• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20

    4.5182 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6 - 10.68 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई आई20 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी
    पावर82 - 87 बीएचपी
    टॉर्क114.7 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज16 से 20 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल

    हुंडई आई20 प्राइस

    i20 के 16 वेरिएंट हैं, ₹6L से शुरू, सभी 1.2L Kappa पेट्रोल, 5MT और iVT में। Era (₹6L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, VSM और hill-start मिलते हैं। Magna Executive (₹6.75L से) में स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो हेडलैम्प और इलेक्ट्रिक मिरर जुड़ जाते हैं। Magna (₹7.05L से) में स्टोरेज वाला सेंट्रल आर्मरेस्ट मिलता है। Sportz (₹7.85L) में 20.32cm टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, FATC ड्यूल ज़ोन, रियर AC वेंट्स, रियर कैमरा और 16-इंच स्टाइल्ड व्हील्स तक स्टेप-अप मिलता है। Sportz (O) (₹8.39L से) में प्रोजेक्टर हेडलैम्प और Knight ऑप्शन जुड़ते हैं। Asta (₹8.71L से) सबसे ऊपर है जिसमें LED MFR हेडलैम्प, Bose 7-स्पीकर ऑडियो, 26.03cm HD नेविगेशन, Bluelink और 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स Sportz MT (₹7.85L) पर आते हैं — आपको टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ, स्मार्ट सनरूफ, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, FATC, रियर कैमरा और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, वो भी Asta के Bose ऑडियो, HD नेविगेशन और Bluelink के लिए ~₹86K एक्स्ट्रा दिए बिना।

    और देखें
    आई20 एरा(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6 लाख*
    आई20 मैग्ना एग्जीक्यूटिव1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.75 लाख*
    आई20 मैग्ना1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.05 लाख*
    टॉप सेलिंग
    आई20 स्पोर्टज़1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹7.85 लाख*
    आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.39 लाख*
    आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल नाइट1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.48 लाख*
    आई20 एस्टा1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.71 लाख*
    आई20 स्पोर्टज़ आईवीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.86 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्ट1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.25 लाख*
    आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल आईविटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.31 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्शनल ड्यूल टोन1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 16 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.40 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.44 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी नाइट1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.53 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी ड्युअल टोन1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.59 लाख*
    आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी नाइट dt(टॉप मॉडल)1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर₹10.68 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई आई20 रिव्यू

    Hyundai i20 हमेशा से ही प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की एक मजबूत खिलाड़ी रही है। इस गाड़ी को अपने स्टाइलिश लुक्स, प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है। भारत में इसका मुकाबला हाल ही में अपडेट हुई Tata Altroz,Maruti Baleno और Toyota Glanza जैसी कारों से है। जहां Maruti Baleno अपनी जबरदस्त माइलेज और वैल्यू फॉर मनी पैकेज के लिए पॉपुलर है, वहीं Tata Altroz अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और दमदार बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। Toyota Glanza भी Baleno का ही एक रीबैज्ड वर्जन होने के कारण एक भरोसेमंद विकल्प है। क्या हुंडई i20 अपने वादों पर खरी उतरती है? और क्या इसका मॉडर्न डिज़ाइन और युवाओं को पसंद आने वाला टेक पैकेज इसे अपने प्रतिद्व्न्दियों से आगे रखने के लिए काफी है? आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    Overview

    और देखें

    हुंडई i20 की एक्सटीरियर डिजाइन पहली नजर में ही काफी आकर्षित करने वाली लगती है। आगे की तरफ इसमें शार्प दिखने वाले LED हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) दी गई हैं, जो इसे एक अग्रेसिव लुक देती हैं। यह हेडलैंप्स ब्लैक हेक्सागनल शेप ग्रिल में जाकर मिलते है, जिसमें L-शेप के एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। हेडलाइट के नीचे की तरफ फ्लेयर्ड ट्राएंगुलर हाउसिंग मिलती है जिस पर फॉग लैंप्स पोजिशन किए हुए हैं, वहीं बंपर को दो पतले एलिमेंट्स में बांटा हुआ है। 

    Hyundai i20 Front

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इसकी बॉडी पर दिए गए शार्प क्रीज और कट्स इसे एक डायनामिक लुक देते हैं। विंडो के नीचे मिलने वाली क्रोम लाइन कार के प्रीमियम कैरेक्टर को और बढ़ाती है। टॉप वेरिएंट्स में 16-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसके साइड स्टांस को बेहतर बनाते हैं, जबकि लोअर वेरिएंट्स में 16-इंच स्टाइल्ड स्टील व्हील्स, फुल कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील्स और हब व्हील कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। 

