• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी

    4.3204 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 11.95 - 16.07 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    जनवरी ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    होंडा सिटी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1498 सीसी
    पावर119.35 बीएचपी
    टॉर्क145 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    माइलेज17.8 से 18.4 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले
    • टायर प्रेशर मॉनिटर
    • वॉइस कमांड
    • एयर प्योरिफायर
    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
    • एडवांस इंटरनेट फीचर
    • एडीएएस
    • इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन
    • रियर एसी वेंट्स
    • पार्किंग सेंसर
    • वायरलेस चार्जर
    • सनरूफ
    • प्रमुख विशेषताएं
    • टॉप फीचर

    होंडा सिटी प्राइस

    होंडा सिटी की कीमत 11.95 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 16.07 लाख रुपये है। सिटी 8 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें सिटी एसवी बेस मॉडल है और होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी टॉप मॉडल है।

    और देखें
    सिटी एसवी(बेस मॉडल)1498 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड11.95 लाख*
    सिटी वी1498 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड12.70 लाख*
    टॉप सेलिंग
    सिटी वीएक्स1498 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड
    13.73 लाख*
    सिटी वी सीवीटी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड13.90 लाख*
    सिटी स्पोर्ट1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड14.38 लाख*
    सिटी जेडएक्स1498 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.8 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड14.87 लाख*
    सिटी वीएक्स सीवीटी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड14.94 लाख*
    सिटी जेडएक्स सीवीटी(टॉप मॉडल)1498 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड16.07 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    होंडा सिटी रिव्यू

    ओवरव्यू

    2023 Honda City

    साल 2023 को होंडा के लिए एक कमबैक ईयर कहा जा सकता है। इस साल के मध्य तक कंपनी क्रेटा के मुकाबले में एक नई एसयूवी कार भी उतारने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस साल की बेहतर शुरूआत करने के लिए होंडा सिटी को अपडेट दिया है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आज भी होंडा सिटी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। तो क्या होंडा सिटी को मिले ये अपडेट्स इस कार का ओनरशिप एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए काफी है? ये आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    2023 Honda City Front

    होंडा ने सिटी सेडान के एक्सटीरियर में हल्के फुल्के बदलाव कर इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार बना दिया है। इसमें आगे की तरफ पहले से ज्यादा आकर्षक हनीकॉम्ब ग्रिल और उसके ऊपर पतली सी क्रोम स्ट्रिप दी गई है, जबकि पहले मोटी स्ट्रिप दी जाती थी। इसके अलावा इसमें स्पोर्टी लुक वाला नया फ्रंट बंपर दिया गया है जिसके नीचे फॉक्स कार्बन फाइबर की फिनिशिंग की गई है। इसके फुल एलईडी हेडलैंप्स के डिजाइन को बदला नहीं गया है और इसके एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम से लैस वेरिएंट्स में भी ऑटो हाई बीम का फीचर दिया गया है जो सामने से आ रहे ट्रैफिक की तेज लाइटों से आपको बचाएगा। 

    2023 Honda City Rear

    स्पोर्टी बंपर और बॉडी कलर बूट लिड स्पॉयलर को छोड़कर इसके रियर डिजाइन में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्लैक लोअर पोर्शन की वजह से इसका बंपर पहले से काफी​ पतला नजर आ रहा है और फ्रंट की तरह यहां भी फॉक्स कार्बन फाइबर एलिमेंट्स दिए गए हैं। होंडा सिटी 2023 के साइड प्रोफाइल में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और यहां केवल 16 इंच के अलॉय व्हील्स ही दिए गए हैं। इसके अलावा होंडा ने इसमें ऑब्सिडियन ब्लू कलर का ऑप्शन दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नजर आता है। 

    और देखें

    इंटीरियर

    2023 Honda City Cabin

    होंडा सिटी के अपडेटेड मॉडल के इंटीरियर में बदलाव नहीं किए गए हैं। पहले की तरह अब भी इसका डैशबोर्ड काफी आकर्षक नजर आता है और इसके इंटीरियर की क्वालिटी सेगमेंट में सबसे बेस्ट भी है। सभी टच पॉइन्ट्स पर सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दिए गए रोटरी नॉब क्लिक करने में काफी स्मूद लगते हैं और कंट्रोल्स की फंक्शनिंग भी काफी अच्छी है। बदलाव की बात करें तो अब हाइब्रिड वेरिएंट के डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर फिनिश इंसर्ट्स दे दिए गए हैं जो दिखने में काफी कूल नजर आते हैं। 

