• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन: इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    बेयोन में चुनने के लिए सात वेरिएंट मिलते हैं, जिससे आपके लिए फैसला लेना आसान हो जाएगा

    ved
    ved
    published on अक्टूबर 27, 2026 13:50 ist
    info icon
    published onOct 27, 2026 13:50 IST
    last updated onOct 27, 2026 13:50 IST
    14 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Bayon

    हुंडई ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी बेयोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है, जो इसे सीधे तौर पर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के लीडर्स के सामने खड़ा करती है। यह गाड़ी सात वेरिएंट्स : एचएक्स2, एचएक्स3, एचएक्स3 प्लस, एचएक्स5, एचएक्स6, एचएक्स8, और एचएक्स10 में उपलब्ध है। इसके केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। बेयोन का लक्ष्य हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा जैसी कारों के ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर मिलते हैं, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    एक्सटीरियर 

    फीचर

    एचएक्स2

    एचएक्स3

    एचएक्स3 प्लस 

    एचएक्स5

    एचएक्स6

    एचएक्स8

    एचएक्स10

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅(प्रोजेक्टर)

    ✅(प्रोजेक्टर)

    ✅(प्रोजेक्टर)

    ✅(प्रोजेक्टर)

    ✅(डुअल प्रोजेक्टर)

    ✅(डुअल प्रोजेक्टर)

    ✅(डुअल प्रोजेक्टर)

    एलईडी डीआरएल्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पडल लैंप्स

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    रूफ रेल्स

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    व्हील्स

    कवर के साथ 16-इंच स्टील

    कवर के साथ 16-इंच स्टील

    स्टाइलिश कवर के साथ 17-इंच स्टील

    स्टाइलिश कवर के साथ 17-इंच स्टील

    17-इंच डायमंड-कट अलॉय

    17-इंच डायमंड-कट अलॉय

    17-इंच डायमंड-कट अलॉय

    एलईडी टेललैंप्स

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर स्पॉइलर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    शार्कफिन एंटीना

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हुंडई बेयोन की एक्सटीरियर डिजाइन पहली नजर में बेहद आकर्षक लगती है। इसमें बेस वेरिएंट एचएक्स2 से ऑल-एलईडी लाइटिंग मिलती है, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल्स (डेटाइम रनिंग लैंप्स) और एलईडी टेललैंप शामिल हैं। इसमें रियर स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना भी दिया गया है, जो कार को स्पोर्टी लुक देता है। हालांकि, इसमें 16-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं जो थोड़े बेसिक लगते हैं। 

    Hyundai Bayon

    Hyundai Bayon

    जैसे ही आप मिड-वेरिएंट और टॉप वेरिएंट्स की तरफ बढ़ते हैं, एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। एचएक्स3 प्लस वेरिएंट में स्टाइलिश कवर के साथ 17-इंच के स्टील व्हील्स और रूफ रेल्स दी गई हैं। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बजट में रहकर एक एसयूवी वाला फील चाहते हैं। एचएक्स3 प्लस और एचएक्स5 वेरिएंट में डुअल एलईडी हेडलैंप्स और अलॉय व्हील्स को छोड़कर ज्यादा कोई अंतर नहीं है। असली प्रीमियम लुक एचएक्स6 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स, पडल लैंप्स और 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। एचएक्स5 वेरिएंट से डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी मिलना शुरू हो जाता है, जिससे आप अपनी कार को और भी पर्सनलाइज कर सकते हैं। टॉप वेरिएंट्स एचएक्स8 और एचएक्स10 में लगभग एचएक्स6 वाले ही एक्सटीरियर फीचर्स मिलते है। 

    इंटीरियर 

    फीचर 

    एचएक्स2

    एचएक्स3

    एचएक्स3 प्लस 

    एचएक्स5

    एचएक्स6

    एचएक्स8

    एचएक्स10

    केबिन थीम 

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक^

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक^

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक^

    ऑलिव ग्रे और ब्लैक^

    फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    सीट अपहोल्स्ट्री

    फैब्रिक

    फैब्रिक

    फैब्रिक

    फैब्रिक

    फैब्रिक

    लेदरेट

    लेदरेट

    लेदरेट स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब रैप

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर एसी वेंट 

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    ✅(फिक्स्ड)

    ✅(फिक्स्ड)

    ✅(फिक्स्ड)

    ✅(फिक्स्ड)

    ✅(स्लाइडिंग)

    ✅(स्लाइडिंग)

    ✅(स्लाइडिंग)

    हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    ✅(केवल आगे)

    ✅(केवल आगे)

    ✅(केवल आगे)

    ✅(केवल आगे)

    ✅(केवल आगे)

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    ^डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर में ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड स्टिचिंग 