    Hyundai i20 Side

    Hyundai i20 Alloy

    पीछे की तरफ, ट्रायएंगुलर शेप के LED टेललैंप्स मिलते है जिन्हें एक पतली क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है। Hyundai लोगो को ग्लॉस ब्लैक हाउसिंग में क्रोम स्ट्रिप और विंडस्क्रीन के बीच में पोजिशन किया गया है। इसमें बंपर के आसपास नीचे की तरफ कई सारे ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट मिलते हैं और बंपर पर दी गई ग्रे कलर की स्किड प्लेट इसे थोड़ा रग्ड लुक देती है। 

    Hyundai i20 Rear

    Hyundai i20 कार 6 मोनोटोन शेड: Fiery Red, Amazon Grey, Atlas White, Titan Grey, Typhoon Silver, और Starry Night में उपलब्ध है। यह गाड़ी डुअल-टोन Atlas White शेड में भी आती है जिसके साथ ब्लैक रूफ मिलती है। इसके अलावा यह एक स्पेशल Knight एडिशन में भी उपलब्ध हैं जो Abyss Black शेड में आता है। 

    और देखें

    Hyundai i20 Front Door

    i20 का इंटीरियर एक प्रीमियम एहसास देता है। कार के दरवाजे काफी चौड़े खुलते हैं, जिससे अंदर बैठना और बाहर निकलना बहुत आसान हो जाता है, खासकर बुज़ुर्गों के लिए। केबिन में ब्लैक और ऑफ-व्हाइट डुअल-टोन कलर थीम मिलती है, जो इसे हवादार और खुला-खुला महसूस कराती है। स्टीयरिंग व्हील और डोर आर्मरेस्ट पर ब्रश्ड एल्युमिनियम इंसर्ट दिए गए हैं, जबकि सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, इंटीरियर का लेआउट और डिजाइन बहुत सोबर और मॉडर्न है, जो लंबे समय तक आंखों को अच्छा लगता है।

    Hyundai i20 Dashboard

    Hyundai i20 Dashboard

    Hyundai ने i20 के इंटीरियर की डिजाइन और क्वालिटी पर काफी ध्यान दिया है। डैशबोर्ड पर इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक स्मूद और अच्छी क्वालिटी का है, जो इसे एक प्रीमियम फील देता है। हालांकि, दरवाज़ों और सेंटर कंसोल के कुछ हिस्सों में इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक थोड़ा ग्रेनी (खुरदरा) और लूज महसूस हो सकता है, जो ओवरऑल एक्सपीरियंस में थोड़ी कमी लाता है। लेकिन इस सेगमेंट की दूसरी कारों की तुलना में, i20 की फिट और फिनिश काफी अच्छी है। इसमें लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब मिलता है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाता है। AC वेंट्स का डिज़ाइन भी डैशबोर्ड के साथ अच्छी तरह से इंटीग्रेट होता है।

    Hyundai i20 Door Pad

    आगे वाली सीट 

     ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए फ्रंट सीट्स काफी आरामदायक हैं। सीटों की कुशनिंग अच्छी है और यह लंबी दूरी पर भी थकान महसूस नहीं होने देती। ड्राइवर के लिए सही ड्राइविंग पोज़िशन ढूंढना आसान है, क्योंकि स्टीयरिंग व्हील में टिल्ट और टेलीस्कोपिक दोनों तरह का एडजस्टमेंट मिलता है। हालांकि, एक ध्यान देने वाली बात यह है कि बेस वेरिएंट में ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट फीचर नहीं दिया गया है, जो कुछ ड्राइवरों के लिए एक कमी हो सकती है। आगे की तरफ स्पेस की कोई कमी नहीं है, और इसका हेडरूम और लेगरूम भी काफी अच्छा है, जिससे लंबे कद के लोग भी आसानी से बैठ सकते हैं। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें फ्रंट सीटों पर सेंट्रल आर्मरेस्ट की सुविधा भी दी गई है। 

