• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं 2020 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 20 कारें

    यहां हमने 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 20 कारों की लिस्ट तैयार की है, जिन पर डालते हैं एक नज़र:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 28, 2021 13:24 ist
    info icon
    published onJan 28, 2021 12:46 IST
    last updated onJan 28, 2021 13:24 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    Top 20 Best Selling Cars Of 2020

    कोविड-19 महामारी और राष्ट्रीयव्यापी लॉकडाउन के बावजूद भी 2020 में कई सारी नई कारों को भारत में लॉन्च किया गया था। पिछले साल सब-4 मीटर एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारों को लॉन्च किया गया था। यहां हमने 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 20 कारों की लिस्ट तैयार की है, जिन पर डालते हैं एक नज़र:-

    मॉडल 

    2020 में बिकीं यूनिट्स 

    मारुति स्विफ्ट 

    1,60,765

    मारुति ऑल्टो 

    1,54,076

    मारुति बलेनो

    1,53,986

    मारुति वैगनआर 

    1,48,298

    मारुति डिज़ायर 

    1,24,969

    मारुति एक्सएल6+ अर्टिगा 

    1,04,185

    मारुति ईको 

    99,480

    हुंडई क्रेटा 

    96,989

    किया सेल्टोस 

    96,932

    हुंडई ग्रैंड आई10

    91,930

    मारुति विटारा ब्रेज़ा 

    83,866

    हुंडई वेन्यू 

    82,428

    हुंडई आई20

    73,414

    मारुति एस-प्रेसो 

    67,690

    मारुति सेलेरियो 

    59,463

    महिंद्रा बोलेरो 

    52,763

    टाटा टियागो 

    49,486

    टाटा नेक्सन 

    48,842

    टाटा अल्ट्रोज़ 

    47,070

    रेनॉल्ट ट्राइबर 

    38,906

    निष्कर्ष :  

    • 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 7 कारें मारुति सुजुकी की रही।  
    • मारुति स्विफ्ट पिछले साल भारत की सबसे ज्यादा बिकने कार रही। इस कार ने ऑल्टो और वैगन आर जैसी अफोर्डेबल कारों को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 
    • ऑल्टो के पीछे रहने की वजह मारुति का ऑल्टो के10 कार को बंद करना हो सकता है।

    Maruti Suzuki Alto

    • हुंडई क्रेटा 2020 की टॉप सेलिंग एसयूवी और आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इसका न्यू जनरेशन मॉडल अभी भी काफी पॉपुलर है। बता दें कि इसे लॉन्च हुए केवल एक साल ही हुआ है।  
    • किया अपनी सेल्टोस कार की क्रेटा से 57 यूनिट्स कम बेचने में कामयाब रही। 2020 में किया सेल्टोस कार की 96,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है। 
    • सेल्टोस और क्रेटा के लाइनअप में कई सारे वेरिएंट्स हैं जिनकी ऑन-रोड प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू होकर 20 लाख रुपए तक जाती है।

    Hyundai Creta Diesel Sales Booming Despite Increasing Fuel Prices

    •  2020 में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेज़ा 83,866 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।  
    • हुंडई वेन्यू लॉन्च के कई महीनों तक बेस्ट सेलिंग सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। किया सोनेट को सितंबर में लॉन्च किया गया और यह कार लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हुई है। यह कार केवल लॉन्च के शुरूआती दिनों में ही ब्रेज़ा और वेन्यू से आगे रही थी, मगर बाद में यह इतनी ज्यादा कामयाब नहीं हो सकी।  
    • मारुति एस-प्रेसो को ऑल्टो के10 से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर पोज़िशन किया गया है। 2020 में यह कार 14वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस लिहाज से यह कार बिक्री के मामले में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी।

    Hyundai Venue

    • रेनॉल्ट ट्राइबर पिछले साल बिक्री के मामले में एंट्री लेवल मॉडल क्विड से आगे रही। वर्तमान में यह सबसे सस्ती 7 सीटर कार है। इसमें जल्द 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल किया जाने वाला है। 
    • 2020 में टियागो टाटा की बेस्ट सेलिंग कार रही। वहीं, कंपनी नेक्सन और अल्ट्रोज़ की इससे कम यूनिट बेचने में सक्षम रही।
    • इस लिस्ट में मारुति डिज़ायर के अलावा कोई दूसरी सेडान कार मौजूद नहीं है। 
    • महिंद्रा बोलेरो 16वीं टॉप सेलिंग कार रही है। इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो के अलावा कंपनी की कोई भी दूसरी कार शामिल नहीं हो सकी। 
    • अनुमान है कि 2021 में किया सोनेट, निसान मैग्नाइट और नई हुंडई आई20 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में टॉप पोज़िशन हासिल कर सकती है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    1 कमेंट
    1
    M
    mohit gangwar
    Feb 15, 2021, 12:29:36 AM

    Restion swift base model price hike

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है