    हुंडई बेयोन का केबिन प्रैक्टिकल और फीचर्स से भरपूर है। इसका डैशबोर्ड लेआउट मॉडर्न है और इसमें इस्तेमाल हुए मटीरियल की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इस एसयूवी कार के सभी वेरिएंट्स के केबिन में ऑलिव ग्रे और ब्लैक कलर केबिन थीम मिलती है। बेस वेरिएंट एचएक्स2 में सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर एसी वेंट्स (स्टैंडर्ड) शामिल हैं। जो लोग गाड़ी में पीछे बैठना ज्यादा पसंद करते हैं उनके लिए एचएक्स8 वेरिएंट काफी अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें रियर सेंटर आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं जो उन्हें अच्छा कंफर्ट भी देंगे। 

    Hyundai Bayon

    इंफोटेनमेंट

    फीचर 

    एचएक्स2

    एचएक्स3

    एचएक्स3 प्लस 

    एचएक्स5

    एचएक्स6

    एचएक्स8

    एचएक्स10

    टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    ❌

    ✅(10.25-इंच)

    ✅(10.25-इंच)

    ✅(10.25-इंच)

    ✅(10.25-इंच)

    ✅(10.25-इंच)

    ✅(12.3-इंच)

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    परप्लेक्सिटी द्वारा जेनरेटिव एआई

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    साउंड सिस्टम

    6-स्पीकर^ 

    6-स्पीकर^ 

    6-स्पीकर^ 

    6-स्पीकर^ 

    6-स्पीकर^ 

    6-स्पीकर^ 

    8-स्पीकर बोस 

    ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ^4-स्पीकर + 2 ट्वीटर

    इंफोटेनमेंट की बात करें तो हुंडई बेयोन के बेस वेरिएंट एचएक्स2 वेरिएंट में एक चीज की कमी रखी गई है और वो यह है कि इसमें कोई फैक्ट्री-फिटेड टचस्क्रीन नहीं दी गई है। हालांकि, इसमें 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, लेकिन आपको इंफोटेनमेंट यूनिट बाहर से या एक्सेसरी के तौर पर लगवानी होगी। जो ग्राहक एक अच्छी इंफोटेनमेंट स्क्रीन चाहते हैं, उनके लिए एचएक्स3 वेरिएंट एक बड़ा अपग्रेड है जिसमें 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं, जिससे आप बिना ध्यान भटकाए म्यूजिक और कॉल्स को कंट्रोल कर सकते हैं। जबकि, 12.3-इंच यूनिट के साथ जनरेटिव एआई केवल इसके टॉप वेरिएंट एचएक्स10 में मिलता है। यह सिस्टम आपके सवालों के जवाब दे सकता है और ड्राइविंग को ज़्यादा इंटरैक्टिव बना सकता है।

    Hyundai Bayon

    कंफर्ट और कन्वीनिएंस 

     फीचर 

    एचएक्स2

    एचएक्स3

    एचएक्स3 प्लस 

    एचएक्स5

    एचएक्स6

    एचएक्स8

    एचएक्स10

    क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅(मैनुअल)

    ✅(मैनुअल)

    ✅(मैनुअल)

    ✅(ऑटोमेटिक)

    ✅(ऑटोमेटिक)

    ✅(ऑटोमेटिक)

    ✅(ऑटोमेटिक)

    पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅(पावर-फोल्डिंग फ़ंक्शन के साथ)

    ✅(पावर-फोल्डिंग फ़ंक्शन के साथ)

    ✅(पावर-फोल्डिंग फ़ंक्शन के साथ)

    ✅(पावर-फोल्डिंग फ़ंक्शन के साथ)

    यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    ✅(2x आगे, 1x पीछे)

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल

    12.3-इंच डिजिटल

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    सनरूफ

    ❌

    ❌

    ✅(सिंगल-पेन)

    ✅(सिंगल-पेन)

    ✅(पैनोरमिक)

    ✅(पैनोरमिक)

    ✅(पैनोरमिक)

    ऑटो हेडलाइट्स 

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    वायरलेस चार्जर

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    क्रूज कंट्रोल

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅(एडेप्टिव)**

    ड्राइव मोड

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पैडल शिफ्टर्स*

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एंबिएंट लाइटिंग

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅(ब्लू)

    ✅(ब्लू)

    ✅(ब्लू)

    पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅(8-वे एडजस्टेबल)

    ✅(8-वे एडजस्टेबल)

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ऑटो-डििमंग आईआरवीएम 

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    *केवल सीवीटी वेरिएंट में उपलब्ध, **केवल सीवीटी में उपलब्ध, एमटी वेरिएंट्स में रेगुलर क्रूज कंट्रोल 

