• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन बसाल्ट के प्रोडक्शन मॉडल की पहली तस्वीरें हुई जारी,अगस्त 2024 में हो सकती है लॉन्च

    बसाल्ट एक एसयूवी कूपे है जो सी3 एयरक्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर बेस्ड है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 25, 2024 18:16 ist
    info icon
    published onJul 25, 2024 18:16 IST
    last updated onJul 25, 2024 18:16 IST
    750 Views
    • Write a कमेंट

    • सिट्रोएन की भारत में पांचवी कार होगी बसाल्ट
    • एक्स शेप्ड स्पिल्ट एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स और कूपे रूफलाइन जैसे एक्सटीरियर एलिमेंट्स नजर आएंगे इसमें 
    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस जैसा होगा इसके डैशबोर्ड का लेआउट जिसमें दी जाएंगी ड्युअल डिस्प्ले
    • क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • सी3 एयरक्रॉस वाला 110 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें 
    • 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    सिट्रोएन बसाल्ट को टाटा कर्व के मुकाबले में उतारा जाएगा जिसे अगस्त 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके मार्केट में आने से पहले सिट्रोएन ने बसाल्ट के प्रोडक्शन मॉडल की पहली कुछ तस्वीरें जारी की है। 

    सी3 एयरक्रॉस का कूपे वर्जन है बसाल्ट

    सिट्रोएन बसाल्ट एसयूवी कूपे के डिजाइ में काफी चीजें सी3 एयरक्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी से ली गई है। सी3 एयरक्रॉस की तरह इसके फ्रंट में एक्स शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और स्प्ल्टि ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां कूपे रूफलाइन और ड्युअल टोन फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    इसमें सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की तरह पुरानी स्टाइल के फ्लैप स्टाइल डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके बैक पोर्शन में हॉरिजॉन्टल एलईडी टेललाइट्स और ब्लैक कलर के बंपर दिए गए है जिसमें सिल्वर स्किड प्लेट लगी है। 

    केबिन और फीचर्स 

    सिट्रोएन ने बसाल्ट के केबिन से अभी पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है मगर हाल ही में जारी हुए टीजर्स को देखें तो इसका केबिन सी3 एयरक्रॉस जैसा ही नजर आएगा। इस वीडियो टीजर से ये भी कंफर्म हुआ है कि बसाल्ट में व्हाइट लैदरेट अपहोल्स्ट्री मिलेगी। 

    इसके अलावा बसाल्ट में सी3 एयरक्रॉस की तरह 10.2 इंच की टचस्क्रीन और 7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि बसाल्ट में ऑटोमैटिक एसी दिया जाएगा जो कि सी3 एयरक्रॉस मेंं नहीं दिया गया है। साथ ही इसमें क्रूज़ कंट्रोल, एक वायरलेस फ़ोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, और की लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    सी3 एयरक्रॉस वाला ही इंजन मिलेगा इसमें

    सिट्रोएन बसाल्ट में सी3 एयरक्रॉस और सी3 हैचबैक वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा​ जिसकी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

    पावर

    110 पीएस

    टॉर्क

    205 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    सिट्रोएन बसाल्ट की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटरा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, और एमजी एस्टर से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है