• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई बेयोन एचएक्स10 Vs हुंडई क्रेटा किंग सीवीटी: क्या क्रेटा के लिए 69,000 रुपये ज्यादा देना सही है?

    दोनों एसयूवी कार फीचर और सेफ्टी के मामले में एक जैसी हैं, लेकिन बाद वाली एसयूवी में ज्यादा सुविधाएं हैं!

    ninad
    ninad
    published on अक्टूबर 28, 2026 18:41 ist
    info icon
    published onOct 28, 2026 18:41 IST
    last updated onOct 28, 2026 18:41 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Bayon HX10 Vs Creta King Compared

    हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयोन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है, जिसे कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा के साथ ही पोजिशन किया गया है। बेयोन का साइज लगभग क्रेटा जितना ही है और इसमें वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब दोनों गाड़ियां इतनी मिलती-जुलती हैं, तो इनमें असल फर्क क्या है और क्या आपको क्रेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने चाहिए? इसका जवाब जानने के लिए हमने दोनों एसयूवी कार के टॉप ऑटोमेटिक वेरिएंट बेयोन एचएक्स10 सीवीटी और क्रेटा किंग सीवीटी का कंपेरिजन किया है।

    कीमत

    सबसे पहले बात करते हैं उस सवाल की जो शायद आपके मन में सबसे पहले आएगा - कीमत। इन दोनों मॉडल्स के बीच कीमत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह एक अहम फैक्टर जरूर है।

    मॉडल

    बेयोन एचएक्स10 सीवीटी

    क्रेटा किंग सीवीटी

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    18 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    जैसा कि आप देख सकते हैं, एक ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ, हुंडई क्रेटा किंग वेरिएंट बेयोन एचएक्स10 से 69,000 रुपये महंगी है। अब सवाल यह है कि क्या क्रेटा इन अतिरिक्त 69,000 रुपये में उतने ज्यादा फीचर्स है जो इस प्रीमियम को सही ठहरा सके? इसका जवाब आपको नीचे मिलेगा।

    डिज़ाइन

    Hyundai Bayon Front
    Hyundai Creta Front

    आगे से हुंडई बेयोन का लुक बिल्कुल नया और आकर्षक है। इसमें ऊपर की तरफ पतले एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जबकि ड्यूल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स को बंपर में नीचे की ओर लगाया गया है। इसके रग्ड लुक को और बढ़ाने के लिए फ्रंट में सिल्वर-फिनिश स्किड प्लेट भी दी गई है।

    दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा किंग अपने जाने-पहचाने "क्रेटा" लुक के साथ आती है। इसमें एक बड़ी ब्लैक क्रोम ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और बंपर से थोड़ा ऊपर लगे एलईडी रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं, जो इसे एक बोल्ड और प्रीमियम स्टांस देते हैं।

    Hyundai Bayon Side
    Hyundai Creta Side

    साइड से देखने पर, दोनों एसयूवी कार की लंबाई और व्हीलबेस लगभग एक जैसे हैं, हालांकि क्रेटा थोड़ी ज्यादा लंबी महसूस होती है। बेयोन का स्टांस एक क्रॉसओवर जैसा है, जिसमें मोटी काली व्हील-आर्च क्लैडिंग, साइड डोर पैनल्स पर काली पट्टी, और ऊंची रूफ रेल्स दी गई हैं। इसके बॉडी-कलर डोर हैंडल्स और मस्क्युलर हंचेस (उभरे हुए शोल्डर) इसे एक अनोखा और स्पोर्टी लुक देते हैं। वहीं, क्रेटा किंग का साइड प्रोफाइल एक पारंपरिक एसयूवी जैसा है, लेकिन इसमें प्रीमियम टच साफ झलकता है। क्रोम डोर हैंडल्स, सिल्वर साइड डोर क्लैडिंग और नए 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे ज्यादा अपमार्केट बनाते हैं। कुल मिलाकर, क्रेटा एक मैच्योर और बड़ी उम्र के खरीदार को आकर्षित करती है, जबकि बेयोन का थीम ज्यादा शार्प और युवाओं को टारगेट करता है।

    Hyundai Bayon Rear
    Hyundai Creta Rear

    पीछे की तरफ, बेयोन का डिज़ाइन मिनिमलिस्टिक रखा गया है। इसमें पतले एलईडी टेललैंप्स, एक चौकोर टेलगेट, और बूट पर 'बेयोन' की बैजिंग है। बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और एक इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर इसके लुक को पूरा करते हैं। क्रेटा में कनेक्टेड लाइटिंग का ट्रेंड फॉलो किया गया है, जिसमें आकर्षक एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसमें भी सिल्वर स्किड प्लेट और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर मिलता है, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है।

    कलर ऑप्शन

    रंगों के मामले में हुंडई ने दोनों एसयूवी कार में काफी अच्छे विकल्प दिए हैं। बेयोन में 6 रंग मिलते हैं, जबकि क्रेटा में 7 रंगों का ऑप्शन है। दोनों के कई कलर ऑप्शन एक जैसे हैं।

    बेयोन एचएक्स10 सीवीटी के रंग:

    • एटलस व्हाइट*

    • इकोट्रॉनिक ग्रे

    • टाइटेनियम ब्लैक^

    • गोल्डन ब्रॉन्ज

    • क्लासी ब्लू^

    • फिएरी रेड*

    क्रेटा किंग सीवीटी के रंग:

