• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टाटा एरिस को चलाने के बाद पता चली ये 5 बातें, खरीदने से पहले आप भी डालें एक नजर

    हो सकता है कि एरिस के पास अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसी खूबियां ना हों, लेकिन इसकी भरपाई करने के लिए इसमें निश्चित रूप से आकर्षक स्टाइल है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 09, 2026 10:00 ist
    info icon
    published onOct 09, 2026 10:00 IST
    last updated onOct 09, 2026 10:00 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Aeris

    टाटा मोटर्स ने नई सब-4 मीटर सेडान एरिस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे टिगोर की जगह पेश किया गया है। इसका मकसद अपनी अनोखी और प्रीमियम स्टाइलिंग, कई सारे फीचर्स और अलग-अलग तरह के पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में पहले से मौजूद प्रतिद्व्न्दियों को कड़ी टक्कर देना है। इन सभी खूबियों की वजह से सेगमेंट के कई खरीदारों की दिलचस्पी इसमें बढ़ी है। हाल ही में हमें नई टाटा एरिस सेडान को ड्राइव करने का मौका मिला, जिससे हमें इसकी खूबियां और खामियां पता चल सकी। ड्राइव के बाद सामने आई 5 मुख्य बातें यहां बताई गई हैं :- 

    शानदार एक्सटीरियर 

    केबिन के अंदर जाने से पहले ही यह सेडान कार अपने मॉडर्न, अनोखे और शानदार एक्सटीरियर के साथ पहली ही नजर में सभी को आकर्षित करती है। इसमें कई दिलचस्प स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं, जैसे कि कूपे जैसी रूफलाइन, रंग बदलने वाला 'डंडेली ड्रिजल' शेड (जो यहां दिखाया गया है) और यूनीक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स। यह गाड़ी पूरी तरह से प्रीमियम दिखती है और अपने प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले बिलकुल अलग नजर आती है जो इसके सामने काफी साधारण लगते हैं।

    Tata Aeris

    मॉडर्न केबिन

    टाटा एरिस के केबिन में चारों तरफ इस्तेमाल हुआ मटीरियल सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। इसका डैशबोर्ड टियागो जैसा है, लेकिन हल्के बेज और सफेद कलर की थीम की वजह से इसका पूरा केबिन हैचबैक के मुकाबले ज़्यादा खुला-खुला लगता है। इसमें दरवाज़ों पर सॉफ्ट-टच पैडिंग, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और कई जगहों पर फैब्रिक इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो केबिन एक्सपीरिएंस और भी बेहतर बनाते हैं।

    Tata Aeris

    एरिस की केबिन क्वालिटी ही इसकी सबसे बड़ी खूबी नहीं है, बल्कि इसमें कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का शानदार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, सेगमेंट फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं।

    Tata Aeris

    जगह और स्पेस

    इसका केबिन देखने और महसूस करने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसमें कुछ कमियां भी हैं। आगे वाली सीटों की बात करें तो यह दिखने में तो शानदार लगती हैं, लेकिन इसमें पर्याप्त सपोर्ट की कमी है जिससे लंबे सफर में थकान महसूस हो सकती है। केबिन के अंदर इसमें जगह की थोड़ी कम लगती है, और पीछे वाली सीट पर तीन लोगों के बैठने पर बीच वाले पैसेंजर को थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा इसमें कई छोटी-छोटी चीज़ें हैं जिसे और भी बेहतर किया जा सकता था, जैसे कि क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स जो थोड़े ढीले लगते हैं और इनमें मजबूती का अहसास नहीं होता।

    Tata Aeris

    अच्छी राइड क्वालिटी

    टाटा की गाड़ी होने के नाते, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि एरिस की राइड क्वालिटी बेहद शानदार है। यह गाड़ी स्थिरता, कंट्रोल और आराम के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाती है। कम स्पीड पर यह आरामदायक राइड देती है जिससे इसमें बैठे लोग अच्छा कंफर्ट महसूस करते हैं, और तेज स्पीड पर भी यह वर्टिकल और हॉरिजोंटल मूवमेंट को कंट्रोल में रखती है।

    Tata Aeris

    ठीक-ठाक परफॉर्मेंस

    नई टाटा एरिस गाड़ी में वही जाना-पहचाना 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से टाटा की कई एंट्री-लेवल कारों में इस्तेमाल हो रहा है। समय के साथ इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि यह आज के दौर में भी काम का बना रहे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार नहीं है और यह गाड़ी आराम से चलाने पर ही सबसे अच्छी तरह से परफॉर्म करती है। अगर आपको गाड़ी चलाना पसंद है, तो हो सकता है कि आप इसकी बजाए अमेज और डिजायर जैसी जापानी कारों पर भी नजर डालें।

    Tata Aeris

    कारदेखो का क्या है कहना…

    नई टाटा एरिस अब तक एक बेहतरीन पैकेज साबित हुई है। एक तरफ इसमें स्टाइल है और यह इतनी फैशनेबल है कि दूसरी गाड़ियों से अलग दिखती है। इसकी कीमत के हिसाब से वैल्यू भी काफी अच्छी है, और इसका इंटीरियर और फीचर्स इसे इसकी कीमत से कहीं ज़्यादा प्रीमियम महसूस कराते हैं। हालांकि, इसमें कुछ कमियां भी हैं, अगर आप ऐसी गाड़ी चाहते हैं जिसे चलाने में बहुत मजा आए तो यह आपके लिए नहीं है। फिर भी, हमें लगता है कि कीमत के हिसाब से यह एक बढ़िया विकल्प है।

    नई टाटा एरिस को लेकर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा aeris पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है