जीप कंपास
जीप कंपास कीमत एन्ड& वेरिएंट
Compass के 14 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹17.99L से, सभी 2.0L Multijet II Diesel के साथ 6MT और 9-speed AT में, FWD और 4x4 दोनों में. यह Jeep की monocoque कॉम्पैक्ट SUV है, प्रॉपर Italian build और Trail-Rated 4x4 capability के साथ। Sport (₹17.99L) बेसिक्स कवर करता है, इसमें 4 airbags, ESC, ABS, hill descent, 17.78cm UConnect टचस्क्रीन, fabric सीट्स, 17-inch अलॉय व्हील्स और dual-zone auto AC मिलते हैं, इस प्राइस पर kit थोड़ा कम लगता है। Longitude Opt (₹25.70L से) यहीं से बेसिक लगना बंद हो जाता है, इसमें wireless CarPlay + Android Auto, 7-inch TFT cluster, push start, cruise, लेदर स्टीयरिंग और panoramic sunroof मिलते हैं। Limited Opt (₹24.83L से) में वेंटिलेटेड फ्रंट लेदर सीट्स, 26cm UConnect 5 टचस्क्रीन, memory वाली electric ड्राइवर सीट, ambient lighting और 18-inch अलॉय व्हील्स जुड़ जाते हैं। Model S (₹28.76L से) सबसे ऊपर है, इसमें फुल ADAS Level 2 (adaptive cruise, blind spot, lane keep, rear cross traffic), subwoofer वाला Alpine 9-spk premium ऑडियो, wireless charger और auto high beam वाले LED projectors मिलते हैं। Trail/Track Editions (₹23.66L से) हर स्टेप पर स्टाइलिंग पैक ओवरले करते हैं। ज़्यादातर बायर्स Limited Opt MT (₹24.83L) पर आते हैं, वेंटिलेटेड लेदर, 26cm UConnect 5, electric ड्राइवर memory और 18-inch अलॉय व्हील्स इसी में मिल जाते हैं, और Model S FWD AT के ADAS L2, Alpine premium तथा 9AT auto के लिए ~₹3.93L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।
जीप कंपास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1956 सीसी |
| पावर | 168 बीएचपी |
| टॉर्क | 350 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव और 4डब्ल्यूडी |
| माइलेज | 14.9 से 17.1 किमी/लीटर |
कंपास 2026: लेटेस्ट updates
-
17 अगस्त 2026: जीप ने कंपास एसयूवी का 85th एनीवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें अंदर और बाहर की तरह नए सुनहरे कलर के एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं।
कंपास expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- पहले से हुई ज्यादा प्रीमियम
- केबिन का लुक हुआ काफी मॉर्डन
- दो 10 इंच की टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट को मिला है बड़ा अपडेट
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- कीमत हुई ज्यादा
- एक्सटीरियर में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव
जीप कंपास रिव्यू
ओवरव्यू

जीप ने 2017 में कंपास एसयूवी को भारत में लॉन्च किया था उस दौरान इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 20 लाख से थोड़ी ही ऊपर जाती थी। अब 2021 शुरू हो गया है और इस कार के टॉप मॉडल की प्राइस 29 लाख रुपये तक पहुंच गई है। जीप ने कंपास एसयूवी को अपडेट दे दिया है जहां इसमें अब पैनोरमिक सनरूफ और डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन के साथ कुछ और फीचर्स भी दिए गए हैं। मगर क्या 4 साल के अंदर कंपास की प्राइस 8 लाख बढ़ जाना वाजिब साबित होता है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

कंपास के 2021 मॉडल पर जब आप नजर डालेंगे तो आपके जहन में ये बात जरूर आएगी कि आखिर इसके एक्सटीरियर प्रोफाइल में बदला क्या है। वाकई कंपास के बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। अब इसमें पलले हेडलैंप्स दे दिए गए हैं, ब्लैक कलर की फ्रंट ग्रिल दी गई है जिसपर जीप कंपनी का लोगो लगा है। इसके अलावा इस कार में दिए गए फॉगलैंप, एयरडैम और फ्रंट बंपर की डिजाइन को भी हल्का सा अपडेट दिया है। बाकी की चीजों में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अब आपको तीन कलर: टैक्नो मैटेलिक ग्रीन, ब्राइट व्हाइट और गैलेक्सी ब्लू की चॉइस दे दी गई है। हमने गैलेक्सी ब्लू कलर वाली कंपास की टेस्ट राइड ली है जो दिखने में काफी आकर्षक लग रही थी। हालांकि इसपर धूल काफी जल्दी से चिपकती है इसलिए ये कलर लेने से पहले इस चीज के लिए तैयार रहें।

