सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स कीमत एन्ड& वेरिएंट
Aircross के 14 वेरिएंट हैं, कीमत ₹8.89L से शुरू, इंजन में 1.2L PureTech पेट्रोल (82 PS, 5MT, 5-seat) और 1.2L Turbo PureTech (110 PS, 6MT या 6AT, 7-seat)। यह Citroen की कॉम्पैक्ट SUV है, जो अब Aircross X के तौर पर रिफ्रेश हुई है, नए 17.78cm डिजिटल क्लस्टर, 26cm Citroen Connect टचस्क्रीन और पूरी रेंज में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ। तीन नई Comfort Edition ट्रिम्स (X You, X Plus और Turbo Plus 7-Seater) भी अपीयरेंस पैक के तौर पर जुड़ती हैं। X You (₹8.89L, 5MT) सेफ्टी बेस है, इसमें 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, hill-hold, ISOFIX और 5-star Bharat NCAP रेटिंग मिलती है, फैब्रिक सीट्स और 16-inch व्हील कवर्स के साथ। X Plus (₹9.99L) में जुड़ती है 26cm टचस्क्रीन (wireless Android Auto और Apple CarPlay के साथ), डिजिटल क्लस्टर, Proxi-Sense पुश-बटन स्टार्ट, LED DRLs, TPMS और रूफ रेल्स। X Turbo Plus 7-Seater (₹11.99L) वो पॉइंट है जहां से यह बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें 110 PS Turbo इंजन, Flexi-pro 7-सीट लेआउट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, रियर AC वेंट्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। X Turbo Max 7-Seater (₹13.35L से) में मिलती हैं 17-inch डायमंड-कट अलॉय, परफोरेटेड लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, गाइडलाइन्स वाला रियर कैमरा, wireless चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और फ्रंट फॉग लैंप्स। X Turbo Max AT 7-Seater (₹14.52L से) इसे टॉप करती है, इसमें 6-speed ऑटोमैटिक, MyCitroen Connect कनेक्टेड टेक, CARA वॉइस असिस्टेंट और क्रूज़ कंट्रोल मिलता है। ज़्यादातर बायर्स X Turbo Plus 7-Seater MT (₹11.99L) पर आते हैं, 6 एयरबैग्स के अब पूरी रेंज में स्टैंडर्ड होने के ऊपर Turbo पंच, 7-सीट Flexi-pro केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, प्रोजेक्टर LEDs और पुश स्टार्ट के लिए, बिना Turbo Max AT DT के लेदरेट, वेंटिलेटेड सीट्स, अलॉय, ऑटोमैटिक और dual-tone के लिए ~₹2.73L एक्स्ट्रा चुकाए।
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1199 सीसी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 200 (मिलीमीटर) |
| पावर | 81 - 108.62 बीएचपी |
| टॉर्क | 115 एनएम - 205 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5, 7 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
एयरक्रॉस एक्स 2026: लेटेस्ट updates
-
24 जून 2026: सिट्रोएन इंडिया ने एयरक्रॉस कंफर्ट एडिशन को भारत में 9.09 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल में कई इंटीरियर और फीचर अपडेट दिए गए हैं, और इसके साथ 40,000 रुपये का ऑप्शनल एसेसरी पैकेज भी मिल रहा है।
-
23 जनवरी 2026: सिट्रोएन एयरक्रॉस का टॉप मॉडल मैक्स टर्बो अब 7-सीटर के अलावा 5 सीटर लेआउट में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 12.41 लाख रुपये से शुरू होती है।
एयरक्रॉस एक्स expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- काफी स्पेशियस 5 सीटर वेरिएंट है इसका जिसमें मिलता है क्लास लीडिंग बूट स्पेस
- कपहोल्डर्स और यूएसबी चार्जर्स जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं इसकी थर्ड रो में
- खराब सड़कों पर काफी अच्छा कंफर्ट देती है ये कार
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- हेलोजन हेडलाइट्स और टेललैंप्स ही दिए गए हैं इसमें और डिजाइन में मॉर्डन एलिमेंट्स का नहीं हुआ है इस्तेमाल
- सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे फील गुड फीचर्स नहीं दिए गए हैं इस कार में
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स रिव्यू
ओवरव्यू

