• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन VS हुंडई वेन्यू : कौनसी एसयूवी कार को खरीदना होगा बेहतर?

    हाल ही में हुंडई ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन लॉन्च की है, लेकिन क्या यह छोटी वेन्यू के मुकाबले बेहतर वैल्यू देती है?

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 28, 2026 11:16 ist
    info icon
    published onOct 28, 2026 11:16 IST
    last updated onOct 28, 2026 11:16 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    2026 हुंडई बेयोन भारत में 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरूआती कीमत पर लॉन्च हो गई है। हुंडई के लाइनअप में इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया गया है। इस एसयूवी कार में केवल एक इंजन ऑप्शन दिया गया है। हमनें इसका कंपेरिजन हुंडई वेन्यू से किया है, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। बेयोन भले ही साइज में बड़ी है, लेकिन वेन्यू इसे कड़ी टक्कर देती है क्योंकि यह 2019 से बाजार में मौजूद है। यह इस प्राइस रेंज में आने वाली एक भरोसेमंद कार भी है।

    इन दोनों गाड़ियों की कीमत काफी हद तक एक जैसी है और यह उन लोगों को टारगेट करती हैं जो कि एक फीचर लोडेड, आरामदायक और प्रेक्टिकल फैमिली कार चाहते हैं जिसमें स्पेशियस केबिन और कई सारे पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हों। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आपको नई, बड़ी और महंगी बेयोन के लिए जाना चाहिए, या फिर आजमाई हुई वेन्यू अब भी एक बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है? चलिए, इन दोनों एसयूवी की कीमत, फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस के आधार पर विस्तार से तुलना करते हैं ताकि आप अपने लिए सही फैसला ले सकें।

    कीमत 

    मॉडल

    हुंडई बेयोन 

    हुंडई वेन्यू 

    कीमत (पेट्रोल) 

    9.99 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये

    7.99 लाख रुपये से 14.99 लाख रुपये

    कीमत (डीजल)

    -

    9.94  लाख रुपये से 15.82 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है 

    • इन दोनों एसयूवी कार की कीमतों में एक बड़ा अंतर दिखाई देता है। हुंडई वेन्यू दोनों में से ज्यादा सस्ती कार है। 

    • हुंडई बेयोन कुल 7 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें केवल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। 

    • वेन्यू के बेस पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल डीजल एटी वेरिएंट की प्राइस 15.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 

    • जबकि, बेयोन के बेस पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट की प्राइस 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

    • दोनों गाड़ियों के टॉप वेरिएंट्स का कंपेरिजन करें, तो यहां हुंडई बेयोन के टॉप वेरिएंट्स हुंडई वेन्यू से 2.17 लाख रुपये ज्यादा महंगे हैं। यहां देखें हुंडई बेयोन की पूरी प्राइस लिस्ट। 

    डाइमेंशन 

    पैरामीटर

    हुंडई बेयोन

    हुंडई वेन्यू

    अंतर

    लंबाई

    4245 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    + 250 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1810 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    + 10 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1605 मिलीमीटर

    1665 मिलीमीटर

    (- 60 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस 

    2600 मिलीमीटर

    2520 मिलीमीटर

    + 80 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    505 लीटर

    375 लीटर

    + 130 लीटर

    साइज के मोर्चे पर दोनों कारों के बीच काफी अंतर देखने को मिलता है। वेन्यू एक सब-4 मीटर कार है, जबकि बेयोन इससे एक सेगमेंट ऊपर की कार है। वेन्यू के मुकाबले हुंडई बेयोन एक ज्यादा बड़ी एसयूवी कार है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस ज्यादा है। इसका सीधा फायदा केबिन के अंदर मिलता है। हालांकि, ऊंचाई के मामले में वेन्यू बेयोन से ज्यादा बेहतर कार है। इन दोनों गाड़ियों की ऊंचाई के बीच अंतर 60 मिलीमीटर का है। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    बूट स्पेस की बात करें तो बेयोन में बड़ा 505 लीटर का बूट मिलता है जिसमें आप बड़ा सूटकेस और कुछ लगेज आसानी से रख सकते हैं। जबकि, वेन्यू में 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    कलर ऑप्शन

