• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा एरिस vs हुंडई ऑरा : इनमें से कौनसी कॉम्पेक्ट सेडान खरीदें और क्यों?

    हमनें कीमत, डाइमेंशन, फीचर्स, सेफ्टी, पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन्स के मोर्चे पर दोनों कारों की तुलना की है, ताकि यह देखा जा सके कि ये दोनों कॉम्पैक्ट सेडान एक-दूसरे से कितनी अलग हैं

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 20, 2026 10:57 ist
    info icon
    published onOct 20, 2026 10:57 IST
    last updated onOct 20, 2026 10:57 IST
    50 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Aeris Vs Hyundai Aura

    टाटा मोटर्स ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान एरिस पिछले महीने लॉन्च की थी, जिसका सीधे तौर पर मुकाबला हुंडई ऑरा, मारुति डिजायर और होंडा अमेज जैसी गाड़ियों से है। टाटा एरिस टिगोर का ही एक अपडेटेड वर्जन है। इसमें पेट्रोल और पेट्रोल + सीएनजी इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।

    दूसरी ओर, हुंडई ऑरा इस सेगमेंट की एक पॉपुलर कार है जो अपने रिफाइंड इंजन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें भी पेट्रोल और पेट्रोल+ सीएनजी ऑप्शन मिलते हैं। सवाल यह है कि अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों में से कौनसी कार आपके लिए ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होगी? इस कंपेरिजन में हम कीमत, फीचर्स, इंजन और प्रैक्टिकैलिटी के हर पहलू पर गौर करेंगे ताकि आप एक सही फैसला ले सकें।

    कीमत 

    मॉडल 

    टाटा एरिस 

    हुंडई ऑरा  

    कीमत (पेट्रोल)

    5.29 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये

    5.99 लाख रुपये से 8.42 लाख रुपये

    कीमत (पेट्रोल + सीएनजी)

    6.29 लाख रुपये से 9.74 लाख रुपये 

    7.89 लाख रुपये से 8.67 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    कीमत के मोर्चे पर टाटा एरिस दोनों में से ज्यादा किफायती कार है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत हुंडई ऑरा से करीब 70,000 रुपये कम है। टाटा एरिस कुल 18 वेरिएंट्स में आती है, जिसके साथ पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इन दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और एएमटी (ऑटोमैटिक) का विकल्प दिया गया है। जबकि, हुंडई ऑरा 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें सीएनजी के साथ एएमटी गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। 

    Tata Aeris Front Quarter

    टाटा एरिस के बेस पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके टॉप पेट्रोल+ सीएनजी एएमटी वेरिएंट की प्राइस 9.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, हुंडई ऑरा के बेस पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये है और इसके टॉप पेट्रोल+सीएनजी मैनुअल वेरिएंट की प्राइस 8.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हुंडई ऑरा के मुकाबले टाटा एरिस का टॉप पेट्रोल वेरिएंट 32,000 रुपये और पेट्रोल + सीएनजी वर्जन 1.07 लाख रुपये महंगा है। टाटा एरिस सीएनजी की शुरूआती कीमत ऑरा से 1.6 लाख रुपये कम है।

    Hyundai Aura

    यह दोनों कारें एक जैसे ग्राहकों को टारगेट करती हैं, लेकिन इनकी कीमतों में काफी अंतर है। इनमें मिलने वाली स्पेस और फीचर्स में भी काफी फर्क है।

    डाइमेंशन 

    पैरामीटर 

    टाटा एरिस

    हुंडई ऑरा

    अंतर 

    लंबाई

    3995 मिलीमीटर 

    3995 मिलीमीटर 

    (0 मिलीमीटर)

    चौड़ाई 

    1684 मिलीमीटर 

    1680 मिलीमीटर 

    (+4 मिलीमीटर)