क्रेटा, सेल्टोस, टाइगन, कुशाक, एस्टर, एलिवेट, ग्रैंड विटारा और हाइराइडर, कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कारों की कोई कमी नहीं है। तो अब सवाल ये उठता है कि सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में ऐसा क्या है जो आपको इन दूसरी कारों में नहीं मिलेगा। इस सवाल का जवाब आपको मिलेगा इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में आपको फैंसी फीचर्स, अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट टच मैटेरियल्स नहीं मिलेंगे। यहां तक कि इन सब मोर्चों पर ये काफी सिंपल कार है। मगर ये अपनी वर्सेटिलिटी, कंफर्ट, सिंप्लिसिटी, और वैल्यू फॉर मनी जैसी क्वालिटी के रहते आपका दिल जीतने की कोशिश जरूर करेगी, मगर फिर ये भी सवाल उठता है कि क्या ऐसा सही में होगा? और क्या आपको एकबार देखना चाहिए इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की तरफ? जानिए आगे:
एक्सटीरियर

सी3 एयरक्रॉस काफी हैंडसम किस्म की एसयूवी है। इसमें वो सब बातें मौजूद है जो आप किसी एसयूवी में होने की उम्मीद करते हैं। इसकी ग्रिल अपराइट है और इसे लेयर्स में डिजाइन किया गया है। इसका बोनट काफी दमदार दिखाई देता है और व्हील आर्क भी काफी उभरे हुए से हैं। इसमें यदि ऑल अराउंड क्लैडिंग और स्टाइलिश 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दे दिए जाते तो ये अपने सेगमेंट की सबसे धांसू लुक वाली एसयूवी नजर आ सकती थी।


इंटीरियर
थर्ड रो एक्सपीरियंस

इसकी थर्ड रो पर जाना काफी आसान है। सेकंड रो की लेफ्ट सीट पर एक स्ट्रेप को खींचने से सीट फोल्ड और टंबल हो जाती है। हालांकि आपको इस दौरान रूफ हाइट से भी अपना बचाव करना होता है, मगर आपको थर्ड रो सीट पर जाने के लिए अच्छा खासा स्पेस मिल जाएगा।
दूसरी छोटी 3 रो एसयूवी कार की तरह इसकी सीटें काफी नीचे की ओर हैं। मगर इस कार में हमें स्पेस से कोई शिकायत नहीं रही। 5.7 फुट की लंबाई वाले पैसेंजर का घुटना फ्रंट रो सीट के नहीं अड़ता है और आप सेकंड रो सीट के अंदर भी अपने पांव आराम से पहुंचा सकते है। हालांकि इसमें थोड़ा कम हेडरूम स्पेस मिलता है और कोई बड़ा गड्ढा आने पर आपका सिर भी रूफ से टकरा सकता है, मगर सिटी के सफर के हिसाब से इसकी थर्ड रो सीट काफी प्रैक्टिकल है। यहां तक कि दो वयस्क पैसेंजर्स के सीटों की चौड़ाई अच्छी खासी है और दोनों का कंधा भी एकदूसरे से नहीं टकराता है।
इसकी प्रैक्टिकैलिटी को यहां दिए गए फीचर और ज्यादा अच्छा कर देते हैं। इसमें रियर पैसेंजर्स के लिए कपहोल्डर्स और यूएसबी चार्जर्स दिए गए हैं। इसके 7 सीटर वेरिएंट में आपको ब्लोअर कंट्रोल्स के साथ रूफ माउंटेड एसी वेंट्स दिए गए हैं। इसका एयरफ्लो काफी अच्छा है और थर्ड रो पर बैठने वाले पैसेंजर को भी गर्मी नहीं लगेगी। हालांकि ये केवल हवा को सर्कुलेट करते हैं, जिसके लिए केबिन का पहले अच्छी तरह से ठंडा होना काफी जरूरी है और ज्यादा गर्मियों के दिन में इस चीज में काफी समय लगता है। यहां सबसे बड़ी समस्या ये है कि आप रियर विंडस्क्रीन के काफी करीब होकर बैठते हैं जिससे आपको अच्छी ऑल राउंड विजिबिलिटी नहीं मिलती है। इसका क्वार्टर ग्लास काफी छोटा है और फ्रंट सीट्स काफी ऊंची है।
सेकंड रो एक्सपीरियंस
सेकंड रो पर बैठने वाले पैसेंजर्स को भी यहां काफी कंफर्टेबल एक्सपीरियंस मिलता है। यहां अच्छा लेगरूम स्पेस और नीरूम स्पेस दिया गया है और लंबे कद के पैसेंजर्स भी कंफर्टेबल होकर बैठ सकते हैं। सीट बेस एक्सटेंशन के रहते अच्छा अंडर थाई सपोर्ट भी मिलता है और इसका बैकरेस्ट एंगल भी आपको एक रिलैक्स्ड पोजिशन देता है। यहां सिर्फ एक दिक्कत आती है वो ये कि सीटबैक बोल्स्ट्रिंग अच्छी नहीं है। जब तीन लोग बैठते हैं तब तो कोई समस्या नहीं आती है, मगर जब दो ही लोग हों तो सपोर्ट अच्छा नहीं मिलता है।