    2023 Honda City Wireless Charging Pad

    प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर भी होंडा सिटी काफी शानदार कार साबित होती है। आपको सेंटर कंसोल के ​नीचे फोन रखने के लिए 4 अलग अलग स्पेस, दो शानदार डिजाइन वाले कपहोल्डर्स, बड़े डोर पैकेट्स और फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे भी स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इस सेडान में वायरलेस फोन चार्जर भी दे दिया गया है, मगर स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट में इसका प्लेसमेंट कुछ सही नहीं लगता है।

    2023 Honda City Cup Holders

    इसकी सबसे बड़ी समस्या ये है कि आप या तो बिना वायर के फोन को चार्ज ही कर लें या फिर आराम से बैठकर कॉफी का लुत्फ उठा लें, क्योंकि ये कपहोल्डर का स्पेस घेर लेता है। हालांकि ये समस्या आपको हाइब्रिड वेरिएंट में नहीं आएगी, इसमें चार्जर को ड्राइव सलेक्टर लीवर के पीछे पोजिशन किया गया है क्योंकि इसमें मैनुअल की बजाए इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है। 

    फीचर्स 

    2023 Honda City Touchscreen Display

    होंडा ने इसमें दिए गए 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया है। हालांकि ग्राफिक्स और लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले से ज्यादा ब्राइट हो गया है और इसका रेजोल्यूशन भी हाई है और आपको इसमें अलग अलग थीम और कलर ऑप्शंस भी मिलेंगे। होंडा ने ई सिस्टम में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की फंक्शनैलिटी भी दी है ​जो काफी स्मूद तरीके से काम करती है। इसका रिवर्सिंग कैमरा भी पहले से बेहतर हुआ है और कार को आसानी से पार्क करने के लिए आपको ये अलग अलग व्यू दिखाता है।

    2023 Honda City Instrument Cluster

    इसके अलावा डिजिटल और एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन को भी हल्का फुल्का अपडेट किया गया है। ये पहले से ब्राइट हुई और इसपर एडीएएस फंक्शनैलिटी भी डिस्प्ले होती है। पहले की तरह ये इस्तेमाल करने में काफी आसान लगती है और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के जरिए आप कई फंक्शंस आसानी से देख सकते हैं।

    रियर सीट 

    2023 Honda City Rear Seats

    जब रियर सीट के स्पेस और कंफर्ट की बात आती है तो होंडा सिटी एक शानदार कार साबित होती है। इसमें काफी ज्यादा स्पेस के साथ अच्छा नीरूम और शोल्डर रूम मिलता है। हालांकि इसमें ज्यादा हेडरूम स्पेस नहीं मिलता है और ऊंचे कद के लोगों को इससे कुछ परेशानी हो सकती है। यहां दिए गए फीचर्स की बात करें तो आपको दो एसी वेंट्स और दो 12 वोल्ट के चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं। हालांकि आपको यहां यूएसबी चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा, मगर इसके बजाए आपको 12 वोल्ट का चार्जिंग पोर्ट बटन जरूर दिया गया है। 

    2023 Honda City Rear Seatback Pockets

    स्टोरेज स्पेस की बात करें तो इसमें बड़े रियर सीटबैक पॉकेट्स के साथ फोन जैसे आइटम रखने के लिए सेपरेट पॉकेट्स भी दिए गए हैं। इसके डोर पॉकेट्स भी काफी बड़े हैं और आपको सेंटर आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स भी मिल जाएंगे। इसकी रियर विंड स्क्रीन पर सनब्लाइंड्स भी दिए गए हैं, मगर रियर साइड विंडो पर ये फीचर नहीं दिया गया है।

    और देखें

    सुरक्षा

    2023 Honda City and City Hybrid

    बेस वेरिएंट एसवी को छोड़कर होंडा सिटी के बाकी दूसरे सभी वेरिएंट्स में एडीएएस का फीचर दिया गया है। कैमरा बेस्ड ये सिस्टम काफी अच्छे से काम करता है और इसके तहत इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमजी एस्टर के कंपेरिजन मेंं इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं दिया गया है।

    काफी अच्छी तरह से ट्यून किया गया ये सिस्टम हमारे देश की ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार कभी कभी कंफ्यूज हो जाता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आप इसके इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम को बंद ही कर दें तो अच्छा है, क्योंकि ये अपने आसपास मौजूद दूसरे व्हीकल्स या सड़क पर चल रहे लोगों को पाकर काफी सेंसेटिव हो जाता है और कार में एकदम से ब्रेक लग जाते हैं जिससे पीछे से आ रहे किसी व्हीकल के टकराने का खतरा बना रहता है। 