    Hyundai i20 Driver Seat Height Adjustment

    Hyundai i20 Front Seats

    पीछे वाली सीट 

     पीछे वाली सीटों पर तीन औसत साइज के लोग आराम से बैठ सकते हैं। शोल्डर रूम पर्याप्त है, लेकिन लंबी यात्राओं पर तीन लोगों के लिए यह थोड़ा टाइट महसूस हो सकता है। यहां कुछ कमियां भी हैं जो खटकती हैं। सीट का बेस और बैक थोड़ा ऊंचा होने के कारण मिडल पैसेंजर को थोड़ा सीधा बैठना पड़ता है और बीच में कोई हेडरेस्ट भी नहीं है। पीछे बैठने वालों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट की सुविधा भी नहीं दी गई है, जो कि एक बड़ी कमी लगती है। लंबे पैसेंजर्स को अंडर-थाई सपोर्ट में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिससे लंबी दूरी का सफर असुविधाजनक लग सकता है। हालांकि, इसमें रियर पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स, USB टाइप-A चार्जिंग पोर्ट और सामान रखने के लिए फ्रंट पैसेंजर सीट के पीछे एक पॉकेट जरूर दिया गया है। कुल मिलाकर, पीछे वाली सीट शहर के छोटे सफर के लिए अच्छी है, लेकिन लंबे सफर में यहां केवल दो लोग ही ज़्यादा आराम से बैठ पाते हैं। 

    Hyundai i20 Rear Seat

    Hyundai i20 Rear Seat

    स्टोरेज ऑप्शन 

     प्रैक्टिकैलिटी के मामले में, i20 का केबिन काफी अच्छा है। चारों दरवाज़ों में बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं, जिनमें एक लीटर की बोतल आसानी से आ जाती है। सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर्स (एक छोटा, एक बड़ा) और मोबाइल जैसी छोटी-मोटी चीज़ें रखने के लिए काफी जगह दी गई है। इसमें एक वायरलेस चार्जिंग ट्रे और एवरेज साइज का ग्लवबॉक्स भी मिलता है। हालांकि, यहां भी कुछ चीज़ों की कमी महसूस होती है। पीछे बैठने वालों के लिए अलग से कोई कपहोल्डर नहीं दिया गया है। साथ ही, केवल को-ड्राइवर सीट के पीछे ही सीटबैक पॉकेट है, ड्राइवर साइड पर यह नहीं मिलता। ये छोटी-छोटी बातें हैं, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में इनकी कमी काफी खल सकती है।

    Hyundai i20 Rear Door Bottle Holder

    Hyundai i20 Rear Phone Tray

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शंस की बात करें तो इसमें आगे की तरफ फोन चार्ज करने के लिए एक वायरलेस फोन चार्जर के साथ-साथ एक USB Type-A पोर्ट, एक USB Type-C पोर्ट और एक 12V सॉकेट दिया गया है। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए केवल एक USB Type-A पोर्ट मिलता है।

    Hyundai i20 Front Charging Options

    Hyundai i20 Rear Charging Option

    कुल मिलाकर, क्वालिटी और स्पेस के मामले में i20 का केबिन एक्सपीरिएंस इस सेगमेंट की दूसरी कारों के बराबर है। इस हैचबैक कार की प्रैक्टिकैलिटी थोड़ी और बेहतर हो सकती थी, लेकिन एक पैकेज के तौर पर यह काफी अच्छा अनुभव देती है।

    और देखें

    फीचर्स की बात करें तो, i20 में सभी जरूरी चीजों के साथ-साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और अच्छे कंफर्ट फीचर्स भी मिलते हैं। यहां इसमें मिलने वाले सभी बेसिक फीचर्स की लिस्ट दी गई है :-

    फीचर्स

    ऑल पावर विंडो 

    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs

    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स 

    सिंगल-पेन सनरूफ

    ऑटो AC के साथ रियर AC वेंट्स

    क्रूज कंट्रोल 

    कीलेस एंट्री 

    पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    Hyundai i20 10.25-inch Touchscreen

    इसका सबसे बड़ा आकर्षण 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो Hyundai की बड़ी कारों जैसे Verna और Creta से लिया गया है। इसका इंटरफेस स्मूद है और वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, हालांकि इसके लिए एक वायर्ड-टू-वायरलेस अडेप्टर की जरूरत पड़ती है। 

    Hyundai i20 BOSE Sound System

    ऑडियो एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 7-स्पीकर वाला BOSE साउंड सिस्टम दिया गया है, जो क्रिस्प साउंड क्वालिटी देता है और इस सेगमेंट में एक प्रीमियम फीचर माना जाता है। सिंगल-पेन सनरूफ केबिन को और हवादार और प्रीमियम महसूस कराता है।