इंटीरियर
जीप ने कंपास फेसलिफ्ट के इंटीरियर को पूरी तरह से बदल दिया है। अब इसमें व्हाइट और ब्लैक इंटीरियर थीम की जगह ऑल ब्लैक इंटीरियर दे दिया गया है। मगर ये फीचर केवल टॉप वेरिएंट एस में ही दिया गया है। इसके निचले वेरिएंट्स में ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस दिए गए हैं और ये भी आपको आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट्स के अनुसार ही मिलेंगे। इसका डैशबोर्ड पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है जिसमें सिंथेटिक लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है और नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। इसके अलावा नए बटन के साथ सेंटर कंसोल दिया गया है जहां से ऑल व्हील ड्राइव और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। पीछे की सीटों की बात करें तो यहां पहले की तरह एसी वेंट्स और स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए 12 वोल्ट का पोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर नई कंपास के इंटीरियर की क्वालिटी पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम हो गई है।

फीचर्स

जहां 2021 जीप कंपास के इंटीरियर को काफी अच्छे से अपडेट किया गया है वहीं इस कार की फीचर लिस्ट भी अब धांसू हो गई है। जीप ने इसकी टचस्क्रीन डिस्प्ले को अपडेट दे दिया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ लेटेस्ट यूकनेक्ट 5 सिस्टम दिया गया है। इसकी टचस्क्रीन की सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी शानदार है और ये एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी सपोर्ट करती है। इसकी शानदार डिस्प्ले क्वालिटी आपको रिवर्स पार्किंग कैमरा का इस्तेमाल करते हुए ही दिख जाएगी। 4 कैमरों से आने वाली फीड्स की क्वालिटी भी काफी अच्छी है भले ही फिर दिन हो या रात। हालांकि, एंड्रॉयड ऑटो का इस्तेमाल करते हुए कॉल रीसिव करते समय इसकी स्क्रीन कभी कभी हैंग जरूर हो जाती है। ऐसा शायद इसलिए होता होगा क्योंकि सॉफ्टवेयर में ही कोई दिक्कत होगी और ये चीज ओवर दी एयर अपडेट फीचर से दूर हो जाती है। इसके अलावा अपडेटेड कंपास में 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। ये पूरी तरह से कस्टमाइजेबल है और इसके मेन्यू को समझने के लिए इसे काफी बार इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा जीप ने स्पीड को किलोमीटर प्रति घंटे के बजाए मीटर प्रति घंटे के हिसाब से देखने की भी सुविधा दी है।

नई कंपास में ड्राइवर और पैसेंजर बटन दबाकर अपनी सीटों को एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं ड्राइवर के लिए दो मेमोरी प्रोफाइल का ऑप्शन भी दिया गया है। इस कार के केबिन में वायरलैस स्मार्टफोन चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है और यदि आपका फोन इसे सपोर्ट कर लेता है तो आपको अपनी नई कंपास में एक्सट्रा चार्जिंग केबल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई कंपास का केबिन तो काफी प्रीमियम है ही और इसे खास बनाने के लिए इसमें अल्पाइन का 9 स्पीकरों साउंड सिस्टम दिया गया है जिसकी क्वालिटी काफी शानदार है। इसके अलावा नई कंपास में वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं जो भीषण गर्मी के मौसम में आपको काफी राहत देंगी। हालांकि इन्हें ऑपरेट करने के लिए कोई बटन नहीं दिए गए हैं और इन्हें केवल टचस्क्रीन के जरिए ही ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा नई कंपास में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर भी दे दिया गया है।

सुरक्षा

इस प्रीमियम एसयूवी कार में अच्छे खासे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि आप कंपास 2021 का कोई भी वेरिएंट लें, आपको इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रेक्शन कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइन्ट्स, रोलओवर मिटिगेशन, हिल स्टार्ट असिस्ट, लैप प्रीटेंशनर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट्स, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्सिंग कैमरा, रियर वायपर और डिफॉगर एवं ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा टॉप वेरिएंट्स में ऑटो होल्ड, 4 एक्सट्रा एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कुछ नए और एक्सट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं।