    यहां तक कि अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल को इस्तेमाल करने से आपकी कार के आगे चल रही कार के बीच काफी गैप बन जाता है जिसके बीच कोई भी दूसरा व्हीकल आ सकता है ​और फिर इस कार में अचानक से ब्रेक लगने लग जाते हैं और ये चीज काफी खराब लगने लग जाती है। ये समस्या ना सिर्फ होंडा सिटी में है बल्कि एडीएएस से लैस दूसरी कारों में भी नजर आती है। 

    और देखें

    बूट स्पेस

    2023 Honda City Boot Space

    बूट स्पेस की बात करें तो होंडा सिटी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 506 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो काफी गहरा है और इसका शेप भी अच्छा है। इसके हाइब्रिड वर्जन में थोड़ा कम 410 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है क्योंकि इसमें बैट्री पैक काफी जगह घेर रहा है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में फुल साइज स्पेयर व्हील नहीं दिया गया है। 

    और देखें

    परफॉरमेंस

    2023 Honda City Engine

    अपडेट मिलने के बाद होंडा सिटी में अब डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। अब इसमें आपको दो तरह के पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे, जिनमें 121 पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर इंजन शामिल है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। दूसरा ऑप्शन है स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, जिसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 126 पीएस की पावर देने वाला इंटरनल कंब्सशन इंजन दिया गया है। 

    2023 Honda City Gear Shifter

    सबसे पहले बात करें स्टैंडर्ड 1.5 लीटर इंजन की तो ये काफी रिस्पॉन्सिव है, जिससे अच्छी ड्राइवेबिलिटी मिलती है। यहां तक कि आप तीसरे या चौथे गियर पर स्लो स्पीड में भी गाड़ी को आराम से ड्राइव कर सकते हैं और यदि आप फटाफट एक्सलरेशन चाहते हैं तो ये इंजन बेझिझक आपको अच्छे से रिस्पॉन्ड करेगा। नतीजतन, गियर ज्यादा इस्तेमाल किए बिना ही अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी। इसके गियर शिफ्ट्स भी काफी स्मूद हैं और क्लच भी अच्छा है, जिससे सिटी में आप बिना परेशानी के कार ड्राइव कर सकते हैं। हालांकि हार्ड एक्सलरेशन देने पर इसका इंजन शोर करने लगता है, जिससे फिर इससे वैसा पंच नहीं मिल पाता है जैसा इस कार के मुकाबले में मौजूद फोक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया में दिए गए टर्बो पेट्रोल इंजन से मिलता है। इस इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है। ये ज्यादातर सिटी में ड्राइव करने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है, मगर स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों को इससे ज्यादा फन नहीं मिलेगा। 

    2023 Honda City Hybrid Engine

    यदि आपको थोड़ी तेज कार चलाना पसंद है तो आपको इसके हाइब्रिड वेरिएंट के बारे में जरूर जानना चाहिए। कम स्पीड पर आपको ये इंस्टेंट एक्सलरेशन देता है, जिससे कम स्पीड के दौरान भी आपको ओवरटेकिंग में कोई समस्या नहीं आती है। ये काफी रिफाइंड और स्मूद भी महसूस होता है, क्योंकि कम स्पीड पर 60 प्रतिशत तक तो ये प्योर ईवी मोड पर ही रहता है। हाई स्पीड पर आपको इससे एकदम से पंच मिलेगा, जिससे ये एक वर्सेटाइल वेरिएंट माना जा सकता है फिर भले ही आप कम स्पीड में चलाएं या फिर ज्यादा स्पीड में। 

    2023 Honda City Hybrid e:HEV Badging

    चूंकि ये ज्यादातर ईवी मोड पर ही रहता है तो आपको इससे काफी अच्छा माइलेज भी मिलता है। चाहे बंपर टू बंपर ट्रैफिक की बात हो या हाईवे पर सरपट ड्राइव करने की, आपको होंडा सिटी हाइब्रिड से कम से कम 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज तो मिल ही जाएगा।

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    2023 Honda City

    जब बात राइड क्वालिटी की आती है तो होंडा सिटी काफी इंप्रेस करती है। कम स्पीड के दौरान इसके सस्पेंशन काफी रिफाइंड लगते हैं। थोड़े उबड़ खाबड़ रास्तों पर से ये कार आराम से गुजरती है और गड्ढों को भी आराम से झेल लेती है। बिना शोर किए इसके सस्पेंशन अपना काम बखूबी निभाते हैं। 