    हुंडई बेयोन

    हुंडई वेन्यू

    एटलस व्हाइट*

    एटलस व्हाइट*

    इकोट्रॉनिक ग्रे 

    टाइटन ग्रे

    टाइटेनियम ब्लैक^

    एबिस ब्लैक

    गोल्डन ब्रॉन्ज 

    मिस्टिक सफायर^

    क्लासी ब्लू^

    हेजल ब्लू*^

    फियरी रेड*

    ड्रैगन रेड

    * - डुअल-टोन ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध 

    ^ - मैट फिनिश के साथ उपलब्ध 

    स्टाइल और पर्सनलाइज़ेशन के मामले में हुंडई अपनी दोनों एसयूवी कार में कोई कमी नहीं छोड़ती है। वेन्यू और बेयोन दोनों कारों में 6 आकर्षक कलर ऑप्शन मिलते हैं। अगर आपको अपनी कार को एक स्पोर्टी लुक देना है, तो दोनों मॉडल्स में कुछ चुनिंदा रंगों के साथ ब्लैक डुअल-टोन रूफ का विकल्प भी मिलता है। बेयोन में टाइटेनियम ब्लैक और क्लासी ब्लू कलर के साथ मैट फिनिश का ऑप्शन भी दिया गया है जो इसे एक प्रीमियम फील देता है। वहीं, वेन्यू में मिस्टिक सफायर और हेजल ब्लू जैसे यूनिक शेड्स मिलते हैं। कलर ऑप्शंस के मामले में दोनों ही कारें ग्राहकों को बिलकुल भी निराश नहीं करती हैं।

    फीचर और सेफ्टी 

    फीचर

    हुंडई बेयोन

    हुंडई वेन्यू

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल्स

    ✅

    ✅ (कनेक्टेड)

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅

    ✅ (कनेक्टेड)

    व्हील्स

    17-इंच अलॉय व्हील्स

    16-इंच अलॉय व्हील्स

    रूफ रेल्स

    ✅

    ✅

    शार्क फिन एंटीना

    ✅

    ✅

    इन्फोटेनमेंट

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    12.3-इंच फुली डिजिटल

    12.3-इंच फुली डिजिटल

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    8-स्पीकर बोस 

    8-स्पीकर बोस 

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    ✅

    ✅

    केबिन थीम

    डुअल-टोन ब्लैक और ऑलिव ग्रे / रेड एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक^

    डुअल-टोन डार्क नेवी और डव ग्रे

    लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    ✅

    ✅

    लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    स्टीयरिंग एडजस्टमेंट

    ✅ (टिल्ट और टेलीस्कोपिक)

    ✅ (केवल टिल्ट)

    स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स

    ✅

    ✅

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    ✅

    ✅

    ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट

    ✅ (8-वे इलेक्ट्रिक)

    ✅ (4-वे इलेक्ट्रिक)

    एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    ✅

    ✅

    रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

    ✅ (2-स्टेप)

    ✅ (2-स्टेप)

    स्टोरेज के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅

    ✅

    रियर विंडो सनशेड्स

    ❌

    ✅

    पैडल शिफ्टर्स

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार तकनीक

    ✅

    ✅

    क्रूज़ कंट्रोल

    ✅ (एडैप्टिव)

    ✅ (एडैप्टिव)

    सनरूफ

    ✅ (पैनोरमिक)

    ✅ (सिंगल-पेन)

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅

    ✅

    रियर एसी वेंट्स

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    ✅

    ✅

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅ 

    ✅ 

    कूल्ड ग्लव बॉक्स

    ✅

    ✅

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    डैशकैम

    ✅

    ❌

    एयरबैग्स

    6

    6

    एडास (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स)

    ✅ (लेवल-2)

    ✅ (लेवल-2)

    ड्राइव मोड्स

    ✅ (केवल सीवीटी)

    ✅ (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स)

    ट्रैक्शन मोड्स

    ❌

    ✅ (सैंड, मड, स्नो)

    पार्किंग सेंसर्स

    फ्रंट और रियर

    फ्रंट और रियर

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (360-डिग्री)

    ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

    ✅

    ✅

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    ✅

    ✅

    ऑल-व्हील्स डिस्क ब्रेक

    ✅ 

    ✅

    ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी)

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी)

    ✅

    ✅

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर

    ✅

    ✅

    आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    ✅

    ✅

    ^डुअल-टोन एक्सटीरियर वाले वेरिएंट्स 

    फीचर्स और सेफ्टी के मामले में दोनों गाड़ियां एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है। इनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, लेवल-2 एडीएएस सूट, 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 6 एयरबैग जैसे फीचर कॉमन मिलते हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    एक्सटीरियर की बात करें तो हुंडई वेन्यू में फ्रंट और रियर साइड पर कनेक्टेड लाइट बार मिलता है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि हुंडई बेयोन में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ड्राइविंग के मामले में वेन्यू में ड्राइव और ट्रेक्शन मोड दोनों मिलते हैं। बेयोन के मुकाबले वेन्यू में अतिरिक्त फीचर के तौर पर रियर विंडो सनशेड मिलता है। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    इन दोनों ही गाड़ियों का केबिन डुअल-टोन कलर थीम और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ काफी प्रीमियम नजर आता है। 