इसकी सीटें और स्पेस तो काफी अच्छा है, लेकिन इस कार में फीचर्स की कमी महसूस होती है। इसमें कपहोल्डर्स के साथ सेंटर आर्मरेस्ट के रूप में एक बहुत बड़ी कमी नजर आती है और इसमें रूफ माउंटेड एसी वेंट्स केवल 7 सीटर वेरिएंट्स में ही दिए गए हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि 5 सीटर वेरिएंट्स में रियर एसी वेंट्स का फीचर आपको नहीं मिलेगा। ये फीचर तो अब काफी हैचबैक कारों में मिलने लगा है और एक 15 लाख रुपये तक की एसयूवी में भी आपको ये मिलना ही चाहिए। यहां फीचर्स के तौर पर केवल डोर आर्मरेस्ट, 2 यूएसबी चार्जर और डोर पर बॉटल होल्डर ही दिया गया है।
केबिन एक्सपीरियंस
ड्राइवर सीट से महसूस करें तो आपको सी3 एयरक्रॉस में सी3 हैचबैक कार में बैठने जैसा अहसास होगा। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन, ऊंची सीटिंग पोजिशन और स्टीयरिंग और फीचर्स सी3 हैचबैक जैसे ही है। इसका साफ मतलब है कि मुकाबले में मौजूद दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी के कंपेरिजन में इसका केबिन उतना बड़ा नहीं दिखाई देता है, मगर इसे कुछ सब 4 मीटर एसयूवी कारों से कंपेयर किया जा सकता है।

जहां इसका केबिन काफी बेसिक है तो वहीं सिट्रोएन ने एक्सपीरियंस को अच्छा रखने के लिए मैटेरियल्स और क्वालिटी को सही जगह पर इस्तेमाल किया है। इसमें सेमी लैदरेट सीट्स दी गई है और ड्राइवर का आर्मरेस्ट ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है और साथ डोर पैड पर इस्तेमाल किया गया लैदर छूने में काफी अच्छा महसूस होता है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर भी लैदर रैप किया गया है।
प्रैक्टिकैलिटी
कंपनी की दूसरी कारों की तरह सी3 एयरक्रॉस प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर काफी अच्छी कार है। इसमें अच्छे साइज के डोर पॉकेट्स जिनमें आप 1 लीटर तक की बॉटल रख सकते है और उसके बाद भी थोड़ा बहुत स्पेस बच जाता है। आपको फोन रखने के लिए यहां डेडिकेटेड ट्रे दी गई है और चाबी और वॉलेट रखने के लिए भी डीप पॉकेट दी गई है। गियर शिफ्टर के पीछे दो कपहोल्डर्स और कबी होल्स भी दिए गए हैं। इसमें दिए गए ग्लव बॉक्स का साइज भी काफी अच्छा है। ग्लवबॉक्स के ऊपर दिया गया छोटा सा स्पेस केवल शो के लिए है और ये कोई असल स्टोरेज एरिया नहीं है। बैक में सेंटर कंसोल में आपको बॉटल होल्डर मिलेगा और थर्ड रो पर भी दो बॉटल होल्डर दिए गए हैं।


चार्जिंग ऑप्शंस की बात करें तो फ्रंट में यूएसबी पोर्ट्स और 12 वोल्ट के सॉकेट दिए गए हैं। इसके अलावा आपको मिडिल में दो यूएसबी चार्जर और थर्ड रो पर दो यूएसबी चार्जर मिलेंगे। यदि इसमें सी टाइप पोर्ट दिया गया होता तो और ज्यादा बेहतर बात होती।
फीचर