    Hyundai i20 Electric Sunroof

    हालांकि, कुछ जगहों पर इसमें कमियों का एहसास होता है। इसका सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जिसमें एक कलर्ड MID (मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले) है, वह मॉडर्न तो दिखता है, लेकिन इसमें कस्टमाइजेशन के विकल्प बहुत सीमित हैं।

    Hyundai i20 Digital Driver's Display

    इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर एक उपयोगी फीचर है, लेकिन लंबे इस्तेमाल पर फोन गर्म हो जाता है और चार्जिंग अपने आप बंद हो जाती है। ये छोटी-छोटी बातें उन खरीदारों को निराश कर सकती हैं जो एक संपूर्ण और बिना किसी समझौता वाला पैकेज चाहते हैं।

    और देखें

    सेफ्टी के मामले में Hyundai i20 एक अच्छी कार है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 6 एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल स्टार्ट असिस्ट, VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट), रियर पार्किंग सेंसर्स, डे-नाइट IRVM और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Hyundai i20 Airbag अगर आप इसके टॉप वेरिएंट्स को चुनते हैं, तो आपको डायनामिक गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), पडल लैंप्स, ऑटो हेडलैंप्स, रियर डिफॉगर और डैशकैम जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलेंगे। Hyundai i20 Rearview Camera

    i20 मौजूदा वर्जन का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, जबकि प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को 2022 में Global NCAP द्वारा 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

    और देखें

    Hyundai i20 हैचबैक कार में 311 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इतना ज्यादा नहीं है, मगर आप इसमें आप वीकेंड ट्रिप के लिए मीडियम साइज का सूटकेस, केबिन साइज सूटकेस और दो सॉफ्ट बैग्स आसानी से रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास कोई बहुत बड़ा सूटकेस है, तो उसे रखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है क्योंकि इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें नहीं दी गई है। मगर, इसके बूट का लोडिंग लिप ज़्यादा ऊंची नहीं है, जिससे भारी सामान को अंदर रखना और बाहर निकालना आसान हो जाता है। 

    Hyundai i20 Boot Space

    और देखें

    इंजन और परफॉरमेंस ऑप्शन 

    Hyundai i20 Engine

    i20 हैचबैक कार में केवल 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। यदि आप ज्यादा पावरफुल i20 चाहते हैं तो इसका N-Line वर्जन चुन सकते हैं जिसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    इंजन  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 
    पावर  88 PS तक 
    टॉर्क  114.7 Nm
    ट्रांसमिशन  5MT, CVT

    यह एक रिफाइंड इंजन है जो शहर में आसानी से सभी काम कर सकता है। इसमें काफी पावर है जो आसानी से मिलती है, लेकिन हाईवे पर यह थोड़ा सुस्त लगता है।

    शहर में परफॉरमेंस 

    Hyundai i20

    Hyundai i20 शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चलाने के हिसाब से बहुत अच्छी है। इसका लाइट स्टीयरिंग व्हील, कॉम्पैक्ट डायइमेंशन और स्मूद पावर डिलीवरी इसे ट्रैफिक में चलाना आसान बनाती हैं। हालांकि, कम स्पीड पर ड्राइव करते समय क्लच का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करना पड़ता है ताकि गाड़ी बंद ना हो जाए। सस्पेंशन सेटअप भी कम स्पीड पर अच्छा काम करता है, जिससे छोटे-मोटे गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स का असर केबिन के अंदर महसूस नहीं होता। औसत ट्रैफिक और नॉर्मल ड्राइविंग कंडीशन में यह गाड़ी 12 से 13 किमी/लीटर का माइलेज देती है।  

    हाइवे पर परफॉरमेंस 

    Hyundai i20

    जैसे ही आप इसे हाइवे पर ले जाते हैं, तस्वीर थोड़ी बदल जाती है खासकर जब आप तेज गति से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे हों। 80 kmph की स्पीड तक इसका एसेलेरेशन अच्छा है और कार स्थिर महसूस होती है। लेकिन इस गति के बाद, इंजन में पावर की कमी साफ महसूस होने लगती है। जब आपको तेजी से किसी गाड़ी को ओवरटेक करने की जरूरत होती है, तो आपको गियर डाउनशिफ्ट करना पड़ता है, खासकर मैनुअल वेरिएंट में। CVT में भी, तेज एसेलरेशन के लिए इंजन को काफी मेहनत करनी पड़ती है और यह थोड़ा शोर करता है। पहाड़ी इलाकों में, चढ़ाई के दौरान गाड़ी की रफ्तार बनाए रखने के लिए भी आपको बार-बार गियर बदलने होंगे। हाइवे पर यह गाड़ी 16 से 17 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

