्पेस बढ़कर 786 लीटर हो जाता है। इसमें आप आसानी से 4-5 केबिन ट्रॉली या बड़े सूटकेस रख सकते हैं, जो इसे वीकेंड ट्रिप्स के लिए परफेक्ट बनाता है। वहीं, दूसरी और तीसरी रो फोल्ड करने पर आपको 1,976 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो घर का बड़ा सामान या फर्नीचर तक ले जाने के लिए काफी है।

    Interior

    हालांकि, एक छोटी सी कमी यह है कि इसका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है, जिससे भारी सामान को अंदर रखने में थोड़ी ज़्यादा मेहनत लग सकती है। एल एन्ड के वेरिएंट में एक बहुत ही प्रैक्टिकल डबल-साइडेड बूट मैट मिलता है, जिसके एक तरफ कार्पेट और दूसरी तरफ रबर होता है। यह गंदे जूते, कीचड़ वाला सामान या नर्सरी से पौधे लाते समय बूट को साफ रखने में बहुत मददगार साबित होता है।

    Interior

    और देखें

     नई स्कोडा कोडिएक एसयूवी में एक ही दमदार पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया है जो हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन के लिए अच्छा है। इस एसयूवी कार में 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह कॉम्बिनेशन स्मूद गियरशिफ्ट के लिए जाना जाता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। इसमें डीजल इंजन का कोई ऑप्शन नहीं मिलता है।  

    Drive Experience

    इंजन 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल
    पावर 204 पीएस
    टॉर्क 320 एनएम
    ट्रांसमिशन  7-स्पीड डीसीटी 
    माइलेज (सर्टिफाइड) 14.86 किमी/लीटर 
    ड्राइवट्रेन ऑल-व्हील-ड्राइव 

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    यह 2.0-लीटर टीएसआई इंजन कोडिएक की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। यह इंजन बेहद रिफाइंड है, जिसका मतलब है कि केबिन के अंदर इंजन का शोर और वाइब्रेशन लगभग ना के बराबर महसूस होता है। इसकी पावर डिलीवरी लीनियर है। 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क यह सुनिश्चित करता है कि इस बड़ी एसयूवी को चलाने में कभी भी पावर की कमी महसूस ना हो। इंजन को अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस काफी आरामदायक हो जाता है।

    शहर में परफॉरमेंस

    शहर की सड़कों पर स्कोडा कोडिएक को चलाना काफी आसान है। चूंकि इसमें पावर की कोई कमी नहीं है, इसलिए आपको इंजन पर बहुत ज़्यादा ज़ोर डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती, इस वजह से शहर में ड्राइविंग अनुभव काफी स्मूद रहता है। 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स ट्रैफिक की स्थिति को अच्छी तरह समझता है और ओवरटेक करने के लिए हमेशा सही गियर में रहता है। यह गाड़ी शहर में 14.86 किमी/लीटर का माइलेज देती है, लेकिन असल दुनिया में शहर के अंदर इससे 10 किमी/घंटे से ऊपर की फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद ना रखें।

    हाइवे परफॉरमेंस

    हाइवे पर स्कोडा कोडिएक अपनी असली काबिलियत दिखाती है। यह 100 किमी/घंटे की रफ़्तार बहुत आसानी से पकड़ लेती है और उसके बाद भी बेहद स्थिर और शांत लगती है। इसमें परफॉर्मेंस पर्याप्त से ज़्यादा मिलता है, लेकिन इसे रोमांचक या थ्रिलिंग कहना सही नहीं होगा। अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए तो इसे 'स्पोर्ट मोड' में डालें, और पैडल-शिफ्टर्स की मदद से आप गाड़ी का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं और इस एसयूवी को 100 किमी/घंटे से ज़्यादा की रफ्तार तक पहुंचा सकते हैं।

    हाईवे पर इससे लगभग 13 किमी/लीटर तक का माइलेज मिल सकता है, जो इसके साइज और परफॉर्मेंस को देखते हुए काफी अच्छा है। 

