• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट vs किआ सेल्टोस: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    क्या होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट के साथ इतना कुछ किया है कि यह सेगमेंट बेंचमार्क किआ सेल्टोस के लेवल तक पहुंच सके?

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 10, 2026 11:07 ist
    info icon
    published onOct 10, 2026 11:07 IST
    last updated onOct 10, 2026 11:07 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate vs Kia Seltos

    किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट की हमेशा से अलग-अलग पहचान रही है। सेल्टोस इस सेगमेंट में हमेशा आगे रही है, जिसमें प्रीमियम केबिन, ढेर सारे फीचर, टेक्नोलॉजी और सभी के लिए पावरट्रेन ऑप्शन हैं। वहीं, होंडा एलिवेट हमेशा से एक समझदारी वाली चॉइस और फैमिली कंफर्ट वाली ऑल राउंडर कार रही है।

    अब नई सेल्टोस कुछ समय से बाजार में है, इसने कुछ बेंचमार्क भी सेट किए हैं, और हाल ही में होंडा ने भी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या होंडा एलिवेट को काफी बेहतर बनाया गया है और क्या ये किआ सेल्टोस को टक्कर देने का दम रखती है? आइए जानते हैं आगे:

    कीमत

    मॉडल

    2026 किआ सेल्टोस

    होंडा एलीवेट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    10.99 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये

    11.60 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये

    • किआ सेल्टोस की शुरुआती कीमत एलिवेट से करीब 60,000 रुपये ज्यादा है, वहीं सेल्टोस का टॉप मॉडल करीब 3.4 लाख रुपये तक महंगा है।

    • सेल्टोस में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प होने की वजह से टॉप मॉडल की कीमत में इतना ज्यादा अंतर है, क्योंकि ये इंजन नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से महंगे होते हैं। 

    साइज

    मॉडल

    2026 होंडा एलीवेट

    किआ सेल्टोस

    अंतर

    लंबाई

    4312 मिलीमीटर

    4460 मिलीमीटर

    (- 148 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1790 मिलीमीटर

    1830 मिलीमीटर

    (- 40 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1650 मिलीमीटर

    1635 मिलीमीटर

    + 15 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2650 मिलीमीटर

    2690 मिलीमीटर

    (- 40 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    458 लीटर

    447 लीटर

    + 11 लीटर

    • फेसलिफ्ट अपडेट के साथ किआ सेल्टोस का साइज बढ़ गया है और अब ये सेगमेंट की सबसे लंबी कार बन गई है। इस वजह से यह एलिवेट से ज्यादा लंबी दिखती है।

    Honda Elevate

    Kia Seltos

    • ज्यादा लंबी होने के बावजूद, सेल्टोस और एलिवेट के व्हीलबेस में सिर्फ 40 मिलीमीटर का अंतर है।

    Honda Elevate

    Kia Seltos

    • सेल्टोस, एलिवेट से ज्यादा चौड़ी है, हालांकि ऊंचाई के मामले में एलिवेट सेल्टोस से आगे है।

    • होंडा एलिवेट का बूट स्पेस 458 लीटर है जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा में से एक है। हालांकि कागजों में यह इस मामले में किआ सेल्टोस से ज्यादा आगे नहीं है, लेकिन बूट के शेप की वजह से आप एलिवेट में सेल्टोस की तुलना में बड़ा सूटकेस आसानी से ले जा सकते हैं।

    यहां नई और पुरानी होंडा एलिवेट का कंपेरिजन देखें।

    कलर ऑप्शन

    2026 होंडा एलीवेट

    किआ सेल्टोस

    नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल*

    मॉर्निंग हेज़

    रेडियंट रेड मैटेलिक*

    मैग्मा रेड*

    ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल

    फ्रॉस्ट ब्लू

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल*

    आइवरी सिल्वर ग्लॉस

    क्रिस्टल ब्लैक पर्ल

    प्यूटर ऑलिव

    लूनर सिल्वर मैटेलिक*

    इंपीरियल ब्लू

    मेटियोराइड ग्रे मैटेलिक*

    ग्रेविटी ग्रे

    -

    ऑरोरा ब्लैक पर्ल

    -

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल*

    -

    एक्सक्लूसिव मैट 

    ग्रेफाइट

    *ब्लैक रूफ के साथ ड्यूल-टोन विकल्प में भी उपलब्ध

    • कलर ऑप्शन के मामले में किआ सेल्टोस आगे है और इसमें ज्यादा विकल्प दिए गए हैं।

    • हालांकि, ड्यूल-टोन शेड की बात करें तो सेल्टोस में केवल एक विकल्प है, जबकि होंडा एलिवेट में कई ऑप्शन हैं।

    • दोनों एसयूवी कार में ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, रेड और ब्लू कलर मिलते हैं। एलिवेट का एक ब्लैक एडिशन भी है, जिसमें ब्लैक एक्सटीरियर कलर और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स के साथ इंटीरियर ट्रीटमेंट दिया गया है।

    • सेल्टोस में आपको एक्स-लाइन वेरिएंट मिलता है, जिसमें एक्सटीरियर के लिए मैट फिनिश और ग्रीन हाइलाइट्स के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी फील देता है।

    फीचर 

    फीचर

    2026 होंडा एलीवेट

    किआ सेल्टोस

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    ऑटो हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    आगे एलईडी फॉग लैंप

    ✅

    ✅

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅(कनेक्टेड)

