• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई बेयोन Vs किआ सेल्टोस : कौनसी एसयूवी कार को खरीदना होगा बेहतर?

    बेयोन की कीमत सेल्टोस से काफी कम है, जबकि सेल्टोस में ज्यादा फीचर्स और पावर मिलती है

    याशीन
    याशीन
    published on नवंबर 04, 2026 09:46 ist
    info icon
    published onNov 04, 2026 09:46 IST
    last updated onNov 04, 2026 09:46 IST
    17 Views
    • Write a कमेंट

    Bayon Vs Seltos Compared

    हाल ही में हुंडई ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया गया है। यह सेल्टोस से एक नीचे वाले सेगमेंट की कार है। लेकिन, कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों के बीच काफी समानताएं है, जिससे खरीदारों के लिए यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि कौनसी एसयूवी उनके लिए बेहतर है। बेयोन की कीमत कॉम्पिटिटिव है और यह कॉम्पेक्ट एसयूवी के भरे पूरे सेगमेंट में नयापन लेकर आती है, जबकि सेल्टोस एक महंगी और ज्यादा फीचर्स वाली एसयूवी कार है। 

    यहां हमनें नई हुंडई बेयोन और किआ सेल्टोस के बीच कंपेरिजन किया है, तो चलिए जानते हैं कि सेल्टोस का बड़ा साइज और ज्यादा बेहतर पावरट्रेन चॉइस इसकी ज्यादा कीमत को सही ठहरा पाती है या नहीं :-

    कीमत 

    मॉडल

    हुंडई बेयोन 

    किआ सेल्टोस  

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    10 लाख रुपये से 18.15 लाख रुपये 

    11.25 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये 

    • कीमत के मोर्चे पर हुंडई बेयोन ज्यादा किफायती कार है। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत सेल्टोस के करीब 1 लाख रुपये कम है। यह उन खरीदारों के लिए एक बड़ा अंतर है जिसका बजट कम है, लेकिन फिर भी एक फीचर लोडेड और स्टाइलिश एसयूवी चाहते हैं।
    • इन दोनों गाड़ियों के टॉप वेरिएंट्स के बीच अंतर 3.5 लाख रुपये से ज्यादा का है। सेल्टोस के सबसे महंगे वेरिएंट्स में पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जो बेयोन में उपलब्ध नहीं हैं। यह कीमत का अंतर बेयोन को उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है जिनका मुख्य फोकस शहर में ड्राइविंग और एक किफायती लेकिन मॉडर्न एसयूवी को लेने पर है।

    • यह दोनों एसयूवी कार कई सारे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

    डाइमेंशन 

    पैरामीटर

    हुंडई बेयोन 

    किआ सेल्टोस

    अंतर  

    लंबाई 

    4245 मिलीमीटर 

    4460 मिलीमीटर 

    (-215 मिलीमीटर)

    चौड़ाई 

    1810 मिलीमीटर 

    1830 मिलीमीटर 

    (-20 मिलीमीटर)

    ऊंचाई 

    1605 मिलीमीटर 

    1630 मिलीमीटर 

    (-25 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस 

    2600 मिलीमीटर 

    2690 मिलीमीटर 

    (-90 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    505 लीटर

    447 लीटर 

    +58 लीटर 

    • साइज की बात करें सेल्टोस हर डाइमेंशन में बेयोन से बड़ी है, जो इसके केबिन स्पेस और ओवरऑल स्टांस में भी झलकता है। हालांकि, एक मामले में बेयोन इससे आगे निकल जाती है और वो है बूट स्पेस। बेयोन में 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो कि सेल्टोस से 58 लीटर ज़्यादा है। यह उन परिवारों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है जो वीकेंड ट्रिप्स पर ज़्यादा सामान लेकर चलते हैं।