पहले की तरह कंपास अपने आपको एक स्पेशल एसयूवी के तौर पर पेश करती है। ये पावरफुल एसयूवी होने के साथ साथ ड्राइव करने में आसान, कंफर्टेबल और कार्नर पर स्थिर रहने वाली कार है। अब इसके इंटीरियर में बड़े बदलाव करते हुए कंपनी ने इसे ज्यादा प्रीमियम बना दिया है। वहीं इसमें फीचर्स की भी कोई कमी नहीं रखी गई है। हालांकि इस लिहाज से फिर कंपास की प्राइस बहुत ज्यादा लगती है।

कुछ ग्राहकों का मानना है कि कंपास जिस तरह की कार है उस लिहाज से इसकी प्राइस उन्हें बिल्कुल वाबिज नहीं लगती है। मगर कंपास की वैल्यू लोगों को तब समझ में आती है जब वो सेगमेंट की दूसरी कारों को इससे कंपेयर करते हैं। आसान भाषा में कहें तो अगली बार जब आप कोई 20 से 30 लाख रुपये तक की कार खरीदने की प्लानिंग करेंगे तो पहले दूसरी कारों से कंपास का कंपेरिजन जरूर कर लीजिएगा, फिर आपको खुद ब खुद पता चल जाएगा कि कंपास इतनी महंगी क्यों है।
परफॉरमेंस

मैकेनिकल पार्ट पर कंपास फेसलिफ्ट में बदलाव तो हुए हैं मगर कुछ चीजें ऐसी हैं जो पहले की तरह ही हैं। इसमें पहले की तरह 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी गई है। इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। हालांकि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम चाहने वालों को ये केवल डीजल इंजन के साथ ही मिलेगा।
एक बात जो हमें पसंद नहीं आई वो ये कि जीप ने कंपास 2021 में 4x2 वर्जन के साथ डीजल ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन नहीं दिया। काफी लोग आजकल ऑटोमैटिक गाड़ियां खरीदना पसंद कर रहे हैं और उनके लिए ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम ज्यादा मायने नहीं रखता है। वहीं ऑल व्हील ड्राइव वाले वेरिएंट्स महंगे भी आते हैं और ऑल व्हील ड्राइव जैसी चीज कभी कभी ही इस्तेमाल में ली जाती है।

हमने कंपास का डीजल वेरिएंट चलाकर देखा जिसने पहले प्री फेसलिफ्ट मॉडल जैसी ही परफॉर्मेंस दी। 3000 आरपीएम से नीचे रहते हुए भी इसने शानदार तरीके से परफॉर्म किया। चाहे कार धीरे चलाएं या तेज इसमें पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती है। इस इंजन के साथ दिए गए 9 स्पीड गियरबॉक्स ने भी पहले की ही तरह परफॉर्म किया। ये काफी स्मूद तरीके से शिफ्ट होता है मगर जब आप गाड़ी को थोड़ा स्पोर्टी तरीके से ड्राइव करते हैं तो इसके शिफ्ट्स तब ढीले पड़ने लगते हैं। कुल मिलाकर सिटी और हाईवे पर यह डीजल इंजन और 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन कमाल की परफॉर्मेंस देते हैं।

राइड और हैंडलिंग

कंपास की राइड क्वालिटी हमेशा से ही अच्छी रही है। इसके फ्रीक्वेंसी सलेक्टिव डैंपिंग सस्पेंशन के कारण ये कार काफी बैलेंस्ड तरीके से चलती है और इसमें बॉडी रोल भी कम होता है। गड्ढों और खराब सड़कों पर ये कार आराम से गुजर जाती है और इसके सस्पेंशन शोर भी नहीं मचाते हैं। कंपास के 2021 मॉडल को चलाते हुए ऐसा भी महसूस हुआ कि कंपनी ने इसके सस्पेंशन को और भी अच्छे से ट्यून कर दिया है।