    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    कंफर्ट नई स्कोडा कोडिएक की सबसे बड़ी खूबी है। इसका सस्पेंशन सेटअप भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतरीन तरीके से ट्यून किया गया है। यह छोटे-बड़े गड्ढों, खराब पैच और स्पीड ब्रेकर्स को बहुत आसानी से सोख लेता है, और केबिन में बैठे पैसेंजर को ज़्यादा झटके महसूस नहीं होने देता। बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर भी इसके अंडरबॉडी के टकराने का डर कम रहता है। हालांकि, बहुत ज़्यादा खराब सड़कों पर केबिन में हल्का साइड-टू-साइड मूवमेंट महसूस हो सकता है, लेकिन यह ज़्यादा परेशान नहीं करता। तेज़ रफ़्तार पर गाड़ी सड़क से चिपक कर चलती है, जो हाईवे पर आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

    Drive Experience

    Drive Experience

    हैंडलिंग

    बड़े साइज के बावजूद स्कोडा कोडिएक की हैंडलिंग काफी अच्छी है। इसका स्टीयरिंग व्हील शहर की धीमी रफ्तार पर काफी हल्का रहता है, जिससे पार्किंग या यू-टर्न लेना आसान हो जाता है। जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है, स्टीयरिंग व्हील भारी हो जाता है, जो हाईवे पर बेहतरीन कंट्रोल और भरोसा देता है। अगर आप रेगुलर स्पीड से गाड़ी चला रहे हैं, तो कॉर्नर पर कार बहुत ज़्यादा डगमगाती नहीं है। रेगुलर स्पीड पर टर्न लेते समय बॉडी रोल भी काफी कंट्रोल में रहता है, जिससे पहाड़ी और घुमावदार रास्तों पर भी परिवार को कोई शिकायत नहीं होती है। 

    Drive Experience

    और देखें

    2026 स्कोडा कोडिएक तीन वेरिएंट: लाउंज, स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एल एंड के में आती है।  

    कोडिएक लाउंज 

    बेस वेरिएंट लाउंज 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसके एक्सटीरियर एलिमेंट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील, फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप, रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर शामिल हैं। इंटीरियर में फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है और स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट दिया गया है। इसमें 10.4-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 9 स्पीकर, इलेक्ट्रिक टेलगेट, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आइएसओफिक्स माउंट्स, हिल होल्ड असिस्ट और रियर-व्यू पार्किंग कैमरा दिया गया है।

    कोडिएक स्पोर्टलाइन

    मॉडल ईयर 26 अपडेट के तहत इसमें इल्युमिनेटेड लाइट स्ट्रिप के साथ ब्लैक ग्रिल, स्पोर्टी दिखने वाले अलॉय व्हील्स और ऑल-ब्लैक लेदरेट इंटीरियर अपहोल्स्ट्री जैसे स्पोर्टी डिज़ाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। इसकी फीचर लिस्ट में हीटिंग और मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड सीटें, 12.9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 13-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम जोड़ा गया है। मॉडल ईयर 2026 अपडेट के साथ इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का एक पूरा सेट दिया गया है। हालांकि, इसमें पार्क असिस्ट, मसाज फंक्शन, और एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स की कमी हैं।

    कोडिएक सिलेक्शन 

    इस प्रीमियम वेरिएंट में क्रोम एक्सटीरियर एक्सेंट दिए गए हैं और इसमें स्पोर्टलाइन वेरिएंट की तरह ग्रिल पर एलईडी लाइट स्ट्रिप भी मिलती है। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है। इस फुली लोडेड वेरिएंट में वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो 'स्पोर्टलाइन' वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना: 