    Hyundai Bayon Side

    Kia Seltos Side

    • जैसा कि टेबल से साफ स्पष्ट है, सेल्टोस बेयोन से 215 मिलीमीटर लंबी कार है और इसके व्हील्सबेस का साइज 90 मिलीमीटर ज़्यादा है। इस लंबे व्हीलबेस का सीधा फायदा पीछे वाली सीटों पर बैठे पैसेंजर्स को मिलता है, जिन्हें बेहतर लेगरूम और आरामदायक अनुभव चाहिए। चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में भी सेल्टोस बेयोन से थोड़ी बड़ी है, जिससे इसका केबिन ज़्यादा स्पेशियस लगता है। 

    Hyundai Bayon Front

    Kia Seltos Front

    स्टाइलिंग भी अलग है :

    सेल्टोस अपने सीधे स्टेंस, ऊंचे फ्रंट एंड और वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ ज्यादा मॉडर्न और बॉक्सी दिखती है। जबकि, बेयोन ज्यादा कॉम्पेक्ट कार है जिसमें कर्वी डिजाइन मिलती है और यह देखने में थोड़ी सॉफ्ट भी लगती है।

    कलर ऑप्शन 

    हुंडई बेयोन 

    किआ सेल्टोस 

    एटलस व्हाइट*

    मॉर्निंग हेज

    इलेक्ट्रॉनिक ग्रे 

    मैग्मा रेड*

    टाइटेनियम ब्लैक^

    फ्रॉस्ट ब्लू

    गोल्डन ब्रॉन्ज

    आइवरी सिल्वर ग्लॉस  

    क्लासी ब्लू 

    प्यूटर ऑलिव 

    फियरी रेड*

    इम्पीरियल ब्लू 

    ग्रेविटी ग्रे 

    ऑरोरा ब्लैक पर्ल 

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल*

    एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट  

    * - डुअल-टोन ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध 

    कलर ऑप्शन की बात करें तो बेयोन में 6 कलर विकल्प मिलते हैं, जिनमें से दो ब्लैक रूफ के साथ और दो मैट फिनिश में उपलब्ध है। यह कलर ऑप्शंस आजकल काफी ट्रेंड में है और कार को एक प्रीमियम और यूनीक अपील देते हैं। जबकि, सेल्टोस में ज्यादा कलर चॉइस मिलती है जिससे खरीदार अपनी पसंद का शेड चुन सकते हैं। इसमें मोनोटोन और डुअल-टोन दोनों तरह के ऑप्शंस शामिल हैं, जो अलग-अलग ग्राहकों की पसंद को पूरा करते हैं।

    इंजन ऑप्शन 

    मॉडल 

    हुंडई बेयोन 

    किया सेल्टोस 

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/आईविटी

    6-स्पीड एमटी/आईविटी

    7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    पावर

    115 पीएस

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में सेल्टोस एक ज़्यादा कम्प्लीट पैकेज के तौर पर उभरती है क्योंकि यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। हालांकि, दोनों एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन कॉमन मिलता है, जो शहर और कभी-कभार हाईवे ड्राइविंग के लिए अच्छा है। यह इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही मॉडल्स में इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल (एमटी) और एक ऑटोमैटिक (आईविटी) गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। चूंकि बेयोन एसयूवी सेल्टोस की तुलना में हल्की और ज़्यादा कॉम्पैक्ट कार है, इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि यह इंजन बेयोन पर थोड़ा ज़्यादा रिस्पॉन्सिव साबित होगा।

    Kia Seltos Engine

    हुंडई ने कंफर्म किया है कि वह बेयोन को सीएनजी पावरट्रेन के साथ जनवरी 2027 में पेश करेगी। 

    Hyundai Bayon Engine

    फीचर्स 

    फीचर

    हुंडई बेयोन

    किया सेल्टोस 

    ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    एलईडी फॉग लैंप

    ✅

    ✅

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅

    ✅

    व्हील्स

    17-इंच अलॉय व्हील्स

    18-इंच अलॉय व्हील्स

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    इन्फोटेनमेंट सेटअप

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    12.3-इंच सेमी-डिजिटल डिस्प्ले

