• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आप इस दिवाली नई कार खरीद रहे हैं? 10 लाख रुपये से कम बजट में ये पांच सुरक्षित 5-स्टार रेटेड कारें हैं उपलब्ध, देखिए पूरी लिस्ट

    यदि आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है तो अब आपको सुरक्षा से समझौता करने की जरूरत नहीं है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 07, 2026 13:33 ist
    info icon
    published onOct 07, 2026 13:33 IST
    last updated onOct 07, 2026 13:33 IST
    44 Views
    • Write a कमेंट

    These 5 Safest 5-Star Cars Cost Under Rs 10 Lakh

    फेस्टिव सीजन नजदीक है और आप शायद इस शुभ समय में नई कार खरीदने के बारे में जरूर विचार कर रहे होंगे। आजकल ज़्यादातर लोग पटाखे ना जलाकर सुरक्षित दिवाली मनाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, ठीक उसी तरह जो लोग नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं वह अपने परिवार के लिए भी एक बहुत सुरक्षित गाड़ी ही खरीदना चाहेंगे। तो, अगर आपका भी 10 लाख रुपये के बजट में कोई सबसे सुरक्षित कार की तलाश रहे हैं, तो यहां पांच ऐसे विकल्प दिए गए हैं जिन पर आपको जरूर विचार करना चाहिए। यहां ध्यान देने वाली बात यह कि हम यहां केवल भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनकैप) द्वारा दी गई सुरक्षा रेटिंग को ही ध्यान में रख रहे हैं। इस लिस्ट में शामिल सभी पांचों मॉडल्स को भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, लेकिन इन्हें इस लिस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर के आधार पर घटते क्रम में शामिल किया गया है।

    हुंडई वेन्यू 

    भारत एनकैप रेटिंग : 5 स्टार 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन : 31.15/ 32 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन : 44.46/ 49 पॉइंट्स 

    वेरिएंट 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    हुंडई वेन्यू एचएक्स2 1.2 एमटी

    8 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स2 1.0 टर्बो एमटी

    8.94 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स4 1.2 एमटी

    9 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स5 1.2 एमटी

    9.56 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स5 नाइट 1.2 एमटी

    9.71 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स5 1.0 टर्बो एमटी

    9.93 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एचएक्स5+ 1.2 एमटी

    10 लाख रुपये

    इस लिस्ट की शुरुआत भारत एनकैप द्वारा टेस्ट किए गए सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले मॉडल से करते हैं। नवंबर 2025 में लॉन्च हुई सेकंड जनरेशन वेन्यू में कई सारे इंजन ऑप्शन (पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल) दिए गए हैं, लेकिन इस बजट में आपको इसका 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल ही मिल सकेगा जो मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। नई हुंडई वेन्यू कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलती है, जो कि 10 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत पर उपलब्ध है।

    Hyundai Venue 5 star safety

    2025 हुंडई वेन्यू कार में छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रिमाइंडर के साथ थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और आइएसओफिक्स जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यहां लिस्टेड वेरिएंट्स में एडीएएस फीचर नहीं दिया गया है क्योंकि यह केवल एचएक्स10 वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सनरूफ, वायरलेस चार्जर (एचएक्स5+) जैसे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। 

    टाटा पंच ईवी

    भारत एनकैप रेटिंग : 5 स्टार 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन : 31.09/ 32 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन : 45/ 49 पॉइंट्स 

    वेरिएंट 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30

    9.79 लाख रुपये

    टाटा पंच ईवी इस लिस्ट की इकलौती इलेक्ट्रिक कार है, और इसका केवल बेस स्मार्ट 30 वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम के बजट में आता है। स्मार्ट वेरिएंट में 30 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और यह गाड़ी फुल चार्ज पर 375 किलोमीटर की रेंज देती है। जबकि, पंच ईवी के दूसरे वेरिएंट्स में 40 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलता है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 468 किलोमीटर है। 

    Tata Punch EV 5 Star Safety

    बेस वेरिएंट स्मार्ट 30 में छह एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हालांकि, पंच ईवी के किसी भी वेरिएंट में एडीएएस नहीं मिलता है। 

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हाई-बीम असिस्ट जैसे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं, मगर इसमें टचस्क्रीन नहीं मिलती है।

    स्कोडा कायलाक

    भारत एनकैप रेटिंग : 5 स्टार 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन : 30.88/ 32 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन : 45/ 49 पॉइंट्स

    वेरिएंट 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    स्कोडा कायलाक क्लासिक एमटी

    7.59 लाख रुपये

    स्कोडा कायलाक क्लासिक+ एमटी

    8.25 लाख रुपये

    स्कोडा कायलाक क्लासिक+ एटी

    9.25 लाख रुपये

    स्कोडा कायलाक सिग्नेचर एमटी

    9.43 लाख रुपये

    एक समय पर स्कोडा कायलाक भारत एनकैप द्वारा टेस्ट की गई सबसे ज्यादा रेटिंग वाली कार थी, लेकिन फिर नई वेन्यू ने इसकी जगह ले ली। हालांकि, वेन्यू के मुकाबले स्कोडा कायलाक में इस प्राइस रेंज पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