    यदि आपको फुली लोडेड एक्सपीरिएंस चाहिए तो आपको इसका सिलेक्शन एल एंड के वेरिएंट चुनना चाहिए। अगर आप ज्यादा स्पोर्टी लुक चाहते हैं तो स्पोर्टलाइन' वेरिएंट को चुन सकते हैं। यदि आप कुछ अतिरिक्त फीचर्स के बिना काम चला सकते हैं और अपनी कोडिएक का इस्तेमाल 5-सीटर के तौर पर करने वाले हैं, तो 'लाउंज' वेरिएंट एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें भी वे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी आपको जरूरत पड़ती है। 

    और देखें

    अगर आप स्कोडा कोडिएक को 7-सीटर विकल्प के तौर पर नहीं देख रहे, तो इसमें कोई बड़ी कमी निकालना मुश्किल है। यह कंफर्ट, प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और एक मज़बूत रोड प्रेज़ेंस का शानदार मिश्रण पेश करती है। यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो किसी जर्मन लग्ज़री ब्रांड पर पैसा खर्च किए बिना एक लग्ज़री फैमिली एसयूवी को एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं। जो लोग गाड़ी में पीछे बैठना पसंद करते हैं, उनके लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। भारतीय बाजार में स्कोडा कोडिएक का स्पोर्टी वर्जन भी जल्द उपलब्ध होगा, जो परफॉर्मेंस पसंद करने वाले लोगों को काफी आकर्षित करेगा।  

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 

    क्यों खरीदें

    • डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं

    • बेहतर रोड प्रेजेंस 

    • खराब सड़कों पर भी दमदार लगती है

    • निचले वेरिएंट की कम कीमत

    क्यों नापसंद करें 

    • इतनी प्रीमियम और रिफाइंड नहीं 

    • टारमैक पर लैडर फ्रेम चैसिस उतना आरामदायक नहीं लगता

    फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन 

    क्यों खरीदें 

    • स्पोर्टी एक्सटीरियर और इंटीरियर 

    • लेवल-2 एडीएएस फीचर  

    • डायनामिक चेसिस कंट्रोल प्रो के जरिए राइड कम्फर्ट को एडजस्ट किया जा सकता है।

    • ज्यादा एंगेजिंग ड्राइव एक्सपीरिएंस 

    क्यों नापसंद करें 

    • केवल 5-सीटर

    • वेंटिलेटेड सीटों की कमी 

    • इतनी प्रेक्टिकल नहीं है 

    एमजी ग्लॉस्टर 

    क्यों खरीदें 

    • इसमें डीजल इंजन के साथ 4x2 और 4x4 ड्राइवट्रेन मिलती है 

    • 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध 

    • यह बड़ी और दमदार दिखती है 

    • एडीएएस मिलता है जिसके तहत लेनचेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर शामिल है।

    • तीसरी रो की सीटें वयस्क पैसेंजर्स के लिए काम की है 

    • बेस वेरिएंट 5 लाख रुपये सस्ता है 

    क्यों नापसंद करें 

    • इंटीरियर इतना प्रीमियम नहीं है

    • पेट्रोल इंजन नहीं मिलता 

    • ड्राइव एक्सपीरिएंस इतना रिफाइंड नहीं है 

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक कलर

    भारत में स्कोडा कोडिएक निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • कोडिएक मून व्हाइट कलरमून व्हाइट
    • कोडिएक bronx गोल्ड कलरbronx गोल्ड
    • कोडिएक ग्रेफाइट ग्रे कलरग्रेफाइट ग्रे
    • कोडिएक मैजिक ब्लैक कलरमैजिक ब्लैक
    • कोडिएक रेस ब्लू कलररेस ब्लू

