• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट vs हुंडई बेयोन: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    एक बड़ी और दमदार जापानी एसयूवी की तुलना एक स्लीक और मॉडर्न कोरियाई एसयूवी से की गई है। क्या फीचर्स के मामले में यह एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे पाती है?

    adarsh
    adarsh
    published on अक्टूबर 29, 2026 12:10 ist
    info icon
    published onOct 29, 2026 12:10 IST
    last updated onOct 29, 2026 12:10 IST
    18 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    क्या आप भी नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? यह साल एसयूवी मार्केट के लिए काफी रोमांचक रहा है। हाल ही में होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में 11.80 लाख रुपये शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुई है, और हुंडई ने भी अपनी बिल्कुल नई एसयूवी बेयोन भारत में पेश की है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये दोनों गाड़ियां कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं, लेकिन दोनों का अंदाज अलग-अलग है। होंडा एलिवेट थोड़ी ऊंची कार है जो सड़क पर दमदार दिखती है और यह अपनी बेहतरीन भरोसेमंदता के लिए भी जानी जाती है। दूसरी तरफ, हुंडई बेयोन है जो अपने फीचर्स, बिल्ड क्वालिटी और स्मूद परफॉरमेंस के लिए मशहूर है। बेयोन थोड़ी कम ऊंची और कॉम्पैक्ट कार है और इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी है। अब सवाल यह उठता है कि कागज पर यह दोनों गाड़ियां एक-दूसरे के मुकाबले कैसी हैं? इनमें से किसमें ज़्यादा फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं इस कंपेरिजन के जरिए :-

    कीमत 

    मॉडल 

    होंडा एलिवेट 

    हुंडई बेयोन  

    कीमत 

    11.80 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये 

    10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये 

    (सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं) 

    • कीमत के मोर्चे पर हुंडई बेयोन ज्यादा सस्ती कार है। इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये है, जो कि होंडा एलिवेट से 1.80 लाख रुपये कम है।  

    • टॉप वेरिएंट्स का कंपेरिजन करें तो दोनों गाड़ियों के बीच 40,000 रुपये का अंतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलिवेट में कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।

    • यहां देखें होंडा एलिवेट की कीमत

    डाइमेंशन 

    डाइमेंशन 

    होंडा एलिवेट 

    हुंडई बेयोन 

    अंतर  

    लंबाई 

    4312 मिलीमीटर 

    4245 मिलीमीटर 

    + 67 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1790 मिलीमीटर 

    1810 मिलीमीटर 

    (- 20 मिलीमीटर)

    ऊंचाई 

    1650 मिलीमीटर 

    1605  मिलीमीटर   *

    + 45 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस

    2650 मिलीमीटर 

    2600 मिलीमीटर 

    + 50मिलीमीटर 

    *रूफ रेल्स के साथ (एचएक्स10 वेरिएंट में फिटेड) 

    • साइज की बात करें तो हुंडई बेयोन एक छोटी कार है जो इसके आंकड़ों से भी साफ स्पष्ट होता है। जबकि, होंडा एलिवेट की लंबाई, ऊंचाई और व्हीलबेस का साइज ज्यादा है। हुंडई बेयोन एलिवेट से 20 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी कार है, जिसका सीधा फायदा इसके केबिन स्पेस में देखने को मिलता है। 

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    • एलिवेट के व्हीलबेस का साइज ज्यादा है जिससे पैसेंजर्स को अच्छी लेगरूम स्पेस मिल पाती है। दोनों में से होंडा एलिवेट ज्यादा स्पेशियस कार है, जिसमें ज्यादा हेडरूम स्पेस और बड़ी विंडो मिलती है। 

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    • बेयोन की इंटीरियर स्पेस और कंफर्ट उम्मीद के मुताबिक है, मगर इसमें एक औसत वयस्क पैसेंजर को पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम स्पेस मिल पाती है। 

    कलर ऑप्शन

    होंडा एलिवेट 

    हुंडई बेयोन  

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल*

    एटलस व्हाइट*

    लुनार सिल्वर मेटेलिक 

    इकोट्रोनिक ग्रे

    मिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक  

    गोल्डन ब्रॉन्ज

    क्रिस्टल ब्लैक पर्ल  

    टाइटेनियम ब्लैक 

    ओब्सीडियन ब्लू पर्ल 

    क्लासी ब्लू 

    रेडिएंट रेड मेटेलिक*

    फियरी रेड*

    नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल*

    टाइटेनियम ब्लैक मैट  

    -

    क्लासी ब्लू मैट 

    *यह कलर डुअल-टोन शेड में ब्लेंक पेंटेड रूफ के साथ भी उपलब्ध है 

    • कलर ऑप्शंस की बात करें तो दोनों ही गाड़ियों में 10 कलर मिलते हैं, जिसमें से दोनों में डुअल-टोन शेड और बेयोन में मैट फिनिश कलर शामिल हैं।