    अपनी बढ़ी हुई कीमत को सही ठहराने के लिए बेयोन कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स भी ऑफर करती है जो वेन्यू में नहीं मिलते। इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर सीट के लिए 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट और इन-बिल्ट डैशकैम शामिल है। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    फीचर्स के मामले में दोनों एसयूवी कारों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का है। वेन्यू अपनी कीमत के हिसाब से शानदार पैकेज देती है, लेकिन बेयोन में जो अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं वह इसकी बढ़ी हुई कीमत को कुछ हद तक सही ठहराते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो हुंडई बेयोन में केवल 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि, हुंडई वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। इससे वेन्यू में ग्राहकों को चुनने के लिए कई सारे इंजन ऑप्शन मिल पाते हैं।

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    यहां देखें इन दोनों कारों के इंजन ऑप्शन की जानकारी :- 

    मॉडल 

    हुंडई बेयोन  

    हुंडई वेन्यू 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    115 पीएस 

    83 पीएस 

    120 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम

    115 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन; सीवीटी- कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक); डीसिटी- डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक); एटी- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (टॉर्क कन्वर्टर)

    • हुंडई बेयोन में केवल एक पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है, जबकि वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    • जहां हुंडई वेन्यू में किफायती कीमत और डीजल इंजन की उपलब्धता का फायदा मिलता है। वहीं, हुंडई बेयोन में टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन ऑप्शन की कमी रखी गई है। 

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    • इन दोनों गाड़ियों के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का कंपेरिजन करें तो बेयोन में बड़ा इंजन मिलता है जो ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। 

    • यहां वेन्यू की वर्सेटिलिटी साफ दिखाई देती है। बजट ग्राहकों के लिए 1.2लीटर पेट्रोल है, जिन्हें परफॉर्मेंस चाहिए उनके लिए 1.0लीटर टर्बो-पेट्रोल है, और जो लोग बहुत ज़्यादा ड्राइव करते हैं और माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए 1.5लीटर डीजल इंजन एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, बेयोन में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का ना होना कुछ ग्राहकों को निराश कर सकता है। हालांकि, हुंडई ने यह पुष्टि की है कि जनवरी 2027 तक बेयोन में सीएनजी  का विकल्प भी लाया जाएगा।

    कारदेखो का क्या है कहना… 

    तो आखिर में आपको कौनसी एसयूवी खरीदनी चाहिए? इसका जवाब आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    हुंडई बेयोन उन खरीदारों के लिए अच्छी कार है, जो स्पेस को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। अगर आपके परिवार में ज्यादा लोग हैं, आपको अक्सर ज़्यादा सामान के साथ सफर करना पड़ता है, या फिर आप एक बड़ी और ज़्यादा आरामदायक गाड़ी चाहते हैं तो बेयोन के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करना बेहतर होगा। इसका 505 लीटर का बूट, ज़्यादा लेगरूम स्पेस और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स इसे एक बेहतरीन फैमिली कार बनाते हैं। इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वेन्यू के 1.2-लीटर इंजन से ज़्यादा पावरफुल है, जो इसे हाईवे पर एक बेहतर परफॉर्मर बनाता है।

    2026 Hyundai Bayon Vs Venue Detailed Comparison

    हुंडई वेन्यू उन खरीदारों के लिए है जो एक कॉम्पैक्ट, फीचर लोड और वैल्यू-फॉर-मनी एसयूवी चाहते हैं। अगर आपका बजट सीमित है, या आपको इंजन के ज़्यादा विकल्प चाहिए, तो वेन्यू एक ज्यादा बेहतर कार है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे शहर में चलाने के लिए एक शानदार कार बनाता है। ज़्यादातर भारतीय खरीदारों के लिए वेन्यू एक बेहतरीन "ऑल-राउंडर" पैकेज बनी हुई है जो कीमत, फीचर्स और प्रेक्टिकेलिटी के बीच अच्छा बैलेंस पेश करती है।

    आप इनमें से कौनसी हुंडई एसयूवी को लेना चाहेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं 

    आप हुंडई बेयोन और वेन्यू के अलावा किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा, सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी कारों को खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    हुंडई वेन्यू पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है