    ऊंचाई 

    1532 मिलीमीटर 

    1520 मिलीमीटर 

    (+12 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस 

    2450 मिलीमीटर 

    2450 मिलीमीटर 

    (0 मिलीमीटर)

    साइज के मामले में यह दोनों कॉम्पैक्ट सेडान लगभग एक जैसी हैं, क्योंकि दोनों को सब-4 मीटर नियमों के तहत डिजाइन किया गया है। इनकी लंबाई (3995 मिलीमीटर) और व्हीलबेस (2450 मिलीमीटर) का साइज बिल्कुल बराबर है। हालांकि, इनकी चौड़ाई और ऊंचाई में थोड़ा बहुत अंतर है। हुंडई ऑरा के मुकाबले टाटा एरिस 4 मिलीमीटर ज़्यादा चौड़ी कार है और इसकी ऊंचाई 12 मिलीमीटर ज्यादा है। कुल मिलाकर, केबिन स्पेस के मामले में दोनों कारें लगभग एक जैसा अनुभव देती हैं और यह दोनों ही गाड़ियां चार लोगों के बैठने के लिहाज से काफी आरामदायक हैं।

    Tata Aeris Front

    Hyundai Aura Front

    कलर ऑप्शन 

    टाटा एरिस 

    हुंडई ऑरा 

    प्रिस्टाइन व्हाइट 

    एटलस व्हाइट 

    प्योर ग्रे 

    टाइफून सिल्वर 

    डेटोना ग्रे 

    टाइटन ग्रे 

    ड्यून ग्लो

    स्टैरी नाइट  

    नाइट्रो क्रिमसन 

    -

    डांडेली ड्रिजल

    -

    कार का कलर सिर्फ एक पसंद ही नहीं रही है, बल्कि यह स्टाइल स्टेटमेंट भी बन गई है। इस मामले में टाटा एरिस ज़्यादा विकल्प और कस्टमाइज़ेशन ऑफर करती है। नई टाटा एरिस कुल 6 आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें प्रिस्टाइन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे, ड्यून ग्लो, नाइट्रो क्रिमसन और डांडेली ड्रिजल शामिल है। एरिस के टॉप वेरिएंट्स में सभी कलर ऑप्शन के साथ डुअल-टोन रूफ का ऑप्शन भी मिलता है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है। वहीं, हुंडई ऑरा 4 कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें एटलस व्हाइट, टाइफून सिल्वर, टाइटन ग्रे और स्टैरी नाइट शामिल है। ये सभी कलर काफी सोबर और एलिगेंट लगते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ऑरा के किसी भी वेरिएंट में ड्यूल-टोन रूफ का ऑप्शन नहीं मिलता है। अगर आप कोई ऐसी कार चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे और जिसमें मॉडर्न स्टाइलिंग टच हो, तो एरिस के कलर पैलेट और ड्यूल-टोन ऑप्शन आपको ज़्यादा पसंद आ सकते हैं।

    फीचर और सेफ्टी 

    फीचर 

    टाटा एरिस 

    हुंडई ऑरा 

    हेडलैंप्स 

    एलईडी 

    प्रोजेक्टर  

    एलईडी डीआरएल 

    ✅

    ✅

    फॉग लैंप्स 

    ✅ (एलईडी)

    ❌

    एलईडी टेललैंप्स 

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड टेललाइट्स 

    ✅

    ❌

    व्हील्स 

    15-इंच अलॉय व्हील्स

    15-इंच अलॉय व्हील्स

    शार्क फिन एंटीना  

    ✅

    ✅

    रियर स्पॉइलर 

    ❌

    ✅

    इन्फोटेनमेंट 

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    8-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅ (एडेप्टर के जरिए)

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

    5-इंच डिजिटल

    एनालॉग के साथ 3.5-इंच एमआईडी डिस्प्ले

    वायरलेस फोन चार्जर  

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम 

    6 स्पीकर्स (4 स्पीकर्स + 2 ट्विटर्स)