    12.3-इंच सेमी-डिजिटल डिस्प्ले

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    पावर्ड ड्राइवर सीटें 

    8-वे 

    मेमोरी फ़ंक्शन के साथ 10-वे 

    एंबिएंट लाइटिंग 

    ✅

    ✅

    सनरूफ 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    पैनोरमिक सनरूफ

    रियर सनब्लाइंड्स 

    ❌

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बोस

    8-स्पीकर बोस

    क्लाइमेट कंट्रोल

    सिंगल-जोन

    ड्यूल-जोन

    कीलेस एंट्री 

    ✅

    ✅

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीटे

    ✅

    ✅

    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक

    ✅

    ✅

    झुकने वाली रियर सीटें

    ✅ (2-स्टेप)

    ✅

    एयरबैग

    6

    6

    पार्किंग कैमरा

    360-डिग्री

    360-डिग्री

    डैशकैम 

    ✅

    ❌

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर

    ✅

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅

    ✅

    एडास

    ✅

    ✅

    • फीचर्स के मामले में हुंडई और किआ दोनों ही अपने सेगमेंट में बेंचमार्क सेट करती हैं। बेयोन और सेल्टोस दोनों ही कई मॉडर्न और हाई-टेक फीचर्स से लैस हैं, लेकिन सेल्टोस कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स के साथ थोड़ी बढ़त बना लेती है।

    • इन दोनों एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-स्पीकर वाला बोस सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स कॉमन मिलते हैं।

    Hyundai Bayon Interior

    Kia Seltos Interior

    • बेयोन और सेल्टोस एसयूवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन दी गई है, लेकिन सेल्टोस कुछ ऐसे फीचर्स ऑफर करती है जो केबिन एक्सपीरिएंस को और भी प्रीमियम बनाते हैं। इनमें 10-वे ड्राइवर सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर विंडो सनशेड शामिल हैं। वहीं, बेयोन में बिल्ट-इन डैशकैम दिया गया है, जो सेल्टोस में नहीं मिलता है। 

    Kia Seltos Front Seats

    • कुल मिलाकर, दोनों ही कारें भरपूर फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन सेल्टोस में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स एक ज़्यादा लग्ज़री और आरामदायक एक्सपीरिएंस देते हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई बेयोन और किआ सेल्टोस दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर मजबूत दावेदार हैं, लेकिन वह अलग-अलग तरह के खरीदारों को टारगेट करती हैं। आखिरी फैसला आपकी जरूरतों, बजट और प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।

    अगर आप एक ज़्यादा प्रैक्टिकल इंजन, फीचर लोडेड केबिन और कोरियन ब्रांड की एक नई स्टाइल वाली गाड़ी चाहते हैं, तो बेयोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगी। नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स की तुलना करें, तो भी यह सेल्टोस के मुकाबले ज़्यादा किफायती है।

    हालांकि, इन दोनों में से सेल्टोस एक ज़्यादा बेहतर और आकर्षक पैकेज है। इसमें ज़्यादा फीचर्स और ज़्यादा जगह मिलती है, साथ ही इसमें टर्बो-पेट्रोल या डीज़ल इंजन का विकल्प भी मौजूद है। इसलिए, अगर आप अक्सर हाइवे पर गाड़ी चलाते हैं या फिर ज़्यादा परफॉरमेंस चाहते हैं या फिर आपको डीजल गाड़ी की ज़रूरत है, तो सेल्टोस को चुनना सही रहेगा।

    यदि आप केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन चाहते हैं, तो बेयोन को खरीदना एक समझदारी भरा विकल्प है। वहीं, अगर आप कई सारे इंजन विकल्प चाहते हैं और एक बड़ी और ज्यादा प्रीमियम दिखने वाली एसयूवी की तलाश में हैं, तो सेल्टोस अपनी ज़्यादा कीमत को पूरी तरह से सही ठहराती है। 

    आप यह ऑप्शंस भी देख सकते हैं 

    हुंडई बेयोन और किआ सेल्टोस के अलावा आप हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन/स्कोडा कुशाक, रेनो डस्टर, एमजी एस्टर और सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स जैसी गाड़ियों पर भी विचार कर सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    हुंडई बेयोन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है