    2023 Honda City

    हाई स्पीड के दौरान भी होंडा सिटी काफी सॉलिड नजर आती है और एकदम सीधे सीधे चलती है। इसकी राइड क्वालिटी भी काफी कंफर्टेबल है और हाई स्पीड के दौरान ये कोई बंप आने पर हिलती डुलती नहीं है।

    2023 Honda City

    हैंडलिंग के मोर्चे पर भी पहले की तरह सिटी काफी अच्छी है। कॉर्नर्स पर ये आराम से मुड़ लेती है और इसके स्टीयरिंग का वजन भी इसे ड्राइव करने के लिहाज से एकदम परफैक्ट है।

    और देखें

    निष्कर्ष

    2023 Honda City and City Hybrid

    कुल मिलाकर अपडेट मिलने के बाद होंडा सिटी पहले से ज्यादा आकर्षक कार बन गई है। इसके वेरिएंट लाइनअप में आप आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब का मॉडल चुन सकते हैं और सारे वेरिएंट ही फीचर लोडेड भी हैं। होंडा की ओर से इसके एक्सटीरियर में किए गए बदलाव से ये और ज्यादा आकर्षक लगने लगी है। इसके अलावा नई सिटी सेडान काफी स्पेशियस है और इसका केबिन भी काफी कंफर्टेबल है, इसमें हाई क्वालिटी इंटीरियर दिया गया है और इसकी फीचर लिस्ट भी काफी लंबी है। साथ ही हैंडलिंग के मोर्चे पर भी ये कार काफी अच्छी है और इसकी राइड क्वालिटी भी काफी कंफर्टेबल है। 

    एक बार फिर से सेडान सेगमेंट में कॉम्पिटशन बढ़ गया है। यहां स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस तो मौजूद है ही और जल्द ही इनके बीच न्यू जनरेशन हुंडई वरना भी शामिल होगी। ऐसे में जल्द हम इन सभी कारों कों कंपेयर भी करेंगे।

    और देखें

    होंडा सिटी की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्पेशियस केबिन,मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से ज्यादा नीरूम स्पेस मिलता है इसमें
    • इंटीरियर क्वालिटी के मामले में सेगमेंट की सबसे बेस्ट कार कही जा सकती है ये
    • कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • वेंटिलेटेड सीट्स,पावर्ड ड्राइवर सीट,ब्रांडेड स्टीरियो की लगती है कमी
    • कंपनी ने बंद किया डीजल इंजन का ऑप्शन
    • रियर सीट पर कम मिलता है हेडरूम

    होंडा सिटी कंपेरिजन

    ह��ोंडा सिटी
    होंडा सिटी
    Rs.11.95 - 16.07 लाख*
    होंडा एलिवेट
    होंडा एलिवेट
    Rs.11.60 - 16.67 लाख*
    हुंडई वरना
    हुंडई वरना
    Rs.10.79 - 17.13 लाख*
    फॉक्सवेगन वर्टस
    फॉक्सवेगन वर्टस
    Rs.10.50 - 19 लाख*
    स्कोडा स्लाविया
    स्कोडा स्लाविया
    Rs.10 - 17.99 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.32 - 14.15 लाख*
    मारुति सियाज
    मारुति सियाज
    Rs.9.09 - 11.89 लाख*
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
    Rs.10.95 - 19.76 लाख*
    रेटिंग4.3204 रिव्यूजरेटिंग4.4488 रिव्यूजरेटिंग4.6573 रिव्यूजरेटिंग4.5438 रिव्यूजरेटिंग4.4341 रिव्यूजरेटिंग4.6806 रिव्यूजरेटिंग4.5743 रिव्यूजरेटिंग4.5410 रिव्यूज
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल
    इंजन1498 सीसीइंजन1498 सीसीइंजन1482 सीसी - 1497 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन999 सीसी - 1498 सीसीइंजन1199 सीसी - 1497 सीसीइंजन1462 सीसीइंजन1462 सीसी - 1490 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी
    पावर119.35 बीएचपीपावर119 बीएचपीपावर113.18 - 157.57 बीएचपीपावर113.98 - 147.51 बीएचपीपावर114 - 147.51 बीएचपीपावर99 - 118.27 बीएचपीपावर103.25 बीएचपीपावर86.63 - 101.64 बीएचपी
    माइलेज17.8 से 18.4 किमी/लीटरमाइलेज15.31 से 16.92 किमी/लीटरमाइलेज18.6 से 20.6 किमी/लीटरमाइलेज18.12 से 20.8 किमी/लीटरमाइलेज18.73 से 20.32 किमी/लीटरमाइलेज17.01 से 24.08 किमी/लीटरमाइलेज20.04 से 20.65 किमी/लीटरमाइलेज19.39 से 27.97 किमी/लीटर
    बूट स्पेस506 लीटरबूट स्पेस458 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस373 लीटर
    एयरबैग2-6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6
    वर्तमान में देख रहे हैंसिटी बनाम एलिवेटसिटी बनाम वरनासिटी बनाम वर्टससिटी बनाम स्लावियासिटी बनाम नेक्सनसिटी बनाम सियाजसिटी बनाम अर्बन क्रूजर हाइराइडर
    space Image