    4-स्पीकर्स

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    ✅

    ✅

    केबिन थीम 

    डुअल-टोन बेज

    डुअल-टोन ग्रे 

    लेदरेट अपहोल्स्ट्री 

    ✅

    ❌

    लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट 

    ✅

    ✅

    स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स 

    ✅

    ✅

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स 

    ✅

    ❌

    एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅ (6-वे मैनुअल)

    ✅ (6-वे मैनुअल)

    को-ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट 

    ✅ (4-वे मैनुअल)

    ✅ (4-वे मैनुअल)

    एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    केवल आगे

    केवल पीछे

    स्टोरेज के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    पैडल शिफ्टर्स 

    ✅

    ❌

    कनेक्टेड कार टेक 

    ✅

    ❌

    क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ 

    ✅ 

    रियर एसी वेंट्स 

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर्स 

    ✅

    ❌

    कूल्ड ग्लव बॉक्स 

    ✅

    ❌

    कीलेस एंट्री  

    ✅

    ✅

    फुटवेल लाइटिंग  

    ❌

    ✅

    इन-बिल्ट डैशकैम रिकॉर्डर 

    ✅

    ❌

    एयरबैग्स

    6

    6

    पार्किंग सेंसर्स 

    रियर 

    रियर

    पार्किंग कैमरा 

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (केवल पीछे)

    ब्लाइंड व्यू मॉनिटर 

    ✅

    ❌

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    ✅

    ❌

    हिल होल्ड कंट्रोल  

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर 

    ✅

    ✅

    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट 

    ✅

    ✅

    यह दोनों ही कारें फीचर लोडेड हैं, और इनमें कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। इन दोनों गाड़ियों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स कॉमन मिलते हैं। 

    Tata Aeris Interior

    Hyundai Aura Interior

    टाटा एरिस और हुंडई ऑरा के एक्सटीरियर में 15-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललाइट और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं। एरिस में एलईडी हेडलाइट, एलईडी फॉग लाइट और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट भी दी गई है। जबकि, हुंडई ऑरा में अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर रियर विंग स्पॉइलर और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं। 

    Tata Aeris Infotainment Touchscreen

    टाटा एरिस की कीमत हुंडई ऑरा से काफी कम है, लेकिन इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट और रियर सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा, पैडल शिफ्टर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, इन-बिल्ट डैशकैम रिकॉर्डर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी आदि। जबकि, टाटा एरिस का केबिन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच लेदरेट इंसर्ट के साथ काफी प्रीमियम लगता है। इसमें ज्यादा स्पीकर और कूल्ड ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। 

    Hyundai Aura Rear Spoiler

    हुंडई ऑरा के लिए एरिस में मिलने वाली लंबी फीचर लिस्ट की बराबरी करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, ऑरा में कुछ अपनी खूबियां भी हैं जैसे फुटवेल लाइटिंग और रियर स्पॉइलर, जो एरिस में नहीं मिलती हैं।

    कुल मिलाकर, टाटा एरिस में हुंडई ऑरा के मुकाबले कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जबकि मॉडर्न फीचर्स के मामले में हुंडई ऑरा पीछे रह जाती है। एरिस के कुछ हाई-टेक फीचर्स को छोड़ दें, तो ऑरा में भी लगभग वैसा ही फीचर पैकेज मिल जाता है। लेकिन, एरिस की कीमत कम होने की वजह से यह ज्यादा वैल्यू फॉर मनी पैकेज साबित होता है।

    यहां देखें टाटा एरिस और टाटा टिगोर के बीच कंपेरिजन। 

    इंजन ऑप्शन

    पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो टाटा एरिस और हुंडई ऑरा दोनों में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध है। फर्क सिर्फ इतना है कि टाटा अपने सीएनजी वेरिएंट्स में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी देती है, जबकि ऑरा सीएनजी में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है। इससे टाटा एरिस में ग्राहकों को सीएनजी के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी मिल जाती है, जिससे बेहतर माइलेज मिलने के साथ-साथ ड्राइविंग भी आसान हो जाती है। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-