फीचर्स की बात करें तो इस मोर्चे पर ये कार आपका दिल शायद नहीं जीत पाएगी। जैसा कि हमनें पहले भी बताया इसमें बेसिक फीचर्स ही दिए गए हैं जिनमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, मैनुअल एसी, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, अच्छी सी डिस्प्ले और अलग अलग मोड्स और थीम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एक बड़ी 10.25 इंच की टचस्क्रीन और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। इसमें आपको क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम और सनरूफ जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। इसी वजह से ये भी जरूरी हो जाता है कि फिर ऐसी कार की कीमत भी कम ही रखी जानी चाहिए। कुल मिलाकर बात करें तो सी3 एयरक्रॉस के टॉप वेरिएंट में वो ही फीचर्स मिलेंगे जो इसके मुकाबले में मौजूद कुछ एसयूवी कारों के लोअर और मिडिल वेरिएंट्स में मिलते हैं।
सुरक्षा
ये कार कितनी सेफ है इस बारे में तो अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि ना ही तो सी3 और ना सी3 एयरक्रॉस का क्रैश टेस्ट हुआ है। सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें ड्युअल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम ही दिया गया है। फिलहाल तो इसमें 6 एयरबैग का फीचर नहीं दिया गया है, मगर जैसे ही हर कार में 6 एयरबैग फीचर स्टैंडर्ड दिए जाने का नियम अनिवार्य हो जाएगा तो ये फीचर इसमें भी मिलने लगेगा।
बूट स्पेस
सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार की एक सबसे बड़ी खूबी इसमें दिया गया बूट स्पेस है। ये कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है। इसके 5 सीटर वर्जन में बड़ा फ्लैट बूट दिया गया है जो काफी गहरा भी है। यदि आपको आपकी बिजनेस ट्रिप या फैमिली के साथ कहीं जाना है तो आप इसके बूट स्पेस में काफी सारा सामान रख सकते हैं। इसकी रियर पार्सल ट्रे काफी सॉलिड है, जिससे आप इसमें छोटे बैग रख सकते हैं।

इसके 7 सीटर वर्जन में आपको महज 44 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जो काफी नहीं है। आप यहां केवल एक पतला सा लैपटॉप बैग रख सकते हैं। मगर टेंशन लेने की कोई बात नहीं है, इसकी पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर फ्लोर फ्लैट हो जाएगा और आप फिर यहां अपना सामान रख सकते हैं। इतने स्पेस में आप आराम से बड़े सूटकेस तक रख सकते हैं। सीटों को रिमूव करने के बाद सी3 एयरक्रॉस के 7 सीटर वर्जन में आपको 5 सीटर वर्जन जितना बूट स्पेस मिल जाएगा। मगर यहां सिट्रोएन को फ्लोर कवर करने के लिए कोई एसेसरी देनी चाहिए थी, क्योंकि सीट माउंट ब्रेकेट्स दिखते हैं और आपके सामान रखने के बीच आते हैं।

सेकंड रो सीट को फोल्ड करने के बाद आप इस कार में फर्नीचर और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े आइटम भी रख सकते हैं।
परफॉरमेंस

सी3 एयरक्रॉस में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इस इंजन के साथ केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। फिलहाल इस कार में ना तो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है और ना ही नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि कुछ समय बाद इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।
ये इंजन टर्बोचार्ज्ड जरूर है, मगर ये वो रोमांच पैदा नहीं करता है जो दूसरे टर्बो पेट्रोल इंजन देते हैं। मगर ये आपको आसान और तनाव मुक्त ड्राइविंग का एक्सपीरियंस जरूर देगा। लो आरपीएम के दौरान आपको अच्छे एक्सलरेशन के लिए अच्छी खासी टॉर्क इससे मिलेगी। यदि आप सिटी में कार ड्राइव कर रहे हैं तो सेकंड और थर्ड गियर आपको कंफर्टेबल रखेगा और आपको इनके बीच बार बार शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं जैसे ही आप गियर डाउन करने के बारे में सोचते हैं तो ओवरटेक्स और गैप्स में घुसने के लिए अच्छा खासा एक्सलरेशन मिल जाएगा। इससे सी3 एयरक्रॉस को सिटी में आसानी से और बिना किसी परेशानी के ड्राइव किया जा सकता है।