    • एलिवेट जेडएक्स प्लस ब्लैक इकलौता वेरिएंट है जिसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। 

    • बेयोन में कई सारी कलर चॉइस मिलती है जिसमें मोनोटोन, डुअल-टोन और मैट फिनिश कलर शामिल हैं। 

    • ध्यान देने वाली बात यह है कि बेयोन के डुअल-टोन वेरिएंट्स में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है, जबकि मोनोटोन कलर में ब्लैक और व्हाइट इंटीरियर थीम मिलती है। 

    • यहां देखें होंडा एलिवेट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    फीचर्स और सेफ्टी 

    फीचर

    होंडा एलिवेट

    हुंडई बेयोन

    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅(कनेक्टेड)

    ✅

    व्हील्स

    17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स

    17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स

    रियर स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    शार्कफिन एंटीना

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    ✅(सिंगल-पेन)

    ✅(पैनोरमिक)

    पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅(8-वे)

    ✅(8-वे)

    पावर-एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट

    ✅(4-वे)

    ❌

    वेंटीलेटेड सीट्स

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(केवल आगे)

    रियर रिक्लिनिंग सीट

    ❌

    ✅(2-स्टेप)

    एंबिएंट लाइटिंग

    ✅(ऑरेंज)

    ✅(ब्लू)

    इन्फोटेनमेंट सिस्टम

    ✅(10.25-इंच टचस्क्रीन)

    ✅(12.3-इंच टचस्क्रीन)

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    सेमी-डिजिटल (7-इंच)

    फुली डिजिटल (12.3-इंच)

    केबिन एयर प्यूरीफायर

    ✅(पीएम 2.5)

    ❌

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर

    8-स्पीकर बोस 

    जेनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट

    ❌

    ✅

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम 

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    रियर एसी वेंट्स

    ✅

    ✅

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

    ✅(3x टाइप-सी, 1x टाइप-ए)*

    ✅(टाइप-सी, आगे और पीछे)

    पैडल शिफ्टर्स

    ✅

    ✅

    मल्टी-ड्राइव मोड्स

    ❌

    ✅(केवल सीविटी)

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    एयरबैग्स

    6

    6

    360-डिग्री कैमरा

    ✅

    ✅

    पार्किंग सेंसर्स

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे, पीछे और साइड)

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट 

    ✅

    ✅

    ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक

    ✅(केवल सीवीटी)

    ✅

    रियर डिस्क ब्रेक

    ✅(केवल सीवीटी)

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ❌

    ✅

    डैशकैम

    ❌

    ✅

    लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    ✅

    ✅

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर

    ✅(केवल पैसेंजर साइड)

    ✅

    वाशर के साथ रियर वाइपर

    ✅

    ✅

    यह दोनों एसयूवी कार फीचर लोडेड है। इनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी लाइटिंग और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    हालांकि, होंडा एलिवेट में बेयोन के मुकाबले रियर सीट वेंटिलेशन, केबिन एयर प्यूरीफायर और पावर्ड पैसेंजर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। जबकि, बेयोन में इंटीग्रेटेड डैशकैम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्राइव मोड, पैनोरमिक सनरूफ, जनरेटिव एआई और रेक्लाइनिंग रियर सीटें दी गई हैं, जो एलिवेट में नहीं मिलती हैं। 

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    बेयोन का इंटीरियर बड़ी कर्व्ड स्क्रीन और बड़े पैनोरमिक सनरूफ के साथ ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। 

    पावरट्रेन 

    मॉडल 

    होंडा एलिवेट 

    हुंडई बेयोन 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर

    121 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    145 Nm

    144 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    इन दोनों एसयूवी कार में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, और दोनों में एक जैसे ट्रांसमिशन ऑप्शन भी दिए गए हैं। हालांकि, बेयोन की तुलना में एलिवेट के पावर आंकड़े ज्यादा हैं।

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    अगर आपको ड्राइविंग का शौक है, तो एलिवेट की पावरट्रेन आपको ज्यादा पसंद आ सकती है। इसमें ज्यादा पावर मिलती है और इसका इंजन ऐसा है जो आपको इसे जोर से रेव करने के लिए प्रेरित करता है, जिसके बदले में आपको और ज्यादा पावर मिलती है। जबकि, बेयोन का इंजन ज्यादा स्मूद और रिफाइंड है और शहर में कम स्पीड पर भी इसे चलाना आसान है। दोनों ही कारों में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प नहीं मिलता है। हालांकि, हुंडई ने कंफर्म किया है कि वह जनवरी 2027 तक बेयोन में सीएनजी पावरट्रेन शामिल कर देगी। 