    Hyundai i20 CVT

    कुल मिलाकर, i20 एक आरामदायक सिटी कार है, लेकिन यह उन लोगों के लिए नहीं है जो एक रोमांचक या दमदार हाइवे परफॉर्मेंस चाहते हैं। 

    और देखें

    राइड कंफर्ट 

    Hyundai i20

    Hyundai i20 का सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सख्त है। इसका फायदा यह है कि यह कार को बेहतर हैंडलिंग देता है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि राइड क्वालिटी सेगमेंट में सबसे आरामदायक नहीं है। शहर की गति पर, यह स्पीड ब्रेकर्स और छोटे-मोटे गड्ढों को अच्छी तरह से सोख लेता है और केबिन को काफी शांत रखता है। आपको ज्यादा झटके महसूस नहीं होने देता। हालांकि, जब आप Tata Altroz जैसी कार से इसकी तुलना करते हैं, तो Altroz का सस्पेंशन खराब सड़कों पर ज्यादा आरामदायक महसूस होता है। तेज स्पीड पर i20 में बेहतर डैम्पिंग की कमी महसूस होती है, जिससे यह थोड़ी उछाल भरी लग सकती है। यह असुविधाजनक नहीं है, लेकिन यह उस तरह का आरामदायक अनुभव नहीं देता जो कुछ लोग एक प्रीमियम हैचबैक से उम्मीद कर सकते हैं।

    हैंडलिंग 

    Hyundai i20

    अपनी हल्की बॉडी की वजह से Hyundai i20 हैंडलिंग के मामले में काफी अच्छी है। यह शहर के ट्रैफिक में आसानी से डायरेक्शन बदल लेती है और इसे चलाना मजेदार लगता है। स्टीयरिंग व्हील बहुत हल्का है, जो पार्किंग करने और कम स्पीड पर ड्राइविंग के दौरान बहुत रेस्पॉन्सिव लगता है। हालांकि, यही हल्का स्टीयरिंग व्हील तेज स्पीड पर इतना अच्छा फीडबैक नहीं देता है। स्टीयरिंग में एक तरह का वेगनेस या हल्कापन महसूस होता है, जो उत्साही ड्राइवरों को शायद पसंद नहीं आएगा। यह गाड़ी शार्प मोड़ पर स्थिर लगती है। इसकी हैंडलिंग सुरक्षित है, लेकिन इतना ज्यादा रोमांचक नहीं है।

    और देखें

    Hyundai i20 हैचबैक कार 9 वेरिएंट: Era, Magna Executive, Magna, Sportz, Sportz (O), Sportz (O) Knight, Asta, Asta (O), और Asta (O) Knight में आती है। 

    Hyundai i20 Era (अब नई कीमत के साथ)  

    बेस वेरिएंट Era में हैलोजन हेडलैंप, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल और ORVMs, और 14-इंच के स्टील व्हील मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे कलर थीम के साथ फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और सिल्वर इंसर्ट्स दिए गए हैं। फीचर हाइलाइट्स में सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मैनुअल AC, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअली एडजस्टेबल ORVMs और टिल्ट व टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, डे एंड नाइट IRVM और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलते हैं।

    Hyundai i20 Magna Executive

    एक्सटीरियर अपडेट्स में फुल व्हील कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील शामिल हैं। इसके केबिन की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs, रियर पावर विंडो, फ्रंट और रियर स्पीकर, USB कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। सेफ्टी किट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ऑटो हेडलैम्प्स और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    Hyundai i20 Magna

    यह इसका एंट्री-लेवल CVT वेरिएंट है। एक्सटीरियर पर इसमें LED DRLs और केबिन के अंदर फिक्सड फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट दिया गया है। एडिशनल फीचर्स में सिंगल-पेन सनरूफ, ड्राइव मोड (सिर्फ CVT), रियर AC वेंट्स और रियर USB टाइप-A पोर्ट शामिल है। इसकी सेफ्टी लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    Hyundai i20 Sportz