    होंडा सिटी न्यूज

    • नई न्यूज़
    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां
      होंडा सिटी फेसलिफ्ट रिव्यू : कितनी बेहतर हुई ये कार, जानिए यहां

      कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आज भी होंडा सिटी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

       

      भानुमार्च 17, 2023
    • होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन
      होंडा सिटी Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना : स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट कंपेरिजन

      मिड साइज सेडान सेगमेंट में काफी सालों तक कम बिक्री के आंकड़े मिलने के बाद अब होंडा सिटी एक नए रूप में लौट आई है। हालांकि अब इस सेगमेंट को पसंद करने वाले ग्राहकों की सोच में भी कुछ बदलाव आए हैं।

      भानुसितंबर 07, 2020

    होंडा सिटी यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड204 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (204)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (52)
    • कंफर्ट (133)
    • माइलेज (57)
    • इंजन (67)
    • इंटीरियर (61)
    • स्पेस (24)
    • कीमत (24)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • m
      midhun on जनवरी 03, 2026
      4.8
      Its Very Amazing .good Option This
      I really like it its tottaly worth riding and seating also very comfortable i am very enjoying style also very nice reliability also very nice. Driving feel is extremely good car looking is very sharp and clean design power also very amazing very powerful car performance definitely amazing totally worth it.
      और देखें
      1 1
    • g
      gopal सिंह on दिसंबर 31, 2025
      4.7
      Best Drive Experience I Ever
      Best drive experience i ever had with a comfortable sedan and when you drive you can feel the power of the engine inside your body great drive and a wonderful car for car lovers who want a car for stylish look with great features and best driving experience i personally recommend this to all my friends and family. Nyc creation Honda team.
      और देखें
    • अभिषेक mishra on दिसंबर 19, 2025
      4.5
      Very Cost Efficient Car
      Very excellent car cost wise and performance wise. It's handling is so good It's engine is so smooth and good performance. Premium class sedan . Keyless entry is much appreciated. I have it's top model which quite impressive, all features are good enough. It have all the features except 360° camera which is missing. Overall excellent car.
      और देखें
    • s
      sankhadip nag on दिसंबर 12, 2025
      4.5
      Honda City Owning Expirience.
      If you ever have a doubt of which car you want to purchase in this segment and only thing matters to you is overall practicality and a reliable car with great looks and low maintainance then belive me guys this is the car to go with . A very reliable engine with decent mileage and great overall luxury feel.
      और देखें
    • y
      yousuf shareef on नवंबर 20, 2025
      3.8
      Best Car For Low Maintenance
      Best car for low maintenance and best for looks and many more. The exterior styling is sleek and mature, with sharp lines and a premium stance.Inside, the City prioritizes space and comfort. The cabin is airy, the rear seat legroom is excellent, and the seating position is comfortable for long drives.
      और देखें
    • सभी सिटी रिव्यूज देखें

    होंडा सिटी माइलेज

    होंडा सिटी केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। होंडा सिटी का माइलेज 17.8 किमी/लीटर से 18.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.4 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल17.8 किमी/लीटर

    होंडा सिटी वीडियो

    • Features

      फ़ीचर

      1 साल पहले
    • Highlights

      Highlights

      1 साल पहले

    होंडा सिटी कलर

    भारत में होंडा सिटी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • सिटी प्लेटिनम व्हाइट पर्ल कलरप्लेटिनम व्हाइट पर्ल
    • सिटी लूनर सिल्वर मेटेलिक कलरलूनर सिल्वर मेटेलिक
    • सिटी गोल्डन ब्राउन मैटेलिक कलरगोल्डन ब्राउन मैटेलिक
    • सिटी ओब्सीडियन ब्लू पर्ल कलरओब्सीडियन ब्लू पर्ल
    • सिटी मिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक कलरमिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक
    • सिटी रेडिएंट रेड मैटेलिक कलररेडिएंट रेड मैटेलिक