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    कारदेखो का क्या है कहना…

    इस सेगमेंट में मौजूद मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हायराइडर माइल्ड-हाइब्रिड जैसे विकल्पों के बीच एलिवेट और बेयोन एकदम साधारण एसयूवी कारें हैं। हालांकि, एलिवेट के पास होंडा का भरोसा, आरामदायक सस्पेंशन, दमदार इंजन, बड़ा और ज्यादा स्पेशियस केबिन है। दूसरी तरफ, बेयोन अपने प्रीमियम इंटीरियर, लंबी फीचर लिस्ट और बेहतरीन केबिन रिफाइनमेंट के मामले में बाजी मार लेती है। बेयोन की कीमत जानबूझकर कम रखी गई है ताकि यह वेन्यू और क्रेटा के बीच अपनी जगह बना सके। कुल मिलाकर, दोनों ही गाड़ियों की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं और जो ये फीचर्स देती हैं, उसके हिसाब से इनकी कीमत भी सही है। इनमें से कौनसी गाड़ी आपको ज्यादा पसंद है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं।

    2026 Honda Elevate Vs Hyundai Bayon

    आप यह कारें भी चुन सकते हैं :-

    • हुंडई क्रेटा: क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह कंफर्ट, फीचर्स, सेफ्टी और पावर के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बनाती है।

    • किआ सेल्टोस: सेल्टोस अपने सेगमेंट की बड़ी एसयूवी कारों में से एक है, इसलिए इसमें केबिन स्पेस भी अच्छी-खासी मिलती है। इसमें ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं और यह तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है।

    • रेनो डस्टर/निसान टेक्टॉन: ये अपने सेगमेंट की सबसे फन-2-ड्राइव एसयूवी कारें है। यूरोपियन स्टाइल वाली ये एसयूवी कारें भले ही स्पेस के मामले में सबसे अच्छी ना हों, लेकिन यह फीचर लोडेड हैं और इनके ड्राइविंग डायनामिक्स भी काफी स्पोर्टी है।

    • टाटा सिएरा: टाटा की यह रेट्रो-मॉडर्न एसयूवी सबसे दमदार रोड प्रेजेंस देती है। इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं और यह तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है।

    • मारुति विक्टोरिस: विक्टोरिस इस सेगमेंट की उन एसयूवी में से एक है जिसे उतनी पहचान नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। इसमें भरोसेमंद परफॉरमेंस, अच्छी आफ्टर-सेल्स सर्विस, कई इंजन विकल्प और बेहतरीन स्टाइल का अच्छा बैलेंस है।

    • मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर: अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं जो सिंपल हो और जिसमें सभी मॉडर्न फीचर्स भी मिले, तो ये दोनों गाड़ियां आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इनमें दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन मिलती है जो शानदार माइलेज देने का दावा करता है।

    • फोक्सवैगन टाइगन/ स्कोडा कुशाक: ये दोनों गाड़ियां उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जिन्हें ड्राइविंग का शौक है। भले ही इनकी केबिन स्पेस और फीचर्स अपनी क्लास में सबसे अच्छी ना हो, लेकिन यह अपनी बेहतरीन पावर, डायनामिक्स और स्टाइल के मामले में काफी आगे हैं।

    • टाटा कर्व: कूपे-स्टाइल वाली यह एसयूवी उन लोगों के लिए है जो कुछ अलग और स्टाइलिश चाहते हैं। इसमें भी कई फीचर्स दिए गए हैं और यह तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है।

    • एमजी एस्टर: एस्टर इस सेगमेंट की सबसे पुरानी कारों में से एक है। हालांकि, इसका केबिन काफी प्रीमियम लगता है और यह सेगमेंट के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन में से एक है।

    • सिट्रोएन एयरक्रॉस : सिट्रोएन की यह 5+2 सीटर एसयूवी कार है जिसे उतनी अहमियत नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। इसमें अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन सस्पेंशन सेटअप और दमदार पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं।

    was this article helpful ?

    adarsh
    Adarsh Ashok is a Correspondent for cars at CarDekho Group. He brings his understanding and experience of cars and the motoring industry to all things automotive in the group\'s media wing. By education, he has a master\'s degree in Mass Communication and also majored in Automotive Journalism. His passion for cars and his urge to talk about cars are expressed in the form of news, features and videos on social media. He approaches stories with a keen perspective and experience, be it with vehicles from Fiats to Ferraris. और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है