इसका यही कैरेक्टर हाईवे पर भी दिखाई देता है। ये यहां आराम से चलती है और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पांचवे गियर में भी आप आसानी से ओवरटेकिंग कर सकते हैं। फिर छठे गियर पर आईये और आपको शानदार माइलेज भी मिलेगा।
इसमें दो चीजें बेहतर हो सकती थी। इसका 3 सिलेंडर इंजन अनरिफाइंड लगता है, क्योंकि इंजन की आवाज और उसका वाइब्रेशन केबिन में महसूस किया जा सकता है। दूसरी तरफ इसके गियरशिफ्ट्स में थोड़ा रबर इफेक्ट महसूस होता है और आपको लगता है कि आपने शायद गियर पूरा लगाया नहीं है। इससे आपको फिर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की कमी महसूस होती है।
राइड और हैंडलिंग

कारों में कंफर्ट देने के लिए सिट्रोएन काफी फेमस है। सी3 हैचबैक में इस मोर्चे पर कुछ कमियां दिखी, मगर सी3 एयरक्रॉस इस मामले में अच्छी है। ये आपको खराब सड़कों और गड्ढों पर अच्छी कुशनिंग देने में सक्षम है। खराब सड़कों पर भी ये कार एकदम सपाट चलती है और इसके सस्पेंशंस भी इस दौरान किसी तरह का शोर नहीं करते हैं। कम स्पीड के दौरान आपको थोड़ा केबिन मूवमेंट महसूस होता है, मगर जैसे ही स्पीड बढ़ती है तो वो भी कम हो जाता है। इसके सस्पेंशंस इस कार में बैठने वाले हर शख्स को शानदार कंफर्ट देने में सक्षम है।
निष्कर्ष
सी3 एयरक्रॉस एक अलग तरह की कार है। ये एक कंडीशन पर आपको बिल्कुल परफैक्ट नहीं लगेगी, मगर दो मोर्चों पर ये आपको काफी पसंद आएगी। यदि आप एक हैचबैक, या छोटी एसयूवी से सीधे इस कार पर अपग्रेड कर रहे हैं तो आपको ये अच्छा अपग्रेडेशन नहीं लगेगा, क्योंकि ये आपको काफी बेसिक लगेगी और आपको एक सिंपल केबिन एक्सपीरियंस ही मिलेगा।

हालांकि यदि आप इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी एसयूवी कारों के मिड वेरिएंट्स की तरफ देख रहे हैं और फीचर्स से समझौता करने को तैयार हैं तो सी3 एयरक्रॉस काफी अच्छी कार है। जहां दूसरी एसयूवी कारों के लोअर वेरिएंट्स में आपको फीचर्स की कमी लगेगी तो वहीं अलॉय व्हील्स, ड्युअल टोन कलर, बड़ी टचस्क्रीन और एक प्रॉपर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आपको सी3 एयरक्रॉस एक पैसा वसूल डील नजर आएगी। इसके अलावा यदि आपको एक बड़ी कार चाहिए जिसमें कभी कभी 7 लोगों को बैठाने की जरूरत पड़ जाए और उसमें खूब सारा बूट स्पेस भी मिले और इन चीजों के लिए भी आप फीचर्स और एक्सपीरियंस से समझौता करने को तैयार हैं तो सी3 एयरक्रॉस यहां भी आपके लिए फिट बैठेगी।

हमारा मानना है कि सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार की कीमत 9 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। यदि प्राइस इससे ज्यादा रख दी गई तो जो समझौते लोगों को करने पड़ेंगे वो उन्हें और ज्यादा बुरा महसूस कराएंगे और हो सकता है इस कार की वैल्यू फिर वो भी ना रहे।