    comparing स्कोडा कोडिएक rivals

    स्कोडा कोडिएक
    स्कोडा कोडिएक
    Rs.36.99 - 46.99 लाख*
    मर्सिडीज जीएलए
    मर्सिडीज जीएलए
    Rs.51.80 - 55 लाख*
    किया सोरेंटो
    किया सोरेंटो
    Rs.27.99 - 40.39 लाख*
    फॉक्सवेगन टेरॉन
    फॉक्सवेगन टेरॉन
    Rs.41.99 - 47.74 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.35.11 - 50.97 लाख*
    होंडा जेडआर-वी
    होंडा जेडआर-वी
    Rs.50 लाख*
    फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइन
    फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइन
    Rs.47.11 लाख*
    निसान एक्स-ट्रेल
    निसान एक्स-ट्रेल
    Rs.48.20 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (13)4.4User Review (32)4.6User Review (8)4.8User Review (5)4.6User Review (748)5User Review (2)4.5User Review (2)4.6User Review (18)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1984 सीसी1332 सीसी - 1950 सीसी1598 सीसी - 2151 सीसी1984 सीसी2694 सीसी - 2755 सीसी1993 सीसी1984 सीसी1498 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलपेट्रोल
    पावर201 बीएचपी160.92 - 187.74 बीएचपी178 - 190 बीएचपी201.2 बीएचपी163.6 - 201.15 बीएचपी181 बीएचपी201 बीएचपी161 बीएचपी
    माइलेज14.86 किमी/लीटर17.4 से 18.9 किमी/लीटर19.6 किमी/लीटर--22.8 किमी/लीटर12.58 किमी/लीटर10 किमी/लीटर
    बूट स्पेस786 लीटर427 लीटर179 लीटर885 लीटर--652 लीटर177 लीटर
    एयरबैग9710-797897
    वर्तमान में देख रहे हैंकोडिएक बनाम जीएलएकोडिएक बनाम सोरेंटोकोडिएक बनाम टेरॉनकोडिएक बनाम फॉर्च्यूनरकोडिएक बनाम जेडआर-वीकोडिएक बनाम टिग्वान आर लाइनकोडिएक बनाम एक्स-ट्रेल

    स्कोडा कोडिएक वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Skoda Kodiaq Worthy investment

      स्कोडा कोडिएक Worthy investment

    • 2026 Skoda Kodiaq RS Launched in India

      भारत में 2026 Skoda कोडिएक आरएस लॉन्च

    • Highlights

      Highlights

    • 2025 Skoda Kodiaq Review In Hindi: Zyaada Luxury!19:22
      2025 Skoda Kodiaq Review In Hindi: Zyaada Luxury!
      1 साल पहले4.6K व्यूज

    स्कोडा कोडिएक 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    explore स्कोडा कोडिएक दूसरा hand कारें

    • स्कोडा कोडिएक सिलेक्शन लीटर एंड के
      स्कोडा कोडिएक सिलेक्शन लीटर एंड के
      Rs44.90 लाख
      20269,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा कोडिएक स्पोर्टलाइन
      स्कोडा कोडिएक स्पोर्टलाइन
      Rs42.00 लाख
      2026900किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा कोडिएक सिलेक्शन लीटर एंड के
      स्कोडा कोडिएक सिलेक्शन लीटर एंड के
      Rs45.90 लाख
      20269,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा कोडिएक स्टाइल बीएस6
      स्कोडा कोडिएक स्टाइल बीएस6
      Rs39.90 लाख
      20256,700किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा कोडिएक एल एंड के
      स्कोडा कोडिएक एल एंड के
      Rs43.00 लाख
      20256,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    स्कोडा कोडिएक यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड13 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (13)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (3)
    • कंफर्ट (5)
    • माइलेज (2)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (3)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (2)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • a
      ashraf khan on मई 14, 2026
      4.5
      Car Performance
      Overall its a great car. There is only the maintenance high issue otherwise I love this. If you still want to buy this, so don't think about it. I know there are many options on this price point but if you actually know how skoda cars perform, then there is no need to explain about skoda. I would say if you have a good budget then go for it and have a test drive first so you'll know about its performance.
      और देखें
      2
    • a
      akhil on मई 10, 2026
      4.7
      A Premium 7 Seater SUV With Luxury,power & Comfort
      The skoda kodiaq one of the most premium and refined 7 seater SUV's in its segment with a bold europian design luxurious cabin, strong turbo petrol engine and advanced features. It offers a excellent comfort and performance. The SUV feels stable at high speed and absorb rough roads comfortable. It will definitely likes you and your families.
      और देखें
      1
    • p
      puneet कुमार on अप्रैल 06, 2026
      3.7
      Deteriorating Quality Of Skoda Cars
      I own a kodiaq, it has completed 30000 km and started asking for suspension, problems in infotainment also since 1st year, very unexpected quality from a german imported car. Even the ac aur flow adjusters are breaking due to poor quality which the company has rectified in its new model. The brake pads also only go almost 17-18000 in local run. Quality has degraded in comparison to previous models. Even rapid was heavily built and was much durable in comparison of present models. I have 3 skoda cars, a rapid, kodiaq and a kushaq.
      और देखें
      1
    • न
      नवीन tiwari on जनवरी 31, 2026
      4.2
      Kodiaq Lover
      Very good performance but some low height SUV, expensive maintenance and parts are costly, overall its my favouritesome overpriced but not much, build quality is so good, good pickup, good balance on highway. Design attractive, beautiful interiors, silent and powerful engine. Very comfortable with smoothness drive.
      और देखें
    • m
      manoj ks on जून 19, 2025
      4.2
      Beast In Skoda
      Good car and experience is overall good and road presence of the car seems attractive and also good interior design and out comes to the same and the other things in the car in Skoda is the most common and the most engaging with the class and the most common and their own and their is the best roadpresence car.
      और देखें
    • अधिक देखें

