• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन बसॉल्ट एसयूवी-कूपे लॉन्च, कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू

    ग्राहक आज से इस एसयूवी कूपे कार को 11,001 रुपये देकर बुक करवा सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 09, 2024 12:33 ist
    info icon
    published onAug 09, 2024 12:33 IST
    last updated onAug 09, 2024 12:33 IST
    482 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen Basalt Launched

    • इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस केवल 31 अक्टूबर तक बुकिंग और डिलीवर हुई कार मान्य है।

    • एक्सटीरियर एलिमेंट्स में एलईडी लाइटिंग, 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, और स्लोपिंग रूफलाइन शामिल है।

    • इसमें 10.2-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग, और 6 एयरबैग जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • बसॉल्ट को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल में पेश किया गया है।

    सिट्रोएन बसॉल्ट भारत में लॉन्च हो गई है। यह देश में सिट्रोएन की पहली मास मार्केट एसयूवी-कूपे कार है जिसे पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है। सिट्रोएन बसॉल्ट की कीमत 7.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। सिट्रोएन ने अभी तक इसके टॉप मॉडल की ऑफिशियल प्राइस की घोषणा नहीं की है, हालांकि हमनें इसे कॉन्फिगरेटर पर देखा जहां इसकी कीमत 13.57 लाख रुपये बताई गई थी।

    Citroen Basalt Prices

    सिट्रोएन ने बसॉल्ट की बुकिंग 11,001 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस केवल 31 अक्टूबर तक हुई बुकिंग और डिलीवर हुई कार पर मान्य है। यहां देखिए इसमें क्या कुछ खास मिलता हैः

    एक्सटीरियर

    Citroen Basalt Front

    बसाल्ट का डिजाइन सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से इंस्पायर्ड है जिसमें एलईडी डीआरएल पर वी-शेप पेटर्न, और स्प्लिट ग्रिल शामिल है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है जो जल्द ही सी3 एयरक्रॉस में भी दी जाएंगी। इसके फ्रंट बंपर पर रेड असेंट के साथ सिल्वर फिनिश दी गई है जो इसे स्पोर्टी टच देता है।

    Citroen Basalt 16-inch Alloys

    साइड में इसमें कूपे रूफलाइन और 16-इंच ड्यूल-टोन फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ब्लैक बंपर के साथ रैपअराउंड हेलोजन टेललाइट दी गई है।

    साइज

    लंबाई

    4352 मिलीमीटर

    चौड़ाई (बिना ओआरवीएम)

    1765 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1593 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2651 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    470 लीटर

    सिट्रोएन बसॉल्ट एसयूवी-कूपे कार पांच सिंगल टोन कलरः पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, कॉसमॉस ब्लू, और गार्नेट रेड में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें दो ड्यूल-टोन कलरः प्लेटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट एक्सटीरियर, और पेरला नेरा ब्लैक रूफ के साथ गार्नेट रेड एक्सटीरियर का विकल्प भी दिया गया है।

    केबिन, फीचर और सेफ्टी

    Citroen Basalt Dashboard

    सिट्रोएन बसॉल्ट के केबिन में भी सी3 एयरक्रॉस वाले कई एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें डैशबोर्ड लेआउट, ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले (10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्पले), और एसी वेंट्स शामिल है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और रियर सीट के लिए एडजस्टेबल अंडरथाई सपोर्ट (87 मिलीमीटर तक) जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    बसॉल्ट के इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    82 पीएस

    110 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    205 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    18 किलोमीटर प्रति लीटर

    19.5 किलोमीटर प्रति लीटर, 18.7 किलोमीटर प्रति लीटर

    कंपेरिजन

    सिट्रोएन बसॉल्ट का सीधा मुकाबला टाटा कर्व से है। इसके अलावा इसकी टक्कर मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, किआ सेल्टोस, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, स्कोडा कुशाक, और एमजी एस्टर से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन बसॉल्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है