    अलॉय व्हील्स

    17-इंच

    18-इंच

    आगे पावर्ड सीट

    ✅ (8-तरह ड्राइवर, 4-तरह को-ड्राइव)

    ✅ (केवल ड्राइवर के लिए लम्बर एडजस्टमेंट और मेमोरी के साथ 10-तरह)

    आगे वेंटिलेटेड सीट

    ✅

    ✅

    पीछे वेंटिलेटेड सीट

    ✅

    ❌

    इंफोटेनमेंट

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन 

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    एनालॉग स्पीडो के साथ 7-इंच एमआईडी

    12.3-इंच फुल डिजिटल डिस्प्ले

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर

    8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    क्रूज़ कंट्रोल

    ✅(एडेप्टिव)

    ✅(एडेप्टिव)

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅(ड्यूअल-ज़ोन)

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    ✅(सिंगल-पेन)

    ✅(पैनोरमिक)

    पीछे सन शेड

    ❌

    ✅

    आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    पीछे स्प्लिट-फोल्डिंग सीट

    ✅

    ✅

    ड्राइव मोड्स

    ❌

    3 (इको/नॉर्मल/स्पोर्ट)

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    एयरबैग्

    6

    6

    पार्किंग सेंसर्स

    आगे और पीछे

    आगे और पीछे

    पार्किंग कैमरा

    360-डिग्री 

    360-डिग्री

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅

    ✅

    ऑटो होल्ड के साथ ईपीबी (इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक)

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    ❌

    ✅

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स

    ✅

    ✅

    डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वाशर

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट

    ✅

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅ 

    ✅

    एडीएएस

    ✅लेवल 2 (केवल कैमरा)

    ✅लेवल 2 (कैमरा और रडार)

    • होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट को अप-टू-डेट बनाने के लिए इसमें कई जरूरी बदलाव किए हैं। हालांकि, इसमें हुए सभी सुधार के बावजूद सेल्टोस के मुकाबले इसमें कई फीचर्स की कमी है जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाते। 

    Honda Elevate

    Kia Seltos

    • टेक्नोलॉजी के मामले में किआ सेल्टोस को साफ तौर पर बढ़त हासिल होती है। इस एसयूवी कार में बड़ी स्क्रीन, स्क्रीन के लिए बेहतर यूजर इंटरफ़ेस और ज़्यादा एडवांस्ड एडीएएस फीचर दिया गया है। इसमें रियर सन शेड्स, ब्रांडेड बोस ऑडियो सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

    Honda Elevate

    Kia Seltos

    • जबकि, एलिवेट के पास सिर्फ एक फायदा है जो इस सेगमेंट की किसी भी दूसरी कार में नहीं मिलता है, इसमें रियर सीट वेंटिलेशन फीचर दिया गया है। 

    • ऐसा बिल्कुल नहीं है कि होंडा एलिवेट का फीचर पैकेज किसी भी तरह से खराब हो, बस बात यह है कि किआ सेल्टोस के फीचर पैकेज के साथ आपको ज्यादा बेहतर ओनरशिप एक्सपीरिएंस मिलता है।

    इंजन ऑप्शन 

    मॉडल

    होंडा एलीवेट

    किआ सेल्टोस

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    सिलेंडर

    4

    4

    4

    4

    पावर

    121 पीएस

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी^

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी^

    6-स्पीड आईएमटी** / 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी^^

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    ^^एटी= टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, *डीसीटी= डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ^सीवीटी= कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन, **आईएमटी= क्लचलेस मैनुअल

    • उम्मीद की जा रही थी कि फेसलिफ्ट अपडेट के साथ होंडा एलिवेट में हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला ही सिंगल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। जबकि, किआ सेल्टोस में कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं।

    • इन दोनों कारों के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की तुलना करें तो होंडा एलिवेट ज़्यादा पावर और टॉर्क आउटपुट, और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होती है। 

    Honda Elevate

    Kia Seltos

    • जो लोग अपनी ड्राइव में रोमांच और लंबी हाईवे ड्राइव के लिए आसान परफॉर्मेंस चाहते हैं, या फिर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच अच्छा बैलेंस चाहते हैं, तो उनके लिए किआ सेल्टोस का टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। 

    कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    Honda Elevate

    अगर आप सबसे प्रीमियम अनुभव चाहते हैं और अपने पैसे का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस मामले में किआ सेल्टोस से बेहतर पैकेज कोई नहीं हो सकता। इसका साइज बड़ा है और इसमें ज्यादा फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो मिलकर आपको बेहतरीन केबिन एक्सपीरिएंस देती है। साथ ही, इसमें कई सारे इंजन ऑप्शन भी दिए गए हैं जो अलग-अलग लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। वहीं, एलिवेट में चुनने के लिए केवल एक ही इंजन ऑप्शन मिलता है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ लंबी दूरी का सफर तय करते हैं और गाड़ी से आसान परफ़ॉर्मेंस या बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो ऐसे में एलिवेट को खरीदना अच्छा रहेगा। यह इस कीमत पर सबसे समझदारी भरी फैमिली एसयूवी कार है और होंडा की भरोसेमंदता के साथ यह सबसे आसानी से रिकमेंड की जाने वाली कारों में से एक है।

    Kia Seltos

    अन्य विकल्प

    अगर आप किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट नहीं लेना चाहते हैं तो इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा, एमजी एस्टर, रेनो डस्टर, निसान टेक्टन, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन और टाटा कर्व जैसे विकल्प देखे सकते हैं।

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है