    स्कोडा कोडिएक माइलेज

    स्कोडा कोडिएक केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। स्कोडा कोडिएक का माइलेज 14.86 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक14.86 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      स्कोडा कोडिएक प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) स्कोडा कोडिएक की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में कोडिएक की ऑन-रोड कीमत 42,82,555 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) स्कोडा कोडिएक पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में स्कोडा कोडिएक पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) कोडिएक और जीएलए में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) कोडिएक की कीमत 36.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और जीएलए की कीमत 51.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) स्कोडा कोडिएक के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 38.71 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से स्कोडा कोडिएक की ईएमआई ₹81,877 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹4.30 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Rishab asked on 14 May 2025
      Q ) Does the skoda kodiaq equipped with Hill Hold Assist?
      By CarDekho Experts on 14 May 2025

      A ) Yes, the Skoda Kodiaq offers Hill Hold Control in Selection L

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Abhigyan asked on 12 May 2025
      Q ) What is the boot space of the Skoda Kodiaq?
      By CarDekho Experts on 12 May 2025

      A ) The boot space of the Skoda Kodiaq is 281 litres, providing ample room for every...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Pankaj asked on 1 May 2025
      Q ) What is the Intelligent Park Assist feature in the Skoda Kodiaq, and how does it...
      By CarDekho Experts on 1 May 2025

      A ) The Intelligent Park Assist in the Skoda Kodiaq automatically finds and parks th...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Devansh asked on 30 Apr 2025
      Q ) What is the size of the infotainment screen in the Skoda Kodiaq?
      By CarDekho Experts on 30 Apr 2025

      A ) The Skoda Kodiaq features a 32.77 cm touchscreen infotainment system that offers...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Binoj asked on 8 Apr 2025
      Q ) When you will start booking for the new kodiaq
      By CarDekho Experts on 8 Apr 2025

      A ) The Skoda Kodiaq 2025 is estimated to be priced at ₹4.50 lakh (ex-showroom) in I...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate कोडिएक ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹97,819ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      स्कोडा कोडिएक ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      स्कोडा कोडिएक में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.46.49 - 58.97 लाख*
      मुंबईRs.44.08 - 55.92 लाख*
      पुणेRs.44.08 - 55.92 लाख*
      हैदराबादRs.45.77 - 58.05 लाख*
      चेन्नईRs.46.51 - 59 लाख*

      ट्रेंडिंग स्कोडा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है