• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन में मिलते हैं हुंडई वेन्यू वाले ये टॉप 10 फीचर्स, देखिए पूरी लिस्ट

    यह दोनों अलग-अलग सेगमेंट की कारें हैं, लेकिन यह काफी कुछ फीचर्स एक दूसरे के साथ साझा करती हैं

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 29, 2026 10:00 ist
    info icon
    published onOct 29, 2026 10:00 IST
    last updated onOct 29, 2026 10:00 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Features shared between the Hyundai Bayon and Venue

    ऑटो इंडस्ट्री में कार कंपनियां अकसर अपने अलग-अलग मॉडल्स के बीच पार्ट्स और फीचर्स शेयर करती है। हुंडई ने भी वेन्यू और नई लॉन्च हुई बेयोन में कई फीचर्स कॉमन रखे हैं। हालांकि, यह दोनों अलग-अलग सेगमेंट की कारें हैं, लेकिन इनमें कई सारे एक जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां हमनें उन टॉप 10 फीचर्स का जिक्र किया है जो हुंडई बेयोन और वेन्यू में कॉमन मिलते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में आगे :- 

    12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट 

    Hyundai Bayon Touchscreen

    Hyundai Venue Touchscreen

    हुंडई बेयोन और वेन्यू में एक जैसी 12.3-इंच की टचस्क्रीन दी गई है जिसके साथ इंटीग्रेटेड वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो फीचर मिलता है। इन दोनों टचस्क्रीन के ग्राफिक्स शानदार हैं और इनका यूजर इंटरफेस भी इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। यह दोनों टचस्क्रीन वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आती है। बेयोन में इंटीग्रेटेड एआई दिया गया है, जिसका मतलब है कि आप इससे सवाल पूछ सकते हैं या कोई भी अपडेट मांग सकते हैं, और इंफोटेनमेंट सिस्टम आपको आपके सवाल का जवाब भी देगा।

    12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 

    Hyundai Bayon Driver's Display

    Hyundai Venue Driver's Display

    इस लिस्ट का दूसरा फीचर 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले है। नई हुंडई बेयोन में वेन्यू वाला डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो इस सेगमेंट के सबसे बेहतरीन डिस्प्ले में से एक है। यह कई सारी जानकारी दिखाता है और इसका यूजर इंटरफेस एकदम साफ और स्पष्ट है। इसमें कई कस्टमाइजेबल व्यू भी मिलते हैं।

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम 

    Hyundai Bayon Speakers

    Hyundai Venue Speakers

    म्यूज़िक पसंद करने वालों के लिए बेयोन और वेन्यू में बोस का 8-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसके साथ सबवूफर भी मिलते हैं। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में जियोसावन भी दिया गया है, जो आपकी संगीत से जुड़ी जरूरतों को पूरा करता है।

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    Hyundai Bayon Ventilated Front Seats

    Hyundai Venue Ventilated Front Seats

    गर्मियों के दिनों में पैसेंजर्स को ठंडा रखने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें काफी काम आती हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो कार में जरूर होना चाहिए क्योंकि तेज धूप वाले गर्म दिनों में यह आपकी पीठ को ठंडा रखता है। बेयोन और वेन्यू दोनों कार में इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए फ्लोर कंसोल पर बटन दिए गए हैं और इसमें एडजस्टमेंट के तीन लेवल भी मिलते हैं।

    इलेक्ट्रिक सनरूफ

    Hyundai Bayon Sunroof

    Hyundai Venue Sunroof

    भारत के कार खरीदारों के बीच सनरूफ एक बहुत ही पॉपुलर और डिमांड वाला फीचर बन गया है। कुछ लोग इसे इसके प्रीमियम अहसास के लिए पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इससे मिलने वाली बेहतर वेंटिलेशन को अहमियत देते हैं। बेयॉन और वेन्यू दोनों में ही वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ दिए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बेयोन के लोअर वेरिएंट्स में सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। वहीं, वेन्यू में केवल सिंगल-पेन सनरूफ ही मिलता है।

    360-डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर 

    Hyundai Bayon 360-Degree Camera

    Hyundai Venue 360-Degree Camera

    इस लिस्ट में छठा फीचर 'ब्लाइंड व्यू मॉनिटर' के साथ 360-डिग्री कैमरा है, जो हुंडई बेयोन और वेन्यू दोनों कार में मिलता है। यह 4 कैमरों के जरिए कार का बर्ड-आई व्यू देता है। इंडिकेटर देने पर ओआरवीएम्स में लगे कैमरे ब्लाइंड स्पॉट दिखाते हैं। इसकी कैमरा क्वालिटी काफी बढ़िया है और यह बिना किसी लैग के ट्रैफिक, टाइट पार्किंग स्पेस और हाईवे पर लेन बदलने में काम आता है। 

    एडीएएस 

    Hyundai Bayon ADAS

    Hyundai Venue ADAS

    बेयोन और वेन्यू में एडीएएस फीचर भी दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि वेन्यू में लेवल-2 एडीएएस दिया गया है, जबकि बेयोन में लेवल-2 प्लस एडीएएस मिलता है। इन दोनों कारों में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस असिस्ट जैसे एडीएएस फीचर्स कॉमन मिलते हैं। बेयोन में अतिरिक्त फीचर के तौर पर रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉयडेंस और ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉयडेंस भी मिलता है। 

    एम्बिएंट लाइटिंग

    Hyundai Bayon Ambient Lighting

    Hyundai Venue Ambient Lighting

    हुंडई बेयोन और वेन्यू में मिलने वाला आठवां फीचर एम्बिएंट लाइटिंग है। यह एक एस्थेटिक फीचर है, अगर आपको रात में गाड़ी चलाना पसंद है और आप कार के अंदर के माहौल को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हुंडई की इन दोनों कारों में आपको यह सुविधा मिल जाएगी। 

    बेयोन में क्रैशपैड और दरवाजों पर एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है, जबकि वेन्यू में क्रैशपैड और सेंट्रल कंसोल पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। 

    ड्राइव मोड (ईको/नॉर्मल/स्पोर्ट)

    Hyundai Bayon Drive Modes

    Hyundai Venue Drive Modes

    इस लिस्ट में नौवां फीचर ड्राइव मोड है, जो हुंडई बेयोन और वेन्यू दोनों में मिलता है। ध्यान दें कि यह फीचर दोनों मॉडल्स के केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। यह दोनों कारें तीन ड्राइव मोड: ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट के साथ आती हैं। आप जो भी मोड चुनते हैं, उसके हिसाब से ये थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदल देते हैं।

    डैशकैम

    Hyundai Bayon Dashcam

    हुंडई बेयोन और वेन्यू दोनों में डैशकैम फीचर भी मिलता है। यह असल में आपकी ड्राइविंग की फुटेज रिकॉर्ड करता है, जिससे किसी अनहोनी घटना की स्थिति में आपके पास वीडियो के रूप में सबूत रहता है। यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है, खासकर तब जब आपको अधिकारियों से निपटना हो या इंश्योरेंस से जुड़े काम करने हों।

    कारदेखो का क्या है कहना … 

    यह दोनों अलग-अलग सेगमेंट की कारें हैं, लेकिन फिर भी इनकी फीचर लिस्ट काफी हद तक एक जैसी है। बेयोन थोड़ी महंगी है और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स देती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वेन्यू एक कमज़ोर गाड़ी है। 

    इनमें से कौनसी कार घर लानी चाहिए? यह जानने के लिए वेन्यू और बेयोन के बीच कंपेरिजन देखें। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    हुंडई वेन्यू पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है