    एक्सटीरियर पर इसमें कनेक्टिंग क्रोम इंसर्ट वाले LED टेललैंप, ORVM पर टर्न इंडिकेटर और 16-इंच के डुअल-टोन स्टाइल वाले स्टील व्हील मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पार्सल ट्रे दी गई है। अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर इसमें पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, ऑटो AC और ऑटो-फोल्डिंग ORVM मिलते हैं। हालांकि, इसमें सनरूफ नहीं दिया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन, फ्रंट ट्वीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉइस रिकग्निशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। सेफ्टी किट में रियर डिफॉगर, डायनामिक गाइडलाइंस वाला रियर-व्यू कैमरा और स्मार्ट की शामिल हैं।

    Hyundai i20 Sportz (O)

    इस वेरिएंट में फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट पर लेदरेट पैडिंग को छोड़कर एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कोई दूसरा बदलाव नहीं किया गया है। नए फीचर्स में 7-स्पीकर वाला BOSE साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं। सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Hyundai i20 Sportz (O) Knight

    एक्सटीरियर पर इसमें टेलगेट स्पॉइलर, डार्क क्रोम टेललैंप कनेक्टिंग एलिमेंट, ब्लैक स्किड प्लेट, ब्लैक ORVMs और ब्लैक 16-इंच के स्टाइल वाले स्टील व्हील्स मिलते हैं। इसमें Knight बैजिंग, रेड ब्रेक कैलिपर्स और एक्सक्लूसिव 'एबिस ब्लैक' एक्सटीरियर शेड भी मिलता है। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक शेड मिलता है, जिसमें ब्रास-कलर के हाइलाइट्स और मेटल पेडल भी मिलते हैं।

    Hyundai i20 Asta

    एक्सटीरियर पर इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, साइड सिल गार्निश, क्रोम ORVMs और 16-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें सॉफ्ट-टच क्रैशपैड, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर-रैप्ड गियर नॉब और स्टीयरिंग व्हील, और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है। अतिरिक्त फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जर, ड्राइवर विंडो के लिए ऑटो अप-डाउन फ़ंक्शन, रियर वाइपर और वॉशर, और लगेज लैंप शामिल हैं।

    Hyundai i20 Asta (O)

    एक्सटीरियर और इंटीरियर में सेमी-फैब्रिक और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट को छोड़कर कोई दूसरा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ Amazon Alexa और Hyundai Bluelink सपोर्ट भी मिलता है। वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा केवल CVT वेरिएंट में मिलती है। अतिरिक्त फीचर के तौर पर इसमें वॉयस-इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ जोड़ा गया है।

    Hyundai i20 Asta (O) Knight

    इसमें Sportz (O) Knight एडिशन जैसा ही कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट दिया गया है। कंफर्ट या सेफ्टी से जुड़े कोई दूसरे बदलाव इसमें नहीं हुए हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना 

    • अगर आपका बजट बहुत कम है, तो बेस वेरिएंट 'Era' को चुनें। बेहतर पैकेज के लिए 'Magna' वेरिएंट खरीदें और उसमें भी, आफ्टरमार्केट इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए कुछ पैसे अलग से रखें।

    • 'Sportz' इसका सबसे वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है। इसमें सभी जरूरी फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है, साथ ही इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

    • अगर आपको सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस चाहिए, तो 'Asta (O)' वेरिएंट खरीदें। बेहतर वैल्यू के लिए आप 'Sportz' या इसके ऑप्शनल वेरिएंट को ले सकते हैं। 

    और देखें

    क्या आपको Hyundai i20 फेसलिफ्ट खरीदनी चाहिए? इसका जवाब आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। यह कार टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन नहीं है। इसमें डीजल इंजन का विकल्प भी नहीं दिया गया है, जो Tata Altroz की तुलना में एक बड़ी कमी है। हालांकि, इसकी कीमत के हिसाब से इसमें जो कुछ भी मिलता है, वह किसी भी तरह से कम नहीं है। यह उन खरीदारों के लिए एक अच्छा पैकेज है जिन्हें एक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और सिटी में चलाने के हिसाब से एक आरामदायक हैचबैक कार चाहिए। इसमें मिलने वाले फीचर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी हैं। अगर आपकी उम्मीदें बहुत ज़्यादा फ्लैशी फीचर्स को लेकर नहीं हैं, तो i20 आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगी।

