• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई बेयोन Vs मारुति विक्टोरिस: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    बेयोन की ज्यादा टेक्नोलॉजी और पावर बनाम विक्टोरिस के ज्यादा फ्यूल ऑप्शन और 5-स्टार रेटिंग

    adarsh
    adarsh
    published on नवंबर 04, 2026 14:57 ist
    info icon
    published onNov 04, 2026 14:57 IST
    last updated onNov 04, 2026 14:57 IST
    16 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris

    हुंडई ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार बेयोन को भारत में लॉन्च किया है, इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हुंडई बेयोन एसयूवी को वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया गया है।

    बेयोन में हुंडई का जांचा-परखा इंजन और फीचर हैं। इसका मुकाबला मारुति विक्टोरिस से है। साइज, फीचर और पावरट्रेन में कौनसी गाड़ी ज्यादा बेहतर है। इसे समझने के लिए यहां हमने हुंडई बेयोन और मारुति विक्टोरिस का कंपेरिजन किया है:

    कीमत

    मॉडल

    हुंडई बेयोन

    मारुति विक्टोरिस

    कीमत

    10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये

    10.45 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    हुंडई बेयोन की शुरुआती कीमत विक्टोरिस से 45,000 रुपये कम है। बेयोन टॉप मॉडल की कीमत भी विक्टोरिस टॉप मॉडल से 1.99 लाख रुपये कम है, जिसका मुख्य कारण विक्टोरिस में मौजूद हाइब्रिड पावरट्रेन है।

    साइज

    साइज

    हुंडई बेयोन

    मारुति विक्टोरिस

    अंतर

    लंबाई

    4245 मिलीमीटर

    4360 मिलीमीटर

    (- 115 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1810 मिलीमीटर

    1795 मिलीमीटर 

    + 15 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1605 मिलीमीटर*

    1655 मिलीमीटर

    (- 50 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2600 मिलीमीटर

    2600 मिलीमीटर

    0 मिलीमीटर

    *रूफ रेल्स के साथ

    • बेयोन, छोटी दिखने वाली एसयूवी होने के बावजूद, विक्टोरिस से 15 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared
    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • हालांकि, लंबाई और ऊंचाई में विक्टोरिस बेयोन से क्रमश: 115 मिलीमीटर और 50 मिलीमीटर बड़ी है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared
    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • दोनों का व्हीलबेस एक जैसा 2600 मिलीमीटर है, इसलिए कागज पर पीछे का लेगरूम एक जैसा होना चाहिए। हालांकि दोनों लेगरूम के मामले में अपनी क्लास में सबसे अच्छी नहीं हैं, लेकिन इनमें औसत साइज के परिवार के लिए काफी जगह है।

    कलर ऑप्शन

    हुंडई बेयोन

    मारुति विक्टोरिस

    एटलस व्हाइट*

    आर्कटिक व्हाइट

    इकोट्रॉनिक ग्रे

    मैग्मा ग्रे

    गोल्डन ब्रॉन्ज

    स्प्लेंडिड सिल्वर*

    टाइटेनियम ब्लैक

    ब्लूइश ब्लैक

    क्लासी ब्लू

    इटर्नल ब्लू*

    फिएरी रेड*

    सिजलिंग रेड*

    टाइटेनियम ब्लैक मैट

    मिस्टिक ग्रीन

    क्लासी ब्लू मैट

    -

    *ड्यूल-टोन ऑप्शन

    • बेयोन छह ​​बेसिक कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें से दो डुअल-टोन कलर: ब्लैक रूफ के साथ फिएरी रेड और एटलस व्हाइट हैं।
    • दो मैट-फिनिश कलर ऑप्शन में टाइटेनियम ब्लैक और क्लासी ब्लू शामिल हैं।
    • विक्टोरिस में 7 बेसिक कलर ऑप्शन हैं, जिनमें से तीन डुअल-टोन: इटरनल ब्लू, सिजलिंग रेड और स्प्लेंडिड सिल्वर, ब्लैक रूफ के साथ आते हैं।

    फीचर्स और सेफ्टी

    फीचर

    हुंडई बेयोन

    मारुति विक्टोरिस

    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    ✅ 

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    एलईडी टेललैंप्स

    ✅

    ✅ (कनेक्टेड)

    व्हील्स

    17-इंच डुअल-टोन अलॉय

    17-इंच डुअल-टोन अलॉय

    रियर स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    शार्कफिन एंटीना

    ✅

    ✅

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    पैनोरमिक सनरूफ

    ✅ 

    ✅ 

    पावर्ड टेलगेट

    ❌

    ✅ (गेस्चर कंट्रोल के साथ)

    पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅ (8-तरह)

    ✅ (8-तरह)

    वेंटिलेटेड सीट

    ✅ (केवल आगे)

    ✅ (केवल आगे)

    पीछे रिक्लाइनिंग सीट

    ✅ (2-स्टेप)

    ❌

    एंबिएंट लाइटिंग

    ✅ (ब्लू)

    ✅ (64 रंग)

    इंफोटेनमेंट सिस्टम

    ✅ (12.3-इंच टचस्क्रीन)

    ✅ (10.1-इंच टचस्क्रीन)