यदि आप फीचर से समझौता करने को तैयार हैं तो स्पेस, कंफर्ट और वर्सेटिलिटी के मोर्चे पर तो सी3 एयरक्रॉस काफी अच्छी कार है। मगर ये फॉर्मूला भी फिर तभी काम आएगा जब इसकी कीमत मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से 5 लाख रुपये तक कम हो।
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स कलर
भारत में सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
गैलेक्सी ब्लू
डीप फारेस्ट ग्रीन with पेरला नेरा ब्लैक
गैलेक्सी ब्लू with पोलर व्हाइट roof
पर्लानेरा ब्लैक के साथ पोलर व्हाइट
पोलर व्हाइट
पेरला नेरा ब्लैक
स्टील ग्रे
पर्लानेरा ब्लैक के साथ गार्नेट रेड
गार्नेट रेड
डीप फारेस्ट ग्रीन
comparing सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स rivals
Rs.8.89 - 14.72 लाख* | Rs.7.79 - 15.04 लाख* | Rs.8.90 - 13.14 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* | Rs.7.45 - 14.36 लाख* | Rs.8.55 - 14.11 लाख* | Rs.11.62 - 14.68 लाख* | Rs.7.40 - 14.52 लाख* |
| रेटिंगUser Review (155) | User Review (425) | User Review (863) | User Review (810) | User Review (303) | User Review (43) | User Review (311) | User Review (884) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1199 सीसी | 1197 सीसी - 1498 सीसी | 1462 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी | 1199 सीसी | 1462 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर81 - 108.62 बीएचपी | 109.96 - 128.73 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी | 81.8 - 118 बीएचपी | 80 - 109 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 99 - 118.27 बीएचपी |
| माइलेज17.5 से 18.5 किमी/लीटर | 21.2 किमी/लीटर | 20.3 से 20.51 किमी/लीटर | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर | 18.4 से 24.1 किमी/लीटर | 18 से 19.5 किमी/लीटर | 20.27 से 20.97 किमी/लीटर | 17.01 से 24.08 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस511 लीटर | 364 लीटर | 209 लीटर | 308 लीटर | 385 लीटर | 470 लीटर | 209 लीटर | 382 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एयरक्रॉस एक्स बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ | एयरक्रॉस एक्स बनाम अर्टिगा | एयरक्रॉस एक्स बनाम फ्रॉन्क्स | एयरक्रॉस एक्स बनाम सोनेट | एयरक्रॉस एक्स बनाम बसॉल्ट एक्स | एयरक्रॉस एक्स बनाम एक्सएल6 | एयरक्रॉस एक्स बनाम नेक्सन |
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स वीडियो

सिट्रोएन एयरक्रॉस X - Value for Money?

BNCAP में सिट्रोएन सी3 Aircross Gets 5 Star

सिट्रोएन सी3 Aircross - Space & Practicality
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स दूसरा hand कारें
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स यूज़र रिव्यू
- सभी (155)
- स्टाइलिंग से जुड़े (42)
- कंफर्ट (69)
- माइलेज (29)
- इंजन (33)
- इंटीरियर (34)
- स्पेस (25)
- कीमत (42)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Just AmazingAmazing features and overall fantastic performance of the car and amazing colours of the vehcile and mileage is also good. Speed of the car is all fine with all of the safety features are also top notch ,with 1199cc engine and torque is 205Nm with 6 airbags brilliant car.और देखें3
- CITROEN AIRCROSS ONE OF THE BESTI had driven my friends car. Its very comfortable for long drives and the suspension handles roads on any conditions. At a such reasonable price they have given good features. the body line is also good with spoilers and sporty looks. The interior is descent with user friendly features. The leg room and boot space is upto the mark.और देखें
- Number One Car In India Citron AircrossFantastic car so good looking than other car. number 1 one car. Aircross is the best in the world. Citron is the top vehicle than other in india. So it has comfortable seat and space. The driving is comfortable and has great safety, powerful engine car speed is excellent. Thats wy Aircross is the most fantastic car in India.और देखें
- Best Family CarIt's a really nice car, the looks are so modern and the features are excellent. The mileage is good. The price range is really good for a 7 seater car. Premium features are provided in a very budget friendly price range. The performance is amazing. It's best car for family trips, it has good legroom and seats are comfortable for long journey.और देखें
- Nice In Future DaysThis model is new while compare mahindra, tata, hundai and honda. Mostly seeing less vehicles in cities. This model car Show rooms and garages are not sufficiently available in every town while compare other company cars. When there is good maintainance for every vehicle then buyers may think to buy such car. I have using tata veh for the last twenty five years. As on date i purchase tata ev veh nexon for my sisters who is a doctor and working in Hyd govt hospital for her daily use.और देखें
- अधिक देखें
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स माइलेज
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स का माइलेज 17.5 किमी/लीटर से 18.5 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 18.5 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 17.6 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Yes, the Citroen C3 Aircross comes equipped with the Hill-Hold Assist feature, w...और देखें
A ) Yes, the Citroën Aircross offers a Remote Start/Stop function with pre-condition...और देखें
A ) Yes, the Citroën Aircross comes equipped with the Hill-Hold Assist feature as st...और देखें
A ) The ground clearance of the Citroen Aircross is 200 mm, providing a commanding S...और देखें
A ) The Citroen C3 Aircross has boot space capacity of 444 litres.

सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्सRs.8.55 - 14.11 लाख*
सिट्रोएन सी3 एक्सRs.4.99 - 10.21 लाख*
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉसRs.37.32 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

