• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कार डिस्काउंट ऑफर: अक्टूबर में टाटा टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, और कर्व समेत इन गाड़ी पर पाएं 1.25 लाख रुपये तक की छूट

    टाटा कर्व पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अन्य टाटा कार पर भी डिस्काउंट और बोनस दिए जा रहे हैं

    ninad
    ninad
    published on अक्टूबर 28, 2026 11:56 ist
    info icon
    published onOct 28, 2026 11:56 IST
    last updated onOct 28, 2026 11:56 IST
    104 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Cars Offers October 2026

    अगर आप दिवाली पर नई टाटा कार लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी इस महीने अपनी गाड़ी पर डिस्काउंट ऑफर की पेश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए कौनसी टाटा कार पर कितनी छूट मिल रही है:

    टाटा अल्ट्रोज

    अल्ट्रोज पेट्रोल और अल्ट्रोज सीएनजी पर ये ऑफर मिल रहे हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    15,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    अल्ट्रोज डीजल पर डिस्काउंट ऑफर इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    15,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    40,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसमें शार्प लुक, मॉडर्न फीचर और अच्छे सेफ्टी फीचर हैं।

    Tata Altroz

    • अल्ट्रोल पेट्रोल और सीएनजी पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अल्ट्रोज डीजल पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा नेक्सन

    यहां नेक्सन पेट्रोल के ऑफर हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    15,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    इस महीने नेक्सन सीएनजी पर ऑफर इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    20,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    25,000 रुपये

    कुल बचत

    55,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    नेक्सन डीजल पर ऑफर इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज*

    15,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    20,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार में से एक है, जिसमें कई इंजन और वेरिएंट ऑप्शन मिलते हैं।

    Tata Nexon

    • नेक्सन पेट्रोल पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि सीएनजी मॉडल पर 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं।
    • नेक्सन डीजल पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिसमें एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
    • टाटा नेक्सन कार की कीमत 7.40 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये के बीच है।

    टाटा टियागो (पुरानी)

    पुरानी टियागो पेट्रोल पर ये फायदे मिल रहे हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    10,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    पुरानी टियागो सीएनजी पर ये फायदे मिल रहे हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    10,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • पुरानी टियागो के बचे हुए स्टॉक पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं।
    • फेसलिफ्ट टियागो को लॉन्च हुए 4 महीने से ज्यादा हो गए हैं, फिर भी कई डीलरशिप के पास प्री-फेसलिफ्ट टियागो की कुछ यूनिट बची हुई है, जिन पर ये ऑफर मिल रहे हैं।
    • ये यूनिट मई 2026 से पहले बनी प्री-फेसलिफ्ट टियागो की होंगी।

    टाटा टिगोर

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    10,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • टिगोर पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • हाल ही में इसकी जगह नई टाटा एरिस कॉम्पैक्ट सेडान कार को उतारा गया है।
    • इस पर मिल रहे ऑफर में नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, या स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
    • अगर आप अभी भी टिगोर लेना चाहते हैं तो कुछ डीलरशिप के पास टिगोर कार की यूनिट बची हुईं हैं। इस महीने आप इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

    टाटा कर्व

    कर्व (नॉन-एक्स मॉडल) पर ऑफर इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    40,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    45,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    50,000 रुपये

    कुल बचत

    1,25,000 लाख रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • अगर आप इस महीने एक यूनिक दिखने वाली कूपे-स्टाइल एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि टाटा कर्व (नॉन एक्स) पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

    कर्व एक्स पर बेनेफिट इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    लॉयल्टी बोनस

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    20,000 रुपये

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • नई कर्व एक्स सीरीज के साथ टाटा 20,000 रुप्ये का लॉयल्टी बोनस दे रही है।

    Tata Curvv SeriesX

    • कर्व एक्स सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया गया था, जिसके मिड वेरिएंट में अब ज्यादा फीचर हैं, और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 18.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा हैरियर डीजल

    हैरियर डीजल पर बेनेफिट इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    25,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    35,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • टाटा हैरियर डीजल पर 25,000 रुपये और 35,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस मिल रहे हैं।

    Tata Harrier

    • 10,000 रुपये के अतिरिक्त नकद डिस्काउंट के साथ, हैरियर डीजल पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • टाटा हैरियर की कीमत 13 लाख रुपये से 26.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा सफारी डीजल

    सफारी डीजल पर फायदे इस प्रकार हैं:

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज*

    25,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    35,000 रुपये

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • टाटा सफारी डीजल पर कुल 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

    Tata Safari

    • इसके अलावा, इस पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट भी मिल रहा है।
    • टाटा सफारी की कीमत 13.40 लाख रुपये से 26.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा सिएरा

    सिएरा डीजल पर ये ऑफर मिल रहे हैं:

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज*

    30,000 रुपये

    स्क्रैपेज*

    30,000 रुपये

    लेवल अप*

    30,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    30,000 रुपये

    कुल बचत

    60,000 रुपये तक

    *इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं

    • इस महीने टाटा सिएरा पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें एक्सचेंज या स्क्रैपेज या लेवल अप, और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं।
    • ये फायदे सिएरा पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर मिल रहे हैं।
    • इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    लगभग सभी टाटा कार पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं, ऐसे में इस महीने नई टाटा कार खरीदने का यह सबसे सही समय है। सभी बेनेफिट आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करते हैं, और डीलरशिप पर भी ऑफर के बारे में पता कर लेना चाहिए।

    was this article helpful ?

    ninad
    Ninad Mestry is an automotive engineer, dieselhead, and lifelong automotive enthusiast with a passion for cars, motorcycles, and the technology behind them. An engineering graduate, he is particularly interested in vehicle engineering, emerging mobility solutions, and the stories that make every machine unique. When he\'s not exploring the latest developments in the automotive world, he enjoys finding new ways to share automotive experiences and insights with fellow enthusiasts. Whether it\'s a rugged SUV, a practical commuter, a cutting-edge EV, or a classic motorcycle, Ninad is always eager to learn more and dive deeper into all things automotive.और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है