जीप कंपास कलर
भारत में जीप कंपास निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ग्रिगियो मैग्नेसियो
गैलेक्सी ब्लू
पर्ल व्हाइट
ब्रिलिएंट ब्लैक
ग्रिगो मैग्नेसियो ग्रे
एक्सोटिका रेड
टेक्नो मेटेलिक ग्रीन
सिल्वरी मून
comparing जीप कंपास rivals
Rs.17.99 - 30.95 लाख* | Rs.13 - 26.11 लाख* | Rs.23.33 - 38.26 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.35.11 - 50.97 लाख* | Rs.13.40 - 26.91 लाख* | Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Rs.9.79 - 15.30 लाख* |
| रेटिंगUser Review (269) | User Review (307) | User Review (169) | User Review (17) | User Review (748) | User Review (230) | User Review (65) | User Review (330) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल |
| इंजन1956 सीसी | 1498 सीसी - 1956 सीसी | 1956 सीसी | 1997 सीसी - 2198 सीसी | 2694 सीसी - 2755 सीसी | 1498 सीसी - 1956 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी | 1498 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल | डीजल / पेट्रोल | डीजल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल |
| पावर168 बीएचपी | 167.62 बीएचपी | 168 - 172.36 बीएचपी | 130 - 200 बीएचपी | 163.6 - 201.15 बीएचपी | 167.62 बीएचपी | 182.37 - 200 बीएचपी | 108.49 बीएचपी |
| माइलेज14.9 से 17.1 किमी/लीटर | - | 14.1 किमी/लीटर | - | - | - | - | 14.82 से 15.43 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | 6-7 | 6 | 2-6 | 7 | 6-7 | 6-7 | 2-6 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार | - | 5 स्टार | 5 स्टार | - | - | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | कंपास बनाम हैरियर | कंपास बनाम मेरिडियन | कंपास बनाम स्कॉर्पियो एन | कंपास बनाम फॉर्च्यूनर | कंपास बनाम सफारी | कंपास बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ | कंपास बनाम एमजी एस्टर |
जीप कंपास वीडियो
- पूर्ण वीडियो
- शॉर्ट्स
12:192024 Jeep Compass Review: Expensive.. But Soo Good!2 साल पहले33K व्यूज

Highlights
जीप कंपास 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore जीप कंपास दूसरा hand कारें
जीप कंपास यूज़र रिव्यू
- सभी (269)
- स्टाइलिंग से जुड़े (74)
- कंफर्ट (99)
- माइलेज (57)
- इंजन (57)
- इंटीरियर (58)
- स्पेस (21)
- कीमत (57)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Great For Long Drive. But Poor For Off-road.Good Comfort for long drive. Aproach and departure angle could have been more to tackle offroad tracks. Mileage is great depending on driving behaviour. Maintainance cost is high as the parts are not Made in India. Software gliches are common. Good for 4 member. 5 could feel conjusted. But I like the car as compared to others in same segment regarding comfortable and performance. Price could be little low due to compact and old design.और देखें4
- Jeep Compass SuspensionIt has been 5 years since i am driving jeep compass. The suspension and comfort if this car is extraordinary. Even the deep pit holes in a city like Gurgaon doesn't feel much as it has a great and extraordinary suspension. Although company can do better with the mileage issues. They should try to enhance it by adding some extra features.और देखें6 2
- Best In Class SUV - JEEP COMPASSI have been driving Jeep compass 2018 model for some time now and i am very happy with it. the design is very stylish and feels premium on the road. It looks solid and has a strong road presence. The cabin and back seats are comfortable and the quality of materials feels good. the touchscreen and features are decent. The diesel engine has good power and driving on highway is smooth. Mileage is average i get around 13-15 KM/L in the city and a bit more on highway. maintenance is higher. But overall its a premium SUV.और देखें2 2
- Performance MachineExtremely Satisfying Machine with High performance and comfort and according to power and comfort satisfactory mileage. Once You drive this Vehicle You will definitely going to forget all the previous vehicles You have drove In diesel engine I love the Fuel Injector Noice with High throttle and the pull you get is wao..और देखें
- Jeep Compass 2018Good overall car have it for 7 years and reliable but never outsource the servicing or any other problems.It has good styling i have it red color and i absolutely loved it.No much features that like in other cars but comfort is good .If you want a good amount of features it is not the best car unless they have added it in the new modelsऔर देखें
- अधिक देखें
जीप कंपास माइलेज
जीप कंपास केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। जीप कंपास का माइलेज 14.9 किमी/लीटर से 17.1 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | मैनुअल | 17.1 किमी/लीटर |
| डीजल | ऑटोमेटिक | 17.1 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
जीप कंपास प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Here is the brochure for the Jeep Compass. Please click on the brochure link to ...और देखें
A ) Yes, the Jeep® Compass is considered a compact SUV.
A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Je...और देखें
A ) The top speed of Jeep Compass is 210 kmph.
A ) The Jeep Compass has ground clearance of 178 mm.

जीप कंपास में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग जीप कारें
जीप मेरिडियनRs.23.33 - 38.26 लाख*
जीप रैंगलरRs.66.20 - 73.55 लाख*
जीप ग्रैंड चेरोकीRs.63 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