    Skoda Kylaq 5 Star Safety

    इस लिस्ट की दूसरी कारों की तरह कायलाक में भी छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, स्टेबिलिटी कंट्रोल, आइएसोफिक्स जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। पंच ईवी की तरह कायलाक के किसी भी वेरिएंट में एडीएएस फीचर नहीं मिलता है। यहां लिस्टेड सभी वेरिएंट्स में 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम (केवल सिग्नेचर वेरिएंट में), छह स्पीकर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, फैब्रिक सीटें और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं।

    टाटा पंच

    भारत एनकैप रेटिंग : 5 स्टार 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन : 30.58/ 32 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन : 45/ 49 पॉइंट्स

    वेरिएंट 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा पंच स्मार्ट एमटी

    5.75 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर एमटी

    6.65 लाख रुपये

    टाटा पंच स्मार्ट सीएनजी एमटी

    6.85 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+एमटी

    7.17 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर + एसएमटी

    7.52 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर सीएनजी एमटी

    7.68 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+एएमटी

    7.75 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एमटी

    7.77 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+एसएएमटी

    8.10 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एसएमटी

    8.12 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+सीएनजी एमटी

    8.20 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एएमटी

    8.35 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड एमटी

    8.47 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर टर्बो एमटी

    8.47 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+सीएनजी एमटी

    8.55 लाख रुपये

    टाटा पंच प्योर+सीएनजी एएमटी

    8.77 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर सीएनजी एमटी

    8.80 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड एएमटी

    9.05 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर सीएनजी एमटी

    9.15 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड+ एसएमटी

    9.17 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर सीएनजी एएमटी

    9.37 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड सीएनजी एमटी

    9.50 लाख रुपये

    टाटा पंच एडवेंचर एस सीएनजी एएमटी

    9.72 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड+ एस एएमटी

    9.75 लाख रुपये

    टाटा पंच अकंपलिश्ड+एस टर्बो एमटी

    9.97 लाख रुपये

    10 लाख रुपये से कम के बजट में टाटा पंच ईवी का केवल एक वेरिएंट ही उपलब्ध है, जबकि इस बजट में टाटा पंच आईसीई मॉडल के 25 वेरिएंट मिलते हैं। यह इकलौती ऐसी कार भी है जिसके अकंपलिश्ड + एस सीएनजी एएमटी वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत के हैं। फेसलिफ्ट टाटा पंच में स्टैंडर्ड पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के अलावा अब नया टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलता है। नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि दूसरे इंजन ऑप्शन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। 

    Tata Punch EV 5 Star Safety

    टाटा की कार होने के नाते पंच रेगुलर मॉडल में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें छह एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और आइएसओफिक्स आदि शामिल है। पंच ईवी की तरह इसके किसी भी वेरिएंट में एडीएएस नहीं मिलता है।

    इस एसयूवी कार में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, कूल्ड ग्लवबॉक्स, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। 

    मारुति सुजुकी ब्रेजा

    भारत एनकैप रेटिंग : 5 स्टार 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन : 30.49/32 पॉइंट्स 

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन : 43/49 पॉइंट्स

    वेरिएंट 

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    मारुति सुजुकी ब्रेजा एलएक्सआई टर्बो एमटी

    7.50 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा एलएक्सआई एमटी

    8.35 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा वीएक्सआई टर्बो एमटी

    8.65 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा वीएक्सआई एमटी

    9.31 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा एलएक्सआई सीएनजी एमटी

    9.40 लाख रुपये

    मारुति सुजुकी ब्रेजा वीएक्सआई सीएनजी एमटी

    9.99 लाख रुपये

    ब्रेजा इस लिस्ट में शामिल हुई इकलौती मारुति सुजुकी कार है। हाल ही में अपडेट हुई फेसलिफ्ट ब्रेजा अब तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें फ्रॉन्क्स वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी शामिल है। इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि, बाकी दोनों इंजन में भी 6-स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है, लेकिन केवल पेट्रोल इंजन में ही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    Maruti Brezza 5 Star Safety

    नई ब्रेजा फेसलिफ्ट के लोअर वेरिएंट्स में भी सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है। यहां लिस्टेड वेरिएंट्स में रिवर्स पार्किंग सेंसर (केवल टर्बो-पेट्रोल में), छह एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल और आइएसओफिक्स जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इन वेरिएंट्स में 7-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वॉइस असिस्टेंट, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    अगर आप 10 लाख रुपये से कम कीमत में सबसे सुरक्षित कार ढूंढ रहे हैं, तो ये पांच कारें आपको कभी भी निराश नहीं करेंगी। यह तो तय था कि टाटा पंच इस लिस्ट में शामिल होगी, लेकिन इस प्राइस रेंज में मिलने वाले दूसरे ऑप्शन वाकई शानदार हैं। इस लिस्ट में पंच ईवी का शामिल होना भी अच्छी बात है, लेकिन यह केवल बेस वेरिएंट में ही उपलब्ध है। अगर आप इस लिस्ट में कोई ऑटोमैटिक गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो पंच ईवी के अलावा आपके पास सिर्फ दो ऑप्शन हैं - कायलाक और पंच आईसीई मॉडल। आप इनमें से कौनसी कार चुनेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है