    Hyundai i20

    आप Hyundai i20 के अलावा यह ऑप्शन भी देख सकते हैं 

    Tata Altroz

    क्यों खरीदें

    • बेहतर केबिन क्वालिटी 

    • बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज 

    • ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी 

    • डीजल और CNG दोनों पावरट्रेन ऑप्शन मौजूद 

    • बेहतर रियर सीट एक्सपीरिएंस 

    क्यों नापसंद करें 

    • i20 N Line जैसा कोई स्पोर्टी टर्बो-पेट्रोल वर्जन नहीं

    Maruti Baleno/Toyota Glanza

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी

    • ज्यादा माइलेज दे 

    क्यों नापसंद करें 

    • इतनी प्रीमियम नहीं 

    • कम फीचर्स 

    और देखें

    हुंडई आई20 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • यह युवाओं को पसंद आने वाली हैचबैक कार है, जो हमेशा सबका ध्यान खींचती है।
    • स्पेस : इसमें पीछे की तरफ तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन : इसमें डीजल इंजन का कोई विकल्प नहीं मिलता और टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल N लाइन वर्जन तक ही सीमित है
    • खराब राइड क्वालिटी : फैमिली कार के हिसाब से यह ज्यादा आरामदायक हो सकती थी

    हुंडई आई20 कंपेरिजन

    हुंडई आई20
    हुंडई आई20
    Rs.6 - 10.68 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    टाटा अल्ट्रोज़
    टाटा अल्ट्रोज़
    Rs.6 - 10.90 लाख*
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
    Rs.10.77 - 19.77 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    हुंडई एक्सटर
    हुंडई एक्सटर
    Rs.5.81 - 9.61 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (182)रेटिंग4.6User Review (7)रेटिंग4.7User Review (119)रेटिंग4.5User Review (646)रेटिंग4.5User Review (802)रेटिंग4.5User Review (531)रेटिंग4.6User Review (95)रेटिंग4.6User Review (38)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन1199 सीसी - 1497 सीसीइंजन1462 सीसी - 1490 सीसीइंजन998 सीसी - 1197 सीसीइंजन1197 सीसीइंजन998 सीसी - 1493 सीसीइंजन1197 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी
    पावर82 - 87 बीएचपीपावर69 - 82 बीएचपीपावर72.49 - 88.76 बीएचपीपावर87 - 114 बीएचपीपावर76.43 - 98.69 बीएचपीपावर68.8 - 81.8 बीएचपीपावर82 - 118 बीएचपीपावर68 - 82 बीएचपी
    माइलेज16 से 20 किमी/लीटरमाइलेज23.8 से 24.77 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज19.38 से 27.97 किमी/लीटरमाइलेज20.01 से 22.89 किमी/लीटरमाइलेज25.35 से 26.25 किमी/लीटरमाइलेज17.9 से 20.99 किमी/लीटरमाइलेज-
    बूट स्पेस311 लीटरबूट स्पेस318 लीटरबूट स्पेस345 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस308 लीटरबूट स्पेस265 लीटरबूट स्पेस375 लीटरबूट स्पेस391 लीटर
    एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग3 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंआई20 बनाम बलेनोआई20 बनाम अल्ट्रोज़आई20 बनाम ग्रैंड विटाराआई20 बनाम फ्रॉन्क्सआई20 बनाम स्विफ्टआई20 बनाम वेन्यूआई20 बनाम एक्सटर

    हुंडई आई20 न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • हुंडई आई20 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई आई20 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      क्या आई20 हैचबैक वाकई एक स्पेशल कार है जिसे हम अपनी रोजाना की भागदौड़ का हिस्सा बना सकते हैं,ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