    होंडा सिटी फोटो

    हमारे पास होंडा सिटी की 34 फोटो हैं, सिटी की फोटो गैलरी देखें जिसमें सेडान कार का एक्सटीरियर, इंटीरियर और 360 डिग्री व्यू शामिल है।

    • Honda City Front Left Side Image
    • Honda City Rear Right Side Image
    • Honda City Exterior Image Image
    • Honda City Exterior Image Image
    • Honda City Exterior Image Image
    • Honda City Exterior Image Image
    • Honda City Exterior Image Image
    • Honda City Grille Image
    space Image

    नई दिल्ली में पुरानी होंडा सिटी कार

    • होंडा सिटी वी सीवीटी
      होंडा सिटी वी सीवीटी
      Rs7.25 लाख
      201971,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      Rs15.00 लाख
      20242,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      Rs14.50 लाख
      202416,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी ZX CVT 2 Airbag
      होंडा सिटी ZX CVT 2 Airbag
      Rs13.25 लाख
      202430,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी वीएक्स सीवीटी
      Rs12.50 लाख
      202311,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      Rs11.80 लाख
      202361,973किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा ��सिटी ZX MT
      होंडा सिटी ZX MT
      Rs10.52 लाख
      202356,079किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी V 2 Airbag
      होंडा सिटी V 2 Airbag
      Rs8.97 लाख
      202341,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      होंडा सिटी जेडएक्स सीवीटी
      Rs12.90 लाख
      202325,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • होंडा सिटी वी सीवीटी
      होंडा सिटी वी सीवीटी
      Rs10.45 लाख
      202219,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      होंडा सिटी प्रश्न और उत्तर

      • अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) होंडा सिटी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सिटी की ऑन-रोड कीमत 13,85,564 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) होंडा सिटी पर जनवरी महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जनवरी 2026 के महीने में दिल्ली में होंडा सिटी पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) सिटी और एलिवेट में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) सिटी की कीमत 11.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम और एलिवेट की कीमत 11.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) होंडा सिटी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 12.55 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से होंडा सिटी की ईएमआई ₹26,558 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.39 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Sumit asked on 11 Jul 2025
      Q ) What ADAS safety features are available in the Honda City?
      By CarDekho Experts on 11 Jul 2025

      A ) The Honda City features Honda SENSING, an advanced ADAS suite offering Collision...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Kumkum asked on 7 Jul 2025
      Q ) What is the size of the infotainment display in the Honda City?
      By CarDekho Experts on 7 Jul 2025

      A ) The Honda City comes equipped with a 20.3 cm advanced touchscreen display audio ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Dinesh asked on 27 Jun 2025
      Q ) Does the Honda City offer Adaptive Cruise Control?
      By CarDekho Experts on 27 Jun 2025

      A ) Yes, the Honda City offers Adaptive Cruise Control with visual displays for CMBS...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the engine type of Honda City?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) The Honda City has 1.5 litre i-VTEC Petrol Engine on offer of 1498 cc.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the boot space of Honda City?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The boot space of Honda City is 506 litre.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      31,729ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      होंडा सिटी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें
      space Image

      भारत में सिटी की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.14.78 - 19.80 लाख
      मुंबईRs.14.19 - 19 लाख
      पुणेRs.14.10 - 18.85 लाख
      हैदराबादRs.14.81 - 19.83 लाख
      चेन्नईRs.14.79 - 19.85 लाख
      अहमदाबादRs.13.31 - 17.79 लाख
      लखनऊRs.13.82 - 18.54 लाख
      जयपुरRs.14.55 - 18.77 लाख
      पटनाRs.13.94 - 19.03 लाख
      चंडीगढ़Rs.13.82 - 18.87 लाख

      ट्रेंडिंग होंडा कारें

      पॉपुलर सेडान कारें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      जनवरी ऑफर देखें

      होंडा सिटी लेटेस्ट अपडेट

      • 12 अक्टूबर 2025: अक्टूबर 2025 में होंडा सिटी सेडान पर 1.27 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 लागू होने के साथ होंडा सिटी कार की कीमतें 57,500 रुपये तक घट गई है। इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत अब 11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

      • 3 सितंबर 2025: यदि आप सितंबर 2025 में होंडा सिटी को बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी एक महीने में मिल सकेगी।

      और देखें
      space Image
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है