    हुंडई ने बेयोन में पैसेंजर्स के कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा है, लेकिन कई महत्वपूर्ण फीचर्स केवल इसके टॉप वेरिएंट्स में ही मिलते हैं। शुरुआती तीन वेरिएंट्स में काफी कम कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं, हालांकि लोगों का पसंदीदा सनरूफ फीचर इसमें एचएक्स3 प्लस वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है। इसका एचएक्स6 सबसे बैलेंस्ड वेरिएंट है और आपको इसमें ज्यादा कोई फीचर्स की कमी भी महसूस नहीं होगी। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर एचएक्स8 वेरिएंट से दिया गया है, जो गर्मियों के दिनों में काफी काम आता है। 

    Hyundai Bayon

    सेफ्टी

    फीचर

    एचएक्स2

    एचएक्स3

    एचएक्स3 प्लस 

    एचएक्स5

    एचएक्स6

    एचएक्स8

    एचएक्स10

    6 एयरबैग (6 एयरबैग्स)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    हिल होल्ड असिस्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रोलओवर मिटिगेशन 

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    एडीएएस

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅(26 फंक्शन्स के साथ लेवल 2)#

    सभी पैसेंजर्स के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम 

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅(केवल सीविटी)

    ✅

    आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर वाइपर और वाशर

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    रियर डिफॉगर

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    ✅

    ✅

    पार्किंग सेंसर 

    ✅(पीछे)

    ✅(पीछे)

    ✅(पीछे)

    ✅(पीछे)

    ✅(पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    ✅(आगे और पीछे)

    पार्किंग कैमरा

    ❌

    ✅(केवल पीछे)

    ✅(केवल पीछे)

    ✅(केवल पीछे)

    ✅(केवल पीछे)

    ✅(360-डिग्री)

    ✅(360-डिग्री)

    ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    डैशकैम

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ❌

    ✅

    ✅

    #एमटी वेरिएंट में 23 फंक्शंस 

    • सेफ्टी की बात करें तो बेयोन के बेस वेरिएंट में रोलओवर मिटिगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • इसमें रियर डिफॉगर फीचर एचएक्स5 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। बेयोन की पोज़िशनिंग को देखते हुए हमें लगता है कि यह फीचर इसके सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया जाना चाहिए था। 

    Hyundai Bayon

    • टॉप वेरिएंट एचएक्स10 में कॉम्प्रिहेंसिव लेवल-2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट दिया गया है, जिसके तहत फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर शामिल है जो कि बेहद काम का फीचर है जो वेन्यू और क्रेटा में भी मिलता है। 

    इंजन ऑप्शन

    नई हुंडई बेयोन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी।, सीवीटी

    एमटी= मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    Hyundai Bayon

    यहां देखें नई हुंडई बेयोन के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी। हुंडई ने कंफर्म किया है कि बेयोन को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ जनवरी 2027 में पेश किया जाएगा। 

    कीमत और मुकाबला 

    हुंडई बेयोन कॉम्पेक्ट एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। यहां देखें नई हुंडई बेयोन की लॉन्च स्टोरी। 

    इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टाटा कर्व और एमजी एस्टर जैसी गाड़ियों से रहेगा। 

    Hyundai Bayon

    क्या आप बेयोन की बुकिंग प्रक्रिया देखना चाहते हैं? यह स्टोरी देखें। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    क्रेटा वाले सेगमेंट में पोजिशन की गई बेयोन अपने अलग-अलग वेरिएंट्स में फीचर्स का एक संतुलित मिश्रण पेश करती है। इसमें बहुत ज़्यादा 'फ्यूचरिस्टिक' या 'वाओ फैक्टर' वाले कोई फीचर्स नहीं दिए गए हैं, बल्कि इसमें कई काम के फीचर्स देने पर ध्यान दिया गया है। अपनी कीमत के हिसाब से यह एक शानदार क्रॉसओवर कार है, और इसमें कई सारे वेरिएंट्स मिलते हैं जो ज़्यादातर खरीदारों को काफी पसंद आएंगे। इसके बेस वेरिएंट्स एचएक्स2 और एचएक्स3 में वो सभी ज़रूरी फीचर्स मिल जाते हैं जिनकी आपको रोजाना ज़रूरत पड़ती है। वहीं, एचएक्स6 वेरिएंट उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं और कुछ अच्छे 'फील-गुड' फीचर्स चाहते हैं, लेकिन अपना बजट बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाना चाहते। जो लोग अक्सर हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, उनके लिए इसके टॉप वेरिएंट्स काफी काम के साबित हो सकते हैं। इनमें मिलने वाले एडीएएस और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स अच्छा कंफर्ट देते हैं, साथ ही पैसेंजर्स को सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। कुल मिलाकर, हमें लगता है कि बेयोन के वेरिएंट्स में लगभग हर तरह की जरूरत का ध्यान रखा गया है, जिससे आपके लिए सही विकल्प चुनना काफी आसान हो जाएगा।

    आप बेयोन का कौनसा वेरिएंट चुनेंगे और क्यों? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं!

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है