      भानुon नवंबर 19, 2020

    हुंडई आई20 यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड182 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (182)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (68)
    • कंफर्ट (70)
    • माइलेज (58)
    • इंजन (35)
    • इंटीरियर (41)
    • स्पेस (12)
    • कीमत (32)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • r
      raiyan rahman on अगस्त 19, 2026
      5
      Hatchback Which Gives You Feel Like A SUV
      It was my first car. When I was planning to buy a car, I went to many showroom. As it will going to be my first car and the budget I have is moderate. You belive it or not, in my budget other companies are offering the car which looks to be an common or cheap in the market. But then I saw the i20 sports specially the black colour which sticks into my mind eventhough it's comes under the hatchback segment but you are never gonna feel this. Its a fabulous car. 
      और देखें
      1
    • r
      ranbir सिंह on अगस्त 16, 2026
      4.8
      It's A Great Car
      It's and excellent car for nuclear family with lots of features and also for safety purpose. You can easily manage or maintain the car from every parameters. It's mileage is also good for on national highways. When you drive a car you can't feel any gear shifter and good pickup. You can easily drive every where.
      और देखें
    • m
      mahesh kola on अगस्त 14, 2026
      4.7
      Never Disappoint
      Never disappoint. Every customer is satisfied with this car. Best experience of my life and one of the  first car in my life. Best company, never disappointed customers. Ride feels comfortable and best experience. I am very happy after purchasing this car. I will give rating of 4.8. I will suggest my friends and family members to purchase this car.
      और देखें
    • a
      ahrar jahangir on अगस्त 14, 2026
      4.3
      Car Is Good To Drive But The Milage Is The Issue .
      The car is smooth to drive and it's fast with no vibration. The interior is premium and the car gives sporty look and feel. The mileage has been an issue but it's okay okay on highways, rest of the car is very good, handling is good even in 120s, you feel confident while driving. It's all-over a good car but the mileage could have been better.
      और देखें
    • k
      koushik pal on अगस्त 11, 2026
      4.5
      I20 Sportz 2026 An Emotion.
      I20 sportz 2026. Using this beast since last 5 months. Very happy with the performance. I preferred Hyundai over TATA due to reliability and most importantly rusting issue. I manage to drove only 1000 km. It is too early to justify the product but till now I use to drive with glad inside. Mileage in city 9-12 with AC and without AC sometimes it reaches 17 also. Highway performance is beyond my imagination. It feels planted and produce confidence. Yes you need to pre plan for overtaking. I was not a feature lover but now I have become. Music system (not Bose) is magnificent. I drove Punch. It is quite better than that. Suspension is just as it should be. Not so stiff as described in other reviews. If your budget is under 10 lacks and you want to opt for a hassle free maintenance, Go for I20. You will fall in love. Service centre as well as after sell service is great. One of my reason to choose hyundai. Only thing I didn't like is the wiper blade. It's quality is cheap.
      और देखें
    • सभी आई20 रिव्यूज देखें

    हुंडई आई20 माइलेज

    हुंडई आई20 केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। हुंडई आई20 का माइलेज 16 किमी/लीटर से 20 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक20 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल16 किमी/लीटर

    हुंडई आई20 वीडियो

    • Next-Gen i20 Spotted!

      Next-Gen आई20 Spotted!

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई आई20 प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई आई20 की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में आई20 की ऑन-रोड कीमत 6,63,313 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) हुंडई आई20 पर सितंबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) सितंबर 2026 के महीने में दिल्ली में हुंडई आई20 पर 3 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) आई20 और बलेनो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) आई20 की कीमत 6 लाख रुपये एक्स-शोरूम और बलेनो की कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई आई20 के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 6.24 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई आई20 की ईएमआई ₹13,206 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹69,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Devyanisharma asked on 5 Nov 2023
      Q ) What is the price of Hyundai i20 in Pune?
      By CarDekho Experts on 5 Nov 2023

      A ) The Hyundai i20 is priced from ₹ 6.99 - 11.16 Lakh (Ex-showroom Price in Pune). ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 9 Oct 2023
      Q ) What is the CSD price of the Hyundai i20?
      By CarDekho Experts on 9 Oct 2023

      A ) The exact information regarding the CSD prices of the car can be only available ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 24 Sep 2023
      Q ) What about the engine and transmission of the Hyundai i20?
      By CarDekho Experts on 24 Sep 2023

      A ) The India-spec facelifted i20 only comes with a 1.2-litre petrol engine, which i...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Devyanisharma asked on 13 Sep 2023
      Q ) What is the ground clearance of the Hyundai i20?
      By CarDekho Experts on 13 Sep 2023

      A ) As of now, there is no official update available from the brand's end. We wo...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 20 Mar 2023
      Q ) What are the features of the Hyundai i20 2024?
      By CarDekho Experts on 20 Mar 2023

      A ) The new premium hatchback will boast features such as a 10.25-inch touchscreen i...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹15,777ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई आई20 ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में आई20 की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.7.30 - 13.23 लाख*
      मुंबईRs.7.03 - 12.53 लाख*
      पुणेRs.7.03 - 12.53 लाख*
      हैदराबादRs.7.22 - 13.04 लाख*
      चेन्नईRs.7.16 - 13.15 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      सितंबर ऑफर देखें

      हुंडई आई20 लेटेस्ट अपडेट

      • 5 फरवरी 2026:  हुंडई आई20 हैचबैक कार का बेस वेरिएंट एरा 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) प्राइस पर फिर से लॉन्च हो गया है। यह गाड़ी पहले से 88,000 रुपये सस्ती हो गई है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है