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ✅ (12.3-इंच)

    ✅ (10.25-इंच)

    हेड-अप डिस्प्ले

    ❌

    ✅

    केबिन एयर प्यूरीफायर

    ❌

    ✅ (डिस्प्ले के साथ पीएम 2.5)

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅ 

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बोस

    8-स्पीकर इनफिनिटी

    जनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट

    ✅

    ❌

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    पीछे एसी वेंट

    ✅

    ✅

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स

    ✅ (टाइप-सी, आगे और पीछे)

    ✅ (टाइप-सी, आगे और पीछे)

    पैडल शिफ्टर्स

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल 6-स्पीड एटी)

    मल्टी-ड्राइव मोड

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (केवल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड)

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅

    वाशर के साथ पीछे वाइपर

    ✅

    ✅

    एयरबैग

    6

    6

    360-डिग्री कैमरा

    ✅

    ✅ 

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (फ्रंट, रियर और साइड)

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए)

    ✅

    ✅

    ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक

    ✅

    ✅ (केवल 6-स्पीड एटी)

    पीछे डिस्क ब्रेक

    ✅

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅

    ✅

    डैशकैम

    ✅

    ❌

    लेवल-2 एडीएएस (एडीएएस)

    ✅ 

    ✅ 

    ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग

    ✅

    ✅

    ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर

    ✅

    ❌

    ड्राइवर अटेंशन वार्निंग

    ✅

    ❌

    • बेयोन में रिक्लाइनिंग रियर सीट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डैशकैम और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared
    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • विक्टोरिस में पावर्ड टेलगेट, हेड-अप डिस्प्ले, केबिन एयर प्यूरीफायर और कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं।
    • हालांकि, दोनों फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से बहुत अलग नहीं हैं और इनमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • सेफ्टी के लिए, दोनों में 6 एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस, ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • विक्टोरिस को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हैहुई , जबकि इस स्टोरी के पब्लिश होने तक बेयोन का टेस्ट नहीं हुआ।

    इंजन

    मॉडल

    हुंडई बेयोन

    मारुति विक्टोरिस

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    माइल्ड हाइब्रिड के साथ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर पेट्रोल +सीएनजी

    1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    पावर

    115 पीएस

    103 पीएस

    88 पीएस 

    92 पीएस (इंजन) + 80 पीएस (मोटर)

    टॉर्क

    144 एनएम

    139 एनएम

    121.5 एनएम 

    122 एनएम (इंजन) + 141 एनएम (मोटर)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / सीवीटी

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी

    ई-सीवीटी

    ड्राइवट्रेन

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव/ ऑल-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    सर्टिफाइड माइलेज

    17.2 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी) / 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर (सीवीटी)

    21.18 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी) / 21.06 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी) / 19.07 किलोमीटर प्रति लीटर (ऑलग्रिप एटी)

    27.02 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    28.65 किलोमीटर प्रति लीटर

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर), सीवीटी - कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन

    • दोनों कारों में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है। हालांकि, बेयोन में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि विक्टोरिस में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared
    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • विक्टोरिस में अंडरबॉडी-माउंटेड सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलता है जो सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, हुंडई ने जनवरी 2027 तक बेयोन सीएनजी के आने की पुष्टि की है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared
    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    • विक्टोरिस में 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलता है, जो इस सेगमेंट में उपलब्ध सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी कार में से एक है। यह यहां अकेली ऐसी कार है जो ऑल-व्हील ड्राइवट्र ऑप्शन के साथ आती है, जो सिर्फ 6-स्पीड एटी के साथ उपलब्ध है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई बेयोन एक दिलचस्प जगह पर है, जहां इस सेगमेंट में इसकी शुरुआती कीमत सबसे कम है, साथ ही यह साइज में भी थोड़ी कॉम्पैक्ट है। 4.2-मीटर लंबाई के बावजूद, बेयोन एवरेज साइज की फैमिली के लिए काफी आरामदायक और बड़ी है। इसके अलावा, ज्यादातर हुंडई कार की तरह, इसमें फीचर्स के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया गया है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    वहीं, मारुति विक्टोरिस भी सेगमेंट में अच्छे फीचर्स, पावरट्रेन ऑप्शन और लुक्स के साथ सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। जो लोग भरोसेमंद और कहीं भी जाने वाली एसयूवी की तलाश में हैं, उनके लिए ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन की वजह से विक्टोरिस बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features Compared

    आपकी पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी कार कौनसी है? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    अन्य विकल्प

    अगर आप हुंडई बेयोन और मारुति विक्टोरिस के अलावा इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी कार लेना चाहते हैं, तो होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टाटा कर्व, एमजी एस्टर, और सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स पर विचार कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    adarsh
    Adarsh Ashok is a Correspondent for cars at CarDekho Group. He brings his understanding and experience of cars and the motoring industry to all things automotive in the group\'s media wing. By education, he has a master\'s degree in Mass Communication and also majored in Automotive Journalism. His passion for cars and his urge to talk about cars are expressed in the form of news, features and videos on social media. He approaches stories with a keen perspective and experience, be it with vehicles from Fiats to Ferraris. और देखें

    हुंडई बेयोन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है