    • टाइटेनियम ब्लैक^

    • रॉबस्ट एमरल्ड पर्ल

    • एटलस व्हाइट*

    • इकोट्रॉनिक ग्रे^

    • स्टारी नाइट

    *ब्लैक रूफ के साथ ड्यूल-टोन में उपलब्ध, ^मैट शेड में भी उपलब्ध

    यहां हुंडई बेयोन के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन देखें।

    केबिन

    Hyundai Bayon Interior

    अंदर कदम रखते ही दोनों एसयूवी कार का प्रीमियम एहसास होता है, लेकिन लेआउट और डिजाइन फिलॉसफी में काफी अंतर है। हुंडई बेयोन एचएक्स10 में एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कर्व्ड ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप है जो ड्राइवर की तरफ झुका हुआ है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। वर्टिकल एसी वेंट्स और नया टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। एक अच्छी बात यह है कि इंफोटेनमेंट के लिए फिजिकल बटन और एक वॉल्यूम नॉब भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसका स्टीयरिंग व्हील वेन्यू और वरना जैसा है, जिस पर हुंडई का मोर्स-कोड लोगो है।

    Hyundai Creta Interior

    दूसरी ओर, क्रेटा किंग का डैशबोर्ड ज्यादा साफ-सुथरा और मिनिमलिस्ट है। इसमें भी ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप है, लेकिन डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच फैब्रिक का इस्तेमाल इसे और भी प्रीमियम फील देता है। इसके एसी वेंट्स पतले हैं। क्रेटा का 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिस पर लेदरेट लिपटा हुआ है, पकड़ने में ज्यादा प्रीमियम लगता है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए, क्रेटा में इंटीग्रेटेड सनब्लाइंड्स मिलते हैं, जो भारत जैसे गर्म मौसम वाले देश में एक बहुत ही प्रैक्टिकल फीचर है। दोनों एसयूवी कार के इंटीरियर में अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, और डैशबोर्ड, डोर पैनल्स व आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट-टच फिनिश दी गई है।

    फीचर्स

    Hyundai Bayon Panoramic Sunroof

    फीचर्स के मामले में दोनों ही गाड़ियां काफी लोडेड हैं, लेकिन कुछ खास अंतर हैं जो आपके फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।

    दोनों में मिलने वाले कॉमन फीचर्स:

    • आगे वेंटिलेटेड सीट

    • 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • बड़ा पैनोरमिक सनरूफ

    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    • आगेवायरलेस फोन चार्जर

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    बेयोन एचएक्स10 में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स:

    • 12.3-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन

    • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट्स, जनरेटिव एआई इंटीग्रेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    Hyundai Bayon Infotainment Unit

    क्रेटा किंग में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स:

    • पावर्ड को-ड्राइवर सीट

    • ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन

    • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    • रियर वायरलेस चार्जर

    ये फीचर्स ड्राइवर और पीछे बैठने वाले, दोनों के लिए अनुभव को ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाते हैं।

    Hyundai Creta Front Seats

    सेफ्टी

    Hyundai Bayon Level-2 ADAS

    सेफ्टी के मामले में हुंडई ने कोई समझौता नहीं किया है और दोनों ही एसयूवी कार में लगभग एक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    दोनों में मिलने वाले कॉमन सेफ्टी फीचर्स:

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी)

    • हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर्स

    • लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    हालांकि, बेयोन यहां भी टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे है। इसके एडीएएस सुइट में कुछ अतिरिक्त फंक्शन जैसे हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (एचडीए) और नेविगेशन-आधारित क्रूज कंट्रोल मिलते हैं। ये फीचर्स लंबी दूरी की यात्राओं और इंटरसिटी हाईवे ड्राइविंग के अनुभव को और भी सुरक्षित और आरामदायक बना देंगे।

    Hyundai Bayon Steering Controls

    इंजन और परफॉर्मेंस

    जब परफॉर्मेंस की बात आती है, तो इन दोनों वेरिएंट्स में कोई अंतर नहीं है। दोनों में एक ही इंजन और गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    बेयोन एचएक्स10 सीवीटी

    क्रेटा किंग सीवीटी

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    144 एनएम

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    सीवीटी

    Hyundai Bayon Engine
    Hyundai Creta Engine

    चूंकि दोनों के पावर और टॉर्क के आंकड़े बिल्कुल एक जैसे हैं, इसलिए ड्राइविंग अनुभव में कोई खास फर्क महसूस नहीं होगा। हालांकि, क्रेटा किंग वेरिएंट में 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जबकि बेयोन में फिलहाल केवल यही एक पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है।

    मुकाबला

    हुंडई बेयोन का मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, होंडा एलिवेट, और एमजी एस्टर से है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    बेयोन और क्रेटा एसयूवी कार में काफी समानताएं होने की वजह से, क्रेटा वाला पैकेज अब नई बेयोन के रूप में ज्यादा आसानी से मिल जाता है। हालांकि कीमत में 69,000 रुपये का अंतर है, बेयोन में कई अच्छे फीचर्स और सेफ्टी इक्विपमेंट, और एक जैसा पावरट्रेन है। इसलिए, बेयोन कार उन लोगों के लिए ज्यादा सही रहेगी जो मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और ज्यादा रफ एंड टफ लुक चाहते हैं।

    क्रेटा हर तरह से साइज में बड़ी है, जिसका मतलब है कि इसमें स्पेशियस केबिन, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन और रियर सनब्लाइंड जैसे एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स और रियर वायरलेस फोन चार्जर है, जो इस एसयूवी कार में ड्राइवर के साथ घूमने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा पैकेज होगा।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है