    मॉडल 

    टाटा एरिस 

    हुंडई ऑरा 

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड  पेट्रोल+सीएनजी 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.2लीटर  नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी 

    सिलेंडर की संख्या 

    3

    3

    4

    4

    पावर 

    86 पीएस 

    76 पीएस

    83 पीएस 

    69 पीएस 

    टॉर्क 

    113 एनएम

    97 एनएम

    114 एनएम

    95 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी 

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन; एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कारों के बीच काफी अंतर है। दोनों ही कारें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं और दोनों में सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है। सबसे बड़ा अंतर इंजन के सिलेंडर काउंट में है। टाटा एरिस में 3-सिलेंडर इंजन है, जबकि हुंडई ऑरा में 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। 4-सिलेंडर इंजन आमतौर पर 3-सिलेंडर इंजन के मुकाबले ज़्यादा स्मूथ और रिफाइंड होते हैं, और इनमें वाइब्रेशन भी कम होता है। यही वजह है कि हुंडई ऑरा की ड्राइव क्वालिटी को ज़्यादा शांत और आरामदायक माना जाता है। 

    Hyundai Aura Engine

    Tata Aeris Gearbox

    वहीं, टाटा एरिस का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका पावरट्रेन कॉम्बिनेशन है। यह सेगमेंट की इकलौती कार है जो सीएनजी के साथ एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन देती है। यह उन लोगों के लिए एक बहुत बड़ा फायदा है जो शहर में रहते हैं और सीएनजी की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक का कंफर्ट भी चाहते हैं।

    इन दोनों कारों के पेट्रोल पावरट्रेन की तुलना करें, तो कागज़ पर एरिस थोड़ी ज़्यादा पावर देती है, जबकि इन दोनों कारों का टॉर्क आउटपुट लगभग एक जैसा ही है। हालांकि, ऑरा का इंजन पिछले कई सालों में अपनी बेहतरीन विश्वसनीयता साबित कर चुका है।

    Tata Aeris AMT Gearbox

    दोनों कारों के प्राइस गैप को देखते हुए, एरिस में मिलने वाले इंजन ऑप्शन एक बेहतर सौदा लगते हैं, लेकिन ऑरा भी कोई पीछे नहीं है। यह कार काफी सालों से बाज़ार में मौजूद है और इसकी छवि खासकर फ्लीट ऑपरेटर के बीच भरोसेमंद है। 

    मुकाबला

    टाटा एरिस और हुंडई ऑरा सब-4मीटर कॉम्पेक्ट सेडान सेगमेंट की कारें हैं जिनका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज से है।

    कारदेखो का क्या है कहना… 

     तो आखिर में, टाटा एरिस और हुंडई ऑरा में से कौनसी कार बेहतर है? इसका जवाब आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। टाटा एरिस और हुंडई ऑरा के डाइमेंशन और फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन एरिस का पलड़ा थोड़ा भारी है।

    Hyundai Aura Rear Quarter

    अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो फीचर्स से भरपूर हो, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस हो और जिसमें पावरट्रेन के ज्यादा विकल्प हों, तो टाटा एरिस एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी पैकेज है। इसकी कम शुरुआती कीमत, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, और बड़ी टचस्क्रीन जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे आगे रखते हैं। साथ ही, सीएनजी के साथ एएमटी का ऑप्शन इसे शहर के खरीदारों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है। वहीं, हुंडई ऑरा में चार-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अपनी भरोसेमंद परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। यह उन खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो इसके भरोसेमंद चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। 

    Tata Aeris Rear Quarter

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं

    आप हुंडई ऑरा और टाटा एरिस के अलावा मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज जैसे ऑप्शंस को चुनने पर भी विचार कर सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टाटा aeris पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है