• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 (कॉम्बैट) का इंटीरियर लीक हुआ: 3 दिसंबर को भारत में डेब्यू, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा

    जेएसडब्ल्यू ब्रांड 3 दिसंबर को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार है

    adhiraj
    adhiraj
    modified on नवंबर 03, 2026 17:50 ist
    info icon
    published onNov 03, 2026 17:48 IST
    last updated onNov 03, 2026 17:50 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    JSW Jetour T2 (Combat) Spied

    भारत के कार बाजार में जेएसडब्ल्यू ग्रुप की एंट्री अब बस कुछ ही हफ्ते दूर है, और कंपनी के पहले संभावित मॉडल जेटूर टी2 की टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस एसयूवी कार के टेस्ट मॉडल को भारतीय सड़कों पर देखा गया है, और सबसे खास बात यह है कि पहली बार इसके इंडिया-स्पेक मॉडल के इंटीरियर की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत में इस एसयूवी को "कॉम्बैट" नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह कार अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड केबिन के साथ दस्तक देगी, जो इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर जैसी गाड़ियों के मुकाबले में खड़ा करेगा।

    अंदर से कैसी दिखती है?

    JSW Jetour T2 (Combat) Interior Spied

    लीक हुई तस्वीरों से जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट के केबिन का डिजाइन और लेआउट साफ नजर आता है। इसमें डुअल-टोन ब्लैक और ऑफ-व्हाइट थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को एक प्रीमियम और हवादार फील देता है। सीटों और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसके अपमार्केट होने का संकेत है। डैशबोर्ड का डिजाइन वर्टिकल और बोल्ड है, जिस पर एक बड़ी टचस्क्रीन यूनिट है। यह स्क्रीन साइज में 15.6-इंच की हो सकती है, जो सेंटर कंसोल का मुख्य आकर्षण है। स्क्रीन के ठीक नीचे पतले सेंट्रल एसी वेंट्स दिए गए हैं।

    प्रैक्टिकैलिटी का ध्यान रखते हुए, एसी वेंट्स के नीचे जरूरी फंक्शंस को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल टॉगल स्विच की एक लाइन दी गई है। फ्लोर कंसोल पर एक चंकी गियर सिलेक्टर और एक रोटरी डायल मिलता है, जिसका इस्तेमाल संभवत: अलग-अलग ड्राइव मोड को चुनने के लिए किया जाएगा। केबिन में कई जगहों पर रिवेट जैसे एलिमेंट्स भी देखे जा सकते हैं, जो इसे एक मजबूत और रफ-टफ लुक देते हैं। ड्राइवर के लिए एक मोटा स्टीयरिंग व्हील और उसके पीछे एक पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।

    बाहर से कैसा है लुक?

    JSW Jetour T2 (Combat) Rear Spied

    हालांकि टेस्ट मॉडल को कवर से ढ़का हुआ है, लेकिन इसके बावजूद हम देख सकते हैं कि जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 (कॉम्बैट) एक शानदार दिखने वाली एसयूवी कार है। इसमें बॉक्सी डिजाइन है, जो इसे आसानी से भीड़ में अलग खड़ा कर देगा। यदि आप जेएसडब्ल्यू मोटर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करें।

    हालांकि फ्रंट बंपर और हेडलाइट्स शायद वही रहेंगे, लेकिन अगर इस कार को भारत में कॉम्बैट कहा जाता है, तो ग्रिल शायद बदली जाएगी।

    JSW Jetour T2 (Combat) Side Profile Spied

    इसका साइड प्रोफाइल कुछ हद तक लैंड रोवर डिफेंडर की याद दिलाता है, जिसमें सीधी सिल्हूट, तेजी से झुका हुआ ए-पिलर और बॉक्सी सिल्हूट शामिल है। आपको बड़े व्हील आर्च मिलते हैं और चंकी स्टांस के लिए बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ, हाइलाइट्स में वर्टिकल एलईडी टेल लैंप्स का एक सेट और टेलगेट पर स्पेयर व्हील शामिल है।

    क्या फीचर्स मिलेंगे?

    उम्मीद है कि जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट को भारत में लंबी फीचर लिस्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो विदेशी बाजार में उपलब्ध मॉडल के समान होगी। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

    • 15.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम

    • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • मसाज और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    संभावित सेफ्टी फीचर्स

    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सेफ्टी माउंट, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), 540-डिग्री पैनोरमिक कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    संभावित पावरट्रेन

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेटूर टी2 तीन अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है। भारत में इनमें से कौनसे इंजन लॉन्च किए जाएंगे, यह अभी साफ नहीं है। नीचे पावरट्रेन की डिटेल्स दी गई हैं:

    इंजन

    पावर

    टॉर्क

    ट्रांसमिशन

    ड्राइवट्रेन

    1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल

    183.5 पीएस

    290 एनएम

    7-स्पीड डीसीटी

    फ्रंट-व्हील ड्राइव

    2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल

    254.2 पीएस

    390 एनएम

    7-स्पीड डीसीटी

    4-व्हील ड्राइव

    1.5 लीटर पीएचईवी हाइब्रिड टर्बो-पेट्रोल

    600 पीएस (कंबाइंड)

    915 एनएम (कंबाइंड)

    3-स्पीड डीएचटी

    4-व्हील ड्राइव

    इसका प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) वेरिएंट 43.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आता है, जो 160 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज देता है। यह फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।

    जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट का साइज इस प्रकार है:

    साइज

    जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट

    लंबाई

    4,785 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    2,006 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,880 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,800 मिलीमीटर

    कितनी होगी कीमत और किससे होगा मुकाबला?

    जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 (कॉम्बैट) को भारत में असेंबल करके बेचे जाने की उम्मीद है, जिससे इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिलेगी। अनुमान है कि भारत में इसकी कीमत लगभग 38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी मैजेस्टर और किआ सोरेंटो जैसी गाड़ियों से होगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 (कॉम्बैट) का भारतीय बाजार में आना एसयूवी खरीदारों के लिए विकल्पों को और बढ़ाएगा। इसका बॉक्सी और दमदार डिजाइन उन लोगों को जरूर आकर्षित करेगा जो सड़क पर एक अलग पहचान चाहते हैं। साथ ही, 15.6-इंच की बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स से भरा केबिन इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम पेशकश बनाता है।

    हालांकि, इसकी सफलता काफी हद तक इसकी कीमत और जेएसडब्ल्यू के सर्विस नेटवर्क पर निर्भर करेगी। अगर कंपनी एक प्रतिस्पर्धी कीमत पर इसे लॉन्च करती है और एक बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस का अनुभव प्रदान करती है, तो कॉम्बैट भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में निश्चित रूप से हलचल मचा सकती है। अब सबकी नजरें 3 दिसंबर पर टिकी हैं, जब जेएसडब्ल्यू ग्रुप आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी योजनाओं का खुलासा करेगी।

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    adhiraj
    Adhiraj Dhyani is a passionate driver, rider and a motorsport enthusiast with a soft spot for sport bikes. He\'s a certified Honda paglu and dreams of owning a CBR 1000 RR-R Fireblade. In his free time, he likes to watch car restoration videos and sports like football and F1.और देखें

    जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है